Back

Explore every episode of the podcast IPL Ki Tein Tein

Dive into the complete episode list for IPL Ki Tein Tein. Each episode is cataloged with detailed descriptions, making it easy to find and explore specific topics. Keep track of all episodes from your favorite podcast and never miss a moment of insightful content.

Rows per page:

1–50 of 107

TitlePub. DateDuration
फाइनल मुक़ाबले में KKR की जीत तय थी?: IPL की टें टें, S5E4527 mai 202400:36:53
चेन्नई में खेले गए आईपीएल फ़ाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ कोलकाता ने तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीत लिया. पूरे टूर्नामेंट में लंबे-चौड़े स्कोर बनाने वाली हैदराबाद की टीम आईपीएल फ़ाइनल (IPL Final) के इतिहास के सबसे कम स्कोर पर क्यों सिमट गई, क्या पैट कमिंस ये ट्रिक मिस कर गए और केकेआर ने कैसे साबित किया कि वो इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीम है, KKR की जीत का श्रेय किन लोगों को जाता है और यहाँ से दोनों टीमें अगले साल के लिए किन प्लेयर्स को रिटेन करना चाहेंगी, सुनिए 'IPL की टें टें' के पांचवें सीजन के आख़िरी एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

आजतक रेडियो पर क्रिकेट पॉडकास्ट का सिलसिला जारी रहेगा... 'बल्लाबोल' के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
राजस्थान का एक खिलाड़ी हैदराबाद पर पड़ सकता है भारी?: IPL की टें टें, S5E4424 mai 202400:24:12
IPL 2024 के Qualifier 2 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ये मुक़ाबला खेला जाना है. चेन्नई की पिच आज कैसा खेलने वाली है, चेपॉक में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है, राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11 क्या होगी और टॉस का फैक्टर कितना अहम है, सुनिए ' IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
हर साल RCB का यही हाल, क्या विराट कोहली टीम को छोड़ देंगे?: IPL की टें टें, S5E4323 mai 202400:37:34
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एलिमनेटर मुक़ाबले में उन्हें हराकर बाहर कर दिया. लगातार 6 जीत हासिल कर प्लेऑफ़ में पहुंची RCB की हार कैसे हुई, साल दर साल RCB का यही हाल क्यों होता है, क्या कोहली को इस टीम को 'टाटा-बाय बाय' बोल देना चाहिए? इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाज़ी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, अश्विन और बोल्ट ने कैसे ये मैच बनाया और रोहित शर्मा इस मैच के बाद क्या सोच रहे होंगे? इसके अलावा दूसरे क्वालीफ़ायर में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ संजू सैमसन की RR कहाँ खड़ी होती है, पैट कमिंस क्या फिर वही पुराना जादू करने वाले हैं? इन सब पर दिलचस्प बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: राहुल रावत
RCB को हराने के लिए राजस्थान को क्या करना पड़ेगा: IPL की टें टें, S5E4222 mai 202400:33:32
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के फ़ाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद में खेले गए पहले प्लेऑफ़ मैच में कोलकाता ने सनराइज़र्स हैदराबाद को एकतरफ़ा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की कौन सी कमज़ोरी उन्हें भारी पड़ गई, कोलकाता की इस जीत के नायक कौन कौन रहे, मिचेल स्टार्क ने कैसे साबित किया कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, वेंकटेश और श्रेयस अय्यर की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए? इसके अलावा आज एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कांटे की टक्कर में कौन सी टीम बाज़ी मार सकती है? दोनों टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है, अहमदाबाद की पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Qualifier 1 में SRH को क्यों मज़ा चखा सकती है KKR?: IPL की टें टें, S5E4120 mai 202400:41:52
RCB ने करिश्माई खेल दिखाकर CSK को IPL 2024 से बाहर कर दिया, RCB ने ये टर्नअराउंड कैसे किया, विराट कोहली कितनी बार आलोचकों का मुंह बंद कराएंगे और उन्हें सुनील गावस्कर को क्यों थैंक यू कहना चाहिए? CSK और Mumbai Indians का फ्यूचर यहाँ से क्या रहने वाला है, क्या धोनी और रोहित अगले साल अपनी टीमों के लिए खेलते दिखेंगे? IPL 2024 Qualifier 1 में KKR की टीम SRH पर भारी क्यों पड़ सकती है, क्या Eliminator मुक़ाबले में RR की हार का सिलसिला टूटेगा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.

साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
IPL फाइनल को लेकर BCCI ये सुझाव मान ले तो मज़ा ही आ जाएगा: IPL की टें टें, S5E4017 mai 202400:23:15
सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अंकों के बंटवारे की वजह से सनराइज़र्स प्लेऑफ़ में स्थान बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. गुजरात टाइटंस पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी. लेकिन क्वालीफाई करके भी SRH की टीम क्यों ख़ुश नहीं होगी, इस मैच के रद्द होने से दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की उम्मीदों पर क्या असर पड़ा है? इसके अलावा आज Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच मुक़ाबले में कौन सी टीम जीत के साथ अपने अभियान का समापन करेगी? कल RCB और CSK का मैच कितना अहम रहने वाला है, बेंगलुरू के प्ले-ऑफ़ में पहुंचने के कितने चांस हैं और आईपीएल फाइनल को लेकर BCCI को क्या सोचना चाहिए, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Rajasthan Royals की लगातार चार हार, कौन गुनहगार: IPL की टें टें, S5E3916 mai 202400:22:33
IPL के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर क़ाबिज़ राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार चार मैच हार गई है. कल IPL से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स ने राजस्थान को सात गेंद रहते पाँच विकेट से हरा दिया. इन लगातार चार हारों का RR के कैंपेन पर क्या असर होगा, क्या राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर बनी रहेगी और टूर्नामेंट के आख़िरी स्टेज में राजस्थान का ये हश्र क्यों हुआ है? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मुक़ाबले में क्या कोई उलटफ़ेर हो सकता है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और सौरभ श्रीवास्तव के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली 4 टीमें पक्की हो गई हैं?: IPL की टें टें, S5E3815 mai 202400:24:05
दिल्ली कैपिटल्स को अपने आख़िरी लीग मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत मिली है, लेकिन इस मैच में DC कहां चूक गई, यहाँ से LSG और DC के लिए क्वालीफाई करने के चांस कितने हैं? दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का फ्यूचर ब्राइट क्यों है? इसके अलावा आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत में क्या स्टेक पर लगा है, बटलर की ग़ैरमौजूदगी में RR की टीम किसे मौक़ा देगी, PBKS के प्लेइंग 11 में क्या कोई बदलाव देखने को मिल सकता है, गुवाहाटी की पिच कैसी रहने वाली है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
लखनऊ या दिल्ली, आज कटेगा किसका टिकट?: IPL की टें टें, S5E3714 mai 202400:18:21
बारिश के चलते गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईटराइडर्स का मुक़ाबला रद्द हो गया और इसी के साथ ख़त्म हो गईं प्लेऑफ़ में पहुँचने की GT की बची-खुची उम्मीदें. IPL 2024 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई गुजरात. लेकिन आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए सबकुछ दांव पर लगा है. ऋषभ पंत की टीम अगर हारी तो सीधा बाहर हो जाएगी और लखनऊ हारी तो उसकी भी डगर बेहद मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में किस टीम के जीतने के आसार आज ज़्यादा लग रहे हैं और आईपीएल के आख़िरी हफ़्ते में अपने दिमाग़ की नसों को बहुत लोड देने की ज़रूरत क्यों नहीं है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
Playoffs के लिए दो अनार, छह बीमार, किसका होगा बेड़ापार: IPL की टें टें, S5E3613 mai 202400:25:20
आईपीएल में प्लेऑफ़ की दौड़ काफी रोमांचक हो चली है. KKR को छोड़कर कोई और टीम अब तक क्वालीफाई नहीं कर पाई है. RCB ने Delhi Capitals को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. दिल्ली इस हार के बाद भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है. CSK, SRH, LSG और GT के लिए यहाँ से क्या समीकरण बन रहे हैं? राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई में हार क्यों झेलनी पड़ी, क्या दिल्ली को कल ऋषभ पंत की कमी खली और आज कोलकाता नाईटराइडर्स को हराने के लिए GT को क्या करना होगा, क्या KKR आज गुजरात टाइटंस का पत्ता साफ़ कर देगी, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
T20 वर्ल्ड कप में कोहली होंगे टीम इंडिया के ओपनर?: IPL की टें टें, S5E3510 mai 202400:31:21
पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर RCB ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. PBKS ये मैच कहाँ हारी, होम ग्राउंड में पंजाब की टीम जीतने से ज्यादा हारती क्यों है और इतने साल में सिर्फ 2 ही बार Play-offs तक क्यों पहुंच पाई है? इस मैच के बाद क्या T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है और RCB किस सूरत में क्वालीफाई कर सकती है? इसके अलावा आज अहमदाबाद में GT vs CSK के बीच मुक़ाबले में क्या गुजरात टाइटंस कोई कमाल दिखा पाएगी, पिच और प्लेइंग 11 से लेकर दूसरे पहलुओं पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
IPL में टीम मालिकों के लिए लक्ष्मण रेखा कहां है?: IPL की टें टें, S5E3409 mai 202400:29:11
