Retour

Explorez tous les épisodes du podcast Neta Nagri

Plongez dans la liste complète des épisodes de Neta Nagri. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.

Rows per page:

1–50 of 93

TitreDateDurée
पेपर लीक पर पॉलिटिक्स ठीक?: Ep 8925 juin 202401:43:17
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को नीट और नेट पेपर लीक मामले पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए कि पेपर लीक के कारण छात्रों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही जानिए कि क्या एटीए के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समय आ गया है. साथ ही एपिसोड में जानने को मिलेगा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपना बयान क्यों बदला और अब वे क्या कदम उठाने जा रहे हैं. नेतानगरी में इस एपिसोड में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर हो रही राजनीति के बारे में भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि पेपर लीक को लेकर कांग्रेस किस तरह की राजनीति कर रही है और भविष्य के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं.
नेतानगरी में एग्जिट पोल की पोल-खोल: Ep 8803 juin 202401:42:10
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी ने एग्जिट पोल के बारे में विशेषज्ञों से बात की. एग्जिट पोल में जिसमें मोदी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है, जानिए एपिसोड में इसके पीछे का कारण क्या है. जानिए एपिसोड में कि क्यों विपक्ष एग्जिट पोल में पीछे दिख रहा है. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है उन राज्यों की जहां बीजेपी को फायदा या नुकसान हुआ. एपिसोड बात हो रही है उन राज्यों की जिनमे कांग्रेस की वजह से उनके सहयोगियों का खेल बिगड़ रहा है.
वो मुद्दे जो तय करेंगे चुनाव ने नतीजे: Ep 8727 mai 202402:41:23
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए. एपिसोड में राजनेताओं, जनता की आवाज़ और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो रही है. जानिए एपिसोड में पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने वाले हिमांशु मिश्रा और प्रियंका गांधी का इंटरव्यू लेने वाले राजदीप सरदेसाई ने इस बातचीत के दौरान दिलचस्प जानकारियाँ साझा कीं. जानिए एपिसोड में उन मुद्दों के बारे में जो लोकसभा चुनाव के आने वाले नतीजे तय कर सकते हैं. एपिसोड के एंड में 'फुरसत की सलाह' में सौरभ द्विवेदी कुछ फिल्मों, सीरीज़ देखने और किताब को पढ़ने की सलाह भी दे रहे हैं.
क्या ख़त्म हो रहा नीतीश का जादू?: Ep 8621 mai 202401:46:53
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति, स्वाति मालीवाल केस, रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज सीट के चुनाव और बिहार की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. जानिए नेतानगरी में चुनाव में जीत या हार का फैसला कौन से कारक कर सकते हैं. एपिसोड में स्वाति मालीवाल और बिभव के बीच मारपीट के मामले की मूल वजह पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि अगर प्रियंका गांधी अमेठी में प्रचार करती हैं तो क्या स्मृति ईरानी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि क्या वाकई बिहार में नीतीश कुमार का जादू खत्म होने लगा है.
क्या ख़त्म हो रहा नीतीश का जादू?: 8621 mai 202401:46:53
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति, स्वाति मालीवाल केस, रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज सीट के चुनाव और बिहार की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. जानिए नेतानगरी में चुनाव में जीत या हार का फैसला कौन से कारक कर सकते हैं. एपिसोड में स्वाति मालीवाल और बिभव के बीच मारपीट के मामले की मूल वजह पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि अगर प्रियंका गांधी अमेठी में प्रचार करती हैं तो क्या स्मृति ईरानी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि क्या वाकई बिहार में नीतीश कुमार का जादू खत्म होने लगा है.
आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep 8514 mai 202402:08:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep 8514 mai 202402:08:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep14 mai 202402:08:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
राहुल ने क्यों अमेठी के बजाय चुना रायबरेली?: Ep 8407 mai 202401:26:43
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव पांडे को चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस की रणनीतियों पर विशेषज्ञों से बात करते हुए. नेतानगरी में अभिनव विशेषज्ञों से राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और प्रज्वल सेक्स स्कैंडल के आरोपों पर भी बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि क्यों अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ने को राजी हुए राहुल गांधी. एपिसोड में जानिए कि बीजेपी को बृजभूषण शरण सिंह के परिवार से किसी को टिकट क्यों देना पड़ा.
