Back
Explore every episode of the podcast Reporters Off Air
Dive into the complete episode list for Reporters Off Air. Each episode is cataloged with detailed descriptions, making it easy to find and explore specific topics. Keep track of all episodes from your favorite podcast and never miss a moment of insightful content.
| Title | Pub. Date | Duration | |
|---|---|---|---|
| TMC में टूट के लिए अमित शाह की फील्डिंग, ममता का प्लान और केजरीवाल का गेम: Reporters Off Air | 12 juin 2026 | 01:22:38 | |
पॉलिटिकल गलियारों में हलचल तेज है और खबरें इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं! शुरुआत बंगाल से, जहां सत्ता की कुर्सी खिसके अभी 50 दिन भी नहीं हुए कि टीएमसी में 'हम साथ-साथ हैं' वाला ड्रामा खत्म हो चुका है. विधायक तो गए ही, अब सांसद भी लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर कह रहे हैं कि हमें अपनों से दूर अलग सीट चाहिए. इस बगावत के बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. ममता और अभिषेक बनर्जी ने जब सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात की, तो क्या गिले-शिकवे दूर हुए या बात और उलझ गई? इस पर से पर्दा उठाएंगे. साथ ही बताएंगे कि केजरीवाल यूपी और पंजाब में चुपचाप क्या बिसात बिछा रहे हैं, और पंजाब को लेकर अमित शाह और राहुल गांधी की नजरें कहां टिकी हैं? यूपी के PDA का गणित और योगी सरकार की रणनीति भी आज हमारे रडार पर है. तो देर किस बात की? राजनीति के वो किस्से जो कैमरे के पीछे रह जाते हैं, उन्हें जानने के लिए देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का ये पूरा एपिसोड. आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, अमित भारद्वाज, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. Producer- Ankit Reporters - Aishwarya Paliwal, Sanjay Sharma, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra & Rahul Gautam Sound - Aman Pal | |||
| ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया और TMC में टूट का फायदा BJP कैसे उठाएगी?: Reporters Off Air | 05 juin 2026 | 01:12:36 | |
देश में इन दिनों न सिर्फ सूबे की सरकारें बदल रही हैं, बल्कि विपक्ष कौन होगा, यह कहना भी मुश्किल हो गया है. पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हुए घटनाक्रम इसी ओर इशारा कर रहे हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया. इन सबके बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ, तो बात उसकी भी होगी. कर्नाटक में डीके शिवकुमार की कैबिनेट बनते ही बिखरने क्यों लगी? इस पर भी रोशनी डालेंगे. साथ ही, के. अन्नामलाई के बहाने तमिलनाडु की सियासत को भी समझेंगे. इसके अलावा भी कई किस्से और कहानियां होंगी. सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह पूरा एपिसोड, आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, अमित भारद्वाज, राहुल गौतम, पीयूष मिश्रा और सुशांत मेहरा के साथ. Producer- Ankit Reporters -Aishwarya Paliwal, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra, Rahul Gautam & Sushant Mehra Sound - Rohan Bharti | |||
| राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को कैसे मनाया और नीट पर सरकार से क्या भूल हुई?: Reporters Off Air | 29 mai 2026 | 01:21:38 | |
आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, कर्नाटक के सियासी ड्रामे की सबसे बड़ी खबरें और चुनावी गलियारों की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. क्या कर्नाटक का 'नाटक' सुलझने के पीछे कोई बड़ा 'जादू' है? क्या राहुल गांधी के एक गुप्त ऑफर ने सिद्धारमैया का मन बदल दिया? जानिए कैसे आजतक ने बाकी सबसे 2 घंटे पहले ही वो बड़ी खबरें ब्रेक कर दीं, जिसने सबको चौंका दिया. आखिर आजतक सबसे पहले न्यूज़ कैसे ब्रेक करता है? इसके अलावा, NEET और CBSE के छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी बात होगी. साथ ही, SIR को लेकर गली-गली में जो शोर मचा है, उसे भी टटोलेंगे. तो सुनिए और देखिए पूरा एपिसोड. Producer- Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra & Rahul Gautam Sound- Aman Pal | |||
| विपक्ष को किससे मिल रहा है तगड़ा कॉम्पिटिशन और मोदी सरकार से किसकी विदाई तय?: Reporters Off Air | 22 mai 2026 | 01:21:27 | |
आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, चुनावी गलियारों की सबसे बड़ी खबरें और सोशल मीडिया के नए 'ट्रेंड्स' की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम. क्या टीम मोदी बदलने वाली है? टीम मोदी से कौन होगा बाहर? कैबिनेट की बैठक के बीच मोदी-मेलोडी की चर्चा और विपक्ष के तीखे सवालों के पीछे का असली सच क्या है? देश में ईंधन संकट, दिल्ली की हड़ताल और NEET विवाद पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के अंदरूनी फैक्ट्स. साथ ही इस एपिसोड में जानिए सोशल मीडिया पर बज बनाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' का असल सच! यह कहां से आई, इसके पीछे कौन है, इसकी असली मंशा क्या है और क्या यह चुनाव जीत पाएगी? अंत में बात यूपी चुनाव की भी होगी. साथ ही आपके कमेंट्स भी पढ़े जाएंगे, तो सुनिए और देखिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का यह पूरा एपिसोड. Producer- Ankit Dwivedi Host - Mausami Singh Sound- Aman Pal | |||
| नीट पेपर लीक 2026 का पूरा खेल और केरल में कैसे कटा केसी वेणुगोपाल का पत्ता?: Reporters Off Air | 15 mai 2026 | 01:22:22 | |
देश में इस वक्त सियासी और सामाजिक पारा चरम पर है. एक तरफ NEET पेपर लीक को लेकर देश भर के छात्र, उनके माता-पिता और अलग-अलग छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है और कड़ियां जोड़ने में जुटी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार सफाई दे रहे हैं, तो वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुखिया मीडिया के सवालों से बचते नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को गोल्ड से लेकर पेट्रोल तक को लेकर नसीहतें दे रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम आने वाले दिनों में और बढ़ने वाले हैं? अंत में बात केरलम की भी होगी, जहां लंबी मीटिंग के बाद कांग्रेस की तरफ से वी.डी. सतीशन का नाम सीएम के रूप में सामने आया है. इसके अंदर की पूरी बात ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में सुनिए आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा, अनमोल बाली और अमित भारद्वाज के साथ. Producer- Ankit Dwivedi Host - Aishwarya Paliwal Sound- Aman Pal | |||