सनराइज़र्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ तूफ़ानी जीत दर्ज की. टीम ने 166 रनों के लक्ष्य को दस ओवर से कम में भी हासिल कर उसे बौना बना दिया. तो हैदराबाद में लखनऊ सुपरजाएंट्स का ये हश्र क्यों हुआ, टूर्नामेंट के इस फेज़ में लगातार दो बड़ी हार झेलने के बाद क्या लखनऊ बाउंस बैक कर पाएगी, केएल राहुल और LSG के मालिक के बीच जो बहस हुई, वो कितनी जायज है, टीम मालिकों का खिलाड़ियों के साथ बर्ताव कैसा होना चाहिए और आज PBKS vs RCB के मैच में दोनों टीमों के सामने क्या मोटिवेशन होगा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
दिल्ली कैपिटल्स के सक्सेस में ऋषभ पंत की कप्तानी का कितना रोल?: IPL की टें टें, S5E3308 mai 202400:29:25
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर्स की उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं. दिल्ली की इस जीत के नायक कौन रहे, इस सीजन में दिल्ली के सक्सेस में कप्तान ऋषभ पंत का कितना रोल रहा है, DC की सबसे अच्छी बात क्या है और क्या संजू सैमसन का कैच सफ़ाई से पकड़ा गया था? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के मुक़ाबले का विजेता कौन होगा, दोनों टीमों में किसके क्वालीफाई करने के चांसेज़ ज़्यादा हैं, टीम कॉम्बिनेशन से लेकर दोनों टीमों की राइवलरी और पिच के मिज़ाज पर चर्चा सुनिए, 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
T20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया के लिए एक अच्छी और एक बुरी ख़बर: IPL की टें टें, S5E3207 mai 202400:19:51
सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ी जीत हासिल की. मुंबई की इस जीत में सबसे बड़ा रोल सूर्या का रहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव की चमक में और किन प्लेयर्स का कॉन्ट्रिब्यूशन छिप गया? सनराइजर्स हैदराबाद को जल्दी से किस कमी को ठीक करने की ज़रूरत है और इस मैच से टीम इंडिया के लिए क्या ख़ुशख़बरी है? इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुक़ाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है, क्या RR की टीम आज क्वालीफाई कर जाएगी या दिल्ली की टीम क्वालीफायर्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी? दिल्ली की पिच से लेकर दोनों टीमों के परफॉरमेंस पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
KKR की क़ामयाबी में सबसे बड़ा रोल किसका है?: IPL की टें टें, S5E3106 mai 202400:35:59
कोलकाता नाईटराइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को लखनऊ में हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. इससे पहले KKR ने वानखड़े के मैदान में मुंबई इंडियन्स को भी रौंद डाला था. तो इस सीज़न में KKR की क़ामयाबी के फैक्टर्स क्या हैं, क्या कोलकाता की टीम में वो सभी गुण हैं जो उन्हें तीसरी बार ख़िताब दिला सकती है? मुंबई इंडियन्स के फ़्लॉप शो के पीछे की वजहें क्या हैं और आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने उन्हें शिकस्त क्यों झेलनी पड़ सकती है? इसके अलावा क्वॉलिफायर्स की रेस में कौन सी चार टीमें सबसे आगे चल रही हैं, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और सौरभ श्रीवास्तव के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
Mumbai Indians की हार से टीम इंडिया का क्या भला होगा?: IPL की टें टें, S5E3003 mai 202400:31:28
राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांचक जीत के नायक कौन रहे, RR की पकड़ से ये मैच असल में कहाँ फिसला, टी नटराजन ने कैसे अपनी उपयोगिता साबित कर दी है और क्या नीतीश रेड्डी भविष्य में बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं? इसके अलावा कोलकाता नाईटराइडर्स के ख़िलाफ़ आज मुंबई इंडियंस की जीत के आसार ज्यादा क्यों लगते हैं? वानखेड़े की पिच से लेकर रोहित शर्मा के फॉर्म, दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और क्वालीफायर्स के समीकरण पर चर्चा सुनिए, 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
चेन्नई सुपरकिंग्स अचानक डाउनफॉल की तरफ क्यों जाने लगी?: IPL की टें टें, S5E2902 mai 202400:25:26
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में कैसे मात दी, चेन्नई की टीम कहाँ पिछड़ रही है और धोनी के दिखाए रास्ते पर CSK क्यों नहीं चल पा रही है? PBKS के लिए इस मैच में क्या पॉजिटिव रहे और CSK को यहां से क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला कितना कांटे भरा होने वाला है, SRH के जीतने के आसार ज़्यादा क्यों हैं और क्या राजस्थान प्लेइंग 11 के साथ कोई प्रयोग कर सकती है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
किसके प्रेशर में चुनी गई इंडिया की T20 वर्ल्ड कप टीम?: IPL की टें टें, S5E2801 mai 202400:42:00
T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया कितना बैलेंस्ड है, रिंकू सिंह को नहीं चुनना कितना सही है, चार स्पिनर्स चुनने की ज़रूरत क्या थी और किन खामियों को चयनकर्ताओं ने इग्नोर कर दिया? इसके अलावा कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस का एक और फ्लॉप शो क्यों देखने को मिला, लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐन मौक़े पर क्या खेल किया है और आज चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स मैच का प्रीव्यू, पिच और मैच से जुड़े अहम पहलुओं पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
T20 वर्ल्ड कप टीम चुनने में पुरानी ग़लतियां दोहराएंगे सेलेक्टर्स?: IPL की टें टें, S5E2730 avr. 202400:24:24
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कल दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफ़ा मुक़ाबले में सात विकेट से हरा दिया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर के सामने दिल्ली की बत्ती गुल क्यों हो गई, मिचेल स्टार्क ने कैसे KKR की जीत की नींव रखी और फ़िल सॉल्ट के तौर पर कोलकाता को क्या सबसे भरोसेमंद ओपनर मिल गया है? इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप की टीम में किन नामों पर चर्चा है और किन खिलाड़ियों के नाम पर लगभग मुहर लग गई है? आज लखनऊ सुपरजाएंट्स के ख़िलाफ़ क्यों मुंबई इंडियंस को जीतना ही होगा, लखनऊ की पिच से लेकर LSG और MI की प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
IPL में दो-ढाई सौ रन चेज़ करने का फॉर्मूला किन टीमों ने क्रैक कर लिया है?: IPL की टें टें, S5E2629 avr. 202400:39:10
बड़े स्कोर को चेज़ करते हुए एक बार फिर क्यों बिखर गई सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ कौन सी ग़लती उन्हें भारी पड़ गई? RCB, MI और DC के लिए क्वालीफाई करने के कितने चांस हैं? क्या विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर आलोचकों को जवाब दे दिया है? संजू सैमसन ने इस सीजन में क्या अलग किया है जो पहले नहीं कर पा रहे थे? पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ केकेआर की रिकॉर्ड हार की वजह क्या रही और आईपीएल में बड़े बड़े टारगेट भेदने का मंत्र किन टीमों को मिल गया है और वो क्या है? इसके अलावा आज दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ कोलकाता नाईटराइडर्स को क्यों चौकन्ना रहना होगा, KKR vs DC मैच का प्रीव्यू, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
RCB ने हैदराबाद की कौन सी पोल खोल दी?: IPL की टें टें, S5E2526 avr. 202400:25:45
RCB ने कैसे हैदराबाद की पोल खोल दी, क्या SRH को हराने का फॉर्मूला बाक़ी टीमों को मिल गया है और RCB की ये जीत क्यों स्पेशल है? KKR के ख़िलाफ़ क्या पंजाब तोड़ पाएगा हार का सिलसिला, मिचेल स्टार्क को क्या टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और क्या शिखर धवन की वापसी होगी? KKR vs PBKS मैच का प्रीव्यू, पिच और प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
ट्रॉफी तो गई, क्या इज़्ज़त बचा पाएगी RCB?: IPL की टें टें, S5E2425 avr. 202400:29:23
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ डबल पूरा कर लिया है. गुजरात की टीम कैसे जीतते जीतते रह गई, शुभमन गिल ने कप्तानी के दौरान क्या ग़लतियां की और ऋषभ पंत की मैच जिताऊ पारी के बाद क्या उनका टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का हो गया है? इसके अलावा SRH के ख़िलाफ़ RCB को क्यों प्राइड के लिए खेलना चाहिए, सुनिए SRH vs RCB मैच का प्रीव्यू 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में ये खिलाड़ी क्यों हैं?: IPL की टें टें, S5E2324 avr. 202400:33:17
CSK को उनके गढ़ चेन्नई में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने कैसे हरा दिया, बड़ा स्कोर खड़ा करके भी चेन्नई सुपरकिंग्स इसे क्यों नहीं डिफेंड कर पाई, ऋतुराज गायकवाड़ पर मार्कस स्टॉइनिस की पारी क्यों भारी पड़ गई और CSK और MI जैसी कद्दावर टीमें इस सीजन में कहाँ मात खा रही हैं? इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में क्या झोल है और पठान इस टीम से किसे ख़ुश करना चाहते हैं? इसके अलावा Delhi Capitals और Gujarat Titans के मैच में कौन सी टीम अपना लोहा मनवाएगी, दोनों टीमों के साथ क्या दिक़्क़त है और दिल्ली की पिच कैसी रहने वाली है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Play-offs के सीन से क्या Mumbai Indians पूरी तरह बाहर हो गई?: IPL की टें टें, S5E2223 avr. 202400:39:16
यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया. क्या इस प्रदर्शन से यशस्वी और संदीप ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, हार्दिक पंड्या का हर दांव फेल क्यों हो रहा है और क्या यहाँ से मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा चेन्नई में आज CSK और LSG की जंग कौन जीतेगा, क्या लखनऊ में मिली हार का हिसाब चुकता कर पाएगी चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरकिंग्स को आज क्यों सावधान रहने की ज़रूरत है, सुनिए 'IPL की टें टें' में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
राजस्थान के 4 प्लेयर्स के लिए आज सबसे बड़ा मैच है!: IPL की टें टें, S5E2122 avr. 202400:34:28
