Retour
Explorez tous les épisodes du podcast Sher Khan
Plongez dans la liste complète des épisodes de Sher Khan. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.
| Titre | Date | Durée | |
|---|---|---|---|
| Tiger Man Of India के बेटे Goverdhan Singh ने क्या बताया?: Sherkhan Podcast S2, E12 | 31 oct. 2025 | 01:39:59 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान के सीजन 2 के इस आख़िरी एपिसोड में एक बार फिर चलेंगे Ranthambore और मिलेंगे टाइगर मैन ऑफ़ इंडिया फतेह सिंह राठौड़ के बेटे गोवर्धन सिंह राठौड़ से. गोवर्धन जी से बात होगी फ़तह सिंह जी की, उनके समय और इस समय के रणथंभोर की, मौजूदा समय की समस्याओं की, पॉलिसीज़ की और भी बहुत कुछ. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ ख़ान चा उर्फ आसिफ़ ख़ान, गोवर्धन सिंह राठौड़ और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. | |||
| फूलकली के महावत और Corbett के बेस्ट Gypsy Driver ने क्या बताया: Sher Khan S2E11 | 24 oct. 2025 | 00:33:02 | |
जंगल जिंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में चलिए कॉर्बेट. इस एपिसोड में हमने बात की कॉर्बेट की मशहूर हथिनी फूलकली के महावत निसार मियाँ और कॉर्बेट के बेहतरीन जिप्सी ड्राइवर छोटू भाई से. निसार भाई ने हाथियों की दुनिया के बारे में मज़ेदार जानकारी दी तो छोटू भाई ने दे दिया टाइगर देखने का टोटका. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान, छोटू भाई और निसार मियां के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| चलो जिम कॉर्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी: Sher Khan S2E10 | 17 oct. 2025 | 00:23:53 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान का आज का ये एपिसोड बेहद ख़ास है क्योंकि आज हम आपको ले जा रहे हैं जिम कॉर्बेट के गाँव- छोटी हल्द्वानी. ये वही गाँव है जहां कॉर्बेट अपनी सर्दियाँ बिताते थे, कॉर्बेट तो अब है नहीं लेकिन इस गाँव में अभी भी उनकी रूह है, उनकी यादें हैं, उनकी निशानियां हैं. देखिए ये पूरा एपिसोड शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| Jim Corbett के homosexual हाथी, tigers और tourists के मज़ेदार क़िस्से: Sher Khan S2E9 | 10 oct. 2025 | 00:59:30 | |
शेर खान के इस एपिसोड में आपको फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व और मिलवाएंगे करण बिष्ट से. करण एक passionate wildlifer हैं जो पिछले 30 सालों से कॉर्बेट में ही अपना जीवन बिता रहे हैं. करण की विशेषज्ञता (expertise) पक्षियों (birds) और मछलियों (fishes) में भी है, और वो कॉर्बेट में अपना होटल भी चलाते हैं. आज के इस एपिसोड में करण से जानेंगे कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से जुड़ी कई मज़ेदार बातें. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, करण बिष्ट और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Heart Specialist Doctor साहब के दिल में जंगल: Sher Khan S2E8 | 03 oct. 2025 | 00:29:11 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान Dr Ramakant Panda. डॉक्टर साहब ऐसे तो कार्डियक सर्जन हैं, लेकिन इनका अपना दिल बसता है जंगलों में. आज इस एपिसोड में डॉक्टर साहब से जानेंगे क्यों ज़रूरी हैं जंगल, साथ ही बात होगी वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ ख़ान चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और डॉक्टर पांडा के साथ. | |||
| Ranthambore में धर्मेंद्र खंडाल ने कैसे बिछाया Anti-poaching network: Sher Khan S2E7 | 26 sept. 2025 | 01:02:44 | |
जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) में इस हफ्ते हमारे साथ बहुत सारी बातें करने के लिए पहुंचे बड़े ही खास मेहमान- Dr. Dharmendra Khandal. डॉक्टर खंडाल conservationist, biologist, मौजूदा समय में tiger watch के executive director है. बाघों के संरक्षण के साथ-साथ इन्होंने राजस्थान में anti-poaching नेटवर्क बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं, ये 'mogiya tribe' जिन्हें हम poaching tribe के नाम से भी जानते हैं, उनके rehabilitation के लिए भी बड़ा काम किया है. Botany में Ph.D डॉ खंडाल बाघों के लिए काम करने के अलावा spiders और snakes की प्रजातियों को explore करने का शौक़ रखते हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, डॉक्टर धर्मेन्द्र खंडाल और कुमार केशव के साथ. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav | |||
| 1986 में लगा था आरोप, अब जाकर बाइज़्ज़त बरी किया गया | भौंचक | 24 sept. 2025 | 00:01:58 | |
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 83 साल के पूर्व बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद को 39 साल पुराने 100 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषमुक्त कर दिया है। क्या था पूरा मामला सुनिये भौंचक में | |||
| Machli, Ustad, Arrowhead- Ranthambore के सारे राज Balendu Singh ने खोले: Sher Khan S2E6 | 19 sept. 2025 | 00:59:29 | |
जंगल जिंदाबाद. Sher Khan के इस एपिसोड में हम एक बार फिर आ गए हैं Ranthambore और हमारे इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे खास मेहमान Balendu Singh. इनका जन्म तो बीकानेर में हुआ लेकिन इनका दिल और आत्मा रणथंभौर के जंगलों में बसती है. ये कमाल के wildlife photographer हैं. इनके कैमरे में कैद हुई tiger की तस्वीरें और वीडियो उनके व्यवहार को पढ़ने और समझने के लिए एक अमूल्य दस्तावेज़ हैं. इसके साथ ही ये बहुत कमाल के rifle shooter भी हैं, conservationist, Hotelier, Ranthambore के former Honorary Wildlife Warden--- Balendu Singh, शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ सुनिए पूरा एपिसोड. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav | |||
| Jim Corbett में Tigers की Capacity पर क्या पता चला?: Sher Khan S2 E5 | 12 sept. 2025 | 00:31:09 | |
शेर खान में एक बार फिर चलेंगे Corbett और आज हमारे साथ जुड़ी है एक बेहद ही खास शख्सियत जिन्हें ऐसे तो admire करने की काफी वजहें हैं लेकिन एक खास वजह है उनका वन और वन्यजीवों से प्रेम, लगाव - उनका बेजुबानों के लिए मुखर होना. Abdul Ghaffar Ansari साहब conservationist है, Corbett Tiger Reserve में Tiger Conservation Foundation के सदस्य भी है. अंसारी साहब की दो दशकों से ज्यादा समय से कॉर्बेट और उसके आस पास के इलाकों में बाघ और वन संरक्षण में अहम भूमिका रही है. अंसारी साहब के नाम पर कुछ और भी क्रेडिट है– इन्होंने upper Kosi range में smooth-coated otter की discovery की है. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान और AG Ansari के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Poachers के परिवारों को नई जिंदगी दे रही Divya Khandal की कहानी: Sher Khan, S2E4 | 05 sept. 2025 | 00:48:01 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मुंबई से आई और ranthambore में बसी Divya Khandal से. दिव्या खंडाल poaching से जुड़े परिवारों को नई जिंदगी देने का काम करती हैं. उनकी संस्था ‘Dhonk’ इन परिवारों को रोजगार का नया जरिया देने के साथ साथ, इनके बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई पर भी जोर देती है. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, दिव्या खंडाल और कुमार केशव के साथ. | |||
| Ranthambore में 38 साल से बाघों को ट्रैक कर रहे Mohan Singh ने क्या बताया?: Sher Khan, S2E3 | 29 août 2025 | 01:04:43 | |
जंगल जिंदाबाद. शेर खान सीजन 2 के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मोहन सिंह जी से. मोहन जी का जिक्र यूँ तो शेर ख़ान ने अपनी कहानियों में कई बार किया है और अब ये मौका है जब आप मोहन जी के किस्से उन्हीं से सुनेंगे. मोहन जी ने अपने जिंदगी के 38 साल जंगलों और बाघों को दिए है, टाइगर ट्रैकिंग इनका शौक भी है और पैशन भी. बाघों की बात करते हुए इनकी आँखों में अलग चमक देखने को मिलती है. सुनिए पूरी बातचीत शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, मोहन सिंह और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav | |||
| Dog-Human Bond की बेहतरीन मिसाल Jim Corbett और Robin के रिश्ते की कहानी | Sher Khan, S2E2 Podcast | 23 août 2025 | 00:45:36 | |
जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan (शेर खान) के इस एपिसोड में बात होगी Robin की. रॉबिन जिसके लिए जिम कॉर्बेट लिखते हैं कि उन्होंने उसे 15 रुपये में खरीदा था और अब भारत का सारा सोना भी उसे नहीं खरीद सकता. आज के इस एपिसोड में बात होगी उस इत्तेफ़ाक़ की जिसने robin को कॉर्बेट साहब से मिलवाया, दोनों के बीच के अनोखे रिश्ते की और कैसे कॉर्बेट की ट्रेनिंग से रॉबिन एक शिकारी कुत्ता बना. सुनिए पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी | |||
| Season 2 के लिए Jim Corbett पहुंचे शेर खान, क्या कुछ बदल गया? | Sher Khan S2E1 | 15 août 2025 | 00:45:50 | |
Sher Khan Season 2, Episode 1: जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के सीजन 2 के पहले एपिसोड से जुड़ने के लिए आप सभी का आभार. जैसा वादा था कि सीजन 2 डायरेक्ट जंगल से होगा तो उसी वादे को निभाने शेर खान और उनकी टीम पहुँची Jim Corbett और पहले एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान इमरान खान (Imran Khan). इमरान खान साहब ने अपना जीवन Wildlife conservation को समर्पित कर दिया है. ये एक जाने-माने biologist है. इनके पास Wildlife Science में Masters और M.Phil की डिग्री भी है. इसके साथ ही इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित tiger reserves में बाघ संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं पर लंबा काम किया है. ये पिछले कई सालों से Jim corbett tiger reserve में ecological tourism को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं और अपना homestay The Ranger's Lodge चला रहे हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा और इमरान खान के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी | |||
| एक Young Birder और उनके पैशन की कहानी: Sher Khan, Ep 54 | 01 août 2025 | 00:48:16 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड 2 वजहों से बहुत खास है. पहली ये, कि ये 52वां एपिसोड इस सीजन का आखिरी एपिसोड है. पता ही नहीं चला कब आप लोगों को जंगल की कहानियां सुनाते-सुनाते 52 हफ्ते बीत गए. आप लोगों के चिट्ठियों, comments, मेसेज के रूप में मिले प्यार ने एक और नए सीजन के लिए हौसला भी दिया है. ये अंत नहीं है बल्कि एक नई शुरुआत है. फिर वापसी होगी शेरखान के सीजन 2 के साथ और इस बार डायरेक्ट जंगल से. इस एपिसोड के खास होने की दूसरी वजह पर हमारे आज के मेहमान- जो उम्र में काफी छोटे है लेकिन उड़ान पक्षियों जैसी ऊँची भरना चाहते है. 19 साल की छोटी सी उम्र में ये अपने कैमरे में birds की 438 speices को कैद कर चुके है और खुद को hindustani birder कहते हैं. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, गुर्नूर ढिल्लों और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ सीरीज़ निर्माता: अंकिता वर्मानी निर्माता: अर्चिता पुराणिक | |||
| शिकार का कौन सा तरीका बनाता है बाघों को खास: Sher Khan Ep 53 | 25 juil. 2025 | 01:03:28 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान में आज बात सिर्फ़ और सिर्फ़ टाइगर की.. जुलाई 29 हम इंटरनेशनल टाइगर डे के तौर पर बनाते है, ज़रूरी है हम जाने देश में बाघों का भविष्य कैसा है, मौजूदा समय की चुनौतियाँ क्या है? इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Dr. Abhishek Ghoshal- Abhishek. अभिषेक WTI से जुड़े हैं और Human-Wildlife Conflict Mitigation के head है. एपिसोड में इस पर भी बात होगी कि क्या सिर्फ save tiger से काम चलेगा या अब वक़्त है कि save jungle पर उतना ही जोर दिया जाएँ? सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, अभिषेक घोषाल और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. सीरीज़ प्रडूसर: अंकिता विरमानी प्रडूसर: अर्चिता पुराणिक | |||
| शिकार करते-करते बाघों को कैसे बचाने लगे जिम कॉर्बेट: Sher Khan, Ep 52 | 18 juil. 2025 | 00:51:32 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड खास है... बहुत ही खास क्योंकि आज बात होगी जिम कॉर्बेट की... उनकी जिंदगी की. जुलाई कॉर्बेट का बर्थडे मंथ है तो सोचा क्यों ना बात की जाएँ कॉर्बेट के पहले आदमखोर शिकार की. इसके साथ ही बात होगी उस कहानी की भी जिसने कॉर्बेट को हंटर से conservationist बना दिया, साथ ही जानेंगे कॉर्बेट के भारत छोड़ने की वजह को... इसके साथ ही चर्चा डाकू सुल्ताना और Queen Elizabeth से जुड़े कॉर्बेट की किस्सों की भी होगी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. | |||
| हाथी के दांत काटने वाला खुद को बताता है गणेश का भक्त : Sher Khan Ep 51 | 11 juil. 2025 | 01:04:09 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के आज के इस खास एपिसोड में खुलेगी Poachers की पोल और पोल खुलेंगे WTI के CEO Jose Louies जिन्होंने 2015 से 2017 के बीच Operation Shikar में निभाया अहम किरदार. एपिसोड में जानेंगे poachers की पूरी दुनिया के बारे में साथ ही कैसे शिकारी खुद बने शिकार, कैसे हुआ खुलासा, कौन लोग थे शामिल. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, जोस लुइस और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. | |||
| देश के सारे Tiger Reserves देखने वाली Aarzoo Khurana ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 50 | 04 juil. 2025 | 00:56:23 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में बहुत ही खास मेहमान Aarzoo Khurana से बातचीत. पेशे से वकील और passion से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर (wildlife photographer) आरजू ने देश के सभी टाइगर रिज़र्व (tiger reserves) घूमे है. कैसा रहा उनका तजुर्बा? कहां हुआ टाइगर का charge और कहां मादा भालू ने किया अटैक. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, आरजू खुराना और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ | |||
| Arrowhead को जन्म से आखिरी समय तक देखने वाले Sachin Rai ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 49 | 27 juin 2025 | 01:20:29 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) के इस एपिसोड में बात होगी Ranthambore Tiger Reserve की मशहूर बाघिन एरोहेड (Arrowhead) की. और इस बात को और भी दिलचस्प बनाने के लिए हमारे साथ जुड़े सचिन राय (Sachin Rai). सचिन एक जाने माने नेचर फोटोग्राफर (Nature Photographer) हैं और एरोहेड की journey को उन्होंने एक cub से लेकर उसके आखिरी समय तक देखा है. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), सचिन राय और जमशेद कमर सिद्दीक़ी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. Research & Producer: Ankita Virmani Sound engineer: Suraj Singh | |||
| Rogue Of Panapatti का Kenneth Anderson ने कैसे किया खात्मा: Sher Khan, Ep 48 | 20 juin 2025 | 01:00:51 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आप सुनेंगे Kenneth Anderson की एक बहुत ही दिलचस्प कहानी- Rogue Of Panapatti. ये कहानी तमिलनाडु के पनापत्ति के जंगलों में रहने वाले एक हाथी की है. हाथी जब पागल/बिगडैल हो जाता है तो उसे tiger, leopard की तरह man-eater घोषित नहीं किया जाता बल्कि इन्हें rogue कहा जाता है. Kenneth एक जाने माने शिकारी तो थे ही – बहुत ही शानदार लेखक भी थे जिन्होंने वन्यजीवों, जंगलों और human-animal conflict के बारे में काफी किताबे लिखी है. सुनिए इस हाथी की पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दीकी (Jamshed Qamar Siddqui) के साथ. | |||
| हाथियों का बिहेवियर, जंगल में उनका योगदान और इंसानों के साथ संघर्ष: Sher Khan, Ep 47 | 13 juin 2025 | 01:03:50 | |
जंगल ज़िंदाबाद. लंबे समय से लिस्न र्सकी डिमांड थी कि हाथियों पर बात की जाए और हाथियों की बात उनके कॉरिडोर की बात के बिना बिना अधूरी है. इस बातचीत को और भी interesting और informative बनाने के लिए शेर ख़ान के इस एपिसोड में आईं Wildlife Trust Of India से Upasana Ganguly. उपासना- right of Passage, Elephant Corridor Project की head है और लंबे समय से elephant corridors पर काम कर रही हैं. सुनिए ये दिलचस्प एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), उपासना गांगुली और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. Research & Producer: Ankita Virmani Sound engineer: Suraj Singh Video editor: Deepak Kumar Graphics: Nazim Khan | |||
| Tiger man of India के नाम से मशहूर Valmik Thapar क्यों याद किए जाएंगे: Sher Khan Ep 46 | 06 juin 2025 | 01:00:11 | |
जंगल जिंदाबाद. पर्यावरण प्रेमी, वन प्रेमी और Tiger Man of India के नाम से जाने जाने वाले Valmik Thapar साहब अब हमारे बीच नहीं रहे. ये एपिसोड शेर ख़ान की पूरी टीम की तरफ से उनको श्रद्धांजलि है. एपिसोड में हमारे साथ Tiger Watch से धर्मेन्द्र कंधाल भी जुड़े और चर्चा हुई थापर साहब के रणथंभौर प्रेम के बारे में. साथ ही, उनके मेंटर फ़तेह सिंह राठोड़ के साथ उनके रिश्तों पर भी बात हुई. सुनिए थापर साहब की जिंदगी के अनछुए किस्से आसिफ़ ख़ान उर्फ़ शेर खान, धर्मेन्द्र कंधाल और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अर्चिता पुराणिक सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Chandarpur Tiger Attack- चंद्रपुर में क्यों बढ़ गए टाइगर अटैक के मामले: Sher Khan Ep 45 | 31 mai 2025 | 00:57:12 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में बात होगी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमलों से हो रही मौतों पर. चिंता का विषय ये है कि 19 दिन में हुई 11 मौतों के पीछे कोई एक बाघ नहीं है? क्या है पूरा मामला? क्यों अचानक बढ़ गए टाइगर अटैक के मामले? समझेंगे पूरा मामला ताडोबा से हमारे साथ जुड़े Wildlifer Shalik Jogwe से. सुनिए पूरा एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा, शालिक जोगवे और कुमार केशव के साथ | |||
| Corbett का सबसे बड़ा Hercules Tiger, सुनिए अजय सूरी के साथ: Sher Khan Ep 44 | 23 mai 2025 | 01:02:06 | |
जंगल जिंदाबाद. बड़े दिनों से कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व का Hercules टाइगर चर्चा में है. चर्चा ये कि Hercules अब तक का सबसे बड़ा टाइगर है. Sher Khan (शेरखान) के इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Wildlifer और passionate photographer अजय सूरी और चर्चा होगी सबसे बड़े टाइगर पर. इसके साथ ही ranthambore में हुए अटैक पर भी होगी चर्चा. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), Ajay Suri और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| रणथंभौर में रेंजर्स पर जानलेवा हमला क्यों कर रहे हैं टाइगर: Sher Khan, Ep 43 | 16 mai 2025 | 01:15:42 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में बात होगी रणथंभौर(Ranthambore) में टाइगर (Tiger) अटैक से हुई रेंजर की मौत की. एक ही महीने में हुई दूसरी ऐसी मौत ने जंगलात वालों के साथ-साथ टाइगरप्रेमी और पर्यटकों को भी परेशान कर दिया है. इस एपिसोड में जानने की कोशिश करेंगे उन सभी वजहों को जिनकी वजह से हुए ये अटैक. साथ ही क्या गुनहगार कोई एक ही बाघ है? क्या है उस बाघ का भविष्य? सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), Tiger Watch के biologist धर्मेन्द्र खंडाल (Dharmendra Khandal) और जमशेद कमर सिद्दकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: अर्चिता पुराणिक साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| Leopard Day पर तेंदुओं की दुनिया के बारे में जानिए सब कुछ: Sher Khan, Ep 42 | 02 mai 2025 | 01:08:38 | |
जंगल जिंदाबाद. 3 May को International leopard day के तौर पर मनाया जाता है इसलिए इस बार बात leopards की. क्यों humans के साथ सबसे ज्यादा conflict में आना वाला जानवर leopard है? क्या leopards के साथ co-existence मुमकिन है? देश में कितने leopards है? Snow leopard और leopard में क्या फर्क है... जानिए सब कुछ शेरखान के इस एपिसोड में आसिफ खान उर्फ़ खान चा उर्फ़ शेरखान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल | |||
| India में चीतों को मिल गया दूसरा घर, जानिए इसके बारे में सबकुछ: Sher Khan, Ep 41 | 25 avr. 2025 | 01:07:45 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में बात होगी चीतों के नए घर की. जी हाँ, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से हमारे देश में आए चीतों को नया घर मिल गया है. ये नया घर है मध्य प्रदेश का गाँधी सागर wildlife sanctuary और फिलहाल यहां कूनो से पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को शिफ्ट किया गया है. क्या है पूरा प्लान, गाँधी सागर को ही क्यों चुना गया? जानेंगे सब कुछ इस एपिसोड में आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Jungle Trip की तैयारी करने से पहले जानिए ज़रूरी बातें: Sher Khan, Ep 40 | 18 avr. 2025 | 01:03:49 | |
जंगल ज़िंदाबाद. जंगल में बाघों को देखने का परफेक्ट मौसम आ गया है और अगर आप भी कर रहे हैं जंगल ट्रिप की तैयारी तो देख लीजिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ ख़ान चा उर्फ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Delhi के Oxygen Man Pankaj ने Yamuna के बारे में क्या बताया?: Sher Khan, Ep 39 | 11 avr. 2025 | 01:12:00 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में मुलाकात होगी Delhi के oxygen man कहे जाने वाले Pankaj से. अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के शहरों में रहते हैं तो हो सकता है आपने मुंह पर mask लगाए, कमर पर पौधों से भरी bottle टाँगे और गले में तख्ती पहने पंकज को देखा भी होगा.. इसके साथ ही यमुना की सफाई के लिए पंकज ने एक पूरा अभियान छेड़ रखा है. पंकज अपना पूरा नाम Pankaj Earth Warrior लिखते हैं. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और Pankaj Earth Warrior के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Tom Alter के साहबजादे Jamie Alter से खास मुलाकात: Sher Khan, Ep 38 | 04 avr. 2025 | 01:30:17 | |
जंगल जिंदाबाद. शेर खान (Sher Khan) के इस एपिसोड में खां चा ने पूरा कर दिया दर्शकों से किया अपना वादा. आप लोगों की भारी डिमांड के चलते पेश हैं टॉम आल्टर (Tom Alter) साहब के बेटे Jamie Alter. और जब मिल बैठे शेरखान और जैमी तो लग गई टॉम साहब के किस्सों की झड़ी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और Jamie Alter के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| जमशेद के सवाल, शेर ख़ान के जवाब...मज़ा आ गया: Sher Khan, Ep 37 | 28 mars 2025 | 01:14:11 | |
जंगल जिंदाबाद. ये वाला एपिसोड अलग है - जहां जमशेद ने लगा दी सवालों की झड़ी और शेर खान ने दिए ऐसे जवाब कि मज़ा आ गया. Sher Khan के इस एपिसोड में जानेंगे शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान से उनके जंगली सफ़र के बार में... इसके साथ ही शेर खान ने सुनाया वो किस्सा जब आधी रात जंगल में बीच सड़क पर gypsy के आगे लेटे मिले दो भूखे बाघ (tiger). बात कॉर्बेट की भी हुई और जंगल के सुकून की भी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| चंपावत में 436 लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन के शिकार की कहानी: Sher Khan, Ep 34 | 21 mars 2025 | 01:08:19 | |
जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में शेरखान (Sherkhan) आपको सुनाएंगे सबसे ज्यादा इंसानों की जिंदगी लेने वाली चंपावत की आदमखोर बाघिन (The Champawat Man-Eater) की कहानी. इस बाघिन के आतंक और अंत की पूरी कहानी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) ने अपनी किताब Man-eaters of Kumaon में लिखी हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| Bear Man of India कार्तिक सत्यनारायण से खास मुलाकात: Sher Khan, Ep 35 | 14 mars 2025 | 01:12:23 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस बेहद खास एपिसोड में मिलिए @WildlifeSOS के CEO और co-founder Kartick Satyanarayan से. Kartick को ‘Bear Man of India’ के नाम से भी जाना जाता है. क्यों मिला उन्हें ये नाम? सुनिए खुद उनसे. इसके साथ ही Kartick बात करेंगे उनके सबसे पसंदीदा सांपों पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ Asif Khan और कार्तिक सत्यनारायण के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| Waghdoh, Big Daddy और Scarface नाम से मशहूर Tiger की पूरी कहानी: Sher khan, Ep 32 | 07 mars 2025 | 01:04:08 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आपको ले चलेंगे महाराष्ट्र (Maharashtra) के ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve) और बात करेंगे बहुत ही फेमस टाइगर वाघडोह (Waghdoh) की. जानेंगे कैसे उसे मिला Scarface का नाम और क्यों कहा गया Big Daddy. बात उनकी प्रेमिका माधुरी और उससे हुए उनके बच्चों की भी होगी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दीकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. प्रडयूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| जब Vivek Oberoi को छोड़ Ride पर चले गए Aslam Warsi: Sher Khan, Ep 33 | 28 févr. 2025 | 01:05:18 | |
जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में इस बार आए एक और खास मेहमान- असलम वारसी जी. Aslam Warsi एक पैशनेट wildlifer और फोटोग्राफर है. इस एपिसोड में उन्होंने साझा किए जंगल और टाइगर से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से. बताया कैसे समय की पाबंदी के कारण उन्होंने jungle ride के लिए विवेक ओबेरॉय को ही छोड़ दिया और टाइगर की पहली फोटो में क्यों नहीं आया टाइगर. सुनिए पूरा पॉडकास्ट Asif Khan उर्फ़ Sher Khan उर्फ़ खां चा और Aslam Warsi के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| King Cobra, Tom Alter साहब पर बात Suri Sahab के साथ: Sher Khan, Ep 32 | 21 févr. 2025 | 01:10:00 | |
जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan के इस खास एपिसोड में एक बार फिर मुलाकात दोस्त और जंगलप्रेमी अजय सूरी साहब से. बहुत लंबे समय से आप दर्शकों की डिमांड थी सांप पर बात की जाए, तो आज का ये एपिसोड शुरू करेंगे किंग कोबरा (King Cobra) से. इसके साथ ही शेरखान और सूरी साहब साझा करेंगे टॉम साहब (Tom Alter) के साथ बीते उन लम्हों को जो बहुत कुछ सिखाते हैं. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और सूरी साहब (Ajay Suri) के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्स: सूरज सिंह | |||
| प्रोजेक्ट चीता - भारत में चीतों की वापसी की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 31 | 14 févr. 2025 | 01:09:02 | |
Project Cheetah: जंगल जिंदाबाद. शेरखान में आज आपको ले चलेंगे मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और बात होगी साउथ अफ्रीका और नामीबिया से हमारे देश आए चीतों की. जानेंगे 'प्रोजेक्ट चीता' के बारे में साथ ही बात होगी उन वजहों की जिनकी वजह से पहले देश में चीते खत्म हुए. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती | |||