| बंगाल में शुभेंदु के बाद किसकी लगेगी लॉटरी और तमिलनाडु के विजय का CM प्लान: Reporters Off Air | 09 mai 2026 | 01:33:16 | |
5 राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद हर जगह सरकार बनाने की कवायद जारी है. कहीं 'जादुई आंकड़े' जुटाए जा रहे हैं, तो कहीं 'सीएम की कुर्सी' के नाम पर मंथन चल रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी कौन होगा? ये जानकारी कोलकाता से पीयूष मिश्रा देंगे. स्टूडियो से मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज बताएंगे कि क्या कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी को चुनाव हरवाया? तमिलनाडु में विजय नंबर कैसे जुटाएंगे? 'इंडिया' गठबंधन का अब क्या होगा और केरल का नया सीएम कौन बनेगा? साथ ही, अंत में बात यूपी की भी होगी. तो सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड. Producer- Ankit Dwivedi Host - Mausami Singh Sound- Rohan Bharti | |||
| पश्चिम बंगाल में बीजेपी का रास्ता क्या ममता बनर्जी के अपनों ने ही बनाया?: Reporters Off Air | 05 mai 2026 | 01:03:47 | |
5 राज्यों के चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया है. सत्ता के गलियारों में बदलाव की लहर है. आखिर कैसे 'दीदी' का अजेय किला एक के बाद एक ढहता चला गया? जिस 'ममता मैजिक' के भरोसे तृणमूल आश्वस्त थी, आखिर वह कहां विफल रहा? ममता बनर्जी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बंगाल की माटी पर बीजेपी इस कदर पैर पसारेगी. आखिर वे कौन से जमीनी बदलाव थे, जिन्होंने 'कमल' के लिए रास्ता तैयार किया? ममता के अपने ही कैंप में बीजेपी ने कैसे सेंध लगाई? नंदीग्राम से शुरू हुई यह दरार मालदा तक कैसे पहुंच गई और देखते ही देखते टीएमसी के कई मजबूत किले ताश के पत्तों की तरह बिखर गए? साथ ही, बात केरलम और तमिलनाडु में हुए सत्ता परिवर्तन की भी होगी. कोलकाता से सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड, जिसमें हम आपको केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम भी ले चलेंगे. पूरा एपिसोड सुनिए आजतक के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा, राहुल गौतम, मुनीष पांडेय, इंदिरा चक्रवर्ती और अमित भारद्वाज के साथ. Producer- Ankit Dwivedi Host - Munish Pandey Sound- Rohan Bharti | |||
| पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के Vijay तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air | 01 mai 2026 | 01:30:51 | |
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का शोर अब थम चुका है और सबकी नजरें अब 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं. एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं और हर बार की तरह इन आंकड़ों ने दावों और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. कोई कह रहा है कि बंगाल में 'दीदी' की सत्ता बरकरार रहेगी, तो कोई कह रहा है कि इस बार 'कमल' का जादू चलेगा. लेकिन क्या ये पोल हकीकत में बदलेंगे? या 4 मई को कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा? इस एपिसोड में हम केवल आंकड़ों की बात नहीं करेंगे, बल्कि दक्षिण की उस 'सुनामी' पर भी चर्चा करेंगे जिसका नाम है विजय. तमिल सिनेमा के 'थलपति' अब राजनीति के मैदान में हैं और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने द्रविड़ राजनीति के स्थापित समीकरणों को कैसे हिला कर रख दिया है, इस पर होगी विस्तार से बात. क्या विजय तमिलनाडु में 'किंग' बनेंगे या 'किंगमेकर'? इन सभी सवालों के जवाब के साथ हाजिर हैं आजतक के दिग्गज रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा. सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी होस्ट - संजय शर्मा साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती | |||
| पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग से किसका फायदा और राघव चड्ढा के सहारे बीजेपी का गेम प्लान: Reporters Off Air | 25 avr. 2026 | 01:36:17 | |
पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है. बंपर वोटिंग को लेकर लोगों के अलग-अलग दावे हैं. नेताओं के साथ उनके समर्थकों के भी. इस बीच राघव चड्ढा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ा बम फोड़ दिया है. हम इस पर भी बात करेंगे. पश्चिम बंगाल में जो मछली पॉलिटिक्स चल रही है, उस पर अंदर की कहानी और किस्से सुनाएंगे. तो सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का ये एपिसोड आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती वीडियो एडिटर: आशीष रावत | |||
| संसद में मोदी सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन पर कैसे फंसी, इनसाइड स्टोरी: Reporters Off Air | 18 avr. 2026 | 01:30:58 | |
महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े तीन बिल मतदान के दौरान गिर गए और लोकसभा में बिल गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लेकिन इससे पहले सदन के भीतर क्या-क्या घटा और विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी कैसे की, अमित शाह को सांसदों की लाइन में क्यों लगना पड़ा और राहुल गांधी का वोट कहां फंसा रह गया, इन सब पर आराम से बतकही होगी. इसके साथ ही इस एपिसोड में बात केरल में कांग्रेस की दुविधा, तमिलनाडु में DMK की खुशी और पश्चिम बंगाल के चुनावी समीकरणों की भी होगी, तो सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड आजतक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती वीडियो एडिटर: आशीष रावत | |||
| नीतीश कुमार का भितरिया प्लानिंग, सम्राट का गेम और असम-बंगाल की चुनावी रिपोर्ट: Reporters Off Air | 10 avr. 2026 | 01:27:10 | |
