Retour

Explorez tous les épisodes du podcast Radio Garda,India

Plongez dans la liste complète des épisodes de Radio Garda,India. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.

Rows per page:

1–42 of 42

TitreDateDurée
दांतों के शेर हो गए ढेर !24 mars 202200:05:44
दांतों की साफ सफाई जरूरी है। लेकिन कुछ लोग इसे जानबूझकर खराब और गंदा करने पर तुले रहते हैं। पान गुटखा बीड़ी सिगरेट तो दाँतों के सबसे बड़े दुश्मन है। मगर कुछ लोग है जो खुद को दाँतों के शेर समझते हैं। किंतु जब दर्द होता है तो ढेर होते देर नहीं होती।
शैतान की शराब !😱💀☠️🍾🍾23 mai 202100:13:10
शराब आदमी को बर्बाद कर देती है। शराब का अत्यधिक सेवन एक शराबी के अंदर की मनुष्यता को खत्म कर उसे जानवर में तब्दील कर देता है। दुनिया की शैतानी ताकतों ने शायद इसे इरादे से आदमी को शराब बनाने का आईडिया दिया । एक शराब पीने आदमी यह नहीं जानता कि शराब के आनंद में वह खुद को जानवर बना रहा है। रूसी कथाकार लियो टॉलस्टॉय अपनी कहानी के जरिए यही समझा रहे हैं।
अतीत का नृत्य :फ्रेंच कहानीकार मोपासां की एक मार्मिक कहानी17 mai 202100:18:21
कुछ कलाकार अपने अतीत के सुखद और लोकप्रियता की याद में ही जीना चाहते हैं। तेजी से बदलती दुनिया से वे कुछ अपेक्षा या चाहत भी नहीं रखते और न फिट बैठते है। सिर्फ उन्हें एक एकांत चाहिए जहां वे अपनी पुरानी याद में कुछ पल जी कर खुश रह सकें उस पल जिंदा रह सकें।
ईदगाह:- प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी14 mai 202100:41:45
ईदगाह के मेले में घूमने गए अनाथ और मासूम हामिद के पास सिर्फ तीन पैसे थे । वह चाहता तो इन पैसों से मिठाईयां खा सकता था खिलौने खरीद सकता था मगर उसने लिया क्या ?अपनी बूढ़ी दादी के लिए चिमटा ! आखिर क्यों ? यह जानने के लिए सुनिए प्रेमचंद की यह खूबसूरत कहानी जिसमें बाल मनोविज्ञान का सुंदर चित्रण है।
बगुला भगत और केंकड़ा !09 mai 202100:13:02
किसी के बहकावे में आकर अंधा बन जाने और बर्बाद हो जाने की कहानी बड़ी पुरानी है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें । और धोखेबाजी से बचें!
अष्टावक्र का बदला (विष्णु पुराण की कहानी)05 mai 202100:15:43
अष्टावक्र भले ही शरीर से अक्षम था मगर बुद्धि उसकी तेज थी। महर्षि उद्दालक के सानिध्य में रहकर उसने कम उम्र में ही वेद पुराण और विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन कर लिया था। एक घटना के दौरान जब उसे अपने पिता की मौत का कारण पता चला तो उसने अपने पिता के कातिल से बदला लेने का संकल्प लिया! कौन था उसके पिता का कातिल? कैसा था उसका बदला?इसे जानने के लिए सुनिए यह कहानी।
खाली बोतल,भरा हुआ दिल ! कृष्ण चंदर की एक कहानी, एक संस्मरण08 déc. 202000:21:20
मशहूर अफसाना निगार मंटो ,प्रसिद्ध लेखक कृष्ण चंदर के अच्छे दोस्त थे। और उन्होंने साथ-साथ काम किया था। मंटो की याद में लिखा उनका यह संस्मरण भावभिभोर कर देने वाला है।
जादुई क़िताब (मिश्र की लोककथा)02 déc. 202000:18:25
इस जादुई किताब को हासिल करना आसान नहीं। हासिल कर भी लिया तो तबाही निश्चित है!🐍🦅
उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कहानी (ऋग्वेद)01 déc. 202000:11:15
उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कथा बड़ी अजीब थी। दोनों अलग-अलग दुनिया के थे। दोनों की संस्कृति भी अलग-अलग थी किन्तु दोनों में प्यार हो गया। दोनों अपनी जिद और जद्दोजहद से मिल तो गए। मगर मिलकर भी पूरी तरह मिल न सके। उर्वशी तो अपनी दुनिया अपने कार्य मे व्यस्त हो गई मगर बेचारा पुरुरवा मिलान की आशा में भटकता रहा। और मिलन के बस एक खास दिन का बेसब्री से इंतज़ार करता रहा।
उद्धार :-मुंशी प्रेमचंद की कहानी30 nov. 202000:28:41
बहुत कम ऐसे इंसान हैं जो एक बोझ एक समस्या बनकर जीना नहीं चाहते और अपने को रास्ते से हटा कर दूसरे का जीवन बना देते हैं।
मिस पद्मा :- मुंशी प्रेमचंद की कहानी23 nov. 202000:21:07
क्या प्यार को बाजार से खरीद कर उसका उपभोग किया जा सकता है?! खूबसूरत ,नामी और आज़ाद खयाल की मिस पद्मा ने यही करने की कोशिश की मगर खुद उपभोग कर ली गई।
बड़े भाई साहब !- लेखक :-प्रेमचंद22 nov. 202000:30:03
हालांकि प्रेमचंद ने यह कहानी काफी व्यंग्यात्मक और हास्यपूर्ण ढंग से लिखी है परंतु इस कहानी के माध्यम से उनके कहने का यही मतलब है जिन्दगी के सही निर्वाह के लिए सिर्फ डिग्रीयां ही काफी नहीं होती आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है। और पढ़ाई का अर्थ सिर्फ किताबों को रट कर पास होना नहीं बल्कि किताबो के विषय का अभिप्राय समझना और आम जीवन में उस पढ़ाई का सदुपयोग करना है।
ठाकुर का कुवाँ --प्रेमचंद की कहानी21 nov. 202000:11:06
कहानी उस दौर की है जब दलितों के लिए किसी जल स्रोत से पानी भरना भी मुहाल था। अपने बीमार पति के लिए गंगी ने डरते हुये, चुपके से ठाकुर के कुआं से पानी भरना चाहा मगर अचानक ठाकुर ने उसे देख लिया। मजबूरन जोखु को गंदा बदबूदार पानी ही पीना पड़ा। एक जगह प्रेमचंद लिखते हैं कि गंगी चाहती तो उस गन्दे पानी को उबाल कर बीमार जोखु को पिला सकती थी। मगर स्वच्छ जल के लिए जोखिम उठाना ही उचित समझा। और शायद यही लाइन इस कहानी मुख्य आधार बिंदु है।