| बांधवगढ़ के मशहूर छोटा भीम टाइगर की मौत का राज़: Sher Khan, Ep 30 | 07 févr. 2025 | 00:59:29 | |
Bandhavgarh Tiger Reserve के फेमस टाइगर छोटा भीम का निधन हो गया है. नवंबर के महीने में छोटा भीम गले में क्लच वायर का फंदा फंसने से बुरी तरह घायल हो गया था. जिसके बाद छोटा भीम को इलाज के लिए भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में इलाज चल रहा था. पोस्टमोर्टेम के बाद मौत का कारण congestive heart failure बताया गया. सुनिए छोटा भीम की पूरी कहानी इस एपिसोड में शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्स: सूरज सिंह | |||
| Tigress Zeenat के Simlipal से West Bengal पहुंचने की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 29 | 31 janv. 2025 | 00:52:00 | |
Tigress Zeenat Story: जंगल जिंदाबाद. Sherkhan के इस एपिसोड में आज Odisha के Simlipal Tiger Reserve से निकलकर West Bengal पहुंची बाघिन जीनत की पूरी कहानी आपको बताएंगे. साथ ही उन वजहों पर भी बात करेंगे जिसकी वजह से टाइगर इस तरह का व्यवहार करता है. सुनिए शेर ख़ान का एक और एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ खां चा और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| शेर ख़ान का पहला यूट्यूब लाइव, दर्शकों के साथ सीधी बातचीत सुनिए: Sher Khan, Ep 28 | 24 janv. 2025 | 01:38:06 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान उर्फ़ आसिफ़ खां चा आज पहली बार यूट्यूब पर लाइव आए और दर्शकों ने अपनी मौजूदगी से माहौल जमा दिया. जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े के कई सवालों का सीधा जवाब दिया. इस दौरान जिम कॉर्बेट से लेकर बांधवगढ़ और बाक़ी जंगलात के क़िस्से निकल कर आए. सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ आज का ये ख़ास एपिसोड. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह | |||
| Rajaji National Park का revival और Jim Corbett के वो पुराने दिन: Sher Khan, Ep 27 | 10 janv. 2025 | 01:14:28 | |
जंगल ज़िंदाबाद! शेर ख़ान के इस एपिसोड में आपको थोड़ा फ़्लैशबैक में ले चलेंगे. इस पॉडकास्ट में अबतक वाइल्डलाइफ से जुड़े कई महारथियों का आना हुआ है. तो उनके कुछ चुनिंदा संस्मरणों और यादगार क़िस्सों का पिटारा खुलेगा इस एपिसोड में. पुराने चावल की-सी ख़ुशबू लिए इस एपिसोड को सुनिए और साथ साथ अपनी मेमोरी भी टेस्ट करते चलिए कि आप इन्हें कहीं भूल तो नहीं गए! सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव | |||
| Jim Corbett में Tiger, Elephant की लड़ाई में क्या हुआ, पूरा सच जानिए: Sher Khan, Ep 26 | 03 janv. 2025 | 00:59:11 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के नए एपिसोड में आपको एक बार फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क. दिसंबर 2024 के आख़िरी दिनों में वहां से एक घटना सामने आई. दरअसल, कॉर्बेट के बिजरानी ज़ोन में एक हाथी की मौत हुई है और इसके लिए टाइगर को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. तो क्या है इस घटना की पूरी कहानी और इसी बहाने जंगली जानवरों के आपसी मुठभेड़ पर सुनिए जानकारी से भरपूर चर्चा शेर ख़ां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्स: नितिन रावत | |||
| सुंदरवन के बाघ, सांप और मगरमच्छों की कहानी और इससे जुड़े मिथकों का सच: Sher Khan, Ep 25 | 27 déc. 2024 | 00:43:03 | |
जंगल जिंदाबाद. आप सबकी भारी डिमांड के चलते आज बात होगी सुंदरबन (Sunderbans Tiger Reserve) की... वहां के बाघों की, सांपों, मगरमच्छ और बहुत कुछ की. क्या सुंदरबन के सारे बाघ आदमखोर हैं- जैसे बहुत सारे मिथों से उठेगा पर्दा. देखिए पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ शेर खां उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और WTI के Human-Wildlife Conflict Mitigation Division के हेड Dr. Abhishek Ghoshal के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| India का सबसे घना Tiger Reserve और टाइगर्स का जीन एक्सचेंज क्यों ज़रूरी: Sher Khan Ep 24 | 20 déc. 2024 | 01:01:53 | |
जंगल ज़िंदाबाद. 'शेर ख़ान' के नए एपिसोड में एक बार फिर आपका स्वागत. इस बार आसिफ़ ख़ान उर्फ़ खां चा ने बात की है यूपी के नए और देश के सबसे घने टाइगर रिज़र्व अमानगढ़ की. इसके अलावा लखनऊ के पास रहमानखेड़ा में टाइगर के देखे जाने की ख़बर पर चर्चा. बात आगे निकली तो खां चा ने टाइगर से जुड़ी कई रोचक बातें. मसलन, दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत चीज़ क्यों है टाइगर, जंगलों से टाइगर क्यों बाहर आते हैं, टाइगर कॉरिडोर क्यों कम होते जा रहे हैं, टाइगर्स के लिए जीन एक्सचेंज क्यों ज़रूरी है और टाइगर की मौत के बाद उसके साथ क्या किया जाता है. आख़िर तक सुनिएगा ये एपिसोड जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| India की ‘Super Mom’ Tigress की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 23 | 13 déc. 2024 | 00:54:28 | |
