Back

Explore every episode of the podcast Ek Bakhat Ki Baat

Dive into the complete episode list for Ek Bakhat Ki Baat. Each episode is cataloged with detailed descriptions, making it easy to find and explore specific topics. Keep track of all episodes from your favorite podcast and never miss a moment of insightful content.

Rows per page:

1–26 of 26

TitlePub. DateDuration
भारत का सबसे बड़ा जासूसी स्कैंडल, जिसके तार प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े थे?: एक बखत की बात, Ep 2620 Nov 202400:15:22
कुमार नारायण जासूसी कांड भारत का एक बड़ा विवाद था, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकारी अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगे. 1950 और 60 के दशक में, यह मामला सामने आया कि कुमार नारायण, विदेशी एजेंसियों के लिए गुप्त जानकारी लीक कर रहा है. इस कांड ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया, जांच में पाया गया कि नारायण ने महत्वपूर्ण रक्षा और कूटनीतिक दस्तावेजों को साथ शेयर किया. इसे भारत का सबसे बड़े जासूसी मामलों में से एक माना जाता है, सुनिए ‘एक बखत की बात’ में पूरी कहानी जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
पश्चिम बंगाल के एक गांव में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से 12 हज़ार लोग मर चुके हैं?: एक बखत की बात, Ep 2506 Nov 202400:18:23
60 के दशक में बंगाल में कुछ ऐसा जलना शुरू हुआ जिसकी आग धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई और आज भी जल रही है। इसकी वजह से देश के 12 हजार नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। कई सरकारें गिरी हैं। ऐसा क्या हुआ था? सुनिए पूरा किस्सा 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- नितिन रावत
अमेरिका से हिन्दुस्तान लाकर बर्फ़ बेचने वाला कैसे बना दुनिया का Ice King?: एक बखत की बात, Ep 1717 Jul 202400:17:16
20 सालों तक भारत और अमेरिका के बीच रुई के बाद सबसे ज़्यादा फलने फुलने वाला बिज़नस था बर्फ, बॉस्टन में बैठा फ्रेड्रिक ट्युडोर इसी से दुनिया का Ice King बन गया लेकिन ये सब आसान नहीं था इस सफ़र में था बहुत सारा रोमांच, अनोखे आइडिया और जेल की कालकोठरी मगर ये कुछ न हुआ होता अगर 200 साल पहले एक नौजवान को झील के किनारे बैठे बैठे एक हैरतअंगेज़ बिज़नस आइडिया न आया होता, सुनिए पूरी कहानी 'एक बखत की बात' में.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
हीरा सदा के लिए न होता अगर एक विज्ञापन न बनता: एक बखत की बात, Ep 1603 Jul 202400:16:21
करीब 75 बरस पहले एक Ad Agency ने हीरा के लिए एक विज्ञापन तैयर किया था, जिसका असर ऐसा हुआ कि लोग शादी की अंगूठी के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ हीरा ही चुनते थे. डी बियर्स जिसका पहले से ही डायमंड मार्केट पर राज था, ग्राहक के दिमाग पर भी काबू पा लिया. साउथ अफ्रीका के खादान से शुरु हुआ ये सफ़र आज भी कैसे कायम है, सुनिए 'एक बखत की बात' में पूरा किस्सा नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
कहानी उस इंसान की जिसने एक वोट से दुनिया को ख़त्म होने से बचा लिया: एक बखत की बात, Ep 1519 Jun 202400:16:58
दूसरे विश्वयुद्ध को अंत हुए 15 साल हो चुके थे. मित्र राष्ट्रों ने मिलकर एक संगठन बनाई थी NATO. जिसका एक मकसद सोवियत संघ के वर्चस्व को कंट्रोल करना और एक दूसरे की रक्षा करना था. इसके तहत ही अमेरिका ने इटली और टर्की के एयरबेस में न्युक्लियर वेपन इंस्टॉल किए थे, सोवियत संघ ने क्यूबा में परमाणु हथियार रख दिए थे और समुद्र में चार सबमरीन भी थे 'स्पेशल वेपन' से लैस. कॉल्ड वार की इस कहानी में एक मौका ऐसा भी आया जब न्यूक्लियर लॉन्च करने वाला बटन दबने ही वाला था, मगर एक ऑफ़िसर बीच में आ गया, सुनिए उसकी कहानी 'एक बखत की बात' में.