बीच चुनाव क्यों बदली बीजेपी ने रणनीति?: Ep 8330 avr. 202401:30:44
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग नैरेटिव पर विशेषज्ञों से बातचीत की. एपिसोड में जानिए कि दूसरे चरण के चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति क्यों बदल ली. एपिसोड में जानिए कि किन राज्यों में कांग्रेस अपना पिछला प्रदर्शन सुधार सकती हैं. नेतानगरी के इस एपिसोड में बिहार की पूर्णिया, किशनगंज और छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव और राजस्थान के बाड़मेर, जालौर जैसी सीटों पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि ये लोकसभा चुनाव भूपेश बघेल के लिए क्यों अहम है.
चिराग को गाली देना राजद को महंगा पड़ेगा?: Ep 8222 avr. 202401:38:10
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को विशेषज्ञों से लोकसभा के पहले चरण के मतदान के बारे में बातचीत करते हुए. नेतानगरी के एपिसोड में आप जानेंगे किन बड़े नेताओं को अपनी सीटों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जानिए पश्चिमी यूपी में कौन किस पर भारी है. क्या तमिलनाडु में बीजेपी का खाता खुलेगा. साथ ही जानिए कि वो कौन सी तेरह सीटें हैं जहां डीएमके टक्कर में दिख रही है. इसके अलावा नेतानगरी में बिहार, मध्य प्रदेश और फिर पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी चर्चा हो रही है. जानिए कि क्या चिराग पासवान को गाली देना राजद को महंगा पड़ सकता है.
कश्मीर घाटी में बीजेपी की पक्की सीट?: Ep 8115 avr. 202401:58:18
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को जम्मू-कश्मीर की राजनीति के साथ ही देश के अलग-अलग कोने में चुनावी दौरे पर गए लल्लनटॉप के पत्रकारों से बात करते हुए. एपिसोड में जानिए क्या पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद चुनाव में अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट सकते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन से किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान. नेतानगरी के इस एपिसोड में चुनावी दौरे पर देश के अलग-अलग कोने में निकले दी लल्लनटॉप के निखिल वाथ, सिद्धांत मोहन, साकेत आनंद, नीरज गौतम, सोनल पटेरिया और अभिनव पांडे ने अपने अनुभव साझा किये.
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में कैसी हलचल?: Ep 8008 avr. 202401:49:23
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणापत्र और नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी चर्चा पर विशेषज्ञों से बातचीत की. जानिए क्यों विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ने का फैसला किया. नेतानगरी में आम आदमी पार्टी की राजनीति पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में केजरीवाल ने सुनीता केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के लिए क्या भूमिका तय की है. साथ ही एपिसोड में ओडिशा में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में किस मुद्दे को लेकर बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन नहीं बन पाया.
मोदी-शाह के सामने क्यों अड़े राजनाथ: Ep 7901 avr. 202402:23:23
नेतानगरी के इस एपिसोड में इस बार सौरभ द्विवेदी विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के घटनाक्रम पर बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में जानिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब में क्या कदम उठाए जा रहे हैं. जानिए बिहार में बाहुबलियों पर क्यों दांव लगा रही हैं पार्टियां. क्या आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपना प्रदर्शन 2019 की तरह दोबारा दोहरा पाएगी. एपिसोड में राजस्थान की राजनीति पर भी विशेषज्ञों से बातचीत हो रही हैं. जानिए एपिसोड में कि क्या सीएम भजनलाल और डिप्टी सीएम दीया कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि अकाली दल की ऐसी क्या मांगें थीं, जिन्हें न मानकर बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया.
जेल से कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?: Ep 7828 mars 202401:48:09
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से चुनावी बांड पर बातचीत. एपिसोड में जानिए चुनावी बांड डेटा से आखिर किन बातों का खुलासा हुआ है. क्या चंदे के नाम पर वसूली की गई है और क्या चुनावी चंदे के और भी कोई विकल्प हो सकते हैं. एपिसोड में विशेषज्ञ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में भी बातचीत करते सुनाई देंगे. जानिए एपिसोड में कि क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असर पड़ेगा.
सीएए, इलेक्टोरल बांड के साए में लोकसभा की तैयारी: Ep 7718 mars 202402:08:20
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों पर बात करते सुनाई देंगे. जानिए एपिसोड में कि क्यों मोदी ने अपने दोस्त मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से क्यों हटाया. जानिए किसान आंदोलन से कांग्रेस को हरियाणा में कितना फायदा मिलेगा. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है बीजेपी और कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर. साथ ही जानिए सीएए का बंगाल चुनाव पर कितना असर पड़ेगा.
मोहम्मद शमी संदेशखाली से चुनाव लड़ेंगे?: Ep 7611 mars 202402:02:55
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा और विशेषज्ञों की बातचीत में आप जानेंगे एनडीए और इंडिया गठबंधन की तैयारियों के बारे में. एपिसोड में जानिए बीजेपी-बीजेडी को आपस में गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ी. सुनिए कि कांग्रेस किन बड़े नामों को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. जानिए कांग्रेस और बीजेपी के काम करने के तरीके में क्या अंतर है. इसके अलावा एपिसोड में बंगाल और संदेशखाली को लेकर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि आखिर सौरभ गांगुली ने ममता बनर्जी से क्यों की मुलाकात.
हिमाचल में किसने की गठजोड़ की कोशिश?: Ep 7504 mars 202401:57:23
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को विशेषज्ञों से हिमाचल प्रदेश में चल सियासी उठापटक पर बातचीत करते हुए. जानिए कैसे कांग्रेस के गिरती हुई सरकार को बचा लेने के बावजूद खतरा टला नहीं है. साथ ही जानिए कि आखिर हिमाचल में सीएम सुक्खू की सरकार गिराने की साजिश रची किसने. इसके अलावा एपिसोड में लल्लनटॉप के अभिनव पांडे यूपी राज्यसभा चुनाव के बारे में भी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. एपिसोड में लोकसभा के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट को लेकर चर्चा हो रही है.
चुनाव से पहले खत्म होगा किसान आंदोलन?: Ep 7426 févr. 202402:28:08
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव पांडे को विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के पीछे की कहानी क्या है. जानिए दिल्ली की सीटों पर टिकट की रेस में कौन से विपक्षी नेता आगे हैं. नेतानगरी में सुनिए बंगाल में टीएमसी कांग्रेस को कितनी सीटें देने पर राजी हुई. इसके साथ ही एपिसोड में बात हो रही है किसान नेताओं और राजनीतिक दलों की राजनीति पर. एपिसोड में जानिए क्या चुनाव की घोषणा से पहले किसान आंदोलन खत्म हो पाएगा.
सोनिया गाँधी राज्यसभा क्यों जा रही हैं?: Ep 7320 févr. 202402:25:26
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने राज्यसभा चुनाव और हाल ही में बंगाल के संदेशखाली में हुए बवाल पर विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. एपिसोड में सुनिए कि सोनिया गांधी के पहली बार राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब रायबरेली लोकसभा सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि टीएमसी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के जो टिकट दाखिल किए उनमे सागरिका घोष, सुष्मिता देव के अलावा किन विकल्पों पर चर्चा हुई. जानिए एपिसोड में संदेशखाली में हुए बवाल के पीछे की कहानी क्या है.
इंडिया अलायंस बीजेपी से कहाँ आगे हैं?: Ep 7212 févr. 202402:50:01
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और विशेषज्ञों की बातचीत लोकसभा चुनाव से पहले किए गए इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे पर. जानिए एपिसोड में कि सर्वे के अनुसार वो कौन से किले हैं जिन्हे बीजेपी फतह नहीं कर पाई है. एपिसोड में जानिए विशेषज्ञों से कि वो कौन से राज्य हैं जहाँ कांग्रेस 2019 से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. साथ ही एपिसोड में बात हो रही है मूड ऑफ़ द नेशन सर्वे पर. दक्षिण भारतीय राज्यों के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के ज़रिए जानिए कि क्या आंध्र प्रदेश में टीडीपी लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी से बेहतर प्रदर्शन करेगी.
मीटिंग में ममता ने राहुल से बात तक नहीं की!: Ep 7105 févr. 202401:25:47
नेतानगरी के एपिसोड में आप सुनेंगे लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी की लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत. नेतानगरी में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आने के बाद के समीकरणों कैसे होंगे. जानिए इंडिया अलायंस के टूटने के पीछे की राजनीति के बारे में. साथ ही एपिसोड में सुनिए कि नीतीश को दोबारा बीजेपी के करीब लाने में मुख्य भूमिका किसकी रही. इसके अलावा यूपी में सपा और बसपा की रणनीति पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी.
राम मंदिर के चश्मदीदों की आंखों देखी: Ep 7022 janv. 202401:26:42
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी और विशेषज्ञों की बात हो रही है राम मंदिर आंदोलन और राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में. जानिए एपिसोड में बाबरी विध्वंस के दिन और उसके बाद दिल्ली में क्या हुआ. एपिसोड में आप जानेंगे कि कैसे बीजेपी और कांग्रेस ने राम मंदिर पर राजनीति की. इसके अलावा मायावती के उनकी पार्टी द्वारा 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने पर भी एपिसोड में बात हो रही है. एपिसोड में विशेषज्ञों की बातचीत में जानिए कि क्यों बहुजन समाज पार्टी का जनाधार घट रहा है.
इंडिया अलायंस और बीजेपी किसका टिकट काटेगी: Ep 6915 janv. 202401:28:43
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लल्लनटॉप संपादक सौरभ द्विवेदी की 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और 'इंडिया' गठबंधन की रणनीतियों पर विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में जानिए कि किन उम्मीदवारों को बीजेपी चुनाव से पहले टिकट दे सकती है और क्यों. साथ ही किन कलाकारों को भी 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से मौका मिल सकता है. एपिसोड में 'इंडिया' गठबंधन के बंटवारे पर आने वाली समस्याओं पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि कैसे 'इंडिया अलायंस' 2024 चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे सकता है.
ईडी का छापा, विपक्ष ने खोया आपा: Ep 6809 janv. 202401:04:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राम मंदिर को लेकर हो रही राजनीति पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में इंडिया गठबंधन के प्लान के साथ साथ विपक्ष के नेताओं पर ईडी के छापो पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए कांग्रेस राम मंदिर आमंत्रण पर आगे क्या कर सकती है. साथ ही जानिए न्याय यात्रा पर राहुल गाँधी क्या एक्शन प्लान बनाएँगे. इसके अलावा एपिसोड में आप विशेषज्ञों को विपक्ष के नेताओं पर पड़ रहे ईडी के छापों पर बातचीत करते हुए भी सुनेंगे.
प्राण-प्रतिष्ठा में राहुल नहीं सोनिया को आमंत्रण: Ep 6702 janv. 202401:21:27
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राम मंदिर को लेकर हो रही राजनीति पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में जानिए कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए राहुल गाँधी को न्योता क्यों नहीं मिला. जानिए क्या इसके लिए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित करने के पीछे भी कोई राजनीति है. इसके अलावा नेतानगरी में सौरभ जेडीयू के अंदर की राजनीति पर भी विशेषज्ञों से बातचीत कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि लल्लन सिंह जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा क्यों दिया. इसके बाद नीतीश कुमार के जेडीयू का अध्यक्ष बनने के पीछे की रणनीति क्या है.
कहाँ हुई संसद सुरक्षा में चूक?: Ep 6618 déc. 202302:11:45
नेतानगरी के इस एपिसोड में लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने सीएम के तौर पर बीजेपी के तीन नए चेहरों और 2024 के लिए उनकी रणनीति पर बात की. जानिए कि क्या एक आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद न मिलने के बाद आए बयान के क्या मायने हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए कि राजस्थान में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद क्यों नहीं मिला. इसके अलावा नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद सुरक्षा में चूक को लेकर भी चर्चा की जा रही है.
कौन बनेगा मुख्यमंत्री?: Ep 6511 déc. 202301:59:33
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद के सियासी हालातों पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए एपिसोड में कि अगर शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो वहां मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे कौन है. एपिसोड में जानिए कि अब अशोक गहलोत, कमल नाथ और भूपेश बघेल की भूमिका क्या होगी. इसके अलावा एपिसोड में आप सुनेंगे कि दक्षिण भारत में बीजेपी के न जीत पाने के मुख्य कारण क्या हैं. क्या कारण है कि उत्तर भारतीय राजनीति दक्षिण भारत में नहीं चल पाती है.
नतीजों से पहले क्या कह गए एग्जिट पोल?: Ep 6404 déc. 202301:43:40
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा और सौरभ द्विवेदी को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बातचीत करते हुए. जानिए एपिसोड में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल पचाना क्यों मुश्किल हो रहा है. क्या राजस्थान में कांटे की टक्कर होने वाली है या पलड़ा एक तरफ़ झुक जाएगा. जानिए एपिसोड में कि तेलंगाना में कौन से मुद्दे हैं जिनके दम पर केसीआर हैट्रिक बना सकते हैं. साथ ही एपिसोड में मिजोरम चुनाव पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी.
चुनावी मैदान से नेतानगरी: Ep 6306 nov. 202301:40:42
नेतानगरी के ये एपिसोड उन तीन राज्यों की राजधानियों से रिकॉर्ड किया गया जहाँ चुनाव हो रहे हैं. इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को रायपुर और भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में बघेल सरकार की योजनाओं के ज़मीनी असर से लेकर बीजेपी के मेनिफेस्टो के बारे में बातचीत हो रही है. पत्रकारों की बातचीत में जानिए कि क्या भोपाल में महिला मतदाता खेल बदल देंगी या सत्ता विरोधी लहर हावी हो जाएगी. साथ ही जानिए सीएम शिवराज एमपी चुनाव में कितने बड़े फैक्टर हैं. एपिसोड में लल्लनटॉप पत्रकार दीपेंद्र गांधी मिज़ोरम में चुनाव का हाल लेते हुए वहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनाई देंगे.
कैसा है राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनावी गढ़?: Ep 6230 oct. 202301:44:18
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को राजस्थान चुनाव के बदलते समीकरणों पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए राजस्थान कांग्रेस के कौन से वादे गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. जानिए क्या बीजेपी अब भी वसुंधरा राजे को चुनाव में कोई मौका दे सकती है. साथ ही एपिसोड में छत्तीसगढ़ के चुनाव पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि क्या कर्जमाफी को लेकर किसान कांग्रेस से खुश हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी किस प्रकार वोटरों को लुभा पाएगी.
इजरायल-हमास जंग पर इंडिया में क्या पॉलिटिक्स चल रही है?: Ep 6110 oct. 202301:51:05
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे निखिल वाठ को इजरायल-हमास युद्ध और राजस्थान-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर विशेषज्ञों से बात करते हुए. जानिए एपिसोड में कि इजराइल के गाजा पर हमलों की भारत में अलग अलग प्रतिक्रियाओं के पीछे क्या उद्देश्य है. क्या भारत में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इजराइल-हमास युद्ध को मुद्दा बनाने की कोशिश होगी. इसके अलावा सुनिए कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले किस तरह का सियासी घमासान चालू है.
आप पर कितनी भारी संजय सिंह की गिरफ़्तारी?: Ep 6009 oct. 202301:51:39
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हो रही राजनीति पर दी लल्लनटॉप के निखिल वाठ की विषेशज्ञों से बातचीत. जानिए एपिसोड में कि क्या कथित शराब घोटाले की जांच की आंच दिल्ली के सीएम तक भी पहुंचेगी. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी का रुख क्या हो सकता है. क्या ये AAP की ईमानदार छवि को तोड़ने की कोशिश है. इसके अलावा एपिसोड में बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. एपिसोड में जानिए कि वाकई जाति जनगणना वंचितों और पिछड़े लोगों को समान अवसर प्रदान करने में मदद करेगी.
महिला आरक्षण कोटे का नहीं समानता का मामला है: Ep 5925 sept. 202301:58:16
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे संसद के नए सदन में पारित हो चुके महिला आरक्षण बिल पर विशेषज्ञों की बातचीत. नेतानगरी के इस एपिसोड में महिला आरक्षण बिल पर बात करने के लिए खास तौर पर तीन महिला पत्रकारों को बुलाया गया है. एपिसोड में आप जानेंगे कि क्यों महिला आरक्षण बिल पहले ही पास नहीं हो पाया. क्या यह बिल भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए लाई है. जानिए एपिसोड में कि ये महिला आरक्षण देश में कब तक लागू होने वाला है. साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे कि महिला पत्रकारों को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा एपिसोड में आप महिला पत्रकारों से अटल बिहारी वाजपायी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के किस्सों को भी सुनेंगे.
14 एंकर्स का बायकॉट, ये है इनसाइड स्टोरी: Ep 5818 sept. 202301:57:39
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 'इंडिया' अलायंस के 14 एंकरों के बहिष्कार के फैसले, उनकी अन्य रणनीतियों और एनडीए की योजना के बारे में विशेषज्ञों की बातचीत. साथ ही एपिसोड में आप आंध्र प्रदेश की राजनीति पर भी विशेषज्ञों को बात करते सुनेंगे. एपिसोड में जानिए इंडिया अलायंस के सीट बंटवारे में दिक्कत कहां है. एनडीए जातीय जनगणना कराने से क्यों बच रही है और जातिगत राजनीति में बीजेपी ने क्या नया कदम उठाया है. इसके अलावा जानिए एपिसोड में कि आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी कितने ताकतवर हैं और उन्हें हराना आसान क्यों नहीं है. एपिसोड के अंत में आप फुर्सत की सलाह में क्रिकेटर वसीम अकरम की एक किताब के बारे में भी जानेंगे.
स्टालिन का बयान और राजनीतिक तूफ़ान: Ep 5711 sept. 202301:09:49
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सौरभ द्विवेदी और निखिल वाठ की विशेषज्ञों से बातचीत. साथ ही एपिसोड में हरियाणा की राजनीति में चल रही हलचल पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बढ़ते आक्रोश को किस प्रकार से देखा जा रहा है. क्या वह जानबूझ कर ऐसे बयान दे रहे हैं या असल में इसके पीछे का कारण कुछ और है. एपिसोड में देश के नाम को बदल कर भारत रखने वाली बात पर भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा सुनिए कि हरियाणा कांग्रेस में एसआरके तिकड़ी कौन है.
क्यों विशेष होगा संसद का विशेष सत्र?: Ep 5604 sept. 202301:09:49
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी 'इंडिया' गठबंधन की बैठक और संसद के विशेष सत्र पर विशेषज्ञों से बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में विशेषज्ञों के साथ मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक पर चर्चा कर रहे हैं. जानिए इस बैठक के ज़रिए 'इंडिया' गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किस प्रकार आगे बढ़ सकते हैं. इसके अलावा नेतानगरी में सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र पर लगाई जा रही अटकलों पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि क्या वाकई सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन पर बिल पेश कर सकती है. क्या इसकी वजह से लोकसभा चुनाव भी तय समय से पहले होंगे. जानिए संसद के विशेष सत्र में और किन मुद्दों पर बात और क्या नया हो सकता है.
आज हों लोकसभा चुनाव तो किसका फायदा?: Ep 5528 août 202301:48:36
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 2024 लोकसभा चुनावों से पहले जनता के मूड सर्वे और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की राजनीति पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए एपिसोड में कि क्या बीजेपी 2024 में भी सिर्फ पीएम मोदी की लोकप्रियता के दम पर सरकार बना लेगी. साथ ही जानिए कि क्या विपक्ष और महागठबंधन के नेताओं में राहुल गाँधी ज़्यादा लोकप्रीय हैं. सुनिए एपिसोड में विशेषज्ञों से कि अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएँ तो सरकार कौन बना सकता है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि मध्य प्रदेश राज्य चुनावों से पहले क्यों बीजेपी अपना सीएम चेहरा नहीं घोषित कर रही है.
भूपेश बघेल का किला कैसे भेदेगी बीजेपी?: Ep 5421 août 202301:55:09
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण और छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत सुनेंगे. एपिसोड में महाराष्ट्र में चल रही राजनीति पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि क्या वाकई शरद पवार और अजित पवार फिर से एक साथ आ सकते हैं. जानिए एपिसोड में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी अपने भाषण से क्या सन्देश दे गए. इसके अलावा एपिसोड में छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनावों में भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस में सीएम दावेदार और कौन हैं. जानिए इन चुनावों में बीजेपी किस चेहरे को अपना सीएम उम्मीदवार बनाएगी.
क्या अविश्वास प्रस्ताव का दांव उल्टा पड़ गया?: Ep 5314 août 202301:26:36
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीते दिनों संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और बहस पर विशेषज्ञों की बातचीत. सुनिए एपिसोड में संसद में बहस के दौरान यादगार घटनाओं के बारे में. जानिए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के पहले दिन राहुल गांधी क्यों नहीं बोले. साथ ही जानिए किस नेता के भाषण को सबसे ज़्यादा पसंद किया गया. एपिसोड में पीएम मोदी के संसद में भाषण के दौरान विपक्ष के वाकआउट पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. एपिसोड में आप जानेंगे कि बहस के सबसे मुख्य बिंदु कौन से रहे और किन मुद्दों की अनदेखी भी की गई. इसके अलावा एपिसोड में जानिए की फुर्सत की सलाह में सौरभ किन तीन पुस्तकों को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
जब सख्त तेवर वाली इंदिरा भी फूट-फूट कर रो पड़ी: Ep 5207 août 202303:07:35
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए राजनीतिक नेताओं, भारतीय राजनीति और इसे आकार देने में समाज की भूमिका पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में सुनिए इंदिरा गांधी ने संजय गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए किस प्रकार की योजना बनाई. जानिए क्या कारण था कि नरेंद्र मोदी को एक ही दिन में राजदीप सरदेसाई को दो इंटरव्यू देने पड़े. क्या आरएसएस ने 1980 का चुनाव जीतने में इंदिरा गांधी की मदद की थी. जानिए एपिसोड में इंडिया टुडे के राहुल श्रीवास्तव से कि कांशीराम के सोफे को छूने के लिए हजारों लोग क्यों इंतजार करते थे. इसके साथ ही सुनिए एपिसोड में पूर्व पीएम राजीव गांधी की सबसे बड़ी गलती के बारे में. साथ ही एपिसोड में विशेषज्ञों ने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए.
किसपे पड़ गई भारी, राजस्थान की लाल डायरी: Ep 5131 juil. 202302:07:54
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए संसद सत्र में हुए हंगामे और राजस्थान की राजनीति पर विशेषज्ञों की बातचीत. संसद भवन के अंदर विपक्ष मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहा है. जानिए प्रधानमंत्री मोदी अब तक इस पर संसद में क्यों नहीं बोले. एपिसोड में जानिए की संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री को किन ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है. साथ ही एपिसोड में विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी विशेषज्ञों की बात हो रही है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा द्वारा सामने लाई गई लाल डायरी को लेकर हो रही हलचल के बारे में. एपिसोड में सुनिए राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी के सामने लाए जाने के बाद बीजेपी इस मुद्दे पर गेहलोत सरकार को किस तरह घेर रही है.
मणिपुर हिंसा का ज़िम्मेदार कौन?: Ep 5024 juil. 202302:28:38
नेतानगरी के इस एपिसोड में मणिपुर में फैली अशांति और एनडीए बनाम इंडिया यानि विपक्ष बनाम मोदी परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गई. जानिए एपिसोड में मणिपुर हिंसा के पीछे आखिर कौन हैं. हिंसा होने के इतने दिनों बाद भी क्यों मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को नहीं हटाया गया. साथ ही एपिसोड में जानिए कि मणिपुर में हिंसा को किस प्रकार रोका जा सकता है. इसके अलावा नेतानगरी में जानिए विपक्ष का चुनाव से पहले गठबंधन को इंडिया नाम देना कितना फायदा पंहुचा सकता है. एपिसोड में सुनिए एनडीए की ताकत और कमजोरियां क्या हैं.
2024 की चुनावी पारी, क्या है पक्ष-विपक्ष की तैयारी?: Ep 4917 juil. 202302:40:58
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा पर विशेषज्ञों की बातचीत. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही रणनीतियों पर. जानिए कि बंगाल में पंचायत चुनाव के बीच हुई हिंसा का जिम्मेदार कौन है. हिंसा के बाद ममता सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर किस तरह के आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा नेतानगरी में सुनिए दिल्ली में एनडीए की बैठक और इस बैठक में नए सहयोगी की तलाश में किस प्रकार की संभावनाएं हैं. एपिसोड के अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए सौरभ कुछ सवालों के जवाब देते हुए किन दो किताबों को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
या तो गठबंधन या विभाजन, तय था एनसीपी का भविष्य?: Ep 4810 juil. 202301:57:49
नेतानगरी के इस एपिसोड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी में हुए बँटवारे और बिहार में राजनीतिक हलचल पर विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. सुनिए एनसीपी में विभाजन से पहले और बाद की राजनीती की बारे में. जानिए क्यों प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ एनसीपी नेताओं ने शरद पवार का साथ छोड़ा. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि क्यों बिहार में भी महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक घटनाक्रम के कयास लगाए जा रहे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में किस तरह के मतभेदों की चर्चा है. जानिए क्या चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा जानिए एपिसोड के अंत में निखिल फुर्सत की सलाह में किन दो किताबो को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
अगली चुनावी बिसात पर यूनिफार्म सिविल कोड: Ep 4703 juil. 202301:49:45
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) और मोदी मंत्रिमंडल में संभावित बदलावों पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए समान नागरिक संहिता के विचार का समर्थन कौन कौन और क्यों कर रहा है. जानिए सरकार का यूसीसी लागू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है और इसका विरोध क्यों हो रहा है. सुनिए एपिसोड में गोवा में लागू उस कानून के बारे में जो यूसीसी से मिलता जुलता है. इसके अलावा एपिसोड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस की योजनाओं पर भी चर्चा हो रही है. जानिए मोदी सरकार केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्रिमंडल में किस प्रकार से बदलाव कर सकती है और इससे पार्टी को किस तरह का फायदा होगा. जानिए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किस तरह की योजना बना रही है. एपिसोड में अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए निखिल किन दो पुस्तकों को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
विपक्ष एकजुट मगर फिर भी नाराज़ है एक गुट: Ep 4626 juin 202301:47:05
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा और पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में आप जानेंगे की भारत के प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ. साथ ही सुनेंगे प्रधानमंत्री के इस दौरे पर हो रहे अमेरिकी सांसदों के विरोध पर बात. एपिसोड में जानिए बराक ओबामा ने भारत में अल्पसंख्यंकों को लेकर मोदी पर निशाना क्यों साधा. इसके साथ ही एपिसोड जानिए कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक का निष्कर्ष क्या निकला. क्या इस बैठक के बाद विपक्ष एकजुट हो पाएगा और इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कितना फायदा होगा. एपिसोड के अंत में सुनिए की सौरभ किन दो किताबो को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
राजनैतिक शतरंज की बिसात पर 2024 के चुनावों की बात: Ep 4519 juin 202301:40:17
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में चल रहे मंथन और तैयार की जा रही रूपरेखा के बारे में. जानिए एपिसोड में क्या अकाली दल के सुखबीर सिंह बदल और अमित शाह के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है. क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सोनिया गाँधी के बीच कोई समझौता हुआ है. जानिए एपिसोड में की 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की रैली में क्या कुछ होने की संभावनाएं हैं. इसके साथ ही एपिसोड में सुनिए महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी और राज्य की राजनीति में हुए बड़े बदलावों के बारे में. राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गेहलोत के बीच हुई वार्ता के बाद अब राज्य में क्या हलचल है. और उत्तर प्रदेश में आरएलडी बसपा और कांग्रेस के बीच किसी तरह के गठबंधन के आसार हैं.
तीन राज्यों में चुनाव, चलेगा मोदी मैजिक या कांग्रेस का दांव ?: Ep 4412 juin 202301:49:58
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव से पहले हो रही हलचल के बारे में. जानिए इन तीन हिंदी भाषी राज्यों की राजनीति और राजनीतिक दलों की रणनीति के बारे में. जानिए मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की जगह कोई और भी ले सकता है क्या. इसके अलावा छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले क्या कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सामने आ सकती है. और क्या मुख्यमंत्री क्या भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में अपनी जीत दोहरा पाएंगे. साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए की क्या राजस्थान के आगामी चुनाव से पहले गेहलोत सरकार और सचिन पायलट के बीच खींचतान कम हो पाएगी.
मोदी सरकार के नौ साल, जानिए क्या है देश के हाल: Ep 4305 juin 202302:16:42
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए मणिपुर हिंसा और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में जानिए मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज का क्या असर रहा. जानिए निर्णायक शासनादेश वाली वर्तमान सरकार के कार्यों का आंकलन किस प्रकार किया जा सकता है. और जानिए मोदी सरकार के द्वारा किये गए कौन से कार्य अच्छे दिनों के संकेत दे रहे हैं. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए मणिपुर हिंसा से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी. मणिपुर में हिंसा क्यों हुई, इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है. सुनिए एपिसोड में की कैसे राज्य और केंद्र सरकार इस हिंसा के बाद भी तनाव काम करने में नाकाम रही.
© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify