Din Bhar – Details, episodes & analysis

Podcast details

Technical and general information from the podcast's RSS feed.

Din Bhar

Din Bhar

Aaj Tak Radio

News

Frequency: 1 episode/1d. Total Eps: 1000

Spreaker
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports.

Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand.

दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे,इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.
Site
RSS
Apple

Recent rankings

Latest chart positions across Apple Podcasts and Spotify rankings.

Apple Podcasts

  • 🇬🇧 Great Britain - dailyNews

    28/04/2025
    #88
  • 🇬🇧 Great Britain - dailyNews

    10/02/2025
    #96

Spotify

    No recent rankings available



RSS feed quality and score

Technical evaluation of the podcast's RSS feed quality and structure.

See all
RSS feed quality
To improve

Score global : 54%


Publication history

Monthly episode publishing history over the past years.

Episodes published by month in

Latest published episodes

Recent episodes with titles, durations, and descriptions.

See all

माइक्रोसॉफ़्ट के सिक्योरिटी अपडेट ने दुनिया को कितना नुक़सान पहुंचाया?: दिन भर, 19 जुलाई

vendredi 19 juillet 2024Duration 33:59

आज दुनियाभर में अचानक हाहाकार क्यों मच गया, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से कितना बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ, आरएसएस और बीजेपी के बीच किन मुद्दों पर असहमति है, असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण नियम-1935 क्यों रद्द किया जा रहा है, बाइडेन क्या दवाब में आएंगे और ट्रंप गोलीकांड के बाद कितनी बदली है अमेरिकी की पॉलिटिक्स? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत

BJP में खींचतान के बीच अखिलेश यादव के ऑफर में कितना दम है?: दिन भर, 18 जुलाई

jeudi 18 juillet 2024Duration 26:03

यूपी BJP की रिपोर्ट में क्या है, अखिलेश यादव के ऑफर का क्या मतलब है, मुजफ्फरनगर पुलिस को कांवड़ यात्रा के लिए फरमान क्यों जारी करना पड़ा और इस पर आपत्ति क्या है, NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ और आज पटना में सीबीआई को कितनी बड़ी कामयाबी मिली? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत

ब्रिटेन में लेबर पार्टी का वनवास खत्म करने वाले किएर स्टार्मर कौन हैं?: दिन भर, 5 जुलाई

vendredi 5 juillet 2024Duration 26:10

हाथरस हादसे में अब क्या सामने आया है, भोले बाबा उर्फ़ सूरजपाल का सियासी रसूख कितना है, अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर वकीलों के लेटर में क्या लिखा है और वकीलों के दावे में कितनी सच्चाई है, ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर कौन हैं, ऋषि सुनक अब क्या करेंगे और ब्रिटेन के चुनावी नतीजे का भारत के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत

कांग्रेस की किन ग़लतियों के चलते नेता पार्टी छोड़ रहे हैं?: दिन भर, 05 मार्च

mardi 5 mars 2024Duration 24:40

क्यों राज्य दर राज्य कांग्रेस का कुनबा सिकुड़ता जा रहा है, पार्टी क्यों उस ज़मीन को भी गवांती जा रही है, जो हाल तक उसकी मुट्ठी में थी, डीयू के पूर्व प्रो. साईंबाबा 10 साल से UAPA के तहत जेल में बंद थे, साईंबाबा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया, किन सबूतों के आधार पर गिरफ़्तारी हुई थी और कोर्ट ने आज क्या कहा, राजस्थान में टॉपर भी पेपर लीक के सहारे बना था सब इंस्पेक्टर, कैसा हुआ भंडाफोड़, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रोड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- नितिन रावत

‘मोदी का परिवार’ कैंपन पिछले चुनाव की तरह हिट होगा?: दिन भर, 04 मार्च

lundi 4 mars 2024Duration 28:39

सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने ही एक 25 साल पुराने फ़ैसले को क्यों पलटते हुए विधायकों-सासंदों के पर कतर दिए, क्या 'मोदी का परिवार' कैंपन, पिछले चुनाव के 'मैं भी चौकीदार' की तरह कमाल कर पाएगा, कलकत्ता हाई कोर्ट के एक जज साहब कोर्ट की बजाय संसद में बैठना चाहते हैं, किस पार्टी से लड़ सकते हैं और एक मौजूदा जज का चुनावी अखाड़े में उतरना कितना सही है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