5 राज्यों में जारी चुनावों में से तीन राज्यों केरल, असम और पुडुचेरी में जनता अपना फैसला सुना चुकी है. जिस राज्य असम को लेकर सबसे ज्यादा शोर है वहां से मौसमी सिंह और पीयूष मिश्रा आपको जमीनी रिपोर्ट बताएंगे. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से ऐश्वर्या पालीवाल सुनाएंगी बीजेपी की देर रात होने वाली मीटिंग के किस्से. उसके बाद स्टूडियो में मौजूद आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज आपको बताएंगे नीतीश कुमार का किस्सा, संसद के विशेष सत्र की खास बात, पवन खेड़ा और हिमंत बिस्वा सरमा का विवाद और अंत में जस्टिस यशवंत वर्मा के इस्तीफे की कहानी. देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल वीडियो एडिटर: आशीष रावत | |||
| राघव चड्ढा के पर क्यों कतरे गए और चुनावी राज्यों की हलचल: Reporters Off Air | 03 avr. 2026 | 01:28:10 | |
देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सबसे ज़्यादा सियासी उबाल की ख़बर पश्चिम बंगाल से आ रही है. यह वह सूबा है जहां सीएम ममता बनर्जी हैट्रिक लगाना चाहती हैं, तो गृह मंत्री अमित शाह जीत के बड़े दावे कर रहे हैं. पड़ोसी असम में भी चुनाव हैं; वहां से हमारे 'आज तक' के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा ने ज़मीनी हकीकत बताई है. उन्होंने अमित शाह का इंटरव्यू भी किया है, तो उसकी कहानी भी सुनाएंगे. ऐश्वर्या पालीवाल आपको बताएंगी कि वह इतिहास में किस खबर को रिपोर्ट करना पसंद करतीं? मौसमी सिंह क्यों 'झांसी की रानी' बन जाती हैं और संजय शर्मा महात्मा गांधी से मिलते तो क्या बातें करते? इसके अलावा राहुल गौतम को सावरकर क्यों याद आ गए? सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती वीडियो एडिटर: आशीष रावत | |||
| पश्चिम बंगाल में BJP की सेंध, कांग्रेस का बदलता पता और महिला आरक्षण का पेच: Reporters Off Air | 28 mars 2026 | 01:36:27 | |
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की बिसात बिछ चुकी है! क्या BJP ममता बनर्जी के किले में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में है? उधर दिल्ली के '24 अकबर रोड' से कांग्रेस की विदाई की जो खबरें आ रही हैं, उनके पीछे की असली इनसाइड स्टोरी क्या है? और क्या महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी गलियारों में फंसने वाला है? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा लेकर आए हैं खबरों के पीछे की वो बातें, जो अक्सर कैमरों पर नहीं कही जातीं. वो सच, जो सिर्फ हमारे रिपोर्टर्स जानते हैं! सुनिए और देखिए पूरा एपिसोड. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती वीडियो एडिटर: हार्दिक जैन | |||
| हिमंत का असम-बंगाल प्लान और ममता-अखिलेश-केजरीवाल बना रहें हैं तीसरा मोर्चा?: Reporters Off Air | 20 mars 2026 | 01:27:00 | |
देश की सियासत में उबाल है, क्योंकि असम से लेकर बंगाल और केरल से लेकर तमिलनाडु तक लोग अपने नेता चुनने वाले हैं. उधर इन चुनावों में सबसे बड़ा रोल इलेक्शन कमीशन का है. इस पर कोई नेता आरोप मढ़ रहा है, तो कई उन आरोपों को सच बता रहे हैं. आरोपों के बीच कहीं समर्थन भी छिपा है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमंत विश्व शर्मा के सहारे है, तो विपक्ष ममता बनर्जी से लेकर कांग्रेस में करिश्मा खोज रहा है. वहीं अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल अलग सियासी खेल में लगे हैं. कहानी संसद के अंदर की भी सुनाएंगे. साथ ही बताएंगे कि हिमंत विश्व शर्मा ने इस्तीफे की बात क्यों कही. कांग्रेस को धोखा देने वालों पर भी चर्चा होगी. साथ ही राज्यसभा के दिलचस्प किस्से भी आपको पता चलेंगे. तो सुनिए ये एपिसोड आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल वीडियो एडिटर: हार्दिक जैन | |||
| संसद में BJP कैसे राहुल को घेरेगी और बांग्लादेश को इंडिया ने डीज़ल क्यों दिया?: Reporters Off Air | 13 mars 2026 | 01:23:31 | |
देश की संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक कई बड़े सवाल खड़े हुए हैं. संसद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंगना रनौत की साड़ी चर्चा का विषय बन गई? सदन के भीतर किसकी दलीलें भारी पड़ीं और कौन बैकफुट पर नजर आया? क्या इस सत्र में राहुल गांधी घिरेंगे? और अगर घिरेंगे तो कैसे बचेंगे? दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से ‘खेला’ की चर्चा क्यों तेज हो गई है? क्या ममता बनर्जी के सामने कोई नई चुनौती खड़ी हो रही है? इसी बीच युद्ध के हालात ने दुनिया को कितना हिला दिया है. विदेश नीति पर भी बड़ा सवाल है. आखिर नरेंद्र मोदी सरकार ने बांग्लादेश को डीजल क्यों दिया? इसके पीछे कूटनीति है या कोई रणनीतिक मजबूरी? इसके अलावा चर्चा उस नाम की भी होगी, जो अक्सर सियासत में विवाद पैदा करता है. जॉर्ज सोरोस. क्या वह बीजेपी के करीब हैं या कांग्रेस के? और जेफरी एपस्टीन का मुद्दा संसद में कैसे उठा? आखिर में बात बिहार की राजनीति की. नीतीश कुमार आखिर राज्यसभा के लिए कैसे माने? सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, शिवानी शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| Nitish की Bihar में गुपचुप तैयारी और संसद में Iran war पर घिरेगी Modi सरकार?: Reporters Off Air | 06 mars 2026 | 01:21:57 | |
हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत पर अमेरिकी हमला भारत के लिए क्या चिंता का विषय है, इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग पर भारत क्यों नज़र बनाए हुए है, अफगानिस्तान पर अमेरिकी हमले के समय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने क्या स्टैंड लिया था, जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे इंडियन्स को वापस लाने पर क्या कुछ हुआ है और संसद के बजट सत्र में क्या ईरान मुद्दे पर विपक्ष हमलावर होगा? इसके अलावा राज्यसभा चुनावों में सबसे चौंकाने वाली ख़बर बिहार से क्यों आई है, बिहार में सीएम नीतीश कुमार का विकेट गिराने में RSS का क्या रोल है, नीतीश अपने बेटे निशांत को क्या इस दिन के लिए तैयार कर रहे थे, बिहार चुनाव में अगर विपक्ष को और ज्यादा सीटें आतीं तो क्या नीतीश फिर पलटी मार देते, कांग्रेस ने अनजान चेहरों को राज्यसभा भेजकर क्या एक मौका गंवाया है, अभिषेक मनुसिंघवी जैसे वकीलों को राज्यसभा भेजने को कोई भी पार्टी क्यों तैयार रहती है और दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर कांग्रेस इतनी बेचैन क्यों है, कोर्ट से बरी होने पर केजरीवाल इतने इमोशनल क्यों हुए थे? हफ़्ते भर की सियासी हलचल पर पैनी निगाह रखने वाले आजतक के तेज़तर्रार रिपोर्टर्स - मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, शिवानी शर्मा, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम से रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में सुनिए उनके दिलचस्प अनुभव और आंखोंदेखी घटनाओं के ब्यौरे. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी/कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए क्या प्लान बनाया?: Reporters Off Air | 27 févr. 2026 | 01:28:33 | |
टीशर्ट खोल प्रोटेस्ट के अंदर की कहानी क्या है? AI Summit Protest से आखिर किसका फायदा हुआ? राज्यसभा में कौन आएगा और कौन जाएगा? क्या राज्यसभा में कांग्रेस कोई बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में है? मोदी-शाह के सामने राज्यसभा में असली चुनौती क्या है? बीजेपी कौन सा गेम प्लान लेकर चल रही है? अमित शाह का बंगाल प्लान क्या है? असम में बीजेपी कहां फंसी हुई है? सियासत में ‘मामू पार्टी’ कौन है? ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, श्रेया चटर्जी और पीयूष मिश्रा आपको सिर्फ हेडलाइन नहीं, बल्कि हेडलाइन के पीछे की गणित समझाएंगे. दिल्ली से लेकर बंगाल और असम तक, सत्ता और विपक्ष की चालों का पूरा एक्स-रे करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड और समझिए सियासत का असली खेल. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल | |||
| AI Summit Protest से क्या कांग्रेस को होगा नुकसान? असम में BJP का अगला दांव क्या?: Reporters Off Air | 20 févr. 2026 | 01:29:27 | |
क्या रोबोट खेती करेगा? क्या AI इलाज करेगा? क्या ट्रेन का टिकट भी अब मशीन बुक करेगी? और सबसे बड़ा सवाल… क्या AI Summit ने देश की इज़्ज़त बढ़ाई या डुबाई? इस एपिसोड में हम टेक्नोलॉजी और पॉलिटिक्स के उस चौराहे पर खड़े हैं, जहां भविष्य और चुनावी गणित टकरा रहे हैं. दिल्ली में हुए AI समिट पर सियासी तूफ़ान है. विपक्ष के सवाल हैं, सरकार का विज़न है और आम आदमी की उलझन है. उधर असम सहित पांच राज्यों में चुनाव हैं. अब चुनाव हैं तो पॉलिटिक्स होगी ही. उसकी भी बात करेंगे. और राज्यसभा में किसकी कुर्सी बचेगी, किसकी जाएगी? ये भी सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में, आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, आशुतोष मिश्रा और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| राहुल गांधी फंसे या मोदी सरकार, बजट सत्र में किसने मारी बाजी?:Reporters Off Air | 13 févr. 2026 | 01:16:01 | |
संसद का यह बजट सत्र सिर्फ भाषणों और आंकड़ों का नहीं, बल्कि रणनीति, टाइमिंग और सियासी दांव-पेंच का सत्र बन गया. विपक्ष एकजुट दिखा, लेकिन क्या अंदर ही अंदर बंटा हुआ था? और अगर बंटा था, तो फिर अचानक सट कैसे गया? इस बजट सत्र का असली विजेता कौन रहा? कौन बना इस पूरे मुकाबले का “मैन ऑफ द मैच”? स्पीकर के खिलाफ आवाज उठाते हुए राहुल गांधी से क्या चूक हुई? क्या एक ही गलती विपक्ष पर इतनी भारी पड़ी कि महीनों की तैयारी पर पानी फिर गया? और सबसे बड़ा सवाल. क्या विपक्ष के भीतर ही कोई सरकार का ‘आदमी’ है? क्या संसद में रातोंरात नैरेटिव बदल दिया गया? साथ ही, बांग्लादेश में हुए आम चुनाव पर भी बतकही होगी. सुनिए आज तक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल | |||
| PM मोदी ने किसे कहा अब बैठ जाओ, राहुल गांधी सरकार को कैसे घेरेंगे?: Reporters Off Air | 07 févr. 2026 | 01:26:06 | |
संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है. वहीं स्पीकर कह रहे हैं कि लोकसभा में पीएम के ना बोलने की वजह विपक्ष की महिला सांसद हैं. इन सब के बीच कोलकाता से दिल्ली आईं ममता बनर्जी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग के चक्कर काटे. इसमें अंदर की बातें आपको इस एपिसोड में बताएंगे. अंत में होंगे आपके लिखे हुए कमेंट्स भी. जिनमेंं एक से बढ़कर एक सावल पूछे गए हैं. तो ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का ये एपिसोड सुनकर बताइए कैसा लगा. आज तक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, श्रेया चटर्जी, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| UGC पर BJP के अंदरखाने क्या चला और अजित पवार के पायलट पर कोई दबाव था?: Reporters Off Air | 30 janv. 2026 | 01:24:56 | |
अजित पवार की फ्लाइट को लेकर उठे सवाल. क्या पायलट पर था भारी दबाव? क्या किसी एक फैसले ने उड़ान को खतरे में डाल दिया? और क्या ये सिर्फ एक तकनीकी मामला था या इसके पीछे कुछ और? राजनीति के आसमान में इस वक्त काफी उथल-पुथल है. राहुल गांधी ने शशि थरूर को क्या साफ-साफ समझाया? क्या कांग्रेस के भीतर केरल को लेकर नई रणनीति तैयार हो चुकी है? राहुल का केरल जीतने का मंत्र क्या है और इसमें थरूर की भूमिका कहां फिट होती है? UGC को लेकर BJP के अंदर क्या चल रहा है और क्या पार्टी के भीतर ही फैसलों पर असहमति है? साथ ही ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की चुनावी बतकही भी. इसे देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, संजय शर्मा, श्रेया चटर्जी और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| असम में हिमंता को घेरने का प्लान, ओवैसी को इंडिया ब्लॉक का न्योता और नितिन नवीन की ताज़पोशी: Reporters Off Air | 23 janv. 2026 | 01:30:48 | |