जंगल जिंदाबाद. शेरखां के इस एपिसोड में Sherkhan आपको ले चलेंगे पेंच टाइगर रिज़र्व (Pench Tiger Reserve). और बात होगी पेंच की सुपर मदर 'Collarwali' की- जिसने अपने जीवनकाल में 29 बच्चों को जन्म दिया. ये सिर्फ देश नहीं, शायद दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली बाघिन हैं. जानेंगे कैसे आज के पेंच में इस एक बाघिन का का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए शेर खां का पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव | |||
| टाइगर बांका, चार्जर, सीता - बांधवगढ़ नेशनल पार्क के लेजेंड्स की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 22 | 06 déc. 2024 | 01:09:26 | |
जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में खां चा आपको एक बार फिर ले चलेंगे बांधवगढ़ नेशनल पार्क. और बात होगी बांधवगढ़ के आन-बान-शान बांका, चार्जर और सीता की. आज के बांधवगढ़ में बाघों (tigers) का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए पूरा एपिसोड शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव | |||
| Tigress Avni से जुड़े सारे सच सुनिए जंगल के बड़े अधिकारी से: Sher Khan Ep 21 | 29 nov. 2024 | 00:54:54 | |
जंगल ज़िंदाबाद. महाराष्ट्र की एक बाघिन- अवनि, जो लंबे समय तक चर्चा और headlines दोनों का हिस्सा बनी रही, जिसकी मौत का जिक्र देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा और जिसके बारे में शेर खां देखने-सुनने वाले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आज इस एपिसोड में बाघिन अवनि, उसकी मौत और उसके दो बच्चों के एक-एक सच जानेंगे, Maharashtra Wildlife के Ex-PCCF Sunil Limaye साहब से. इसके साथ ही बात होगी मुंबई शहर के बीचोंबीच बसे Sanjay Gandhi National Park और man-leopard conflict की. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेर खां और सुनील लिमये के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| सुंदरखाल और कॉर्बेट के क़िस्से और आदमखोर बाघों की दास्तान: Sher Khan, Ep 20 | 22 nov. 2024 | 01:00:39 | |
जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में एक बार फिर शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान आपकी मुलाकात करवाएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से. रहेजा साहब जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. एक एपिसोड हमने बात की थी उस दौर की जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे. आज बात होगी सुंदरखाल की, कॉर्बेट की, man-eating tiger और उस से जुड़े phenomenon की. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेर खां और रहेजा साहब के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव | |||
| बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है?: Sher Khan, EP 19 | 15 nov. 2024 | 00:59:40 | |
जंगल जिंदाबाद! 'शेर खां' के इस खास एपिसोड में आप सबके शेर खां यानी ख़ान चा आप सबको उस जंगल के बारे में बताएंगे जिसे काले हिरणों का गढ़ माना जाता है..साथ ही आपको काले हिरणों के बारे में कुछ ऐसी बातें भी बताएंगे जो सवालों के रूप में अक्सर लोगों के मन में रहते हैं जैसे: -काले हिरण को बिश्नोई समाज इतना क्यों मानता है? -बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है? -बिश्नोई समाज हमें क्या सिखाता है ? -क्यों दुनिया के लिए ज़रूरी है बिश्नोई समाज? सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| जब India में Tiger Extinct होने वाले थे, बचाने का पूरा plan ऐसे बना: Sher Khan, Ep 18 | 08 nov. 2024 | 01:05:34 | |
जंगल जिंदाबाद. आज का ये एपिसोड बेहद ही खास हैं. शेर खां (Sherkhan) उर्फ़ आसिफ खान इस एपिसोड में आपकी मुलाकात कराएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. आज के इस एपिसोड में शेर ख़ान और रहेजा साहब आपको रूबरू कराएंगे उस दौर से जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे, कैसे उस वक़्त पर सरकार ने एक समिति बनाई और बाघों के संरक्षण के लिए उस समिति ने क्या काम किया? सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव | |||
© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify