Retour

Explorez tous les épisodes du podcast Sopaan | सोपान - Career Podcast in Hindi

Plongez dans la liste complète des épisodes de Sopaan | सोपान - Career Podcast in Hindi. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.

Rows per page:

1–8 of 8

TitreDateDurée
Podbharati Sopaan - Trailer16 Jun 202500:02:37

Sopaan is a Hindi podcast on Career, Motivation, Entrepreurship and Leadership.

S2E2: आपका कौशल और जुनून ही आपको सही दिशा में ले जायेगा - धरनी धर द्विवेदी | Demystifying Amazon's TPM & SDM roles12 Jun 202500:45:30

सोपान के द्वितीय सीज़न के दूसरे अंक में जानें वैंकूवर, कनाडा निवासी धरनी धर द्विवेदी की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में। धरनी ने अपने करियर में विभिन्न तकनीकी भूमिकाओं तक के सफर को साझा किया है। उन्होंने Amazon में SDM (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर), TPM (टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर) और PMT (प्रोडक्ट मैनेजर टेक्निकल) रोल्स के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और बताया कि कैसे वे अपनी टीमों के लिए सही दिशा निर्धारित करते हैं। अपने अनुभवों के माध्यम से धरनी ने साझा किया कि कैसे जटिल प्राथमिकताओं और अस्पष्टता का सामना करते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

In this episode, I sat down with Dharani Dhar Dwivedi from Vancouver, Canada, who shared his remarkable journey across multiple technical roles.

From SDM to TPM to PMT at Amazon, Dharani breaks down the differences between these roles and offers a clear-eyed view of how leadership in tech really works.

He also speaks candidly about navigating ambiguity, setting direction for his teams, and staying grounded in purpose and passion.

S2E1: नेटवर्किंग आपके करियर की जीवन रेखा है: समीर लाल | Networking is the Lifeline of your career19 Dec 202400:51:31

पॉडभारती सोपान के छठवें अंक, और द्वितीय सीज़न के पहले अंक में, आपका स्वागत है। सोपान में हम बात करते हैं, करियर, मोटिवेशन और उद्यमिता के बारे में, ताकि हम आपकी सफलता की सीढ़ी बन सकें। इस अंक में हमारे मेहमान सहयोग, संयोजन और नेटवर्किंग के बड़े हिमायती हैं। वे एक चार्टड अकाउटेंट हैं, और अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ बिज़नेस अनालिस्ट, आडिटर के रुप में काम कर चुके हैं। उड़न तश्तरी नाम से लिखा उनका हिन्दी ब्लॉग खासा लोकप्रिय रहा है। एक व्यंग्यकार के रूप में उनके कॉलम अखबारों में नियमित छपते हैं। वे दो बेस्टसेलर पुस्तकों के लेखक भी हैं। इस पॉडकास्ट में समीर से विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई, जिनमें पब्लिक स्पीकिंग और नेटवर्किंग कौशल संवारने, सवेरे जल्दी उठने के फायदों, ध्यान साधना व कम्यूनिटी से जुड़ने के लाभ और हमेशा सीखते रहने की कला शामिल हैं। आशा है बातचीत आपको पसंद आयेगी।