इंडिया ब्लॉक में क्या असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री होने वाली है? क्या कांग्रेस ने सच में ओवैसी को न्योता भेजा है या फिर यह सिर्फ सियासी हवा है? असम में जीत के लिए राहुल गांधी ने क्या मास्टर प्लान तैयार किया है? ओवैसी ने किन-किन राजनीतिक दलों की नींद उड़ाई हुई है? तमिलनाडु में चुनाव के बाद क्या भारतीय जनता पार्टी नया गठबंधन बनाएगी? इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायरल वीडियो का पूरा सच भी आपको बता रहे हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की अंदरूनी राजनीति पर बतकही हुई है, जिसे आप देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टर मुनीष पांडेय, ऐश्वर्या पालीवाल, श्रेया चटर्जी, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| BMC इलेक्शन रिजल्ट, ED Vs ममता और थलापति विजय से CBI ने क्या पूछा?: Reporters Off Air | 16 janv. 2026 | 01:19:06 | |
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में बात हो रही है उन सवालों की, जो इस वक्त देश की राजनीति के सेंटर में हैं. थलापति विजय सबके कैसे हो गए. बीजेपी और कांग्रेस दोनों उन्हें क्यों साधना चाहते हैं. क्या सिनेमा से सियासत की ये एंट्री किसी बड़े गेम का हिस्सा है? बांग्लादेशी घुसपैठिया कैसे नेता बना? ईडी बनाम ममता बनर्जी की अंदरूनी कहानी क्या है? कांग्रेस ने एम.के. स्टालिन को कहां और कैसे फंसा दिया? और आखिर में. ठाकरे बंधु कहां चूक गए और बीजेपी की बीएमसी चुनाव में कैसे बम-बम हुई? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. ऐश्वर्या पालीवाल, श्रेया चटर्जी, मुनीष पांडेय, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| UP में SIR को लेकर क्या अफवाह उड़ी और इसे लेकर BJP क्यों चिंतित है?: Reporters Off Air | 09 janv. 2026 | 01:25:29 | |
ममता बनर्जी और ED की भिड़ंत, यूपी में SIR से योगी क्यों चिंतित हैं, क्या SIR बीजेपी को उल्टा पड़ गया, प्रियंका गांधी को असम की कमान क्यों मिली, मोदी और योगी कैबिनेट में बदलाव कब होगा, पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा की आंखों-देखी, महाराष्ट्र के लोकल चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस कैसे साथ आए, और तुर्कमान गेट की क्या है कहानी. इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| 2026 के विधानसभा चुनावों में कौन अपनी कुर्सी बचा पाएगा?: Reporters Off Air | 02 janv. 2026 | 01:17:23 | |
चुनाव आयोग में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई? EC के भीतर झगड़े की वजह क्या थी और पर्दे के पीछे कौन-कौन से नाम शामिल थे? राहुल गांधी को किसने डांटा, और उससे भी बड़ा सवाल. राहुल गांधी ने किससे Sorry कहा? कांग्रेस की CWC की अहम मीटिंग में क्या फैसले हुए, किस मुद्दे पर टकराव हुआ और पार्टी के भीतर किस लाइन पर राजनीति आगे बढ़ेगी? साथ ही चर्चा होगी 2026 की. 2026 में क्या बड़ा होने वाला है? किसकी कुर्सी बचेगी और किस पर खतरा है? क्या Operation Sindoor 2.0 की तैयारी है? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और शिवानी शर्मा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| अरावली विवाद, केरल इलेक्शन में कौन आगे और कुलदीप सिंह सेंगर का क्या होगा?: Reporters Off Air | 26 déc. 2025 | 01:28:24 | |
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि योगी ने कुलदीप सिंह सेंगर से क्या कहा. केरल इलेक्शन में कौन आगे है. अरावली पर क्या घमासान अभी बाकी है. सचिन पायलट ने क्या ऐलान किया है. प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात में क्या बात हुई. ये सब आपको बता रहे हैं आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. साथ ही ये भी बताएंगे कि पीएम मोदी क्रिसमस पर चर्च क्यों गए और कांग्रेस में कौन सी लड़ाई चल रही है. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती वीडियो एडिटर: आशीष रावत | |||
| संसद का शीतकालीन सत्र, नेशनल हेराल्ड केस और नितिन नबीन पर क्या पता चला?: Reporters Off Air | 20 déc. 2025 | 01:28:16 | |
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के तेवरों में हल्की नरमी दिखाई दी है. शीतकालीन सत्र में क्या-क्या अहम रहा, इसका पूरा एनालिसिस इस एपिसोड में किया गया है. इसी दौरान BJP ने नितिन नबीन को क्यों और कैसे चुना, इसके पीछे की सियासी वजहों को भी समझाया गया है. नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को कैसे राहत मिली, और इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने कौन-सी स्ट्रैटेजी अपनाई, इस पर भी विस्तार से बात की गई है. इन तमाम सियासी हलचलों के बीच यह भी डिकोड किया गया है कि राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं. इन सभी खबरों को मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, मुनीष पांडेय, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा ने कवर किया है. रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में आपको सियासत की पूरी तस्वीर साफ़ और आसान भाषा में सुनने को मिलेगी. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| लोकसभा में अमित शाह ने किसकी मौज ली? राहुल गांधी से अडानी मिले तो क्या हुआ?: Reporters Off Air | 12 déc. 2025 | 01:20:03 | |
संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है. एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा. इसी दौरान शरद पवार की बर्थडे पार्टी भी चर्चा में रही. संसद में सोनिया गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया. इन ख़बरों को ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम ने कवर किया. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में हम यह भी डिकोड करेंगे कि संसद में किसकी स्पीच को सबसे ज़्यादा शाबाशी मिली. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| मोदी-पुतिन का याराना कितना पुराना, डॉग विवाद और संसद में अंदरखाने क्या खिचड़ी पक रही है?: Reporters Off Air | 05 déc. 2025 | 01:15:58 | |
आख़िरकार वो घड़ी आ गई है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में पत्रकार आपको बता रहे हैं कि पुतिन का ये दौरा क्यों ख़ास है, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन का रिश्ता कितना पुराना है, और रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा की इनसाइड स्टोरी. साथ ही, राहुल गांधी की विदेशी डेलिगेशन से मुलाकात का मुद्दा कैसे बढ़ रहा है, और शीतकालीन सत्र के बीच क्या कांग्रेस और टीएमसी के रिश्तों में खटास आने लगी है. ये भी समझिए कि संसद में ‘कुत्ता विवाद’ कितना आगे जाएगा और SIR-वंदे मातरम् को लेकर संसद का माहौल क्या रह सकता है? तो बस, इस एपिसोड का आनंद लीजिए मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, मनजीत नेगी, जितेंद्र बहादुर सिंह और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| कर्नाटक में कांग्रेस का संकट, SIR पर बवाल और संसद के शीतकालीन सत्र में क्या होगा?: Reporters Off Air | 28 nov. 2025 | 01:12:45 | |
सियासत गरम है, खबरें तेज़ हैं और दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एक ही सवाल तैर रहा है. आख़िर कर्नाटक में सिद्धारमैया को हटाना इतना नामुमकिन क्यों हो गया? क्या पार्टी हाईकमान मजबूर है, या कहानी कुछ और है? उधर बिहार NDA में बीजेपी के खाते में गृह मंत्रालय कैसे गया? संसद के शीतकालीन सेशन में किस बात पर मचेगा बवाल? संसद में इलेक्शन कमीशन से भी सवाल होंगे, तो इसका जवाब कौन देगा? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में सुनिए ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| राहुल गांधी का नया प्लान और साहित्य आज तक के मंच से रिपोर्टर्स के अनसुने किस्से: Reporters Off Air | 22 nov. 2025 | 01:06:25 | |
साहित्य आज तक के मंच से इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं राहुल गांधी के नए प्लान की परतें, एक-एक करके. साथ ही रिपोर्टर्स बता रहे हैं वो अनसुनी बातें, जो कैमरे पर आने से रह जाती हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में इस बार माहौल भी अलग है और मूड भी. संजय शर्मा, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज. ये सभी रिपोर्टर्स अपनी-अपनी फील्ड डायरी के अनुभव साझा कर रहे हैं. और तभी अचानक होती है एक वाइल्ड कार्ड एंट्री…साहिल जोशी की. जैसे किसी कहानी में ट्विस्ट आता है, वैसे ही यह एपिसोड अचानक और तेज़, और और भी दिलचस्प हो जाता है. राजनीति की हलचल, रिपोर्टिंग का रोमांच और मंच के पीछे का सच. सब कुछ, बिल्कुल बिना कट, बिना फ़िल्टर. देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक, NDA ने कैसे मारी बाजी और राहुल गांधी अब क्या करेंगे?: Reporters Off Air | 15 nov. 2025 | 01:26:50 | |
बिहार के चुनावी नतीजे आ चुके हैं, और स्टूडियो से लेकर ग्राउंड तक एक ही सवाल गूंज रहा है. आखिर महागठबंधन का हाल इतना बुरा क्यों हुआ? क्या वाकई राहुल गांधी की एक गलती ने पूरा गेम बिगाड़ दिया? और NDA ने कैसे पूरा समीकरण बदल दिया? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम स्टूडियो से जुड़े हैं, जबकि पटना से हमारे साथ हैं पीयूष मिश्रा.इस एपिसोड में आप सुनेंगे. NDA की रणनीति कहां हिट हुई और महागठबंधन कहां चूक गया. रिज़ल्ट के बीच PMO से आया एक रहस्यमयी फोन. आखिर किसके पास, क्यों और कब? कांग्रेस अब क्या करने वाली है. और बहस इतनी तेज़ हुई कि दो रिपोर्टर आपस में भिड़ गए. बिना कट, बिना फ़िल्टर. सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में बिहार का सबसे अनफ़िल्टर्ड, सबसे अंदरूनी चुनावी सच. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| बिहार चुनाव के पहले फेज में कौन आगे, NDA और महागठबंधन में क्या पक रहा है?: Reporters Off Air | 08 nov. 2025 | 01:35:56 | |
बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है. करीब आधी सीटों पर अभी मतदान बाकी है. इन सबके बीच आज तक के रिपोर्टर आपको ग्राउंड से लगातार स्टोरीज़ बता रहे थे. लेकिन जो कहानियां बताने से छूट गईं, वो आप 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और शशि भूषण कुमार से सुनिए. साथ ही, अब तक जिन सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, वहां कौन आगे है और किसकी गाड़ी फंसी हुई दिख रही है. जानने के लिए सुनिए ये पॉडकास्ट. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| बिहार इलेक्शन ग्राउंड रिपोर्ट, नीतीश कुमार और लालू यादव के वायरल किस्से: Reporters Off Air | 01 nov. 2025 | 01:27:43 | |
बिहार चुनाव के मैदान से लाए हैं वो किस्से...जो कैमरे पर कभी नहीं दिखे. जब लालू यादव और नीतीश कुमार की राजनीति के बीच फंसे पत्रकार, और देखने को मिलीं ऐसी घटनाएं जिन पर यकीन करना मुश्किल है. रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में सुनिए पत्रकारों की ज़ुबानी बिहार की सियासत के वो किस्से, जो आपने अब तक कहीं नहीं सुने होंगे. इस एपिसोड में आप जानेंगे कि वो शख्स कौन था जिसने बंदूक दिखाकर रिपोर्टर से वीडियो डिलीट कराया, और आखिर बिहार का सबसे बड़ा “जेल ब्रेक” क्या था. इतना ही नहीं, ये एपिसोड आपके लिए लेकर आए हैं पटना से आज तक के ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, सुजीत झा और रोहित सिंह. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| बिहार चुनाव में BJP का आखिरी मौका और महागठबंधन में बात कैसे बनी?: Reporters Off Air | 24 oct. 2025 | 01:30:46 | |
दिल्ली से लेकर बिहार तक छठ की तैयारियां चल रही हैं. दूसरी तरफ, छठ के घाटों को लेकर सियासत भी जारी है. सियासत बिहार में भी जारी है, जहां दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. तो रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में इसी पर बात होगी. इस एपिसोड में स्टूडियो से जुड़ रहे हैं आजतक के रिपोर्टर हिमांशु मिश्रा, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और सुशांत मेहरा. वहीं, बिहार के अलग-अलग शहरों से पीयूष मिश्रा रिपोर्टिंग कर रहे हैं, जो हमारे साथ भी जुड़ेंगे. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| राहुल गांधी तेजस्वी की गुपचुप मीटिंग और अमित शाह का ये किस्सा नहीं सुना होगा!: Reporters Off Air | 17 oct. 2025 | 01:27:44 | |
नेताओं की दिवाली पार्टी में सिर्फ दीये नहीं जलते.कुछ पुराने रिश्ते बुझते हैं, और नए गठबंधन बनते हैं. तो क्या-क्या होता है नेताओं की दिवाली पार्टी में? बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच आखिर बात क्यों बिगड़ी? उपेंद्र कुशवाहा की NDA में एंट्री कैसे पक्की हुई? मुकेश सहनी को किसने जाल में फंसाया और आखिरकार उन्हें किसका साथ मिला? ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में स्टूडियो से जुड़ रहे हैं. संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम, वहीं पटना से हमारे साथ हैं पीयूष मिश्रा. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| बिहार चुनाव में कैसे होगा सीट बंटवारा और राहुल गांधी सीट शेयरिंग से दूर क्यों हैं?: Reporters Of Air | 10 oct. 2025 | 01:29:08 | |
बिहार को क्या मिलने वाली है दूसरी महिला मुख्यमंत्री? चिराग पासवान किसके फोन का इंतज़ार कर रहे हैं? NDA और INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग कैसे होगी? क्या नीतीश कुमार की कुर्सी जाने वाली है? जीतन राम मांझी को कितनी सीटें मिलेंगी? महागठबंधन में लेफ्ट ने क्या डिमांड रखी है? राहुल गांधी सीट बंटवारे से दूर क्यों हैं? प्रशांत किशोर ने किस आधार पर टिकट बांटे हैं? मुकेश सहनी को अपने साथ रखना इतना मुश्किल क्यों है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बीच क्या डील हुई और PK ने क्यों बदला अपना प्लान?: Reporters Off Air | 03 oct. 2025 | 01:21:05 | |
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बंद कमरे में हुई मुलाक़ात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाक़ात में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर गहन चर्चा हुई. वहीं, प्रशांत किशोर पर भी सबकी नज़रें हैं, क्योंकि उन्होंने मोदी से चुनावी रणनीति बनाने की कई बारीकियां सीखी हैं और अब बिहार की सियासत में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है. इसी बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ये सारे घटनाक्रम मिलकर बिहार के चुनावी परिदृश्य को और दिलचस्प बना रहे हैं. सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, हिमांशु मिश्रा, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| लालू परिवार में फूट कैसे पड़ी और प्रशांत किशोर का रिपोर्टर से क्यों झगड़ा हुआ?: Reporters Off Air | 26 sept. 2025 | 01:27:49 | |
बिहार की राजनीति इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है और ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में खुलासे पर खुलासे होंगे. बिहार में सीट बंटवारा कैसे तय होगा, प्रशांत किशोर आखिर किससे और क्यों भिड़ पड़े, राहुल गांधी के एक समर्थक ने रिपोर्टर को क्या बताया. इन सब पर बात होगी. साथ ही, लालू यादव के परिवार में किसने फूट डाली और इसका चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा, यह भी सामने आएगा. इतना ही नहीं, आज़म खान सचमुच बगावत की तैयारी में हैं या नहीं, यह भी जानिए. आज तक के रिपोर्टर हिमांशु मिश्रा, राहुल गौतम, मिलन शर्मा, अमित भारद्वाज और संजय शर्मा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| प्रधानमंत्री मोदी ने रिपोर्टर को क्या इशारा दिया और राहुल से भी तेज़ निकला चुनाव आयोग?: Reporters Off Air | 19 sept. 2025 | 01:10:13 | |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते अपना 75वां जन्मदिन मनाया, जिसे बीजेपी ने बड़े स्तर पर सेलिब्रेट किया. इन कार्यक्रमों की कवरेज पीयूष मिश्रा ने की. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रही मौसमी सिंह और राहुल गौतम बताएंगे कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है. इसी बीच, नेपाल के राजनीतिक संकट को कवर करके लौटे अमित भारद्वाज अपनी आंखों से देखी गई नेपाल की स्थिति आपके साथ साझा करेंगे. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर्स बताएंगे कि नेता अपना और अपने परिजनों का जन्मदिन कैसे मनाते हैं और क्या राहुल-केजरीवाल फिर साथ आएंगे? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| राहुल गांधी की सुरक्षा और उपराष्ट्रपति चुनाव पर क्या-क्या पता चला?: Reporters Off Air | 12 sept. 2025 | 01:21:01 | |
देश को इस हफ्ते नया उपराष्ट्रपति मिला. चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग की ख़बरें भी आईं और दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने दावे किए. उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल उठे. जिस पर CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई. इन दोनों ख़बरों को ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, संजय शर्मा और जितेंद्र बहादुर सिंह ने करीब से कवर किया. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर्स बताएंगे कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या-क्या हुआ और राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात जवानों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के ये किस्से नहीं सुने होंगे?: Reporters Off Air | 06 sept. 2025 | 01:24:22 | |
इस हफ़्ते देश की सियासत में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी की बिहार से निकली वोटर अधिकार यात्रा की रही. इसे कवर करके मौसमी सिंह और अमित भारद्वाज लौटे हैं. साथ ही दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर चला, जिसकी रिपोर्टिंग ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्र और राहुल गौतम ने की. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर्स बताएंगे कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा में क्या खास देखने को मिला, दिल्ली में हुई बड़ी बैठक में किसको डांट पड़ी और पटना के सियासी गलियारों में कौन-कौन सी नई बातें चल रही हैं? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस में कौन नाराज है और RSS की डिनर पार्टी में क्या हुआ?: Reporters Off Air | 29 août 2025 | 01:23:30 | |
देश की सियासत में इस हफ़्ते बिहार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सुर्खियों में रही. वहीं आरएसएस की डिनर पार्टी ने भी खूब ध्यान खींचा. इसी दौरान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर की हलचल और अंदरखाने की चर्चाएं भी तेज़ रहीं. इन सारी बड़ी राजनीतिक हलचलों को आजतक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम ने क़रीब से कवर किया. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में ये रिपोर्टर आपको हेडलाइन के पीछे की कहानी बता रहे हैं. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ सिंह ने किस-किस को फोन घुमाया?: Reporters Off Air | 22 août 2025 | 01:13:53 | |
संसद का आख़िरी हफ़्ता भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. इसकी वजह बना एक बिल, जो PM, CM और मंत्रियों को हटाने से जुड़ा हुआ है. वहीं, NDA और INDIA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार घोषित किए. इलेक्शन कमीशन तक विपक्ष के मार्च को लेकर भी कुछ नई बातें सामने आईं. इन सब घटनाओं को आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, मुनीष पांडे, हिमांशु मिश्रा और मंजीत नेगी ने कवर किया. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में, आज तक के रिपोर्टर आपको वो सारी कहानियां बता रहे हैं जो आप तक नहीं पहुंच पाईं. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| बिहार SIR ग्राउंड रिपोर्ट, इंडिया गठबंधन का प्रोटेस्ट और उपराष्ट्रपति की रेस में कौन आगे?: Reporters Off Air | 15 août 2025 | 01:30:19 | |
बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नए निर्देश दिए हैं. इसी बीच, आज तक की रिपोर्टर मौसमी सिंह ग्राउंड पर इसका मुआयना करके लौटीं. दूसरी तरफ, संसद से लेकर सड़क तक भी इसकी गूंज थी, जिसे आज तक के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा, संजय शर्मा, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज ने कवर किया. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर उस कहानी की परतें खोल रहे हैं, जो शायद कैमरों से दूर रह गई. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| राहुल गांधी की डिनर पार्टी में क्या हुआ? अंदर की पूरी कहानी: Reporters Off Air | 08 août 2025 | 01:03:42 | |
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी हर प्लेटफ़ॉर्म पर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं. लेकिन अंदर की कहानी क्या है, इसे हमारे रिपोर्टर्स ने करीब से देखा और सुना. इसी वजह से हमने तय किया कि 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, हिमांशु मिश्रा, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा मिलकर आपको बताएंगे वो बातें, जो शायद कैमरों से दूर रह गईं. वे बताएंगे कि राहुल गांधी की डिनर पार्टी में क्या हुआ और राहुल के आरोप पर चुनाव आयोग क्या कदम उठाने वाला है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले किन-किन मंत्रालयों में देर रात तक बैठकें होती रहीं?: Reporters Off Air | 01 août 2025 | 01:28:33 | |
संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई. पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस दौरान ट्रंप का टैरिफ और उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख जैसी कई ब्रेकिंग ख़बरें भी आती रहीं. इन सबके बीच सदन के अंदर क्या-क्या हुआ, उसे हमारे रिपोर्टर्स ने करीब से देखा. इसलिए हमने तय किया. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, हिमांशु मिश्रा, जितेंद्र बहादुर सिंह और मंजीत नेगी मिलकर बता रहे हैं वो बातें, जो शायद कैमरों से दूर रह गईं. वो बता रहे हैं कि जया बच्चन ने किसे डांट दिया, किन मंत्रालयों में देर रात तक काम चलता रहा, और बीजेपी के महारथियों के बीच कौन सा चुनाव होने वाला है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल | |||
| जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़े के पीछे कौन? किसके जाल में उलझकर छोड़ी कुर्सी?: Reporters Off Air | 26 juil. 2025 | 01:22:49 | |
संसद के मानसून सत्र से कुछ बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन सत्र के पहले ही दिन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने सबको चौंका दिया. इसके बाद कयासों का दौर शुरू हुआ. आख़िर इस अचानक लिए गए फैसले की वजह क्या थी? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, हिमांशु मिश्रा, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा मिलकर उस कहानी की परतें खोल रहे हैं जो शायद कैमरों से दूर रह गई. वो बता रहे हैं कि क्या जगदीप धनखड़ का इस्तीफा एक सोच-समझा फैसला था या किसी दबाव में लिया गया कदम? पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, और क्या ये किसी बड़े सियासी बदलाव का संकेत है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| संसद के मॉनसून सत्र के लिए मोदी सरकार और इंडिया ब्लॉक की क्या है तैयारी?: Reporters Off Air | 19 juil. 2025 | 01:27:39 | |
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है. इस सत्र में एक बार फिर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन सहित विपक्ष के बीच टकराव होने की संभावना है. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर (मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और जितेंद्र बहादुर सिंह) मिलकर संसद सत्र की अंदरूनी कहानियां साझा कर रहे हैं. वे बता रहे हैं कि किस नेता की किससे बिल्कुल नहीं बनती, कैसे राहुल गांधी अब संसद में सोनिया गांधी की भूमिका निभा रहे हैं और किन मुद्दों पर इस बार घमासान तय है. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
| लालू का पाकिस्तान दौरा, नीतीश की कांग्रेस से नाराज़गी और कन्हैया का भविष्य : Reporters Off Air | 14 juil. 2025 | 01:16:16 | |
बिहार में चुनाव है, तो सियासत तो होगी ही. पटना की गहमागहमी दिल्ली तक महसूस हो रही है. इन सबके बीच ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर (मौसमी सिंह, अशोक सिंघल, पीयूष मिश्रा, राहुल गौतम और जितेंद्र बहादुर सिंह) मिलकर किस्से सुना रहे हैं. इनमें लालू यादव का पाकिस्तान दौरा भी शामिल है. साथ ही यह भी पता चलता है कि बिहार का असली मौसम वैज्ञानिक कौन है, नीतीश कुमार की कांग्रेस से नाराज़गी क्या है, और कन्हैया कुमार का राजनीतिक भविष्य किस दिशा में जा सकता है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती | |||
© My Podcast Data · Independent project · Data from Apple & Spotify