BJP ने खास फॉर्मूले से बनाई लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट: दिन भर, 01 मार्च

vendredi 1 mars 2024Duration 24:46

भाजपा की पहली लिस्ट कैसी होगी, महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने कैसे बीच का रास्ता निकाला, असम में CAA को लेकर पुरज़ोर विरोध की तैयारी चल रही है यहां और सरकार इस बात पर अड़ी है कि CAA तो आकर ही रहेगा, एक रिपोर्ट ये कह रही है कि लोकतंत्र के लिए ये साल बहुत ज़रूरी है.. 64 देशों में चुनाव हैं.. मगर एक पहलू और है जिसे सुनना हर नागरिक के लिए ज़रूरी है, वो क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

मोदी के दौरे से पहले शेख शाहजहां की गिरफ़्तारी का मतलब क्या है?: दिन भर, 29 फरवरी

jeudi 29 février 2024Duration 24:22

55 दिनों से सबकी नज़रों से दूर शाहजहां शेख पर आज पुलिस की नज़र पड़ी, वो भी संदेशखली में ही, कैसे हुई गिरफ़्तारी, कोर्ट में क्या हुआ और अब क्या राजनीतिक बवाल कटा है, वॉल्ट डिज़नी और रिलायांस के बीच करार हो गया है, डिज़नी की क्या मजबूरी थी जो उसे स्टार का साथ छोड़ना पड़ा, सांसदों की एक रिपोर्ट कार्ड आई है, कौन कितने दिन आया, किसने कितने सवाल पूछे, कौन रहा टॉप, सुनिए दिन भर में 'नितिन ठाकुर' के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

सुक्खू सरकार बच गई लेकिन 90 दिन बाद क्या होगा?: दिन भर, 28 फरवरी

mercredi 28 février 2024Duration 25:44

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सरकार जाते-जाते बची है और सुक्खू सरकार पर आया संकट फिलहाल 3 महीने के लिए टलता हुआ दिख रहा है. कांग्रेस ने ये डैमेज कंट्रोल कैसे किया, राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने सपा में सेंधमारी कैसे की और इससे कांग्रेस की चिंता भी क्यों बढ़ गई, देश के समुद्री राज्य गुजरात से ड्रग्स की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ में आई है. सुरक्षा एजेंसियों ने कैसे इस मिशन को अंजाम दिया गया और गुजरात में लगातार ड्रग्स की आवक क्यों बढ़ गई है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत

BJP ने यूपी, हिमाचल में और कर्नाटक में कांग्रेस ने क्या ‘खेल’ कर दिया?: दिन भर, 27 फरवरी

mardi 27 février 2024Duration 26:21

आज देश के 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. जिसमें खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. जानेंगे आज किसकी बात बनी और किसकी बात बनते-बनते रह गई, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की हत्या के तार कैसे विदेश से जुड़े दिख रहे हैं, इस साल भारत एस्ट्रोनॉट भेजने की तैयारी कर रहा है, जिनके के नाम आज पीएम मोदी ने सामने रखे लेकिन अंतरिक्ष में भेजने की प्रक्रिया क्या होती है, पेटीएम पर आरबीआई के एक सर्कुलर की वजह से संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्या ये संकट कम्पनी के लिए बड़ा है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत

नफे सिंह राठी हत्याकांड में कौन-कौन से एंगल खंगाल रही है पुलिस? : दिन भर, 26 फरवरी

lundi 26 février 2024Duration 33:11

हरियाणा में हुए हत्याकांड पर भारी बवाल मचा है, विधानसभा में आज गृह मंत्री ने सीबीआई जांच का ऐलान भी किया, गांव और शहर के खर्चों पर एक रिपोर्ट आई है, इसमें क्या ख़ास है, रांची टेस्ट में टीम इंडिया ने अंग्रेज़ों को धूल चटाकर सीरीज़ अपने नाम कर ली, कौन से फैक्टर भारी पड़े इंग्लिश टीम पर, आज 72 साल की उम्र में गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

Related Shows Based on Content Similarities

Discover shows related to Din Bhar, based on actual content similarities. Explore podcasts with similar topics, themes, and formats, backed by real data.
Seerah of Prophet Muhammad ﷺ
Ustadh Abdulrahman Hassan
© My Podcast Data