IPL 2024 के क्वालिफायर्स की तस्वीर क्या साफ़ हो गई है, RCB ने KKR के ख़िलाफ़ रोमांचक मुक़ाबला कैसे गंवाया, इतनी पिटाई के बाद भी मिचेल स्टार्क को KKR की टीम क्यों खिलाए जा रही है? SRH ने कैसे T20 का टेम्प्लेट बदल दिया है, हैदराबाद के ख़िलाफ़ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से क्या स्ट्रैटेजिक ग़लतियां हुईं, गुजरात टाइटन्स ने कैसे पंजाब के ख़िलाफ़ मैच लगभग फंसा दिया था? इसके अलावा Rajsthan Royals और Mumbai Indians का मैच टीम इंडिया के लिए कैसे ऑडिशन हो सकता है, जयपुर में किस टीम का पलड़ा भारी है? RR vs MI मैच के लिए पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
Mumbai Indians में पहले वाली बात क्यों नहीं रही?: IPL की टें टें, S5E2019 avr. 202400:31:26
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को एक रोमांचक मैच में नौ रनों से हरा दिया, लेकिन इस हार में पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ख़ूब चमके. आशुतोष ने अपनी आक्रामक बैटिंग से मुंबई के मुंह से जीत का निवाला लगभग छीन ही लिया था. तो इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, पंजाब की टीम इस आईपीएल की सबसे बड़ी एंटरटेनर क्यों है और किन दो वजहों से मुंबई इंडियंस में वो धार नहीं दिखती? साथ ही आज के Lucknow Supergiants (LSG) और Chennai SuperKings (CSK) के बीच लखनऊ में किस टीम का पलड़ा भारी है? क्या लखनऊ की टीम जीत के रास्ते पर लौटेगी और चेन्नई को हराकर उन्हें क्या मिल सकता है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह 
इस सीज़न में 'डार्क हॉर्स' बनती जा रही है दिल्ली कैपिटल्स?: IPL की टें टें, S5E1918 avr. 202400:29:33
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को उनके लोएस्ट स्कोर पर समेट कर छह विकेट से एक बड़ी जीत हासिल की. इस धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम छठे नंबर पर पहुँच गई है और गुजरात टाइटन्स सातवें नंबर पर लुढ़क गई है. इस मैच में गुजरात की टीम कहाँ फंस गई, दिल्ली की टीम क्यों बेहतर करती नज़र आ रही है और शुभमन गिल की टीम के लिए यहाँ से आगे क्या रास्ता है? इसके अलावा मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुक़ाबले का प्रीव्यू, कागज़ पर बेहतर दिखने के बावजूद मुंबई की टीम पंजाब से नीचे क्यों है? PBKS vs MI मैच के लिए मुल्लांपुर की पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
राजस्थान के लिए बटलर नहीं, ये खिलाड़ी रहा गेमचेंजर: IPL की टें टें, S5E1817 avr. 202400:28:38
कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक और ऐतिहासिक मैच हुआ. RR ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेज़ करने का करिश्मा दोहराया. लेकिन आसान जीत की तरफ बढ़ रही KKR के जबड़े से Rajasthan Royals ने ये मैच कैसे छीना? इस जीत के नायक जोस बटलर तो हैं ही, लेकिन किस खिलाड़ी के बिना वो ये कारनामा नहीं कर पाते, KKR की तरफ से क्या ग़लतियां हुईं और मिचेल स्टार्क क्यों इस टीम की कमज़ोर कड़ी बन गए हैं? इसके अलावा Gujarat Titans और Delhi Capitals मैच का प्रीव्यू, पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
पंत, सैमसन और ईशान को सपने में कार्तिक क्यों दिख रहे हैं?: IPL की टें टें, S5E1716 avr. 202400:32:39
RCB vs SRH मैच पहली बार हुआ जब किसी एक टी-20 मैच में लगभग 550 रन बने और कई रिकॉर्ड टूट गए. RCB क्यों ये मैच जीत सकती थी और बेंगलुरू के हाथ से ये मैच कहाँ फिसला? दिनेश कार्तिक की ये पारी क्या उन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दिला पाएगी और बॉलर्स के लिए क्यों ये टूर्नामेंट मुश्किल होता जा रहा है? इसके अलावा आज टेबल टॉपर्स के मुक़ाबले में किसका पलड़ा भारी है, Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच मैच का प्रीव्यू, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
मुंबई इंडियन्स के लिए पानी नाक तक पहुंच चुका है?: IPL की टें टें, S5E1615 avr. 202400:43:12
IPL की सबसे बड़ी राइवलरी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को मात दे दी. छह मैचों में मुंबई की ये चौथी हार थी. रोहित शर्मा के शतक के बाद भी मुंबई की इस हार की अहम वजहें क्या रहीं, हार्दिक पंड्या की कौन सी गलितयां एक बार फिर मुंबई और जीत की राह में रोड़ा साबित हुईं? इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने एक नज़दीकी और दिलचस्प मुक़ाबले में कैसे पंजाब किंग्स को हरा दिया, अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ की टीम क्यों भटक गई है, KKR ने कैसे अपना दबदबा क़ायम रखा है और क्या यहाँ से दिल्ली कैपिटल्स का गेम अप होने वाला है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
RCB ने ऑक्शन में ही अपनी हार की स्क्रिप्ट लिख दी थी?: IPL की टें टें, S5E1512 avr. 202400:28:45
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. जितनी आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को MI ने हराया, दूसरी टीमों के लिए ख़तरे की घंटी बजा गई है. लेकिन बड़ा टोटल लगाने के बाद भी RCB का ये हश्र क्यों हुआ? क्या बुमराह इस वक़्त तीनों फॉर्मेट के बेस्ट बॉलर हैं? इसके अलावा LSG vs DC मैच का प्रीव्यू, लखनऊ की पिच का हाल और दिल्ली कैपिटल्स की दुर्गति के कारण क्या हैं, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, सौरभ श्रीवास्तव और किंगशुक कुसारी से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Mumbai Indians को RCB किस सूरत में हरा सकती है: IPL की टें टें, S51411 avr. 202400:16:50
Rajasthan Royals को IPL 2024 में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा है. और RR को ये मज़ा चखाया शुभमन गिल की Gujarat Titans ने. तो बड़ा स्कोर खड़ा करने और मैच में मजबूत पकड़ बनाने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के हाथ से मैच कहां फिसला? संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और क्या इस जीत से Gujarat Titans की तक़दीर पलटेगी? इसके अलावा वानखेड़े में अपने ख़राब रिकॉर्ड के विपरीत जीत हासिल करना RCB के लिए कितना मुश्किल रहने वाला है, जीत की राह पर लौटने के लिए Royal Challengers Bengaluru को कौन से बड़े बदलाव तुरंत करने चाहिए और MI vs RCB मैच का प्रीव्यू, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, किंगशुक कुसारी और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
जीत की राह पर लौटने के लिए Gujarat Titans को क्या करना होगा: IPL की टें टें, S5E1310 avr. 202400:15:02
Sunrisers Hyderabad ने Punjab Kings को एक रोमांचक मुक़ाबले में 2 रन से हरा दिया. PBKS के लिए शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की जोड़ी ने फिर एक बार हारे हुए मैच को जीत में बदल डाला था. लेकिन किन वजहों से पंजाब ये मैच जीत नहीं पाई? SRH को नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में एक बढ़िया ऑलराउंडर मिल गया है, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में नीतीश का रिकॉर्ड कैसा रहा है और उनको लेकर किस प्लेयर ने पहले ही बता दिया था? इसके अलावा जयपुर में Rajasthan Royals और Gujarat Titans का मुक़ाबला है. जीत के रास्ते पर लौटने के लिए गुजरात को क्या करना होगा, पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर बात, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, सौरभ श्रीवास्तव और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
SRH के इस प्लेयर ने बड़े बड़े दिग्गजों को बौना साबित कर दिया!: IPL की टें टें, S5E1209 avr. 202400:17:27
चेपॉक की पिच पर Chennai SuperKings ने कैसे Kolkata KnightRiders को फंसा दिया, रवींद्र जडेजा CSK के लिए क्यों इतने बड़े एसेट हैं, ऋतुराज गायकवाड़ का फॉर्म में आना कितना बड़ा पॉजिटिव है और KKR को इस हार से क्या सबक लेनी चाहिए? इसके अलावा आज PBKS vs SRH मुक़ाबले में किस टीम का जलवा रहने वाला है, पंजाब की टीम किस मोर्चे पर पिछड़ती नज़र आ रही है और SRH को कौन से फैक्टर्स एक शानदार T20 टीम बनाते हैं, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निशांत शेखर के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
KKR के ख़िलाफ़ 'करो या मरो' मुक़ाबला कैसे जीतेगी CSK?: IPL की टें टें, S5E1108 avr. 202400:23:01
IPL 2024 का एक और हफ़्ता निकल गया. इस बीच मुंबई इंडियंस को पहली जीत नसीब हो गई और दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की हार का सिलसिला नहीं रुका. इन दोनों टीमों की हालत इतनी पतली क्यों है और दोनों टीम एक जैसी प्रॉबल्म से क्यों जूझ रही है? राहुल के धीमे खेल के बावजूद लखनऊ सुपरजायंट्स ने कैसे लगातार तीन जीत दर्ज कर ली और विराट कोहली का शतक RCB के काम क्यों नहीं आया? अबतक इस टूर्नामेंट में किन दो खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है और आज CSK vs KKR का मुक़ाबला Chennai SuperKings के लिए क्यों मेक और ब्रेक मैच रहने वाला है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, सौरभ श्रीवास्तव और अक्षय रमेश के साथ.

साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
एक ग़लती जो Punjab Kings को Gujarat के ख़िलाफ़ मैच जिता गई: IPL की टें टें, S5E1005 avr. 202400:24:15
IPL 2024 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. पंजाब की इस जीत के हीरो रहे दो गुमनाम खिलाड़ी – शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा. कौन सी गलितयां PBKS को ये मैच जिता और GT को हरा गई? Gujarat Titans को किस खिलाड़ी की कमी खल रही है और पंजाब के लिए सबसे अच्छी बात क्या रही? इसके अलावा SRH और CSK के मैच का नतीजा किन फैक्टर्स पर डिपेंड करेगा, प्लेइंग 11 से लेकर बाक़ी पहलुओं पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
हार्दिक कैसे मुंबई का घाटा और गुजरात का फ़ायदा करा रहे हैं: IPL की टें टें, S5E0904 avr. 202400:24:49
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराकर ख़ुद को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँचा दिया है. KKR की टीम ने इस सीजन ये टर्न अराउंड कैसे किया, इस टीम की सबसे अच्छी बात क्या है, सुनील नरीन बैटिंग में धमाल कैसे मचा रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स की इस हार में कौन से सबक हैं और ऋषभ पंत की टीम के लिए इस मैच में क्या पॉजिटिव रहे? इसके अलावा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मुक़ाबले के प्रीव्यू में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ सुनिए शिखर धवन की टीम अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाई है, प्लेइंग 11 से लेकर Gujarat Titans की स्ट्रैटेजी पर चर्चा.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
RCB के सिलेंडर में गैस ख़त्म हो गया है?: IPL की टें टें, S5E0803 avr. 202400:25:08
आईपीएल 2024 में RCB को एक बार फिर अपने घर पर हार झेलनी पड़ी. पिछले मैच में कोलकाता से एकतरफा मुक़ाबला हारने के बाद Royal Challengers Bengaluru को इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) ने मात दी. RCB और जीत के रास्ते में तीन सबसे बड़े रोड़े क्या रहे और मयंक यादव ने 2 मैचों में ही कौन सा कारनामा कर दिया जो बाक़ी गेंदबाज़ सालों में नहीं कर पाए? इसके अलावा आज KKR और DC की भिड़ंत में कौन सी टीम बीस साबित हो सकती है, मैच से लेकर प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Mumbai Indians के लिए 'विलेन' से 'हीरो' कैसे बनेंगे हार्दिक पंड्या?: IPL की टें टें, S5E0702 avr. 202400:28:01
मुंबई इंडियंस IPL 2024 के शुरूआती तीन मैच हार चुकी है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने MI को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े पर रौंद डाला. मुंबई की इस हार की बड़ी वजहें क्या रहीं, ट्रेंट बोल्ट की कौन सी ख़ूबी उन्हें स्पेशल बनाती है, कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में कौन सी ग़लतियां की और क्या इस हार में उन्हें जीत का मंत्र मिल सकता है, इसके अलावा रियान पराग की ये पारी सबसे ख़ास क्यों है? साथ ही RCB vs LSG मैच का प्रीव्यू, पिच और प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
मयंक यादव जल्द ही टीम इंडिया में दिखने वाले हैं?: IPL की टें टें, S5E0601 avr. 202400:46:20
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को पहली जीत हासिल हो गई है और वो भी चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai SuperKings) के ख़िलाफ़. किन ग़लतियों को सुधारते ही दिल्ली कैपिटल्स को पॉजिटिव रिजल्ट मिले, SunRisers Hyderabad की टीम में गहराई होने के बावजूद टीम दो मैच कैसे हार गई, Gujrat Titans भी एक मैच गंवाने के बाद कैसे जीत की राह पर वापस लौटी, अपनी तूफ़ानी गेंदबाज़ी से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) की कहानी क्या है, दिल्ली के लड़के को Lucknow Supergiants की टीम में कौन लेकर आया, PBKS की एक और हार क्यों हुई और KKR की किस चालाकी के आगे RCB को अपने होम ग्राउंड पर फिर से हार का मुंह देखना पड़ेगा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Rajasthan Royals के मास्टरस्ट्रोक से कैसे चित हुई पंत की टीम?: IPL की टें टें, S5E0529 mars 202400:33:17
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2024 के अपने अभियान में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है और इस बार उसका शिकार बनी दिल्ली कैपिटल्स. मैच में जीत के पोज़िशन से Delhi Capitals कैसे हार गई, किस कमज़ोरी से ऋषभ पंत की टीम उबर नहीं पा रही है, इस मैच के टर्निंग पॉइंट क्या रहे, Rajasthan Royals का कौन सा दांव चल गया, संदीप शर्मा और आवेश ख़ान जैसे बॉलर कैसे राजस्थान की गेंदबाज़ी को धार दे रहे हैं, संजू सैमसन की स्मार्टनेस कैसे RR के काम आई और यशस्वी जायसवाल का बल्ला अब तक क्यों नहीं गरजा है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
कैप्टन पंड्या की वो हरक़तें जिसने MI को इतिहास बनाने से रोक दिया: IPL की टें टें, S5E0428 mars 202400:32:58
IPL 2024 के एक बेहद रोमांचक मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रगड़ दिया. हार्दिक पंड्या की धीमी बल्लेबाज़ी मुंबई की हार की बड़ी वजह बताई जा रही है. एक वजह है ये भी, मगर और कहां कहां मुंबई इंडियंस की भद्द पिटी, हार्दिक पंड्या का कौन सा पोल खुल गया, इस बार IPL की कौन सी टीमें हैं जो सबसे तगड़ी लग रही हैं और आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुक़ाबले पर चर्चा, DC की टीम में क्या बदलाव हो सकते हैं और क्या ऋषभ पंत की टीम आज जीत की बोहनी करेगी, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
दो बार की फाइनलिस्ट Gujarat Titans में वो आग क्यों नहीं नज़र आ रही: IPL की टें टें, S5E0327 mars 202400:31:05
IPL 2024 के 7वें मुक़ाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को धूल चटा दी. CSK की इस चमत्कारी जीत में रचिन रवींद्र से लेकर शिवम दुबे चमके. चेपॉक मैदान पर खेले गए इस मुक़ाबले में कौन सी चीज़ें पहली बार देखने को मिली? पिछले दो सीजन की तरह गुजरात की टीम में चिंगारी क्यों नहीं दिख रही, क्या शिवम दुबे एक कम्प्लीट बैटर बन गए हैं और रचिन रवींद्र इस आईपीएल की खोज हैं? इसके अलावा आज Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच मुक़ाबले का preview सुनिए, 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
चेन्नई में CSK को क्यों Choke कर सकती है Gujarat Titans: IPL की टें टें, S5E0226 mars 202400:44:40
आईपीएल 2024 में सभी टीमें कम से कम एक-एक मैच खेल चुकी हैं. किस टीम की क्या कमज़ोरी दिखी और कौन सी टीम पहले मैच से ही रंग में दिखी? हार्दिक पंड्या की कौन सी ग़लतियां मुंबई इंडियंस को भारी पड़ गई, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ क्या दिक़्क़त है, कौन से खिलाड़ी IPL को एन्जॉय कर रहे हैं और किन खिलाड़ियों को अपना पॉइंट प्रूव करना है? चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर आज गुजरात टाइटन्स क्यों भारी पड़ सकती है, कौन से X फैक्टर GT को ख़तरनाक बनाते हैं और भी बहुत कुछ, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
नए कप्तान, नई चुनौतियां और नई उम्मीद, इस बार आईपीएल में क्या ख़ास है: IPL की टें टें, S5E0122 mars 202400:37:06
IPL 17 का माहौल सेट हो गया है. इस बार कई टीमों के कप्तान बदल गए हैं. आईपीएल की चमचमाती हुई ट्रॉफी के लिए नई चुनौतियां उनके सामने मुंह बाए खड़ी है. हार्दिक पंड्या के लिए कितना मुश्किल होगा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को संभालना, Gujarat Titans को लीड करना शुभमन गिल के लिए कैसे एक सुनहरा मौक़ा है, ऋषभ पंत की वापसी से Delhi Capitals को कितना फ़ायदा होगा और RCB vs CSK की जंग में किसका पलड़ा भारी, सुनिए 'IPL की टें टें' के पांचवें सीजन के पहले एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
ये IPL इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल क्यों था: IPL की टें टें, S4E4330 mai 202301:13:06
IPL 2023 का समापन हो गया है. Ahmedabad के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए एक बेहद रोमांचक फाइनल में Chennai Super Kings ने Gujarat Titans को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने 5वीं बार IPL ट्रॉफी जीत ली है. तो ये मैच कहाँ पलटा, क्या बारिश ने GT का नुक़सान करा दिया और CSK की जीत के नायक कौन रहे? इसके साथ IPL 2023 के Best Moments क्या रहे, इस सीजन की सबसे फाड़ू और फिसड्डी टीमों में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है, 'IPL की टें टें' के इस सीज़न के आख़िरी एपिसोड में सुनिए कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल की बातचीत.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
CSK vs GT Final का ऊंट किस करवट बैठेगा: IPL की टें टें, S4E4229 mai 202300:28:50
IPL Qualifier 2 में Mumbai Indians को किन ग़लतियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा, Gujarat Titans ने मैच कहां छीना? Ahmedabad में कल हुई झमाझम बारिश के चलते फाइनल मैच धुला और मामला रिज़र्व डे तक पहुँच गया है. तो GT vs CSK Final Match से पहले इस बारिश ने किसका फ़ायदा करा दिया है, pitch और playing conditions पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और Toss कितना बड़ा फैक्टर रहने वाला है आज? बैटिंग और बोलिंग डिपार्टमेंट में Chennai Super Kings भारी पड़ेगी या Gujarat Titans? GT और CSK की कमज़ोर और मज़बूत कड़ियाँ क्या हैं, दोनों टीमों का Playing 11 क्या रहने वाला है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Qualifier 2 में हारे कोई भी, जीत 'गुजरात' की होगी!: IPL की टें टें, S4E4126 mai 202300:34:47
IPL 2023 के Qualifier 2 में आज Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच मुक़ाबला है. आज #GTvsMI मुक़ाबले की विजेता टीम का मुक़ाबला Final में Chennai Super Kings से होगा. तो आज के मैच में किन प्लेयर्स पर दारोमदार रहने वाला है, बैटिंग और बोलिंग डिपार्टमेंट में कौन सी टीम बीस पड़ेगी, Mumbai Indians की कमज़ोर कड़ी क्या है, Hardik Pandya का बोलिंग न करना क्या Gujarat Titans का बैलेंस बिगाड़ रहा है? Ahmedabad के weather से लेकर pitch और playing 11 पर मज़ेदार बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Lucknow Super Giants का हारना तय था!: IPL की टें टें, S4E4025 mai 202300:30:30
IPL 2023 के Eliminator में Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants के ऊपर शानदार जीत दर्ज की. MI vs LSG मैच में मुंबई की इस जीत के नायक रहे Akash Madhwal. अब Qualifier 2 में Gujarat Titans से Mumbai Indians का मुक़ाबला होगा. वहीं, आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफ़र समाप्त हो गया है. इस अहम मैच में मुंबई इंडियंस के सामने क्यों बौनी साबित हुई Krunal Pandya की टीम, मैच के दौरान LSG ने क्या गलतियां कीं और मैच कहाँ पलटा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
LSG का ख़्वाब क्यों अधूरा रह जाएगा?: IPL की टें टें, S4E3924 mai 202300:34:44
IPL 2023 के Qualifier 1 में Chennai Super Kings ने Gujarat Titans को हरा दिया. Chepauk पर खेले गए CSK vs GT मैच में GT की तरफ से क्या चूक हुए, कौन सी रणनीति ग़लत साबित हुई, Darshan Nalkande को प्लेइंग 11 में रखना क्या भारी पड़ गया? वहीं CSK ने इस मैच को कैसे बनाया, इस धमाकेदार जीत के नायक कौन रहे, जिनकी बदौलत चेन्नई अपना 10वां आईपीएल फाइनल खेलने जा रही है? इसके अलावा आज IPL Eliminator में Lucknow Supergaints के साथ Mumbai Indians की भिड़ंत होनी है. Chennai की slow pitch के लिए कौन सी टीम ज्यादा बैलेंस्ड दिख रही है, LSG के ख़िलाफ़ MI किस डिपार्टमेंट में मज़बूत है और मैच जीतने के लिए मुंबई के बल्लेबाज़ों को क्या स्ट्रैटेजी फॉलो करनी पड़ेगी? MI vs LSG के playing 11, prediction और दूसरे रोचक आंकड़े, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
© My Podcast Data · Independent project · Data from Apple & Spotify