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
एक खिलाड़ी ने कैसे बदल दी जूतों की दुनिया?: एक बखत की बात, Ep 1405 Jun 202400:16:51
जूते और जॉर्डन की कहानी एक साथ शुरू हुई थी, नाइकी ने एक युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया था, जॉर्डन ने बदले में एयर जॉर्डन को दुनिया का सबसे बड़ा स्निकर ब्रैंड बनाया MJ और एयर जॉर्डन एक दूसरे के पर्याय थे.MJ से पहले स्निकर्स सिर्फ़ बास्केटबॉल खेलने के लिए पहना जाता था. अब ये फैशन का हिस्सा है और ये सब कैसे शुरू हुआ, सुनिए किस्सा 'एक बखत की बात' में जमशेद क़मर सिद्दिक़ी से.

रिसर्च- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
मुंबई की चोरियों ने कैसे खोला गोदरेज की क़िस्मत का ताला?: एक बखत की बात, Ep 1208 May 202400:16:03
वकालत से आर्देशिर गोदरेज का मन नहीं मिला, नौकरी ने भी उन्हें उत्साहित नहीं किया, जब पहला धंधा शुरू किया तो बिज़नेस पार्टनर से ठन गई. गोदरेज पहली सफ़लता के लिए बेचैन हो रहे थे. हर चीज़ को मौके की नज़र से देखते थे. आज हम जिसे आन्ट्रप्रनर कहते हैं, वो असल मायने में एक आन्ट्रप्रनर थे, उन्हें पहली सफ़लता मिली एक ख़बर की वजह से, क्या है पूरा किस्सा सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यसूर- कुंदन
साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
एक सवाल की वजह से टूट गई 28 साल पुरानी बर्लिन की दीवार?: एक बखत की बात, Ep 1124 Apr 202400:16:51
एडोल्फ हिटलर के बाद का जर्मनी चार टुकड़ों में बांटा गया. विजेता अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत यूनियन के बीच. राजधानी बर्लिन की भी चार फांकें की गईं.. लेकिन जब कुछ सालों बाद इन देशों की सेनाएं लौट गई तो जर्मनी के चार से दो ही हिस्से रह गए. एक हिस्सा वो जिसे पश्चिमी देश छोड़ गए.. जबकि दूसरा वो जिस पर अभी भी सोवियत यूनियन काबिज़ था.दोनों हिस्सों का एडमिनिस्ट्रेशन दो अलग अलग जर्मन चांसलर संभालते थे और इसे एक दीवार ने बर्लिन को बांट रखा था, इसके बनने और टूटने की कहानी सुनिए, एक बखत की बात में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यसर- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
शैतान को अपनी ज़िंदगी बेच कर गिटार सीखने वाला सिंगर?: एक बखत की बात, Ep 1010 Apr 202400:17:46
दुनिया में एक आर्टिस्ट आया था रॉबर्ट जॉनसन नाम का, उसकी ज़िंदगी ऐसी थी कि उससे जुड़ी शैतान की कहानी भी भरोसे लायक लगती है, न पैदा होने की तारीख का पता न ये मालूम मरा कब, उसकी ज़िंदगी के बारे में कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता, 27 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई, शोहरत भी मिली तो दुनिया को छोड़ने के बाद, कैसे रॉबर्ट जॉनसन ने संगीत की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया और उसके शैतान से जुड़ा किस्सा क्या है, सुनिए एक बखत की बात में, नितिन ठाकुर के साथ.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.

Reference-
Up Jumped the Devil: The Real Life of Robert Johnson- Gayle Dean Wardlow
मर्डर करके बताता रहा सीरियल किलर लेकिन 30 साल तक पुलिस पकड़ क्यों नहीं पाई?: एक बखत की बात, Ep 0927 Mar 202400:18:30
पहले बांधना, फिर टॉर्चर और आख़िर में क़त्ल और सबकुछ के बाद पुलिस को इसकी सूचना देना, ये इस सीरियल किलर का तरीका था. अपनी सेक्सुअल फैंटसी के लिए BTK ने कई महिलाओं को बेरहमी से मारा था, उसकी वजह से पूरा शहर दशकों तक दशहत में रहा BTK आज भी नहीं पकड़ा जाता, अगर उसने ख़ुद एक ग़लती न की होती, पुलिस के जाल में नहीं फंसता अगर उनके झूठे वादे पर भरोसा कर टेक्नॉलिजी का इस्तेमाल न किया होता. उसकी पहचान कभी न खुलती अगर उसने ईगो न पाला होता, ‘एक बखत की बात’ में सुनिए 30 सालों तक पुलिस से चूहे-बिल्ली का खेल खेलना वाले सीरियल किलर का किस्सा.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

Reference
Bind, Torture, Kill- Tim Potter
Confession of a Serial Killer- Katherine Ramsland
सेक्स स्कैंडल में फंसा बेटा और बाप के हाथ से प्रधानमंत्री की कुर्सी निकल गई!: एक बखत की बात, Ep 0813 Mar 202400:26:20
नेशनल हैराल्ड का दिल्ली ऑफ़िस में एडिटर खुशवंत सिंह के पास एक लिफ़ाफ़ा आया उसमें कुछ फ़ोटोग्राफ़्स थे, फ़ोटो में एक लड़के और लड़की की इंटिमेट मोमेंट्स उतारे गए थे. खुशवंत सिंह उन फ़ोटोज़ के साथ इंदिरा गांधी के पास ले गए. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर यदि ये फ़ोटो अगर फोटो में दिख रहा लड़का देश की रक्षा मंत्री का बेटा न होता, यदी ये फोटो लीक होकर अख़बारों तक नहीं पहुंची होती, यदि बाबू जी कहे जाने वाले जगजीवन राम शायद 80 की दशक में देश को पहला दलित प्रधानमंत्री मिल जाता, 'एक बखत की बात में' नितिन ठाकुर से सुनिए किस्सा जगजीवन राम के बार-बार प्रधानमंत्री न बन पाने का.

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.

Book References:
How Prime Ministers Decide- Neerja Chowdhury
Truth, Love & a Little Malice- Khushwant Singh
All The Janata Men- Janardan Thakur
Courting Destiny- Shanti Bhushan



प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
Playboy मैगज़ीन का ग्लैमर ना फैलता अगर हेफनर को 5 डॉलर मिल जाते!: एक बखत की बात, Ep 0728 Feb 202400:19:07
अगर ह्यू हेफ़्नर को उसके ड्रीम जॉब में बस 5 डॉलर और मिल जाता तो शायद न 200 मिलियन डॉलर का अंपायर खड़ा होता और न दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी प्लेबॉय बनती और न ही दुनिया बो टाई पहने रैबिट लोगो को कभी नहीं देख पाती, प्लेबॉय मैगज़ीन के बनने से बिगड़ने तक का किस्सा, सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
बल्ब बनाने वाले एडिसन ने न चाहते हुए भी कैसे हॉलीवुड बनवा दिया?: एक बखत की बात, Ep 2423 Oct 202400:13:54
दुनिया एडिसन को बल्ब बनाने वाले के रूप में जानती है. एडिसन ने डीसी करेंट सहित कई आविष्कार किए और उनके नाम सबसे ज़्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड भी है लेकिन एडिसन ने अनजाने में ऐसा कुछ भी बनवा दिया, जो वह खुद नहीं चाहते थे. हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री, हॉलीवुड की. इसकी दिलचस्प कहानी सुनिए नितिन ठाकुर के साथ 'एक बखत की बात' में.

प्रड्यूसर - कुंदन
साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह
वानखेड़े और ब्रेबॉर्न स्टेडियम न बनते अगर ईगो हर्ट न हुआ होता!: एक बखत की बात, Ep 0614 Feb 202400:15:46
मुंबई शहर में अब दो स्टेडियम हैं, वानखेड़े और ब्रेबॉर्न. ये तब की बात है जब एस. के. वानखेड़े बॉम्बे क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष थे, जो उस वक्त शहर में क्रिकेट को कंट्रोल करता था और विजय मर्चेंट क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष थे, जिसके पास शहर का अकेला स्टेडियम था, ब्रेबॉन स्टेडियम. जब भी BCA को बंबई में कोई मैच ऑर्गनाइज़ कराना होता था वो CCI के पास दरख्वास्त लेकर जाता. दोनों के बीच टिकट के बंटवारे को लेकर झगड़ा था और ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि वानखेड़े ने अलग स्टेडियम बनाने की ज़िद्द ठान ली, जिससे शुरू हुई कहानी ब्रेबॉर्न के पतन की, क्या है पूरा किस्सा सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस: कुंदन 
साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
मुग़लों का एक तीर जिसने हिन्दुस्तान का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया: एक बखत की बात, Ep 0531 Jan 202400:18:10
पृथ्वीराज चौहान के बाद 350 साल बीते तब जाकर दिल्ली की गद्दी पर एक हिन्दू राजा बैठा. नाम था हेमचंद्र विक्रमादित्य जो 22 युद्धों को जीतकर दिल्ली पहुंचा था. राजा बनने से पहले वह एक नमक व्यापारी हुआ करता था और दिल्ली की तख़्त पर बैठने के महीनेभर बाद वो ज़िंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने पानीपत पहुंचा. हेमू की सेने के पराक्रम के सामने पस्त होती मुग़ल सेना के बीच से एक तीर चली और पूरी बाज़ी पलट गई. इस तीर के नोक पर किसी की मौत तो नहीं लिखी थी पर जो लिखी थी वो थी हिन्दुस्तान की नियति, सुनिए नितिन ठाकुर से ‘एक बखत की बात’ में पानीपत की दूसरी लड़ाई का वो किस्सा जिसमें हेमचंद्र विक्रमादित्य एक जीता हुआ युद्ध हार गया.

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.

प्रड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
Ferrari ने बेइज्ज़त किया तो ट्रैक्टर बनानेवाले ने Lamborghini बना दी!: एक बखत की बात, Ep 0417 Jan 202400:14:09
इटली के फरुचिओ लैंबॉर्गिनी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान विदेशी धरती पर क़ैद में थे. जंग ख़त्म होने के बाद अपने देश वापस आकर ज़ीरो से शुरुआत की, ट्रैक्टर बनाने लगे. दौलत-शोहरत सब कमाया. फिर एक दिन फरुचिओ को फ़रारी के सर्विस सेंटर जाना पड़ा और वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे लग्ज़री स्पोर्ट्स कार इंडस्ट्री में कहानी शुरू होती है लैंबॉर्गिनी बनाम फ़रारी की, सुनिए ये मज़ेदार किस्सा, नितिन ठाकुर से ‘एक बखत की बात’ में.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
एक Businessman, एक Failed Deal और हमेशा के लिए बदल गया Cricket: एक बखत की बात, Ep 0303 Jan 202400:13:29
एक शख़्स जो कभी खेल के मैदान पर भी नहीं उतरा लेकिन उसने बिना बल्ला या बॉल पकड़े क्रिकेट को इतना बदल दिया, जितना कभी कोई खिलाड़ी नहीं बदल पाया, वो भी बस एक ज़िद्द की ख़ातिर, ज़िद्द भी खेल के लिए नहीं, बिज़नेस के लिए… कैरी पैकर की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड से एक डील नहीं बनी तो उसने वर्ल्ड क्रिकेट को ही हाईजैक कर लिया, सुनिए किस्सा ‘एक बखत की बात’ में नितिन ठाकुर से. 

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
एक Wrong Turn से कैसे गई 170 लाख लोगों की जान?: एक बखत की बात, Ep 0220 Dec 202300:11:23
एक बखत की बात है- दुनिया अपनी रफ़्तार से चल रही थी. औद्योगिक क्रांति के बाद यूरोपियन देशों के पास पैसा और असलहे- बारूद की कमी नहीं थी. सभी देशों के भीतर अपनी धाक जमाने और ताकत आज़माने की ललक थी. इसके लिए तमाम ताक़तवर मुल्क बस एक मौक़े की इंतज़ार में थे. तभी एक दिन बोस्निया की राजधानी में ऑस्ट्रिया-हंगरी के प्रिंस आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की गाड़ी ने रॉन्ग टर्न लिया और वर्ल्ड वॉर की नींव पड़ गई. 5 साल तक चले इस विश्वयुद्ध में 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा जानें चली गईं. तो 'एक बखत की बात' के दूसरे एपिसोड में नितिन ठाकुर से सुनिए प्रथम विश्व युद्ध के शुरू होने की वही कहानी.

प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
Hotel Taj बनाकर TATA ने बेइज्ज़ती का बदला कैसे लिया?: एक बखत की बात, Ep 0106 Dec 202300:10:57
एक बखत की बात है- भारत पर अंग्रेज़ों का राज़ था. यहां के बड़े बड़े होटलों में Indians और Dogs allowed नहीं थे. ऐसे ही एक बार बड़े उद्योगपति जमशेद जी टाटा को अपमान झेलना पड़ा और उसी वक़्त उन्होंने ठान लिया कि एक ऐसा आलीशान होटल बनाना है, जिसे दुनिया याद रखेगी. आज उस होटल का नाम दुनिया के सबसे मशहूर होटलों में शुमार है. देश-दुनिया की कई नामी गिरामी हस्तियों की मेज़बानी करने वाले और कई ऐतिहासिक घटनाओं के गवाह रहे Hotel Taj की कहानी, सुनिए पहले एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
White House इंटर्न की ड्रेस पर लगा 'दाग' और सबसे बड़े मुकदमे में फंस गए राष्ट्रपति!: एक बखत की बात, Ep 2309 Oct 202400:16:14
इस एपिसोड में सुनिए उस ब्लू ड्रेस की कहानी, जो दुनिया की सबसे मशहूर ब्लू ड्रेस बन गई. इसकी तस्वीरें मैगज़ीन के कवर पर छपीं, कोर्ट में उस पर बहस हुई और इसकी वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति को टीवी पर आकर माफ़ी मांगनी पड़ी. इस ड्रेस ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान के कैरेक्टर पर हमेशा के लिए एक दाग लगा दिया, क्या ख़ास है इस ब्लू ड्रेस में? जानिए 'एक बखत की बात' में, नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
दो World War और एक विज्ञापन ने कैसे दुनिया को सिगरेट की लत लगा दी?: एक बखत की बात, Ep 2225 Sep 202400:14:36
जब दुनिया में सिगरेट पीना आम बात नहीं थी, तब विश्व युद्धों ने इसे घर-घर तक कैसे पहुंचाया और सैनिकों को स्मोकिंग की लत कैसे लगाई. इसके पीछे सरकारों ने किस तरह ड्रग डीलर की तरह काम किया और जब दुनिया शांत हुई, तो स्मोकिंग को कूल बनाने के लिए विज्ञापनों का सहारा कैसे लिया गया. महिलाओं के लिए मशहूर सिगरेट कैसे पुरुषों की पहली पसंद बन गई. सिगरेट के इस इतिहास का पूरा किस्सा सुनिए नितिन ठाकुर के साथ ‘एक बखत की बात’ में.

प्रड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
आधी रात की एक कॉल और खुल गई Match Fixing की पोल: एक बखत की बात, Ep 1317 Sep 202400:14:41
दिल्ली पुलिस की एक टीम लोकल बिज़नेस मैन को मिल रही धमकी के मामले में फ़ोन टैप कर रही थी, फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सुन रहे ऑन ड्यूटी ऑफ़िसर ने एक ऐसी आवाज़ सुनाई दी जिससे उसके कान खड़े हो गए, ये आवाज़ थी साउथ अफ्रीका के कैप्टन हैंसी क्रोनिया की थी, उससे पहले आउटलुक मैगज़ीन में ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर का एक इंटरव्यू छपा, जिसमें प्रभाकर ने दावा किया ऑफ़र दिया कि वो ख़राब खेलें, क्रोनिया के फोन और मनोज प्रभाकर के दावे में क्या लिंक है, सुनिए पूरा किस्सा 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
एक गॉडमैन ने क्यों अपने ही 900 भक्तों की जान ले ली?: एक बखत की बात, Ep 2117 Sep 202400:19:11
18 नवंबर, 1978 को अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई, जिससे पूरा देश दहल गया. 6 हज़ार किलोमिटर दूर गवाना में 900 से ज़्यादा अमेरिकी नागरिकों को मौत हुई, उससे पहले एक सांसद को भी गोली मारा गया और इन सब के पीछे था एक इंसान जिम जोन्स. जिम जोन्स हज़ारों लोगों का भगवान था और अपने भक्तों के लिए धरती पर स्वर्ग बनाने का वादा किया था. फिर क्या हुआ जो 900 लोगों की जान चली गई, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में.

प्रड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- नितिन रावत
केले की वजह से एक राष्ट्रपति के कपड़े क्यों उतरे थे?: एक बखत की बात, Ep 2028 Aug 202400:14:21
जमैका का एक व्यापारी पहली बार केला लेकर अमेरिका गया. देखते ही देखते अमेरिका में केले के लिए दीवानगी काफी बढ़ गई. मामला यहां तक जा पहुंचा कि ग्वाटेमाला में एक चुनी हुई सरकार गिर गई, उसके राष्ट्रपति के कपड़े उतरवाए गए और पूरे देश को दशकों तक राजनीति अस्थिरता के अंधेरे में धकेल दिया गया. कैसे हुआ ये सब, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
जिन्ना ने ढाका वाला भाषण न दिया होता तो क्या कभी न बनता बांग्लादेश?: एक बखत की बात, Ep 1914 Aug 202400:20:24
ढाका शहर में रेस कोर्स मैदान पर कायदे आज़म मुहम्मद अली जिन्ना ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा था. उर्दू ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा होगी और जो इसके ख़िलाफ़ है वो देश का दुश्मन है. बंगालियों ने उसी सभा में इशारा दे दिया था कि उन्हें जिन्ना की ये तकरीर पसंद नहीं आई उन्हें ये अपनी भाषा, संस्कृति और उस वफ़ादारी की तौहीन लगी, जो उन्होंने भारत से अलग देश पाकिस्तान बनाने में दिखाई थी. उसी दिन से ईस्ट पाकिस्तान और वेस्ट पाकिस्तान के बीच एक जंग की शुरुआत हो गई, सुनिए पूरा किस्सा नितिन ठाकुर से 'एक बखत की बात' में.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
वारदात से पहले सुराग, 48 घंटों तक गश्त, फिर भी हो गई सबसे चर्चित बैंक चोरी!: एक बखत की बात, Ep 1831 Jul 202400:18:54
पुलिस के पास ये पुख़्ता जानकारी थी कि एक बैंक में रॉबरी चल रही है. लेकिन कौन सा बैंक लूटा जा रहा है, कहां लूटा जा रहा है, कौन लूट रहा है, उसे ये नहीं पता था. इसलिए वो हर बैंक के दरवाज़े खुलवा रही थी. क्योंकि ये रविवार का दिन था सभी बैंक बंद भी थे तो ये काम और भी मुश्किल हो गया था. मैनेजर्स को घर से बुलवाया जा रहा था. बैंक के अंदर लॉकर तोड़ रहे चोरों को ये अंदाज़ा नहीं था कि पुलिस को इस चोरी के बारे में पता चल गया है, कैसे पुलिस को पता चला, चोरी कैसे हुई और इसका लंदन के रॉयल फैमली से क्या कनेक्शन है, सुनिए 'एक बखत की बात' में पूरी कहानी.

प्रोड्यूसर- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
© My Podcast Data · Independent project · Data from Apple & Spotify