───── ⋆⋅☆⋅⋆ ─────

अंक में वर्णित पुस्तकों की जानकारीः📚 Squeeze the Orange: Your Mantra for Success (Sameer Lal): Amazon India: https://amzn.in/d/7bLwttz , Amazon US: https://a.co/d/03eJ3xM📚 360° Connections: Mastering the Art of Networking (Sameer Lal): Amazon India: https://amzn.to/3VH3Ctx , Amazon US: https://a.co/d/ivyU8Pb📚 Think and Grow Rich (Napoleon Hill): Amazon India: https://amzn.to/4gK77HP , Amazon US: https://a.co/d/ehJ6N6H📚 How to Win Friends & Influence People (Dale Carnegie) : Amazon India: https://amzn.in/d/egZ50tc , Amazon US: https://a.co/d/aObprWy📚 Atomic Habits: An Easy and Proven Way to Build Good Habits and Break Bad Ones (James Clear): Amazon India: https://amzn.in/d/gRx41K2 , Amazon US: https://a.co/d/7ML8Coc📚 Essentialism: The Disciplined Pursuit of Less (Greg McKeown): Amazon India: https://amzn.in/d/3IixtEy , Amazon US: https://a.co/d/dvY3xxC📚 Never eat alone: And Other Secrets to Success, One Relationship at a Time (Keith Ferrazzi): Amazon India: https://amzn.in/d/39xiVnA , Amazon US: https://a.co/d/iRny2Sp📚 Harishankar Parsai Books: Amazon Indian: https://amzn.to/401tgLS📹  @carlaharris  on Relationship Currency: https://www.youtube.com/watch?v=vKaK2zOa_sk

S1E5: आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर: विजेंद्र सिंह चौहान से बातचीत | Success in IAS Civil Services Exam13 Feb 202200:46:42

सोपान के पाँचवें अंक मेंः देबाशीष की डेरिंग, आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर विजेंद्र सिंह चौहान की जुबानी और शार्क टैंक के निवेशकों के हाथ से छूटे एक सुनहरे मौके का रोचक किस्सा, जो शायद 9 साल बाद Shark Tank India पर दोहराया गया हो।

S1E4: इंन्वेंशन और इन्नोवेशन में क्या फर्क है? कैसे लिया जाता है पेटेंट? आलोक गोविल⁠ से साक्षात्कार | How to invent and get Patents?26 Sep 202100:44:44

सोपान के चौथे अंक में उद्ममी अंकुर वरिकु आगाह कर रहे हैं एक गलती से, जो लोग अक्सर अपने career में कर बैठते हैं। चर्चा invention और innovation की, और आविष्कारक आलोक गोविल से patent विषय पर साक्षात्कार। और दुनिया रंग रंगीली में, एक रोचक किस्सा Borneo में बिल्लियों के पेराशूट ड्रॉप का।

S1E3: लोकनीति में शिक्षा और करियर विकल्पः प्रणय कोटस्थने से बातचीत | Career options in Public Policy29 Aug 202100:35:33

सोपान के तृतीय अंक मेंः नौकरी बदलने का सही समय क्या है. ये पता लगाने की अपनी पद्धति साझा कर रहे हैं अनुराग काले। तक्षशिला संस्थान के प्रणय कोटस्थने बता रहे हैं Public Policy यानि लोकनीति के क्षेत्र में शिक्षा और करियर विकल्पों के बारे में। और दुनिया रंग रंगीली में, चर्चा कुछ धुनी उद्यमियों और वैज्ञानिकों की दिलचस्प सनक की।

S1E2: प्रॉडक्ट मैनेजमेंट में करियर: जया झा से साक्षात्कार | Career in Product Management11 Jul 202100:27:19

पॉडभारती सोपान के द्वितीय अंक मेंः ऐसा कौन सा नशा है जिससे जिंदगी खत्म हो जाती है, बता रहे हैं उद्यमी अंकुर वरिकु, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट में करियर के विषय पर द प्रैक्टिकल पीएम की संस्थापक जया झा से साक्षात्कार और दुनिया रंग रंगीली में डॉनल्ड डक और पेटेंट से संबंधित एक मज़ेदार वाकया।

S1E1: क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग? क्लाउड आर्किटेक्ट कैसे बनें? | Career as a Cloud Architect20 Jun 202100:36:19

सोपान के पहले अंक में सुनिये: Cloud computing क्या है? और Cloud Architect की भूमिका क्या होती है? AWS में कार्यरत मयूर भगिया से जानिये कि क्लाउड आर्किटेक्ट बनने के लिये क्या योग्यतायें हैं? उद्यमी अंकुर वरिकू से जानिये जापानी पद्धति Ikigai के बारे में और दुनिया रंग रंगीली में एक मज़ेदार वाकया, बैंक और बकरियों के बारे में।

© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify