From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines.
देशों के बीच सत्ता की खींचतान से लेकर पर्दे के पीछे होने वाली डिप्लोमसी तक, ग्लोबल टकराव से लेकर गुप्त गठबंधनों तक - पढ़ाकू नितिन ने बदला है रूप और इतिहास के साथ उतर आया है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दुनिया में.
इस नए अवतार में हम दुनिया की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल घटनाओं, विदेश नीति की रणनीतियों, वॉर रूम की चर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और देशों के बीच चलने वाली नोंक-झोंक को आसान भाषा में समझाते हैं.
चाहे बात हो अमेरिका-चीन की टक्कर की, दुनिया में भारत की भूमिका की, पश्चिम एशिया के संघर्षों की, परमाणु कूटनीति की या फिर संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की. यहां आपको सिर्फ खबर नहीं, बल्कि खबर के पीछे की असली कहानी मिलेगी.
Site
RSS
Apple
Données mises à jour le 23/09/2026
Classements récents
Dernières positions dans les classements Apple Podcasts et Spotify.
Liens partagés entre épisodes et podcasts
Liens présents dans les descriptions d'épisodes et autres podcasts les utilisant également.
Découvrez des podcasts liées à Padhaku Nitin - World Affairs Podcast. Explorez des podcasts avec des thèmes, sujets, et formats similaires. Ces similarités sont calculées grâce à des données tangibles, pas d'extrapolations !
पहले BRICS फिर Trump से मुलाकात, President Jinping के दिमाग में क्या पक रहा है? | BRICS 2026 Explained : Padhaku Nitin World Affairs
mardi 22 septembre 2026 • Durée 01:07:34
Diplomacy में Chronology की भूमिका बहुत बड़ी होती है। जब कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी देश का दौरा करता है, तो दुनिया सिर्फ ये नहीं देखती कि वह वहां क्या कह रहा है—बल्कि ये भी देखती है कि वो कहां से आया है और अगला पड़ाव क्या है। कई बार यही chronology किसी देश की priorities और उसकी balancing strategy का संकेत देती है।
12-13 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping नई दिल्ली पहुंचे। मौका था BRICS Summit का। PM Modi के साथ उनकी handshake की तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर India-China “bromance” की चर्चा हुई और International Media में भी ये सवाल उठा कि क्या BRICS में दिखती ये नज़दीकी Donald Trump के लिए चिंता की वजह बन रही है?
BRICS Summit खत्म हो चुका है। लेकिन अब कहानी का अगला chapter और भी दिलचस्प है—Xi Jinping Washington DC जा रहे हैं, Donald Trump से मुलाकात करने।
तो क्या Delhi के बाद Washington जाना महज़ एक coincidence है? या फिर Diplomacy की इस chronology में कोई बड़ा message छिपा है?
इस एपिसोड में हम इसी पूरी कहानी को Dissect करेंगे। समझेंगे—
🇨🇳 China BRICS से क्या चाहता है? 🇺🇸 China और America एक-दूसरे से क्या चाहते हैं? 🇮🇳 India-China relationship में इस पूरी chronology का क्या मतलब है? 🌏 क्या China BRICS को America के counterweight के तौर पर देखता है? 🤝 Modi-Xi की बढ़ती engagement के पीछे क्या strategic calculation है? ♟️ और सबसे बड़ा सवाल—China आखिर अपना global game कैसे खेल रहा है?
इन सभी सवालों पर विस्तार से बातचीत करेंगे O.P. Jindal Global University में International Affairs पढ़ाने वाले Mohsin Raza Khan के साथ।
Japan फिर बना सकता है Atom Bomb? | The Story of Modern Japan | Padhaku Nitin Modern Empires
mardi 15 septembre 2026 • Durée 01:22:20
Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series के पिछले एपिसोड में हमने जाना कि कैसे जापान ने युद्ध के बाद खुद को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदल दिया. लेकिन Modern Japan की कहानी सिर्फ Economic Miracle तक सीमित नहीं है.
इस एपिसोड में बात होगी उस जापान की, जहां Economic Reform, बदलती राजनीति, Religious Cult, 2011 की Tsunami, Nuclear Policy और तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी ने देश के सामने नई चुनौतियां खड़ी कीं. जापान ने आर्थिक संकट से निकलने के लिए कौन से बड़े reforms किए? वे कौन से PM थे, जिन्होंने जापान की दिशा बदलने की कोशिश की? और Olympics ने जापान की global image को कैसे बदला?
साथ ही, Religious Cult से Nuclear हथियारों तक की कहानी क्या है? 1995 का Aum Shinrikyo हमला जापान के लिए बड़ा turning point क्यों बना? 2011 के Earthquake और Tsunami ने जापान की राजनीति और समाज को कैसे बदला? Fukushima Nuclear Disaster के बाद Japan की Nuclear Policy में क्या बदलाव आए?
आज जापान की घटती आबादी और लाखों खाली पड़े घर (Akiya) नई चुनौती बन चुके हैं. तो क्या Japan के Economic Model को अब बदलने की जरूरत है? घटती Population, Aging Society और बदलती Work Culture जापान के भविष्य को कैसे प्रभावित कर रहे हैं? क्या जापान फिर से Nuclear हथियारों की ओर बढ़ रहा है? और क्या Modern Japan एक नए strategic और economic बदलाव के दौर में है?
इन तमाम सवालों के जवाब और Modern Japan की बदलती कहानी समझेंगे JNU में Japanese Studies की Prof. Srabani Roy Chaudhury के साथ.
Nuclear Bomb से राख हुआ Japan कैसे बना Modern Empire? : Padhaku Nitin World Affairs Modern Japan
mercredi 9 septembre 2026 • Durée 01:02:47
पढ़ाकू नितिन World Affairs की Modern Empires Series में आपका स्वागत है!
आप इस सीरीज़ को जो प्यार दे रहे हैं, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
पिछले एपिसोड में हमने बात की थी Imperial Japan की—कैसे एक ऐसा देश, जिसके नक्शे पर कभी मुख्यतः एशिया के हिस्से दिखाई देते थे, एक बड़ी साम्राज्यवादी ताकत बनकर उभरा और दोनों विश्व युद्धों में शामिल हुआ।
फिर आया 1945।
दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ। जापान तबाह था। शहर जल चुके थे, अर्थव्यवस्था गर्त में थी, सरकार कमजोर थी और लोग पूरी तरह टूट चुके थे। हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए गए।
आज, 81 साल बाद, वही जापान दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और Technology, Industry और Innovation का एक global example माना जाता है।
लेकिन सवाल है—ये चमत्कार हुआ कैसे?
एक तबाह देश ने इतनी तेज़ी से खुद को कैसे बदला? Japan की post-war reconstruction की कहानी क्या थी? America और Japan के रिश्ते कैसे बदले? Japanese economic miracle के पीछे कौन-सी policies और institutions थे? और कैसे Japan ने युद्ध के बाद खुद को एक global economic powerhouse में बदल दिया?
इन तमाम सवालों के जवाब समझेंगे Prof. Srabani Roy Chaudhury के साथ। वह JNU में Japanese Studies पढ़ाती हैं और Japan की कई Universities में Visiting Professor के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
Samurais की असलियत, China Russia से जंग और Imperial Japan के Superpower बनने की पूरी कहानी!
mardi 1 septembre 2026 • Durée 01:42:05
Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series का ये है पांचवां एपिसोड — और इस बार कहानी है Japan की! 🇯🇵
सोवियत संघ, रूस और अमेरिका के बाद, आपकी राय को सिर-आंखों पर रखते हुए हम लौटे हैं उस जापान की कहानी के साथ, जिसे आज की दुनिया पहचानती ही नहीं।
ये कहानी है जापान के जन्म से लेकर 1945 तक के सफर की।
एक ऐसा जापान जिसने समुरायों का दौर देखा, शोगुनों का शासन देखा, सदियों तक दुनिया से लगभग कटकर रहा, और फिर जब दुनिया के लिए अपने दरवाज़े खोले… तो सीखने की ऐसी होड़ लगाई कि कुछ ही दशकों में खुद को एक बड़ी महाशक्ति में बदल दिया।
वो जापान जिसने कोरिया पर कब्ज़ा किया, चीन को चुनौती दी, रूस को युद्ध में हराया, सोवियत संघ से टक्कर ली और दोनों विश्व युद्धों में अपनी भूमिका निभाई।
लेकिन सवाल ये है कि—
एक बंद और अलग-थलग द्वीपीय देश आखिर इतनी तेज़ी से Imperial Power कैसे बन गया?
समुरायों से लेकर Emperor तक, Meiji Restoration से Imperial Japan तक, और फिर 1945 की तबाही तक — इस एपिसोड में समझिए जापान के उस सफर को जिसने पूरे East Asia और दुनिया की राजनीति को बदल दिया।
World War 2 ना होता तो America Superpower ना होता? Padhaku Nitin World Affairs
mardi 25 août 2026 • Durée 01:47:49
Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने उस अमेरिका की बात की जो खुद गुलामी की बेड़ियों के निकला.. दुनिया की सबसे शुरूआती Modern Democracy बना.. Civil War लड़े और लड़ते लड़ते पहुंचा World War तक. लेकिन 1945 के बाद का अमेरिका एक अलग अमेरिका है. इसलिए एक अलग एपिसोड. एक अलग गेस्ट. Prof. Chintamani Mahapatra. alinga Institute of Indo-Pacific Studies के संस्थापक और चेयरमैन हैं. JNU के School of International Studies में 23 सालों तक प्रोफेसर रहे. अमेरिकन स्टडीज़ पढ़ाते हैं. अमेरिका की Truman, Eisenhower, Kennedy और Johnson Presidential Libraries समेत US National Archives और British archives में शोध किया है. अमेरिका के उपर कई किताबें लिख चुके है और 70 से भी ज्यादा रिसर्च आर्टिकल लिख चुके हैं.
KGB Agent से लेकर President: Putin ने कैसे पार लगाई Russia की नैय्या? Modern Empires #2 Padhaku Nitin
mardi 11 août 2026 • Durée 01:15:42
ये Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires सीरीज़ है. इस सीरीज़ के पिछले एपिसोड में हमने समझा कि कैसे ज़ारशाही से निकला एक कम्यूनिस्ट देश.. पहले एक सुपरपावर बना… और फिर कैसे एक दिन उसका विघटन हुआ.. ये कहानी हुई 1991 तक की.. Disintegration of Soviet Union तक की.. कहानी वहीं से शुरू करते हैं.. Soviet Union के टूटने के बाद जो देश USSR का उत्तराधिकारी बना वो है, Russia. Russia आज जितना बड़ा Geopolitical Player नज़र आता है. उसके पीछे USSR के Collapse के बाद घटे घटनाक्रम एक अहम भूमिका निभाते हैं. Economic Collapse के बीच जन्मा एक देश, कैसे अपने Traumas से जीता, लड़ा.. इस एपिसोड में यही कहानी है..
कहानी उन Political Turmoils की जिनके चलते ये देश एक वन पार्टी सिस्टम से मल्टी पार्टी सिस्टम में दाखिल हुआ. कहानी उन नेताओं की जिन्होंने इस देश में डेमोक्रेसी को नाम का बना कर छोड़ दिया. कहानी रूस में वेस्ट की एंट्री की. कहानी रूस की चीन और भारत से दोस्ती की. कहानी येल्सिन की. कहानी रूस के सबसे बड़े लीडर, पुतिन की. KGB Agent से लेकर President बनने तक की. कहानी Russia की उन सभी जंगों की जिन्हें दुनिया ने देखा.. चाहे चेचेन्या हो, क्रीमिया या यूक्रेन.
सुनिए सारे किस्से Professor Rajan Kumar से. JNU में Russian Studies के Professor हैं. अक्सर रूस जाते रहे हैं, और वहां की राजनीति और सोसाइटी की तासीर पर पकड़ रखते हैं
ये Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires सीरीज़ है. इस सीरीज़ के पिछले एपिसोड में हमने समझा कि कैसे ज़ारशाही से निकला एक कम्यूनिस्ट देश.. पहले एक सुपरपावर बना… और फिर कैसे एक दिन उसका विघटन हुआ.. ये कहानी हुई 1991 तक की.. Disintegration of Soviet Union तक की.. कहानी वहीं से शुरू करते हैं.. Soviet Union के टूटने के बाद जो देश USSR का उत्तराधिकारी बना वो है, Russia. Russia आज जितना बड़ा Geopolitical Player नज़र आता है. उसके पीछे USSR के Collapse के बाद घटे घटनाक्रम एक अहम भूमिका निभाते हैं. Economic Collapse के बीच जन्मा एक देश, कैसे अपने Traumas से जीता, लड़ा.. इस एपिसोड में यही कहानी है..
कहानी उन Political Turmoils की जिनके चलते ये देश एक वन पार्टी सिस्टम से मल्टी पार्टी सिस्टम में दाखिल हुआ. कहानी उन नेताओं की जिन्होंने इस देश में डेमोक्रेसी को नाम का बना कर छोड़ दिया. कहानी रूस में वेस्ट की एंट्री की. कहानी रूस की चीन और भारत से दोस्ती की. कहानी येल्सिन की. कहानी रूस के सबसे बड़े लीडर, पुतिन की. KGB Agent से लेकर President बनने तक की. कहानी Russia की उन सभी जंगों की जिन्हें दुनिया ने देखा.. चाहे चेचेन्या हो, क्रीमिया या यूक्रेन.
सुनिए सारे किस्से Professor Rajan Kumar से. JNU में Russian Studies के Professor हैं. अक्सर रूस जाते रहे हैं, और वहां की राजनीति और सोसाइटी की तासीर पर पकड़ रखते हैं This is Padhaku Nitin World Affairs’ Modern Empires series. In the previous episode of this series, we understood how a Communist country that emerged from Tsarist Russia first became a superpower… and then, one day, disintegrated. That was the story up until 1991… the story of the Disintegration of the Soviet Union. But the story begins right there. The country that emerged as the successor to the USSR after its collapse was Russia. Russia’s position as the major geopolitical player that we see today has been shaped significantly by the events that unfolded after the collapse of the USSR. A country born amid an economic collapse—how did it live through and fight its traumas? That is the story of this episode. The story of the political turmoils through which the country transitioned from a one-party system to a multi-party system. The story of the leaders who reduced democracy in the country to little more than a formality. The story of the West’s entry into Russia. The story of Russia’s friendship with China and India. The story of Yeltsin. The story of Russia’s most powerful leader, Putin—from a KGB agent to becoming President. And the story of all the wars involving Russia that the world has witnessed—whether Chechnya, Crimea, or Ukraine. To tell us all these stories, we have Professor Rajan Kumar. He is a Professor of Russian Studies at JNU, has frequently travelled to Russia, and has a deep understanding of the country’s politics and the character of its society. Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh
Karl Marx का सबसे बड़ा Experiment क्यों Fail हो गया? Modern Empires #1 : Padhaku Nitin World Affairs
mardi 4 août 2026 • Durée 01:40:51
सिर्फ़ हेडलाइंस और न्यूज़ देखकर Geopolitics को समझना बिलकुल वैसे है… जैसे सिर्फ़ कवर को देखकर किताब को जज करना.. आधा अधूरा.. क्योंकि Geopolitics सिर्फ़ आज घट रही चीज़ों का Analysis नहीं है.. ये दशकों से घटी उन घटनाओं का Consequence भी है.. जिन्होंने आज दुनिया को उस रूप में ला खड़ा किया.. जैसी आप को और हमें वो नज़र आती है… हेडलाइंस का Analysis करके तो हम Padhaku Nitin World Affairs में बात करते आए ही हैं…
अब आपके लिए Padhaku Nitin World Affairs की नई सीरीज़ हाज़िर है.. Modern Empires. इस सीरीज़ में एक एक करके हम उन सभी Modern Empires की बात करेंगे… जिन्होंने आज Geopolitics में बड़ा कद पाया है.. America सुपरपावर बना कैसे? China, जो कभी ख़ूद सिविल वॉर से जूझ रहा था.. उसने धीरे धीरे कैसे अपने आप को एक बड़ी ताकत के तौर पर Establish किया.. Iran… Israel.. Turkey.. Europe.. इन सबके इतिहास ने कैसे इनकी आज की Foreign Policy को शेप किया.. इस सीरीज़ में इसी पर खुलकर बात करेंगे. पहले एपिसोड में शुरूआत करते हैं Soviet Union से… वो सोवियत यूनियन, जिसे अमेरिका अपना Competitor मानता था… लैंडमास के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश.. दूसरे वर्ल्ड वॉर का विजेता.. कैसे 1991 में टूटा…. पूरी कहानी.. सारे Complication समझेंगे… Prof. Amitabh Singh से… JNU में Russian Studies पढ़ाते हैं.. एपिसोड पूरा देखिएगा और कमेंट करके इसपर अपनी राय भी बताइएगा
Saudi के हाथ लगेगा Nuclear Formula? Trump की Deal ने क्यों मचाई हलचल? : Padhaku Nitin World Affairs
mercredi 29 juillet 2026 • Durée 01:10:28
22 जुलाई की बात है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक घोषणा की. कहा कि हम सऊदी अरब के साथ एक डील साइन करने जा रहे हैं. सबने पूछा इस डील से क्या होगा.. बताया गया- अमेरिका सऊदी अरब की मदद करेगा.. उनके Civil Nuclear Program के लिए उन्हें हेल्प करेगा. बदले में अमेरिका को सऊदी अरब पैसा देगा.. डील साइन हो गई. अब सुनने में कितना सिंपल लगता है न?
अगले दिन ही ट्रंप ट्रुथ सोशल पर आए और कहा.. कि डील हो तो गई है.. लेकिन अंजाम तक पहुंचेगी या नहीं.. ये तो इस बात पर डिपेंड करेगा.. कि सऊदी अरब इज़रायल से अपने Diplomatic Relations शुरू करेगा.. अब पूरी दुनिया सर खुजा रही थी.. पूछ रही थी.. कि Mr. Trump. डील तो होती ही इसलिए है ना. कि सारी शर्ते अग्रीमेंट में लिखे जाए और फिर साइन हों. फिर आप साइन हो चुकी डील में ये शर्त कैसे एड कर सकते हैं.… मामला दरअसल इतना सिंपल है नहीं.. ना ये डील सिंपल है… इसलिए सालों से अटकी हुई थी.. और ईरान वॉर के दौरान इस डील का होना और भी मुश्किल है.. क्योंकि अंदर की बात ये है कि ये डील सिर्फ़ सऊदी अरब के लिए मदद भर नहीं है.. हो सकता है ये दुनिया में होने वाले अगले सबसे बड़े Chaos की शुरूआत हो.. The Big Nuclear Power Chaos.. इसलिए पढ़ाकू नितिन World Affairs का ये एपिसोड बहुत अहम हैं. हमारे सामने हैं War Veteran और Nuclear Policy Expert Retired Brigadier Arun Sehgal. 36 साल आर्मी में सर्व किया. इसके बाद आप Forum for Strategic Initiatives नाम के थिंक टैंक के Director भी हैं. आज हमारे साथ हैं. इनसे समझिए की पूरा मसला है क्या?
Tehran से लौटे Journalist ने बताया जंग के बाद Iran का आंखों देखा हाल : Padhaku Nitin World Affairs
mardi 14 juillet 2026 • Durée 01:03:52
अगर आप जानना चाहते हैं कि जंग के बाद ईरान कैसा दिखता है… वहां के लोग क्या सोचते हैं… और कैमरे में कैद न हो सकी कहानियां क्या हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है।
28 फ़रवरी 2026 को अमेरिकी-इज़रायली एयरस्ट्राइक में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की मौत के साथ ही ईरान युद्ध का नया अध्याय शुरू हुआ। इसके बाद पूरी दुनिया ने मिसाइलों, धमाकों और भू-राजनीति पर चर्चा की। लेकिन जंग के बाद ज़मीन पर ईरान कैसा है? वहां की सड़कों, बाज़ारों, लोगों और माहौल में क्या बदला?
सोशल मीडिया पर अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए—ईरान के झंडे में लिपटा ताबूत और उसे विदाई देने उमड़ा जनसैलाब। लेकिन उन तस्वीरों के पीछे की असली कहानी क्या है?
इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं आजतक के पत्रकार सुमित चौधरी, जो हाल ही में ईरान से लौटे हैं। उन्होंने वहां से कई ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं, लेकिन कैमरे से परे जो अनुभव, किस्से और ऑब्ज़र्वेशन्स रह गए—वो सब इस एपिसोड में पहली बार साझा करेंगे।
Padhaku Nitin World Affairs के इस विशेष एपिसोड में जानिए:
युद्ध के बाद ईरान की ग्राउंड रियलिटी तेहरान का माहौल और आम लोगों की सोच ख़ामेनेई के बाद ईरान में क्या बदला? मीडिया की नज़र से छूट गईं अनसुनी कहानियां और वो बातें जो सिर्फ़ ज़मीन पर जाकर ही समझी जा सकती हैं।
Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh
White House से Trump की मोटी कमाई? President Trump Controversy Explained
vendredi 10 juillet 2026 • Durée 08:20
डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार पर अमेरिकी मीडिया और कई इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इन रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए सिर्फ अमेरिका ही नहीं चलाया, बल्कि अपने बिज़नेस को भी बड़ा फायदा पहुंचाया. आज के पढ़ाकू नितिन वर्ल्ड अफेयर्स में हम इन्हीं दावों और आरोपों को विस्तार से समझेंगे. जानेंगे कि आखिर किन वजहों से ट्रंप और उनके परिवार पर अरबों डॉलर कमाने के आरोप लग रहे हैं. साथ ही यह भी समझेंगे कि इतने विवादों और रिपोर्ट्स के बावजूद ट्रंप के कट्टर समर्थक MAGA उनके साथ मजबूती से क्यों खड़े हैं.