"पूस की रात !" प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी20 nov. 202000:19:49
दरिद्रता एक आदत सी है। हल्कू यदि चाहता तो पूस की सर्द रात से बचने के लिए एक कंबल खरीद सकता था मगर वह ऐसा नही कर सका और जब नीलगायों से खेतों को बचाने की जरूरत थी तब वह आलास कर गया। जबकि उसके कुत्ते जबरा ने अपनी सारी तकलीफ भूल कर अपना कर्तव्य निभाया मगर उतना ही जितना उसके वश की बात थी।
महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रामन की कहानी 10 nov. 202000:06:12
सर रामन को उनके रामन एफ्फेक्ट्स की खोज के लिए 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने अपने रामन इफेक्ट्स के प्रयोगों के जरिये किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरने वाली प्रकाश किरणों के रंग परिवर्तन और उन पदार्थों की अंदरूनी संरचना का रहस्य सुलझया।
शेर बड़ा या सियार बड़ा ?!09 nov. 202000:09:05
कभी कभी विपरीत परिस्थितियों में ताकत की बजाए अक्ल का उपयोग करना चाहिए। प्रस्तुत है एक पौराणिक कथा का तोड़ा मोड़ा गया अंश। और हाँ, इस कथा के सभी पात्र काल्पनिक हैं और घटनायें भी किन्तु यदि इस कथा का प्लॉट या चरित्र या घटनायें किसी हालिया घटना से मैच खा जाए तो इसमें लेखक का कोई कसूर नहीं !😊😊😊👺🙊🙉🙈😽🙀😾👹
तुम उदास क्यों हो, विनोद दा ?! ( Fiction)04 nov. 202000:11:12
एक मर्द पैरासाइट बन कर जीना नहीं चाहता वह लगतार अपनी जिजीविषा के लिए संघर्षरत रहता है लेकिन विनोद दा जैसे कुछ लोग हैं जो जीवन से हार चुके हैंअपने जीने का उद्देश्य खो चुके हैं! और यही विनोद दा की कहानी का निराशाजनक अन्त है।
भोजपुरी भाषा साहित्य का शेक्सपियर-भिखारी ठाकुर!02 nov. 202000:12:00
लोक गायक और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रसिद्धि और लोकप्रियता सिर्फ भारत के भोजपुरी भाषी क्षेत्रों तक ही नहीं बल्कि दूर दराज के देशों तक फैली है।
जरवेरा फूलों की खेती कैसे करें ! ( An Agriculture Podcast)30 oct. 202000:07:13
अपने खूबसूरत रंग बिरंगेपन और सजावटी गुणों के कारण जरवेरा फूलों की मांग बहुत अधिक है। इस किस्म के फूल वर्ष भर उपलब्ध होते हैं। इन्ही कारणों से जरवेरा फूलों की खेती किसानो और उद्यमियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
गुलाब के फूलों की खेती कैसे करें ? ( An Agriculture Podcast)29 oct. 202000:06:53
गुलाब के फूलों की खूबसूरती और खुशबू यदि बेमिसाल है तो इसकी खेती से होने वाली आमदनी भी लाजवाब है। प्रस्तुत है गुलाब की खेती से संबंधित जानकारी !
प्रभु श्री राम नाम की महिमा !🙏🌺26 oct. 202000:12:05
कहते हैं कि प्रभु श्री राम के सभी चरित्र इतने आदर्श और महान हैं कि उनके स्मरण मात्र से ही त्रिविध ताप और कोप पल भर में नष्ट हो जाते हैं।उस लोक पावन चरित्र का श्रवण और मनन कर आज भी विभ्रांत मानव सत्य पथ का अनुगामी बन जाता है। प्रस्तुत है इस संभाषण (पोडकास्ट) का संपादित अंश। 🙏🌺🌼
जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा खुल जाता है !22 oct. 202000:05:55
ज़िन्दगी हर मोड़ पर एक नया मौका देती है।
आगात आलू की खेती कैसे करें ?22 oct. 202000:09:22
किसान भाइयों के अनुरोध पर आज से हम एग्रीकल्चर पॉडकास्टिंग का शुभारंभ कर रहे हैं। इस सेगमेंट में आप न सिर्फ कृषि संबंधी नवीन जानकारी हासिल करेंगे बल्कि आप सफल किसानों ,कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के इंटरव्यू को भी सुन सकेंगे। आज प्रस्तुत है आगात आलू की खेती के संबंध में जानकारी। आगात आलू की बुआई के समय अक्टूबर मध्य से लेकर नवंबर मध्य तक का होता है।
संगीतकार चित्रगुप्त की कहानी ! कुछ जानी कुछ अनजानी!17 oct. 202000:11:12
संगीतकार चित्रगुप्त लोक गीत तथा भक्ति संगीत के मास्टर क्राफ्टर थे। अपने गीतों की बुनावट में मधुरता प्रदान करना उनके नेचर में था। हिन्दी फिल्मों के अलावे भोजपुरी भाषा की फिल्मी संगीत में उन्हीने एक नई दिशा दी। वो अपनी संगीत की साधना में महान तो थे मगर उनकी लोकप्रियता भी कुछ कम न थी।
पटना के गोलघर की कहानी कुछ जानी कुछ अनजानी !16 oct. 202000:10:19
1770 के अकाल के बाद उपजी भुखमरी की स्थिति से अपने सैनिकों को बचाने के लिए तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने एक बड़ा अनाज गोदाम बनवाने का सोचा । मगर कई तकनीकी अड़चनों के बाद इस अनाज गोदाम का निर्माण हुआ। अपने अजीब गोल आकार के कारण इसे गोलघर कहा जाने लगा। परंतु इसमे अंग्रेजी हुकूमत की कई क्रूरतापूर्ण कहानियां हैं जिसे कोई कहना नहीं चाहता। इस एपिसोड में गोलघर के निर्माण और इसके पीछे छुपी कहानी को बयां कर रहा है यह एपिसोड !
चाक पर ढलते हुए !👣10 oct. 202000:13:34
नव पाषाण युग से चली आ रही चाक पर मिट्टी के वर्तन ढालने की कला अभी हाशिये पर है। इस कला सह उद्यम को पुनः जीवित कर इसे बाजार दिलाना न सिर्फ इनकी आजीविका के लिये बल्कि पर्यावरण के लिए भी संगत है।
इस शहर में गंगा बहती थी!!07 oct. 202000:08:36
पटना शहर के उत्तरी छोर पर बहने वाली गंगा नदी ने पटना शहर को न मालूम कितनी सदियों से आबाद और खुशहाल रखा। परंतु मानव की स्वार्थ पूर्ण गतिविधियों ने गंगा नदी को इस शहर से दूर कर दिया जहां से वापस लौटने की संभावना कम है। हाँ बरसाती बाढ़ के मौसम में आप गंगा नदी के उसी स्वरूप का दर्शन कर सकते हैं। गंगाजी का यह पलायन मानव निर्मित इको डिजास्टर का ही नतीजा है। गंगा के इस शहर से रूठ कर जाने या भगा देने के पीछे कई कारण है। हमारी यह पोडकास्ट इन्हीं सब कारणों की पड़ताल कर रही है।
मन्नु मगन पहलवानी में,आग लगे किराना दुकानी में!💃💏🤢🤦04 oct. 202000:14:41
प्रस्तुत है मेरी हास्य-व्यंग्य से परिपूर्ण कहानियों की लंबी सीरीज़। इस एपिसोड में सुनिए इस सीरीज की पहली और पूरी कहानी। 🤣🤕💃💃😍👨‍❤️‍💋‍👨🏃👩‍❤️‍👩💪🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼♥️
The King of Comedy-Mahmood!04 oct. 202000:13:31
महमूद भारतीय हिन्दी सिनेमा के बादशाह ऑफ कॉमेडी माने जाते हैं। उनके जैसा न कोई आया है न कोई आएगा। हाँ उनकी कॉपी करने की कोशिश जरूर हुई ! प्रस्तुत है सुप्रसिद्ध कॉमेडी किंग के जीवन और कैरियर से जुड़ी एक छोटी सी कहानी!
King of Romance-Yash Chopra 💓25 sept. 202000:10:52
अपनी फिल्मों में प्रेम को पुनः परिभाषित करने और उसके उदगार को एक खास अंदाज से निर्देशित करने की वजह से यश चोपड़ा भारतीय हिन्दी फिल्मों के बादशाह कहे जाते हैं। अब आने वाली फिल्मकार की युवा पीढ़ी प्यार की फिल्मों की कहानी को किस जॉनर की दिशा और दशा में ले जाएगी ,यह कहना मुश्किल है। मगर यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्में हमेशा याद रहेगी। फिल्मो में गीत- संगीत की वापसी का मुख्य श्रेय भी यश चोपड़ा को जाता है।
The Lifestory of Sahir is a sad Song!24 sept. 202000:14:14
प्रसिद्ध गीतकार साहिर लुधियानवी के ज़िन्दगी की कहानी एक गम से भरा गीत है!
गेरुवा बांध के किसानों के सफलता की कहानी !🚜20 sept. 202000:08:57
The farmers of Gerwabandh have won a losing bet, struggling against the worst of circumstances. But at this point of success they're not satisfied,even after reaching there. They want to go further,want to set another goal!!
घरेलू बिजली के हादसों से कैसे बचें?!17 sept. 202000:08:15
How to Avoid Domestic Electric Accidents? This episode of my special podcast tells the major points to avoid the domestic Electric Accidents.
मन्नु मगन पहलवानी में ! (Episode-2)11 sept. 202000:06:57
इस एपिसोड में सुनिए गप्पू चौरसिया की की जांच रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ औऱ गुरु भीम पहलवान ने क्या एक्शन लिया। (नोट:-कुछ तकनीकी खामियों की वजह से रिकॉर्डिंग में प्रॉब्लम आ रही है। कृपया इसे इग्नोर करें और कंटेंट पर गौर करें-Thanks for ignoring and enjoying the content 😊🎧🎤)
मन्नू मगन पहलवानी में!! 🤼‍♂️ First Episode 09 sept. 202000:07:07
वाराणसी के एक पहलवान के इश्क और निकम्मेपन की दास्तान। प्रस्तुत है इस हास्य ट्रैजिक कहानी का पहला एपिसोड। इसका अगला भाग अगले एपिसोड में
Veena Ladies tailor! (Part-1)29 août 202000:06:43
A fun-filled story about making of veena Ladies tailor,A good film based on the topic women empowerment in India.
Sir J.C. Bose ki Story25 août 202000:19:38
पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के दरम्यान अनेक समानता स्थापित करने वाले एक भारतीय वैज्ञनिक की कहानी।🌿🌳🌲
Gaya: Where Ancestors Come To Take Your Offer!21 août 202000:07:38
गया:-पुरखों /पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान के पीछे की कहानी।#Gaya, #Salvation,#PitrPakshMela,#Bihar, #IndianTourism
Radio Garda India promo15 août 202000:00:44
Coming soon with more shows
बेईमान बुद्धन😠11 août 202000:04:27
बेईमानी कर कोई भी व्यापारी भले ही मालामाल हो जाये मगर जब चोरी पकड़ में आये तो भारी जुर्माना औऱ हवालात की सैर हो सकती है!
सड़कों के चलते फिरते गुरु!07 août 202000:08:27
आम चलती फिरती ज़िन्दगी में अक्सर कुछ गुरु टाइप लोग मिल जाते हैं जिनकी द्वारा कही गई बातें आपके भटके हुए कदम को एक नई दिशा और नई दशा दे सकते हैं। हाँ ,यह आप के गुरुर पर निर्भर करता है कि आप उस आम, साधारण से आदमी की बातों को सुनें या इन्कार कर दें।
सड़कों के चलते-फिरते गुरु!🚶07 août 202000:00:03
कभी कभी बहुत सारी जरूरी बातें आप स्कूल,कॉलेज या यूनिवर्सिटी से नहीं सीखते बल्कि सड़क का ,आम ज़िन्दगी का बहुत साधारण सा इंसान बहुत मार्के की बात आपको सिखा जाता है। जिसे उसने अपने जीवन के संघर्षों से सीखा होता है। अब यह आपपे है कि आप उसे सुने या अनसुनी कर दे। यह एपिसोड पार्क में टहलते हुये रिकॉर्ड किया गया!
© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify