Retour
Explorez tous les épisodes du podcast दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती
Plongez dans la liste complète des épisodes de दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.
| Titre | Date | Durée | |
|---|---|---|---|
| एपिसोड 739. आयुर्वेद में सदाचार- अष्टांगहृदयम्, रोगानुत्पादनीय अध्याय | 08 May 2023 | 00:18:49 | |
"मन और शरीर के स्वाभाविक वेगों को नहीं रोकना चाहिए" - इस नियम की अपवादसहित व्याख्या।
| |||
| एपिसोड 738. योगशास्त्र (अग्नि, अ.214 एवं पातञ्जल योगप्रदीप) | 18 Jan 2023 | 00:15:04 | |
एपिसोड 738, योगशास्त्र, यत्पिण्डे तत्ब्रह्माण्डे (अग्निपुराण, अध्याय 214)
विषय सूची -
1-नाडी़चक्र।
2-मुख्यप्राण एवं नौ अन्य प्राणों के स्थान एवं कार्य।
3-शरीर में उत्तरायण एवं दक्षिणायन।
4-शरीर में त्रिदेवों और सूर्य चन्द्र इत्यादि की स्थिति एवं दिनरात, ग्रहण इत्यादि की घटनाएं।
5-अजपा गायत्री
| |||
| एपिसोड 737. सदाचारशतकम् 13 - पूजा-व्रत इत्यादि के सामान्य नियम | 11 Jan 2023 | 00:18:15 | |
एपिसोड 737. सदाचार शतकम् 13
*देवपूजन सम्बन्धी व्यतिक्रम एवं अशुद्वि इत्यादि का उपचार एवं व्रत सम्बन्धी सामान्य मार्गदर्शन*
विषयसूची -
1. पूजा का लोप हो जाने पर क्या करें।
2. पूजनसामग्री के चूहा कीट इत्यादि द्वारा दूषित होने अथवा अशुद्ध मनुष्य द्वारा स्पर्श हो जाने पर क्या करें।
3. *विशेष ध्यातव्य* - गौ का प्रत्येक अंग शुद्ध किन्तु मुख अशुद्ध होता है और घोडे़ का मुख शुद्ध कहा गया है।
4. पूजन के समय मंत्र में त्रुटि हो जाने पर क्या करें।
5. देवप्रतिमा हाथ से छूटकर गिर जाय तो क्या करें।
--------------------------
6. स्त्री दीर्घकालीन व्रत में अथवा साधारण व्रत में रजस्वला हो जाय तो क्या करे।
6. व्रत में सूतक आ जाय तो क्या करें।
8. ओषधि इत्यादि वह वस्तुयें जिनके सेवन से व्रतभंग नहीं होता।
9. व्रत के समापन में सामान्यतया क्या करें।
| |||
| एपिसोड 736. सदाचार शतकम् 12. सोलह संस्कार | 10 Jan 2023 | 00:12:25 | |
एपिसोड 736. सदाचार शतकम्- 12. षोडश संस्कार
विषयसूची -
1. संस्कारों की कुल संख्या 48 या अल्प मतान्तर से 40 है जिसमें 16 प्रमुख हैं।
2. सोलह संस्कारों के नाम।
3.आरम्भ के नौ संस्कार चारों वर्णों के और स्त्री पुरुष सभी के होते हैं। किन्तु स्त्रियों और शूद्रों के मन्त्ररहित होते हैं।
4. उक्त सोलह में से क्रमांक 10 से 13 तक के संस्कार (यज्ञोपवीत से समावर्तन तक) केवल त्रैवर्णिक पुरुषों का होता है।
* उपनयन संस्कार के विना ओंकार, गायत्री अथवा अन्य किसी वैदिक मन्त्र के जप या स्वाहा, स्वधा, वषट्कार इत्यादि के उच्चारण का अधिकार नहीं। स्त्री शूद्र और विना यज्ञोपवीत वाले त्रैवर्णिक पूजा पाठ में मन्त्रका प्रयोग किये विना देवताओं को केवल नमस्कार कर सकते हैं। जैसे "श्री गणेशाय नमः" "शिवाय नमः"। इसमें ॐ नहीं लगा सकते।
*14वां संस्कार - विवाह सभी वर्णों का होता है।शूद्र का विवाह संस्कार भी मन्त्ररहित होता है।
*त्रैवर्णिक कन्या का विवाहसंस्कार मन्त्रसहित ही होता है, क्योंकि वह वर के साथ संयुक्त है।।
*विवाह समान वर्ण में ही होना चाहिये, न अपने से उत्तम के साथ न अधम के साथ - "विवाहःसदृशैस्तेषां नोत्तमैर्नाधमैस्तथा" - अग्नि,151/13.
*प्रश्न - शूद्र कन्या से कोई त्रैवर्णिक विवाह करे तो मन्त्ररहित होगा या मन्त्रसहित ? उत्तर - शूद्रा से त्रैवर्णिक का विवाह निन्द्य है। विवाह का संस्कार स्त्रीपुरुष के लिये संयुक्त होता है।अतः ऐसा विवाह विना मन्त्र के ही हो सकता है।
प्रश्न - सवर्ण, अनुलोम और प्रतिलोम सम्बन्ध क्या हैं ? उत्तर - अपने वर्ण में विवाह करना सवर्ण सम्बन्ध है।अपने से नीचे वाले वर्ण की कन्या से विवाह करना अनुलोम सम्बन्ध है। अपने से ऊपर के वर्ण वाली कन्या से सम्बन्ध करना प्रतिलोम सम्बन्ध है जो निषिद्ध है, अतः इसे विवाह नहीं कह सकते। इसमें मन्त्ररहित अथवा मन्त्रसहित का प्रश्न ही नहीं बनता।
| |||
| एपिसोड 735. सदाचार शतकम् 11. बृहस्पति स्मृति। | 29 Dec 2022 | 00:10:56 | |
एपिसोड 735. सदाचार शतकम्- 11. भूमिदान की महिमा और भूमिहरण का दण्ड - बृहस्पति स्मृति के विशेष उल्लेख के साथ।
* सुवर्णदान गोदान और भूमिदान।
* भूमिदान का फल- विशेष वर्णन।
* भूमि पर अन्यायपूर्वक कब्जा करने का फल।
* ब्रह्मस्व हरण का फल।
| |||
| एपिसोड 734. सदाचार शतकम् 8-10 | 27 Dec 2022 | 00:17:39 | |
एपिसोड 734. सदाचारशतकम् 8- 10
*नाभि से ऊपर के सभी अङ्ग पवित्र माने गये हैं, उसमें भी मुख सर्वाधिक पवित्र है। क्योंकि यही शब्दब्रह्म को प्रकट करता है और यही समस्त शरीर का पोषण करता है।
*ब्राह्मण की रचना का उद्देश्य।
*आचारः परमो धर्मः।
*वेदोऽखिलो धर्ममूलम्।
*वेद और धर्मशास्त्र का अर्थ।
*नास्तिक का अर्थ।
*साक्ष्य के नियम - आधुनिक कुतर्कों का समाधान।
*वेद ही परम प्रमाण हैं।
*शास्त्रनियमों में मतभेद होने पर विकल्प - *तुल्यबलविरोधे विकल्पः*। * प्रमाणों की वरीयता का क्रम 1. वेद-वेदाङ्ग, 2.स्मृति, 3. इतिहास, (रामायण, महाभारत) 4. पुराण इत्यादि।
| |||
| एपिसोड 733. सदाचारशतकम् 5-7 | 22 Dec 2022 | 00:13:06 | |
एपिसोड 733. सदाचार शतकम् कण्डिका 5,6,7 - पाराशर 1.22-39
*वेदका कोई रचनाकार नहीं।
*युगधर्म
*अधर्मी का त्याग
*दान का शिष्टाचार
*कलियुग में अन्नगत प्राण।
*ब्राह्मण के षट्कर्म।
| |||
| एपिसोड 732. वेदान्तकक्षा में स्मृतिचर्चा क्यों ? | 22 Dec 2022 | 00:06:05 | |
वेदान्त की कक्षा में स्मृतिचर्चा क्यों ? *शास्त्रवचन है कि वेद और स्मृति - यह दोनों द्विजों की दो आंखें हैं। केवल एक को जानने वाला काणा है और जो एक भी नहीं जानता वह पूर्णतः अन्धा है।
* वेदान्त में सभी वर्णों और सभी आश्रमियों का अधिकार है। किन्तु उसके लिये जो साधनचतुष्ट्य की शर्तें हैं, उनको पूर्ण करना आवश्यक है। उन शर्तों को वही पूरा कर सकता है जो सदाचारी हो। सदाचार का ज्ञान स्मृतियों से मिलता है। अतः जो स्मृतियों की निन्दा करता है, जो वर्णाश्रम को नहीं मानता है, वह साधन चतुष्ट्य से बहुत दूर है और उसका वेदान्त पढ़ना उसके लिये और समाज के लिये भी कल्याणकारी न होकर पतनकारी ही होता है। पुनश्च, वेदान्तज्ञान के लिये चित्त का शुद्ध होना आवश्यक है। संसार में ऐसा कौन होगा जो अपने चित्त को अशुद्ध मानता हो? चित्त शुद्ध है, इस बात की परख प्रथमतया सदाचार से ही हो सकती है। सदाचारके पालन से ही चित्त शुद्ध होता है और चित्तशुद्ध होने पर ही तत्वज्ञान होता है।
| |||
| एपिसोड 732. भगवद्गीता 4.25 दैवयज्ञ और ज्ञानयज्ञ | 17 Dec 2022 | 00:10:14 | |
एपिसोड 732. भगवद्गीता 4.25- देवयज्ञ और ज्ञानयज्ञ।
नारायण।
श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनश्रृंखला में अगला श्लोक है 4.25. श्लोक 25 का पूर्वार्ध योगी के लिये और उत्तरार्ध ज्ञानी (संन्यासी) के लिये है। ध्यातव्य है कि इसमें योगी शब्द का प्रयोग कर्मयोगी के लिये हुआ है। वैसे भी भगवद्गीता में सामान्यतः योगी शब्द का अर्थ कर्मयोगी ही है, जब तक कि संदर्भ से कोई अन्य अर्थ न निकलता हो। श्लोक 4.25 से 4.30 तक छः श्लोकों में भगवान् ने बारह प्रकार के यज्ञों का उल्लेख किया है और उन सबमें ज्ञानयज्ञ को सर्वोत्तम बताते हुये 4.33 से 4.38 तक छः श्लोकों में ज्ञान की महत्ता का वर्णन किया है।
4.25 की व्याख्या सुनने से पूर्व निर्वाणषट्कम् का मननपूर्वक पाठ कर लेना व्याख्या समझने में सहायक होगा।
"मनोबुद्ध्यहङ्कार चित्तानि नाहं
न च श्रोत्रजिह्वे न च घ्राणनेत्रे ।
न च व्योम भूमिर्न तेजो न वायुः
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥१॥
न च प्राणसंज्ञो न वै पञ्चवायुः
न वा सप्तधातुः न वा पञ्चकोशः ।
न वाक्पाणिपादं न चोपस्थपायु
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥२॥
न मे द्वेषरागौ न मे लोभमोहौ
मदो नैव मे नैव मात्सर्यभावः ।
न धर्मो न चार्थो न कामो न मोक्षः
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥३॥
न पुण्यं न पापं न सौख्यं न दुःखं
न मन्त्रो न तीर्थं न वेदा न यज्ञाः ।
अहं भोजनं नैव भोज्यं न भोक्ता
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥४॥
न मृत्युर्न शङ्का न मे जातिभेदः
पिता नैव मे नैव माता न जन्मः ।
न बन्धुर्न मित्रं गुरुर्नैव शिष्यं
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥५॥
अहं निर्विकल्पो निराकाररूपो
विभुत्वाच्च सर्वत्र सर्वेन्द्रियाणाम् ।
न चासङ्गतं नैव मुक्तिर्न मेयः
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥६॥"
| |||
| E731. सदाचार शतकम् 4. प्रत्येक वर्ण में चार वर्ण और दशविध ब्राह्मण। | 14 Dec 2022 | 00:17:18 | |
एपिसोड 731. सदाचार शतकम् - कण्डिका 4 - वर्णाश्रम धर्म ही वास्तविक धर्म है। प्रत्येक वर्ण में चारों वर्ण अर्थात् 16 वर्ण हैं।
1. जन्मना और कर्मणा विवाद का सुन्दर निराकरण शिवमहापुराण में है। चारों वर्णों में चार-चार चार चार उपवर्ण हैं। विस्तृत जानकारी के लिये पूर्ववर्ती शिवमहापुराण वाली श्रृंखला में इस विषय से सम्बन्धित एपिसोड को सुनें।
2. दशविध ब्राह्मण - अत्रि 371-381.
3. देवता पितर ब्राह्मण के मुख से ही हव्य कव्य ग्रहण करते हैं - मनुस्मृति, 1/95-100.
| |||
| E730. सदाचार शतकम्, कण्डिका 1-3 परधर्म और पराई स्त्री एक समान हैं। | 13 Dec 2022 | 00:15:12 | |
एपिसोड 730. सदाचार शतकम्।
कण्डिका 1-3.
इस सदाचार शतकम् श्रृंखला में समस्त स्मृतियों के साररूपमें उन अंशों का संकलन है जो आजके समय में भी व्यवहार्य हैं और प्रत्येक धर्मनिष्ठ व्यक्ति को उनका यथासंभव पालन करना चाहिये।
विषयसूची -
1. दिन-रात का विभाजन, संवत्सर में मनुष्यों, पितरों और देवताओं के दिन-रात का मान (मनु, 1/65-66)।
2. युगधर्म (मनु, 1/85-86)।
3. वर्णधर्म (मनु, 1/88-91, अत्रि, 13-18 एवं 371-381)। पराई स्त्री कितनी भी सुन्दर हो और परधर्म कितना भी अच्छा लगे , उसको स्वीकार करने का परिणाम भयंकर ही होता है।
| |||
| एपिसोड 729. भगवद्गीता, 4.22-24 | 12 Dec 2022 | 00:20:04 | |
"एपिसोड 729.
(*आजका स्मृतिवचन* - सर्वेषामेव दानानां विद्यादानं ततोधिकम्। पुत्रादिस्वजने दद्याद्विप्राय च न कैतवे।। सकामः स्वर्गमाप्नोति निष्कामो मोक्षमाप्नुयात्।। अत्रि, 337-38।।
समस्त दानों में विद्याका दान सर्वश्रेष्ठ है। इसे पुत्रशिष्य इत्यादि स्नेहीजनों को और विप्र को देना चाहिये, कपटी को नहीं देना चाहिये। जो किसी कामना से विद्यादान करता है, उसे स्वर्ग की और जो निष्कामभाव से करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।)
अब भगवद्गीता 4.22-24
"ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना।।24।।" की विशेष प्रसिद्धि है।
*विचारबिन्दु*
1. श्लोक 22 में "यदृच्छा" का अर्थ
2. श्लोक 22 में संन्यासी के लिये सिद्धि-असिद्धि का तात्पर्य। संन्यासी को भिक्षा मिलना ही सिद्धि है । जो भिक्षा मिलने और न मिलने में समान भाव रखता है उसीके लिये कहा - समः सिद्धावसिद्धौ च। जो इससे अधिक की अपेक्षा करता है, अथवा सिद्धि का अर्थ कोई चमत्कारी क्षमता समझता है, वह तो संन्यासी कहलाने के योग्य भी नहीं। 2. श्लोक 23 में "यज्ञायाचरतः" का तात्त्पर्य - गृहस्थ के लिये आहुति वाला यज्ञ और संन्यासी के लिये प्राणायाम इत्यादि रूपी यज्ञ जिसको आगे श्लोक 25 से 33 में बताया जायेगा।
3. श्लोक 23 में "समग्रं प्रविलीयते" का अर्थ - स्वर्ग इत्यादि फल भी मोक्ष में विलीन हो जाते हैं। अर्थात् जिस यज्ञ को सकाम भाव से करने पर स्वर्ग इत्यादि की प्राप्ति होती उसी को अनासक्त होकर निष्काम भाव से करने पर मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
4. श्लोक 24 प्रथमदृष्ट्या अर्थात् लोकप्रसिद्ध हवन-यज्ञ की दृष्टि से ब्रह्मचारी, गृहस्थ और वानप्रस्थियों के लिये प्रतीत होता है, क्योंकि संन्यासी अग्नि में आहुति नहीं दे सकता। किन्तु इसे आगे के श्लोकों (25 से 33) के साथ समझना है। तदनुसार यज्ञ की विस्तृत परिभाषा की दृष्टि से यह संन्यासी के लिये भी है।
5. "अर्पण" का अर्थ - शाङ्करभाष्य और शाङ्कर परम्परानुसारी व्याख्याओं और तिलककृत व्याख्या की तुलना। वस्तुतः अर्पण में दोनों ही अर्थ एक साथ निहित हैं। तिलक की व्याख्या को शाङ्कर व्याख्या का विस्तार समझना चाहिये, विरोधाभासी नहीं। तिलक ने हठात् छिद्रान्वेषण किया है। उन्होने मधुसूदनी टीका पर दृष्टिपात कर लिया होता तो शाङ्करभाष्य की आलोचना नहीं करते।
.....
| |||
| एपिसोड 728. भगवद्गीता 4.21 | 08 Dec 2022 | 00:10:59 | |
एपिसोड 728.
भगवद्गीता 4.21 नोट- श्लोक 21 से 24 विशेषतः संन्यासियों के लिये है।
निराशीर्यतचित्तात्मा त्यक्त सर्वपरिग्रहः।
शारीरं केवलं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम्।। 21।। ध्यातव्य -
व्याख्या में भगवद्गीताकी शंकरानन्दी टीका और श्रीमद्भागवत ग्यारहवें स्कन्ध में भगवान् के वचन का उल्लेख करते हुये कहा है कि - संन्यासी यमों का पालन करे किन्तु नियमों का त्याग कर दे। ध्यातव्य है कि यहां नियमों से तात्पर्य है - कर्मकाण्ड सम्बन्धी नियम। पातञ्जलयोगसूत्र में जो नियम की परिभाषा है उसके अनुसार नियमों का त्याग कहना अनर्थकारी हो जायेगा।
| |||
| एपिसोड 727. भगवद्गीता और योगवासिष्ठ के अध्ययन सम्बन्धी तुलनात्मक सुझाव | 04 Dec 2022 | 00:19:24 | |
*भगवद्गीता और योगवासिष्ठ के अध्ययन सम्बन्धी तुलनात्मक सुझाव*
नारायण।
कभी कदाचित् हम योगवासिष्ठ महारामायण की चर्चा कर देते हैं। योगवासिष्ठ अत्यन्त गूढ़ ग्रन्थ है। वेदान्त की सम्यक् समझ हो जाने के उपरान्त ही इसको पढ़ना चाहिये।
ध्यातव्य है कि इस विशाल ग्रन्थ में गुरु वसिष्ठ द्वारा भगवान् राम को दिये गये उपदेश का वर्णन है।
भगवद्गीता और योगवासिष्ठ की पृष्ठभूमि में समानता यह है कि दोनों का उपदेश मोहग्रस्त क्षत्रिय को उसके कर्म में प्रवृत्त करने के लिये हुआ। अन्तर यह है कि भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण गुरु हैं और उनका सखा अर्जुन शिष्य, किन्तु योगवासिष्ठ में स्वयं भगवान् ही शिष्य हैं और उनके गुरु वसिष्ठ जी उपदेशक। अर्जुन के मोहयुक्त वैराग्य का तो प्रत्यक्ष लौकिक कारण था, किन्तु श्रीराम के वैराग्य का कोई लौकिक कारण ही नहीं था। वह आन्तरिक अथवा स्वाभाविक वैराग्य था। भगवद्गीता का उपदेश युद्धभूमि में कुछ ही समय में हुआ, जबकि योगवासिष्ठ का उपदेश न्यूनतम तीस दिन तक चला (subject to re-calculation) और प्रतिदिन पूर्वाह्न अपराह्न दोनों सत्रों में अर्थात् सम्पूर्ण दिवस चलता था। यदि आकार की दृष्टि से देखें तो भगवद्गीता जितना उपदेश प्रतिदिन करने पर यह 45 से 50 दिन में पूर्ण होता। विषय गूढ़ है और भगवान् राम के प्रश्न भी विस्तृत हैं अतः सम्पूर्ण दिवस उपदेश होने पर अनवरत तीस दिन लगा।
विचारणीय है कि स्वयं भगवान् मोहग्रस्त हुये तो वह मोह कितना जटिल रहा होगा?
कहने का तात्पर्य यह है गीता पढ़ने से ही बहुत से भावुक लोग अर्थ का अनर्थ करते हुये भ्रमित अथवा मोहग्रस्त हो जाते हैं- अपने कर्तव्य से विमुख होकर वैराग्य भाव में चले जाते हैं। ऐसे लोग योगवासिष्ठ पढ़ लेंगे तो क्या स्थिति होगी? इसलिये गीता और योगवासिष्ठ का ठीक तात्पर्य ज्ञानी गुरु से ही जानना चाहिये। स्वाध्याय का उचित व्यावहारिक क्रम यह है कि पहले श्रीरामचरित मानस पढे़ं, तदुपरान्त भगवद्गीता और श्रीमद्भागवत इत्यादि उसके बाद उपनिषदग्रन्थ पढे़ं और अन्त में योगवासिष्ठ।
यह भी ध्यान दें कि वेदान्त में प्रवेश करने के लिये न्यायशास्त्र की आरम्भिक जानकारी आवश्यक है। शङ्कराचार्य के लघुग्रन्थों मणिरत्नमाला, तत्वबोधः इत्यादि का अध्ययन भी प्रस्थानत्रयी से पूर्व कर लेना चाहिये।
| |||
| एपिसोड 726. गीताजयन्ती विशेषांक. भगवद्गीता 5.1 से 5.9 - गीता कर्मशास्त्र है अथवा ब्रह्मविद्या? | 03 Dec 2022 | 00:22:02 | |
।।गीताजयन्ती विशेषांक।।
विचार विन्दु-
1. गीता कर्मशास्त्र है अथवा ब्रह्मविद्या ?
2. गीता भगवान् का भी आश्रय है -
"गीताश्रयेऽहं तिष्ठामि गीता मे परमं गृहम्।
गीताज्ञानमुपाश्रित्य त्रींल्लोकान्पालयाम्यहम्।।"
3.गीता में अकर्मण्य गृहस्थ और आडम्बरयुक्त संन्यासी दोनों को फटकार लगाया गया है।
4. जो कर्मवादी टीकाकार संन्यास की निन्दा करते हुये गीताको केवल कर्मशास्त्र बताते हैं , वे गीता के तात्पर्य को नहीं जानते। जो गीता को केवल ब्रह्मविद्या मानते हैं , वे भी गीता का तात्पर्य नहीं समझते।
तिलक इत्यादि की टीकायें अवैदिक अनपनिषदिक और अनर्थकारी हैं। उनको ठीक मानने से गीता माहात्म्य में कहे गये "सर्वोपनिषदो गावो दोग्धा गोपालन्दनः" इत्यादि वाक्य व्यर्थ हो जायेंगे।
5.ध्यातव्य है कि अर्जुन क्षत्रिय और गृहस्थ थे।गीता उपदेश का प्रत्यक्ष उद्देश्य था अर्जुन के शोक मोह को दूर कर उनसे क्षात्रधर्म का पालन कराना। परोक्ष उद्देश्य था लोककल्याणार्थ उपनिषदों के रहस्य का उपदेश करना। अतः श्रीमद्भगवद्गीता गृहस्थ और संन्यासी दोनों के लिये है। किन्तु प्रसंगानुसार उसका वही अर्थ ग्रहण करना चाहिये जो अपने लिये लागू हो और उस अर्थको दूसरे पर नहीं थोपना चाहिये।
6. गीतामें निष्कामकर्म और नैष्कर्म्य दोनों का उपदेश है। निष्कामकर्म गृहस्थ के लिये है और नैष्कर्म्य संन्यासी के लिये।
7. तिलक का गीतारहस्य गृहस्थों के अनुरूप है, उसे विरक्त संन्यासियों पर नहीं थोप सकते। उसमें पक्षपात भी है। तिलक द्वारा संन्यास की निन्दा अवैदिक है। शाङ्करभाष्य और शाङ्करपरम्परा के आचार्यों की टीकाओंमें गृहस्थ और विरक्त दोनोंके अधिकारानुसार सम्यक् विवेचन है।
8. गीता में "कर्म ही है, संन्यास नहीं" अथवा "संन्यास ही है, कर्म नहीं" - इस प्रकार की खींचातानी व्यर्थ और हानिकर है।
9. उक्त विन्दुओं पर धर्मसम्राट् करपात्रीजी के प्रवचनों का सार।
| |||
| एपिसोड 725. सपठित एपिसोड 98. मन का स्वरूप | 30 Nov 2022 | 00:16:48 | |
एपिसोड 725. सपठित एपिसोड 98 (पातञ्जल योगसूत्र 1.5 का पूरक)
*विषयसूची* -
*येन त्यजसि तत्त्यज का अर्थ।
*मन का स्वरूप - न्यायशास्त्र के अनुसार, मन नौ द्रव्यों में से एक द्रव्य है जो सुख-दुःख इत्यादि की उपलब्धि का साधन है। वे नौ द्रव्य हैं - पृथिवी, जल, तेज, वायु ,आकाश, काल, दिक्, आत्मा और मन। इसमें मन की परिभाषा है- "सुखाद्युपलब्धिसाधनमिन्द्रियं मनः। तच्च प्रत्यात्मनियतत्वादनन्तं परमाणुरूपं नित्यञ्च।"
*चरकसंहिता के अनुसार मन का स्वरूप।
* 'येन त्यजसि तत्त्यज" में पातञ्जल योगदर्शन, चरकसंहिता, तर्कसंग्रहः, योगवासिष्ठ महारामायण, संन्यासोपनिषद और महाभारत की संगति।
*अन्तःकरण चतुष्ट्य - मन, बुद्धि, चित्त अहंकार की संनष्लिष्टता।
| |||
| एपिसोड 724. भगवद्गीता 4.20 | 28 Nov 2022 | 00:16:26 | |
एपिसोड 724. भगवद्गीता 4.20.
त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः।
कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किञ्चित् करोति सः।।
विचारविन्दु -
* कर्मफलासङ्ग के दो अर्थ - 1. निष्काम कर्म । 2. कर्मका फल है यह शरीर - कर्मफलरूप इस शरीर में आसक्ति को त्यागकर।
*नित्यतृप्त का अर्थ।
*निराश्रय का अर्थ।
*श्लोक के उत्तरार्ध का तात्पर्य ।
*ज्ञान हो जाने पर भी मनोनाश और वासनाक्षय के लिये अभ्यास करते रहना चाहिये।
| |||
| एपिसोड 723. मार्गशीर्ष माहात्म्य (स्कन्दपुराण, द्वितीय वैष्णवखण्ड) | 23 Nov 2022 | 00:13:10 | |
गुरु से मन्त्र ग्रहण करने के लिये मार्गशीर्ष क्यों उत्तम है ?
क्योंकि श्रीमद्भगवद्गीता, दशम अध्याय में स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण ने इसे सर्वोत्तम मास कहते हुये कहा है कि मासोंमें मैं मार्गशीर्ष हूँ - "*मासानां मार्गशीर्षोऽहं* ऋतूनां कुसुमाकरः"।।
श्रीकृष्ण जगद्गुरु हैं- "कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।" वह साक्षात् नारायण हैं। नारायण आदिगुरु हैं। नारायण से ही गुरुपरम्परा आरम्भ होती है - "नारायणं पद्मभुवं वसिष्ठं ... ."।
स्कन्दपुराण में ब्रह्मा जी द्वारा जिज्ञासा करने पर भगवान् कहते हैं -
"सर्वयज्ञेसु यत्पुण्यं सर्वतीर्थेषु यत्फलम्।
तत्फलं समवाप्नोति मार्गशीर्षे कृते सुत।।......
| |||
| Episode 722 श्रीभागवतसुधा 14 सूतजी जाति से सूत नहीं, ब्राह्मण थे | 08 Nov 2022 | 00:18:38 | |
एपिसोड 722. भागवतसुधा 14. पुराणप्रवक्ता सूतजी जाति से सूत नहीं, ब्राह्मण थे।
(साभार, श्रीभागवतसुधा, धर्मसम्राट करपात्रीजी और पुराणविमर्श, आचार्य बलदेव उपाध्याय)
*सूत दो प्रकार के। एक - क्षत्रिय पुरुष से ब्राह्मणी स्त्री में उत्पन्न संतान जिनको धर्मशास्त्र के अनुसार सूत कहा जाता है, और दूसरे- यज्ञकुण्ड से उत्पन्न सूतजी। इन दूसरे सूतजीमें भी सांकर्य था किन्तु हवि का। बृहस्पति और इन्द्र की हवियों का मिश्रण हो गया था। इसलिये सूत कहा गया। ब्राह्मणों ने इनमें ब्राह्मणत्व का आधान कर पुराणेतिहास की कथा के लिये प्रेरित किया।
* जो जाति से सूत होते थे उनके लिये अश्वपालन और रथ हांकने का कार्य नियत था। वे राजाओं की वंशावली के ज्ञाता होते थे जो कि पुराणों का अभिन्न अङ्ग है। इस कारण से भी पुराणप्रवक्ता रोमहर्षण जी को लक्षणया सूत कहा जाने लगा और सूत व्यक्ति एवं सूत जाति में भ्रम हो गया।
| |||
| एपिसोड 721, भागवतसुधा 13 समुद्रमंथन कथा भाग 2 | 06 Nov 2022 | 00:26:04 | |
एपिसोड 721. भागवतसुधा 13.
विषयसूची -
1. वाल्मीकीय रामायण से विरोधाभास का निराकरण। श्रीमद्भागवत के अनुसार वारुणी को भगवान् की अनुमति से दैत्यों ने ग्रहण किया।
3. श्लोक संख्या 8/8/8 जिसको विगत अष्टमी (संवत्सर के आठवें मास की अष्टमी तिथि - गोपाष्टमी को सत्संग समूहमें बताये थे।)
3. अमृतपान के लिये विवाद और भगवान् का मोहिनी अवतार ।
4. भगवान् द्वारा छलपूर्वक केवल देवताओं में अमृत वितरण और राहु द्वारा छलपूर्वक देवताओं की कतार में बैठना ... ।
5. समुद्रमंथन कथा का समाजिक निहितार्थ या शिक्षा -
1.उद्यम करने पर आरम्भ में अप्रिय अथवा प्रतिकूल लक्षण प्रकट हों अथवा बाधायें उपस्थित हों तो निराश नहीं होना चाहिये। समुद्रमंथन अमृत के लिये किया गया था। किन्तु सर्वप्रथम विष प्रकट हुआ। अमृत तो सबसे अन्त में निकला। (नोट - विभिन्न पुराणों और वाल्मीकीय रामायण इत्यादि में समुद्रमंथन से उत्पन्न होने वाली वस्तुओं की संख्या और क्रम में अन्तर है। यहां श्रीमद्भागवतकी चर्चा चल रही है, अतः उसी के अनुसार बता रहे हैं।)
2. देवता और दैत्य दोनों ने समान उद्यम किया किन्तु अमृत देवताओं को ही प्राप्त हुआ क्योंकि उनकी भगवान् में भक्ति थी। तात्पर्य यह है कि सफलता केवल उद्यम से नहीं मिलती। उद्यम और भगवत्कृपा दोनों का होना आवश्यक है।
3.भक्तों की भलाई के लिये आवश्यकता पड़ने पर भगवान् छल का भी प्रयोग करते हैं।
6. माहात्म्य - समुद्रमंथन की कथा पढ़ने सुनने का उद्यम कभी भी निष्फल नहीं होता।
| |||
| एपिसोड 720,भागवतसुधा 12- समुद्रमंथन | 05 Nov 2022 | 00:18:33 | |
एपिसोड 720. भागवतसुधा 12 -
विषयसूची -
1.वैकुण्ठ के दो अर्थ - वेदान्ती और पौराणिक ?
2. वैकुण्ठनामक अवतार और वैकुण्ठधाम की रचना - पांचवें मन्वन्तर में हुयी।
3. *कच्छप अवतार और समुद्रमंथन की कथा* -
4. श्रीमद्भागवत के अनुसार समुद्रमंथन से प्रकट होने वाले 10 रत्नों की उत्पत्ति का क्रम - विष, कामधेनु, उच्चैःश्रवा अश्व, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ मणि, कल्पबृक्ष, अप्सरायें, भगवती लक्ष्मी, वारुणी और अन्तमें हाथ में अमृतकलश लिये हुये धन्वतरि।
5. वाल्मीकीय रामायण के अनुसार, *वारुणी (सुरा) को दैत्यों ने ग्रहण करने से मना कर दिया इसलिये वे असुर कहलाये। देवताओं ने सुराको ग्रहण किया, इसलिये सुर कहलाये*।
| |||
| एपिसोड 719. श्रीभागवतसुधा 11. गजेन्द्रमोक्ष | 04 Nov 2022 | 00:24:38 | |
एपिसोड 719. भागवतसुधा 11.
*गजेन्द्रमोक्ष कथा*
विचारविन्दु -
1. यह कथा चौथे मन्वन्तर की है।
कुल चौदह मन्वन्तर होते हैं। वर्तमान मे 7वां मन्वन्तर अर्थात् वैवस्वत मन्वन्तर चल रहा है. इस से पूर्व 6 मन्वन्तर- स्वायम्भुव, स्वारोचिष, औत्तमि, तामस, रैवत, चाक्षुष बीत चुके है और आगे सावर्णि आदि 7 मन्वन्तर आयेंगे.
2. त्रिकूट पर्वत की स्थिति - त्रिकूट नाम से अनेक पर्वत हैं। श्रीमद्भागवत में गजेन्द्र-ग्राह युद्ध वाले त्रिकूट पर्वत की स्थिति क्षीरसागर में बताई गयी है। क्षीरसागर में तो भगवान् विष्णु का निवास है। वह पृथिवी पर कैसे हो सकता है ? किन्तु क्षीरसागर है कहां?
समाधान - पुराणों की कथाओं में इतिहास भूगोल का सत्यापन हो भी सकता है और नहीं भी । ऐसा क्यों ? क्योंकि उनमें दृश्य और आनुश्रविक दोनों का वर्णन है। दृश्यका सत्यापन होता रहता है, आनुश्रविक का नहीं हो सकता। आनुश्रविक का श्रोत वेद में खोजना चाहिये। वेद की वेदता यही है कि वह अज्ञात का ज्ञापक है, मुख्यतः उन बातों को बताता है जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो सकता। वेद यदि बातों को बताये जिसको मनुष्य ज्ञात अथवा सत्यापित कर सके तो वेद मात्र अनुवादक हो जायेगा, उसमें वेदता नहीं रह जायेगी। वैज्ञानिक लोग शोध करके किन्ही किन्ही बातों को सिद्ध करने का जो दावा करते हैं, वह अनन्त रहस्यों में से किसी एक का मात्र संकेत होता है। अतः क्षीरसागर का भूगोल जानना मनुष्यके वशमें नहीं।
अस्तु, लौकिक धरातल पर गजेन्द्र-ग्राह युद्ध के सम्बन्ध में एक धारणा यह भी है कि यह नेपाल की नारायणी नदी में हुआ था। नेपाल से निकली हुयी नेपाल-भारत (उत्तर प्रदेश और बिहार में) की सीमा बनाने वाली विशाल नारायणी नदी है। नेपाल में और जहां तक वह दोनों देशों की सीमा बनाती है, वहां तक उसका नाम नारायणी है। इसमें नारायण का वास है इसलिये इसे नारायणी कहा जाता है।भगवान् नारायण का प्रतीक शालग्राम शिला इसी में मिलता है। नारायणीके सम्बन्ध में स्थानीय धारणा है कि यह क्षीरसागर से निकली है। जहां से यह पूर्णतया भारत में आ जाती है वहां से इसका नाम बडी़ गंडक हो जाता है। नेपाल तथा भारत के उत्तरप्रदेश और बिहार की सीमा पर नारायणी नदी के तट पर त्रिवेणीधाम है। यहां सोना, तमसा और नारायणी/गण्डकी नदियोंका संगम है।
*श्लोक सं 1 में व्यवसितो बुद्ध्या का अर्थ।
3. श्लोक सं 3 और 24 वेदान्त का सारसर्वस्व है।
4.भगवान् हरि अखिल अमरमय अर्थात् सर्वदेवमय हैं। गजेन्द्र ने किसी सगुणदेवता अथवा रूप की स्तुति नहीं किया। अतः ब्रह्मा शङ्कर इन्द्र इत्यादि में से कोई देवता नहीं आये। श्रीहरि प्रकट हुये क्योंकि वह सर्वदेवमय हैं(30)।
5. वेद ही भगवान् के वाहन गरुण हैं। वेदमय गरुण पर सवार होकर श्रीहरि आये(31)।
6.वह भगवान् हरि नारायण अखिल ब्रह्माण्ड के गुरु हैं। गजेन्द्र ने कहा - "नारायणाखिलगुरो भगवन्नमस्ते"(32)।
7. गजेन्द्र पूर्वजन्म में इन्द्रद्युम्न नामक यशस्वी राजा था। वह प्रजापालन छोड़कर अर्थात् वर्णाश्रमधर्मका उल्लंघन कर तपस्या करने लगा था, अतः अगस्त्य ऋषि ने हाथी होने का शाप दिया ।
8. गजेन्द्रमोक्ष का पाठ भोग और मोक्ष दोनों देता है। यह दुर्भाग्य भी मिटाता है और ब्रह्मज्ञान भी प्राप्त कराता है।
विशेषतः दुष्टग्रहों के कुयोग से छुटकारा पाने के लिये, दुस्वप्न के प्रभाव को दूर करने के लिये, दरिद्रता और ऋणसे मुक्ति इत्यादि के लिये इसका पाठ बहुत प्रभावकारी होता है।
| |||
| एपिसोड 718. भागवतसुधा 10. गृहस्थों का मोक्षमार्ग 5 | 02 Nov 2022 | 00:21:27 | |
एपिसोड 718. भागवतसुधा 10. गृहस्थों का मोक्षमार्ग 5.
विषयसूची -
1. *भजनक्रिया*
आदौ श्रद्धा ततः साधुसंगोऽथ भजक्रिया।
ततोऽनर्थ निवृत्तिः स्यात्ततो निष्ठा रुचिस्ततः।।
अथासक्तिस्ततो भावस्ततः प्रेमाभ्युदञ्चति।
साधकानामयं प्रेम्णः प्रादुर्भावे भवेत्क्रमः।।
धन्यस्यायं नवः प्रेमा यस्योन्मीलति चेतसि।
अन्तर्वाणिभिरप्यस्य मुद्रा सुष्ठु सुदुर्गमा।।
2. अपक्व भक्ति से ही परिपक्व भक्ति बनती है।
3. रज और तम क्षीण होकर जब सत्व की प्रधानता हो जाती है तब अन्तःकरण पवित्र और प्रसन्न होता है। और पवित्र अन्तःकरण वालेको ही भगवत्तत्व ठीक समझ में आता है।
4. *विरक्त कौन* ?
"रमा विलासु राम अनुरागी।
तजत वमन इव नर बड़भागी।।
5. *वैराज्ञ किसे कहते हैं* ?
योगसूत्र में कहा है -
"दृष्टानुश्रविकविषयवितृष्णस्य वशीकार संज्ञा वैराज्ञम्।"
6. वैराज्ञ होने तक कर्म करना अनिवार्य है ।
| |||
| एपिसोड 717 भागवतसुधा(9),गृहस्थों का मोक्षमार्ग(4) | 31 Oct 2022 | 00:12:38 | |
एपिसोड 717. भागवतसुधा 9. गृहस्थों का मोक्षमार्ग 4.
*विषयसूची* -
*अद्वैत के प्रकार - आत्माका त्रिविध अद्वैत - *भावाद्वैत , क्रियाद्वैत और द्रव्याद्वैत*।
(ध्यातव्य - यहां आत्मा के त्रिविध अद्वैत की चर्चा है। दर्शनशास्त्र की शाखाओं - अद्वैत, विशिष्टाद्वैत, केवलाद्वैत, द्वैताद्वैत , शुद्धाद्वैत की नहीं।)
*गृहस्थ भी परमपद की प्राप्ति कर सकता है किन्तु केवल स्वकर्म का पालन करते हुये,अन्य प्रकार से नहीं। भगवद्गीता में भी कहा है - स्वकर्मणा तमभ्यर्चन् सिद्धिं विन्दति मानवः।
*कर्ममार्ग से मोक्ष प्राप्त करने के लिये तीन शर्तों का पालन होना चाहिये -
1. स्वकर्म अर्थात् वही कर्म जो आपके लिये शास्त्रानुसार नियत है।
2. वह कर्म निष्काम भाव से किया जाय।
3. वह कर्म भगवान् को अर्पित करते रहें। विना भगवदर्पण के निष्कामता भी पर्याप्त नहीं।
*नारद जी के पूर्वजन्मों का वृत्तान्त। सन्तों की सेवा और उपेक्षा का फल।
एपिसोड 717. भागवतसुधा 9. गृहस्थों का मोक्षमार्ग 4.
*विषयसूची* -
*अद्वैत के प्रकार - आत्माका त्रिविध अद्वैत - *भावाद्वैत , क्रियाद्वैत और द्रव्याद्वैत*।
(ध्यातव्य - यहां आत्मा के त्रिविध अद्वैत की चर्चा है। दर्शनशास्त्र की शाखाओं - अद्वैत, विशिष्टाद्वैत, केवलाद्वैत, द्वैताद्वैत , शुद्धाद्वैत की नहीं।)
*गृहस्थ भी परमपद की प्राप्ति कर सकता है किन्तु केवल स्वकर्म का पालन करते हुये,अन्य प्रकार से नहीं। भगवद्गीता में भी कहा है - स्वकर्मणा तमभ्यर्चन् सिद्धिं विन्दति मानवः।
*कर्ममार्ग से मोक्ष प्राप्त करने के लिये तीन शर्तों का पालन होना चाहिये -
1. स्वकर्म अर्थात् वही कर्म जो आपके लिये शास्त्रानुसार नियत है।
2. वह कर्म निष्काम भाव से किया जाय।
3. वह कर्म भगवान् को अर्पित करते रहें। विना भगवदर्पण के निष्कामता भी पर्याप्त नहीं।
*नारद जी के पूर्वजन्मों का वृत्तान्त। सन्तों की सेवा और उपेक्षा का फल।
| |||
| एपिसोड 716. भागवतसुधा 8. गृहस्थों का मोक्षमार्ग - 3 | 29 Oct 2022 | 00:18:10 | |
एपिसोड 716. भागवतसुधा 8. गृहस्थों का मोक्षमार्ग 3
*सारांश* -
*जिनकी इन्द्रियां वश में नहीं और जो लोभी हैं , उनके श्रौत स्मार्त कर्म भी कल्याणकारी नहीं होते, प्रत्युत विपरीत फल देते हैं और बन्धनकारी होते हैं।
*उक्त योग्यताओं को प्राप्त कर आसक्ति और परिग्रह त्यागकर संन्यास की ओर बढे़।
*मन के सङ्कल्प विकल्पों से छुटकारा पाने के लिये प्राणायाम करें।
*इन्द्रियों की चंचलता से छुटकारा पाने के लिये प्रत्याहार करें अर्थात् इन्द्रियों को उनके विषयों की ओर जाने से रोकें और विषयों को भी निकट न आने दें। विषयों के न मिलने से इन्द्रियां स्वतः शान्त हो जाती हैं जैसे इंधन मिलने से अग्नि बुझ जाती है।
(प्राणायाम प्रत्याहार इत्यादि अष्टाङ्गयोग सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिये पातञ्जल योग वाली श्रृंखला में तत्सम्बन्धी एपिसोड खोजकर श्रवण करना चाहिये।)
*चित्तवृत्तियों के शान्त हो जाने पर चित्त ब्रह्मानन्द में मग्न हो जाता है तब वृत्तियां चित्तको पुनः क्षुब्ध नहीं करतीं (योगसूत्र वाली श्रृंखला का एपिसोड "तदा द्रष्टुः स्वरूपे अवस्थानम्" भी सुनना चाहिये)।
*गृहस्थाश्रम के त्याग के साथ त्रिवर्ग अर्थात् वित्तैषणा, पुत्रैषणा (स्त्री) और लोकैषणा (कंचन, कामिनि, लोकबडा़ई) का त्याग करने के उपरान्त ही संन्यासग्रहण होता है। इनको साथ लेकर अथवा इनको पाने की इच्छा के साथ संन्यास नहीं हो सकता। जिसने इनका त्याग नहीं किया, वह संन्यासी नहीं। और जो संन्यासी पुनः इनमें उलझ जाय , वह अपने उगले हुए को खाने वाला कुत्ता है-
(यः प्रव्रज्य गृहात् पूर्वं त्रिवर्गावपनात् पुनः।
यदि सेवेत तान्भिक्षुः स वै वान्ताश्यपत्रपः।।
*उपनिषदों और भगवद्गीता में वर्णित रथ रथी लगाम और घोडो़ं का दृष्टान्त
- शरीर रथ, जीव रथी, इन्द्रियां घोडे़, मन लगाम, बुद्धि सारथि, शब्दादि विषय मार्ग, चित्त घोडो़ं को बांधने की रस्सी, दस प्राण धुरी, धर्म और अधर्म पहिये हैं।
*चित्त की वृत्तियां सामान्यतः रजोगुण और तमोगुणप्रधान हैं। सत्वगुण की प्रधानता अपवाद है।
*वैदिक कर्म दो प्रकार के हैं - प्रवृत्तिपरक और निवृत्तिपरक। प्रवृत्तिपरक कर्म से स्वर्ग इत्यादि और बार बार जन्म-मरण की प्राप्ति होती है। निवृत्तिपरक कर्म से आत्मज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति होती है।
| |||
| एपिसोड 715.भागवतसुधा 7 - गृहस्थों का मोक्षमार्ग 2 | 28 Oct 2022 | 00:23:11 | |
एपिसोड 715. भागवतसुधा 7. गृहस्थोंका मोक्षमार्ग :-
विषयसूची-
*देवकार्य में दो और पितृकार्यमें तीन ब्राह्मणों को भोजन करायें, इससे अधिक नहीं (भाग.7.15.3-4, मनु 3.125-126)।
*अतिथि का सत्कार न होने पर वह सारा पुण्य ले लेता है (मनु 3.100)।
यदि दरिद्रता के कारण नित्य अतिथिसत्कार में असमर्थ हों तो स्वाध्याय करें (मनु 3.75)
*पांच प्रकार की हिंसा और उसके शमन के लिये पांच प्रकार के नित्ययज्ञ (मनु 3.68-70)।
*अधर्म की पांच शाखायें - विधर्म,परधर्म,आभास, उपमा (उपधर्म), और छल अर्थात् शास्त्र की मनमानी व्याख्या (भाग.7.15.12-14)
*लोभ सबसे बडा़ शत्रु। क्रोध इत्यादि दोष अपने कार्य करके शान्त हो जाते हैं किन्तु लोभ कभी शान्त नहीं होता।
*गुरु भगवान् ही होते हैं, गुरुको मनुष्य न मानें (भाग.7.15.26-27.)
*शास्त्रों में जितने भी नियम सम्बन्धी आदेश हैं, उनका तात्पर्य यही है कि पांचों इन्द्रियां और मन वश में हो जायँ।
| |||
| एपिसोड 614. भागवतसुधा 6. गृहस्थ भी सदाचार के मार्गसे होकर मोक्ष तक पहुँच सकता है। | 27 Oct 2022 | 00:17:09 | |
गृहस्थों का सदाचार और मोक्षधर्म -
विषयसूची -
*सभी कर्मों को वासुदेव के प्रति समर्पित करते हुये करें।
*जितना आवश्यक हो उतना ही घर और शरीर की सेवा करें।
*मनुष्यों का अधिकार केवल उतने धन पर है जितने से भूख मिट जाय।
*सम्पत्ति में से सन्तों और निर्बलों का भाग निकालने के उपरान्त अपने उपयोग में लायें।
*पञ्चयज्ञ से बचे हुये अन्न का भोजन करें।
*देवता, ऋषि, मनुष्य, पितर इत्यादि के रूप में परमेश्वर की ही आराधना होती है।
*ब्राह्मण को भोजन कराना सर्वोत्तम यज्ञ है।
*प्रयाग इत्यादि तीर्थों में जो धर्मकर्म किया जाता है वह अन्यत्र की अपेक्षा हजारगुना फलदाई होता है।
*भगवान् को पुरुष क्यों कहते हैं?
*भगवान् सर्वत्र समान रूप से व्याप्त हैं, तब विभिन्न शरीरों की प्रतिभा में भेद क्यों?
*प्रतिमापूजन त्रेतायुग में आरम्भ हुआ।
| |||
| एपिसोड 713. श्रीभागवतसुधा 5. उदयनाचार्य और बौद्ध भिक्षु की दिव्यपरीक्षा। | 23 Oct 2022 | 00:07:56 | |
1. उदयनाचार्य का दृष्टान्त। बौद्ध भिक्षु से शास्त्रार्थ । बौद्ध द्वारा पत्थर को जल तथा उदयनाचार्य द्वारा जल को पत्थर बनाना - दिव्य परीक्षा में ताड़ के पेंड़ से कूदने पर वेद की दुहाई देने से उदयनाचार्य का जीवित रहना और वेद को अस्वीकार करने से बौद्ध का मर जाना।
2. *न्यायशास्त्र में आस्तिकता* -
"ज्ञानाधिकरणमात्मा। स द्विविधः परमात्मा जीवात्मा चेति। तत्रेश्वरः सर्वज्ञः परमात्मा एक एव। जीवश्च प्रतिशरीरं भिन्नो विभुर्नित्यश्च।"
3. *न्यायशास्त्र और वेदान्त के सिद्धान्त में अन्तर*।
| |||
| E 712. श्रीभागवतसुधा 4 क्या नास्तिक का भी उद्धार सम्भव है? | 23 Oct 2022 | 00:21:20 | |
एपिसोड 712. श्रीभागवतसुधा 4
क्या नास्तिकों का भी उद्धार सम्भव है ?
1. नास्तिक किसे कहते हैं*?
"नास्तिको वेदनिन्दकः"।
"श्रुतिस्तु वेदो विज्ञेयो धर्मशास्त्रं तु वै स्मृति।"
ते सर्वार्थेष्वमीमास्ये ताभ्यां धर्मो हि निर्बभौ।।
योऽवमन्येत ते मूले हेतुशास्त्राश्रयाद्विजः।
स साधुभिर्बहिष्कार्यो नास्तिको वेदनिन्दकः।।
2. *नास्तिकता से समाजकी क्या हानि है *?
“प्रज्ञानाशात्मको मोहस्तथा धर्म्मार्थनाशकः ।
तस्मान्नास्तिकता चैव दुराचारश्च जायते ॥”
3. *ईश्वर को न मानना और वेदको न मानना* - यह दोनों भिन्न बातें हैं। ईश्वर को न मानने वाला भी आस्तिक हो सकता है, किन्तु वेद को न मानने वाला कदापि नहीं।
4. उदयनाचार्य द्वारा भगवान् जगन्नाथ को फटकार और नास्तिकों के उद्धार के लिये दोनों में वाद-विवाद।
5. भगवान् का स्मरण होना चाहिये , चाहे जिस भाव से हो। भक्ति से करो चाहे बैर बांधकर करो। चिन्तन होगा तो कल्याण होगा ही। प्रायः बैर में अधिक प्रगाढ़ चिन्तन होता है। तीसरी श्रणी नास्तिक की है। नास्तिक हो तो घोर नास्तिक ही बन जाओ। ईश्वर नहीं है, यही सिद्ध करने में सारी उर्जा लगा दो। किन्तु संशय में रहना ठीक नहीं। आर-पार की बात होनी चाहिये।
| |||
| एपिसोड 711. श्रीभागवतसुधा 3 | 20 Oct 2022 | 00:24:39 | |
एपिसोड 711. श्रीभागवतसुधा 3
(*ध्यातव्य* - इस समूह में हम एक क्रम से किसी ग्रन्थ की व्याख्या करते हैं। किन्तु श्रीभागवतसुधा श्रृंखला में श्रीमद्भागवत के श्लोकों का क्रम मिलाने के लिये श्रम न करें। यह श्रृंखला मुख्यतः प्रातःस्मरणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्रीजी महाराज के प्रवचनों के संकलन भागवतसुधा नामक ग्रन्थ पर आधारित है जो धानुका प्रकाशन, वृन्दावन से प्रकाशित है। )
इस एपिसोड में -
*भक्ति को प्रधान और ज्ञानको गौण स्थान दीजिये। भक्ति में मानसपूजा को प्रधान और बाह्यपूजा को गौण स्थान दीजिये। (ध्यान दें, यहां हम 1.युगानुसार 2.गृहस्थों के लिये 3. केवल प्रधान और गौण की बात कर रहे हैं। यह नहीं कह रहे कि तत्वविचार न करिये। यह भी नहीं कह रहे कि बाह्य पूजा न करें ।)
* "यस्य स्मृत्या च नामोक्त्या तपो यज्ञ क्रियादिषु।
न्यूनं सम्पूर्णतां याति सद्यो वन्दे तमच्युतम्।।"
कैसे पूर्ण हो जाता है? क्योंकि वह पूर्ण है । इसलिये उसके स्मरण से सभी कमियां समाप्त हो जाती हैं और सभी तप,यज्ञानुष्ठान इत्यादि पूर्ण हो जाते हैं।
"ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते।।"
"रामनाम को अंक है सब साधन हैं सून।
अंक गये कछु हाथ नहिं अंक रहें दस गून।।"
अतः हरिस्मरण बनाये रखिये और अन्य धर्मकर्म एवं गृहस्थी के कार्य करते रहिये।
*कर्म का प्रयोजन* है - भगवान् की पूजा।
*कर्म का स्वरूप* है - भगवान् की पूजा करने के उद्देश्य से स्वकर्मानुष्ठान।
*ज्ञान का प्रयोजन* और उपयोग है - भगवत्स्वरूप का अनुभव। क्योंकि,
"जाने बिनु न होइ परतीती।
बिनु परतीति होइ नहिं प्रीती।।
प्रीति बिना नहिं भगति दृढाई।
जिमि खगपति जल बिनु चिकनाई।।"
| |||
| एपीसोड 710. श्रीभागवतसुधा 2 | 19 Oct 2022 | 00:22:54 | |
एपिसोड 710. भागवतसुधा 2
*कलियुग में भक्ति का स्वरूप - कानों में हरिकथा, मुखमें हरिनाम, हृदयमें हरिका रूप।
*कलियुग में बाह्यपूजा की अपेक्षा मानसिक पूजा का अधिक महत्व है -
"कृष्णसेवा सदा कार्या मानसी सा परा मता।"
*कायिक और वाचिक सेवा की भी परिणति मानसी सेवा में ही होती है। बाह्य पूजा का उद्देश्य है - मन को सांसारिक जंजालों से हटाकर भगवान् में एकाग्र करना।
*जो कुछ भी करें सब भगवान् की सेवा समझकर करें और सभी कर्मों को भगवान् को अर्पित कर दें - श्रीकृष्णार्पणमस्तु।
"यत्करोषि यदस्नासि यज्जुहोसि ददासि यत्।
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम्।।"
| |||
| एपिसोड 709. भागवत सुधा -1 | 18 Oct 2022 | 00:20:48 | |
*निगमकल्पतरोर्गलितं फलम् का अर्थ।
*पिबत भागवतं रसमालयं में आलयम् का अर्थ।
*शुक उसी फल में चोंच मारता है जो सबसे अधिक मीठा हो।
*भागवतकथा देवताओं के लिये दुर्लभ है।
| |||
| एपिसोड 708. राधासुधा- भक्ति किसे कहते हैं? | 12 Oct 2022 | 00:11:30 | |
1. भक्ति क्या है?
राधासुधा में करपात्रीजी महाराज भक्तिरसायन उद्धृत करते हुये कहते हैं -
"द्रुतस्य भगवद्धर्माद् धारावाहिकतां गता।
सर्वेषे मनसो वृत्तिर्भक्तिरित्यभिधीयते।।"
श्रीमद्भागवत में भगवान् स्वयं कहते है-
मद्गुण श्रुतिमात्रेण मयि सर्वं गुहाशये।
मनोगतिरविच्छिन्ना यथागङ्गाम्भसोऽम्बुधौ।।
भक्तिसुख में भोग और मोक्ष दोनों की इच्छा बाधक है। "सगुनोपासक मोक्ष न लेहीं।
तिन्ह कहँ राम भगति निज देहीं।।"
व्याख्या सुनने के लिये आडियो प्ले करें ।
| |||
| एपिसोड 707.श्रीमाता की उपासनाके तीन मार्ग - ज्ञानयोग क्रियायोग भक्तियोग। उमासंहिता, 51.6-12. | 30 Sep 2022 | 00:11:59 | |
*ज्ञानयोग, क्रियायोग और भक्तियोग की परिभाषा एवं उपासना का क्रम। *भगवती की उपासना में प्रत्येक मास के शुक्लपक्ष की तृतीया का विशेष महत्व ।
| |||
| एपिसोड 706. श्रीदुर्गा सप्तशती अ. 11 एवं शिवमहापुराण,उमासंहिता, अ. 50 - दुर्गा शाकम्भरी। | 29 Sep 2022 | 00:10:19 | |
श्रीदुर्गा सप्तशती अध्याय 11, श्लोक 40-55 एवं शिवमहापुराण, उमासंहिता, अध्याय 50।
* "दुर्गा" नाम कब और कैसे पडा़ ? दुर्गा अ़वतार को ही शाकम्भरी और शताक्षी भी कहते हैं।
* कुपुत्रो जायेत् क्वचिदपि कुमाता न भवति। बच्चे भले ही माता को भूल जायें, माता बच्चों को नहीं भूलती। बच्चों के द्वारा स्मरण करने पर वह दौड़ पड़ती है। बच्चों को वह सदैव देखती रहती है। विना देखे उसका एक क्षण युगों की भांति बीतता है।
भगवती शाकम्भरी दुर्गा देवी स्वयं कहती हैं -
वत्सान्दृष्ट्वा यथा गावो व्यग्रा धावन्ति सत्वरम्।
यथैव भवतो दृष्ट्वा धावामि व्याकुला सती।।
मम युष्मानपश्यन्ताः पश्यन्ता बालकानिव।
अपि प्राणान्प्रयच्छन्त्याः क्षण एको युगायते।।
| |||
| E 705. गुरुगीता- गुरुसेवा | 31 Aug 2022 | 00:16:34 | |
सद्गुरुसुश्रूषा श्रीमद्भागवत में कहा है -
योगी-संन्यासी का वास्तविक नियम और स्वभाव जानने का प्रयास करना उसी प्रकार असम्भव है जैसे आकाश में किसी पक्षी का पदचिह्न खोजना। फिर ऐसे गुरु की सेवा कैसे करें ? वैसे भी सेवाधर्म अत्यन्त कठिन है। भरतजी ने कहा - सबतें सेवक धरमु कठोरा। उसमें भी सद्गुरुसेवा । सद्गुरुकी वास्तविक सेवा जानना अत्यंत कठिन है। गुरुगीता में स्वयं भगवान् शङ्कर कहते है -
" देव किन्नर गंधर्वाः पितरो यक्ष चारणाः।
मुनयोऽपि न जानन्ति गुरुसुश्रूषणे विधिम्।।
न मुक्तो देवगंधर्वाः पितरो यक्ष किन्नराः।
ऋषयः सर्वसिद्धाश्च गुरुसेवा पराङ्मुखाः।"
शेष आडियो प्ले करके सुनें ....
| |||
| एपिसोड 704. शिवपञ्चाक्षर मन्त्रप्रयोगके गूढ़ रहस्य | 22 Aug 2022 | 00:10:41 | |
*शिवपञ्चाक्षर मन्त्र*
* विना दीक्षा लिये कोई मन्त्र जपने से विपरीत फल और नरक मिलता है। केवल शिवपंचाक्षर एक ऐसा मन्त्र है जिसका जप विना दीक्षा लिये भी कर सकते हैं। किन्तु दीक्षा लेकर जप करें तो कोटि-कोटि गुणा अधिक फलदाई होता है।
* साक्षात् शिव ने अपने पांचों मुखों से क्रमशः पञ्चाक्षर मन्त्र के एक एक अक्षर का उपदेश ब्रह्माजी को किया था।
*उच्चारण विधि* - (1) द्विज पुरुषों वाले क्रम में - इस मन्त्रका प्रथम द्वितीय और चतुर्थ अक्षर उदात्त, तृतीय अक्षर अनुदात्त और पांचवां अक्षर स्वरित है।
2. स्त्रियों और द्विजेतरों वाले क्रम में - प्रथम अक्षर अनुदात्त , द्वितीय उदात्त, तृतीय स्वरित , चतुर्थ और पंचम उदात्त हो जायेगा
* य के स्थान पर यै कर देने से यह शिव के स्थान पर देवी का मूल मन्त्र हो जाता है।
| |||
| एपिसोड 703. कल्पभेदसे ब्रह्मा विष्णु रुद्र की एक दूसरे से उत्पत्ति एवं शिवकी स्थाणुता का रहस्य। | 15 Aug 2022 | 00:05:15 | |
कल्प भेद से कभी विष्णुसे ब्रह्मा और ब्रह्मासे रुद्र की उत्पत्ति होती है, कभी ब्रह्मासे विष्णु और विष्णु से रुद्रकी, कभी रुद्र से आरम्भ होकर यह यह क्रम चलता है।
एक कल्प में ब्रह्माजी ने भगवान् रुद्र से सृष्टिरचना करने की प्रार्थना किया। रुद्र ने अपने ही समान अमर रुद्रों की रचना कर डाला। तब ब्रह्माजी ने कहा ऐसी सृष्टिकी नहीं मरणशील सृष्टि की रचना कीजिये। रुद्रने कहा, मैं ऐसा नहीं कर सकता। तदुपरान्त वह और उनके द्वारा रचे गये रुद्र सृष्टिरचना से उपरत होकर स्थाणु की भांति स्थित हो गये।
| |||
| एपिसोड 702. वेद,वेदाङ्ग(षड्शास्त्र), षड्दर्शन,चतुर्दश विद्या,अष्टादश विद्या और इतिहास | 13 Aug 2022 | 00:14:08 | |
वेद,वेदाङ्ग(षड्शास्त्र), षड्दर्शन,चतुर्दश विद्या,अष्टादश विद्या और इतिहास :-
1. वेद - ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद।
2. वेदाङ्ग -
शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष - यह छः वेदाङ्ग कहे गये हैं। इन्हीको छः शास्त्र भी कहते हैं।
3. चतुर्दश विद्या -
चार वेद + छः शास्त्र + मीमांसा , न्याय, पुराण और धर्मशास्त्र (स्मृतियां) - यह चौदह विद्या कही गयी हैं।
"अङ्गानि वेदाश्चत्वारो मीमांसा न्यायविस्तरः ।
पुराणं धर्मशास्त्रञ्च विद्या ह्येताश्चतुर्दश" ।। वायवीय संहिता,1/25।।
4. अष्टादश विद्या - उक्त चौदह विद्याओं में आयुर्वेद,धनुर्वेद,गंधर्ववेद और अर्थशास्त्र इन चार को जोड़कर गणना करते हुये अठारह विद्यायें कही गयी हैं
आयुर्वेदो धनुर्वेदो गांधर्वश्चेत्यनुक्रमात्।
अर्थशास्त्रं परं तस्माद्विद्या ह्यष्टादश स्मृताः।।उक्त, 1/26।।
उक्त सभी विद्याओं के प्रवर्तक साक्षात् शिव हैं। उन्होने इनकी रचना कर ब्रह्माजीको दिया।
अष्टादशानां विद्यानामेतेसां भिन्नवर्त्मनाम्।
आदिकर्ता कविः साक्षाच्छूलपाणिरिति श्रुतिः।।
5. षड्दर्शन - सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा और वेदान्त - इन छः को दर्शन कहते हैं। षड्शास्त्र और षड्दर्शन के अन्तर को स्पष्ट समझना चाहिये।
6. इतिहास - रामायण और महाभारत को इतिहास कहते हैं।
यह हुआ पारिभाषिक वर्गीकरण । किन्तु व्यवहार में उपरोक्त सभी को और तन्त्रशास्त्र सहित अन्य सनातनी धर्मग्रन्थों को भी शास्त्र कह देते हैं। इस प्रकार "वेद-शास्त्र" जुड़वां शब्द प्रयोग कर लेते हैं।
| |||
| एपिसोड 701. श्रावणपूर्णिमा विशेषांक - पञ्चार जगच्चक्र और सदाशिव का व्यूहचतुष्ट्य | 11 Aug 2022 | 00:11:37 | |
एपिसोड 701. श्रावणपूर्णिमा विशेषांक - पंचार जगच्चक्र और सदाशिव से महेश्वरादि व्यूहचतुष्ट्य की उत्पत्ति। शिवमहापुराण के अनुसार,
1. सदाशिव समष्टिरूप हैं। महेश्वर, रुद्र, विष्णु और ब्रह्मा यह चारों सदाशिवके व्यष्टिरूप हैं। सदाशिव आकाशतत्व के अधिपति हैं।
2. सदाशिव के हजारवें भाग से महेश्वरकी उत्पत्ति होती है। महेश्वर वायु तत्वके अधिपति हैं।
3. महेश्वरके हजारवें भागसे रुद्रमूर्तिकी उत्पत्ति होती है। रुद्र गौरीशक्तिसे युक्त हैं और तेजस्तत्वके स्वामी हैं। जीवोंको जन्म-मरण-दुःखादि से विश्राम देने के लिये और उनके कर्मपरिपाक के लिये यह रुद्र ही सृष्टिका संहार करते हैं।
4. रुद्रके हजारवें भाग से सृष्टिके पालनकर्ता विष्णु की उत्पत्ति होती है। विष्णु रमाशक्ति से युक्त हैं और जलतत्वके अधिपति हैं। इनका प्रतिष्ठा नामक स्थितिचक्र वासुदेव अनिरुद्ध संकर्षण और प्रद्युम्न से युक्त है।
5. विष्णुके हजारवें भाग से ब्रह्मा उत्पन्न होते हैं जो सद्योजात नामक शिवके मुखरूप हैं और पृथ्वीतत्व के अधिपति हैं। यह सरस्वती से युक्त हैं। ब्रह्माके व्यष्टिरूप हैं - हिरण्यगर्भ, विराट्, पुरुष और काल। रुद्र द्वारा संहार करके प्रकृति में लीन किये गये जीवों के कर्मपरिपाक होने पर फलभोगके लिये स्त्री-संतान और दुःख-सुख इत्यादि के निमित्तों का निर्धारण करना ब्रह्मा का कार्य है।
6. यह जगत् चक्र पंचभूतात्मक है तथा शिवके सृष्टि, स्थिति , संहार, अनुग्रह, और तिरोधान नामक पांच कार्यों से युक्त होने के कारण पञ्चारचक्र कहा जाता है। इसीको ब्रह्माण्ड कहा जाता है।
| |||
| एपिसोड 700. प्रणवमीमांसा - पातञ्जल योगसूत्र एवं श्रीशिव महापुराण। | 07 Aug 2022 | 00:05:35 | |
।।तस्य वाचकः प्रणवः।। तज्जपस्तदर्थभावनम्।।
* प्रणव के अर्थ को जान लेना ही शिवको जानना है।
*प्रणव ही ब्रह्मा से लेकर तृणपर्यंत समस्त प्राणियों का प्राण है, इसीलिये इसको प्रणव कहते हैं।
* प्रणव शिव का निवास भी है और प्रणव ही स्वयं शिव भी है।
* शंकरजी काशी में देह छोड़ने वाले जीव को इसी प्रणव का उपदेश देकर मुक्ति प्रदान करते हैं।
| |||
| एपिसोड 699. भगवद्गीता भोग और मोक्ष दोनों प्रदान करती है। | 07 Aug 2022 | 00:07:00 | |
भगवद्गीता भौतिक उन्नति में कदापि बाधक नहीं है। यह तो भोग और मोक्ष दोनों प्रदान करती है। इसका प्रमाण है स्वयं भगवान् का वचन -
"योगक्षेमं वहाम्यहम्" , "गीताज्ञानमुपाश्रित्य त्रींल्लोकान्पालयाम्यहम्" ...इत्यादि।
| |||
| एपिसोड 698. रामेश्वर एवं घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रादुर्भाव | 31 Jul 2022 | 00:16:30 | |
नारायण। "सेतुबन्धे तु राशं घुश्मेशं च शिवालये।" रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्राकट्य और श्रीराम द्वारा स्थापना की कथा सर्वविदित ही है। अतः उसका अति संक्षेप में वर्णन करते हुये इस एपिसोड में घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्राकट्य और नामकरण का रहस्य बताया गया है। घुश्मा नामक ब्राह्मणी की भक्ति से प्रसन्न होकर प्रकट हुये घुश्मेश्वर।
| |||
| एपिसोड 697. भगवद्गीता, करपात्र विशेषांक 3. वेदान्त और कर्मयोग | 30 Jul 2022 | 00:18:48 | |
*जो यह समझते हैं कि वेदान्त कर्मकी उपेक्षा करता है अतः भौतिक उन्नति में बाधक है, वे वस्तुतः वेदान्त समझते ही नहीं अथवा प्रमादी हैं। वेदान्तकी ओट में प्रमाद ठीक नहीं।*
*जितने प्रकार के ज्ञान हैं, सबका यही उद्देश्य है कि दुःख मिटे और सुख प्राप्त हो*।
*किसको किस वस्तु से सुख मिलता है, उस सुख में कितना स्थायित्व है और उस सुख से अन्य प्राणियों को कितना सुख और दुःख मिलता है - इसका विचार ही धर्मशास्त्र का विषय है।
| |||
| एपिसोड 695. भगवद्गीता, करपात्र विशेषांक 2. नामस्मरणके साथ शास्त्रविहित कर्म भी करो। | 29 Jul 2022 | 00:22:23 | |
एपिसोड 695. श्रीमद्भगवद्गीता, करपात्र विशेषांक 2.
*जो स्वकर्म को छोड़कर केवल भगवन्नाम का जप करता है वह भगवान् का ही द्रोही है।*
*अपहाय निजं कर्म कृष्ण कृष्णेति वादिनः।
ते हरेर्द्वेषिणः पापाः धर्मार्थं जन्म च हरेः।।*
*जब भगवान् स्वयं भी धर्मकी रक्षा के लिये अवतार ग्रहण करते हैं तब मनुष्यको तो धर्मरक्षा के लिये कर्म अवश्यही करना चाहिये!*
*संन्यासी का भी कर्तव्य है कि देश धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिये उचित प्रयत्न करे।*
*अर्जुन ने जो प्रश्न किया था कि कुल के वीरों के न रहने पर विधवा स्त्रियों का शील दूषित हो जायेगा वे वर्णसंकर सन्तानें उत्पन्न करेंगी , उसका उत्तर यही है कि कायरों की तो सधवायें भी सदाचारिणी नहीं रह सकेंगी। अतः वर्तमानमें जो कर्तव्य सम्मुख है उसका पालन करो।
| |||
| एपिसोड 693.भगवद्गीता करपात्र जयन्ती विशेषांक 1. - क्या वेदान्त अकर्मण्य बनाता है? | 28 Jul 2022 | 00:16:24 | |
प्रातःस्मरणीय करपात्र स्वामीजी महाराज के प्रवचनों के संकलन गीतासुधा के प्रथम खण्ड अध्याय 23 पर आधारित व्याख्यान। अन्य सहायक ग्रन्थों - शङ्करानन्दी गीतातात्पर्यबोधिनी, गीताशाङ्करभाष्य आनन्दगिरि टीका, मधुसूदन सरस्वतीकृत गीतागूढार्थ दीपिका तथा उडि़या बाबाकृत गीतातत्वालोक इत्यादि के आलोक में सम्पादित।
| |||
| एपिसोड 687. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिङ्ग की उत्पत्ति | 18 Jul 2022 | 00:06:01 | |
एपिसोड 687.
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों की गणना में सोमनाथ का प्रथम और मल्लिकार्जुन का दूसरा स्थान है।
*नाम का अर्थ - मल्लिका पार्वतीजी का नाम है और अर्जुन = शिवजी का। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग इन्ही दोनों का समन्वित रूप है ।
*उत्पत्ति - पृथिवीकी परिक्रमा करने की शर्त पूरी करने के लिये कार्तिकेय जी पृथिवी की परिक्रमा कर रहे थे। इधर गणेशजी ने माता-पिता की परिक्रमा कर शर्त जीत लिया और गणेश जी का विवाह हो गया। कार्तिकेय जी लौटकर कैलास पर आये तो नारदजी ने उन्हे यह समाचार सुनाया। इसे सुनकर कार्तिकेयजी माता-पिता के मनाने पर भी अप्रसन्न होकर क्रौञ्च पर्वत पर चले गये। शिव-पार्वती ने मनाने के लिये ऋषियोंको भेजा किन्तु नहीं माने। तब शिव-पार्वती स्वयं क्रौञ्च पर्वत पर गये। उन्हे आते हुये जानकर कार्तिकेय जी क्रौञ्च पर्वत छोड़कर दूर चले गये। तब शिव-पार्वती ज्योतिरूप में वहीं विराजमान हो गये। तबसे प्रत्येक अमावस्या को शिवजी और प्रत्येक पूर्णिमा को पार्वतीजी वहां जाते हैं।
| |||
| एपिसोड 686. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति। | 17 Jul 2022 | 00:00:28 | |
*सोम= चन्द्रमा। सोमनाथ = चन्द्रमा के स्वामी, चन्द्रमा द्वारा विशेषरूप से पूजित।
* चन्द्रमा अपने श्वसुर दक्षके शाप से क्षयरोग से ग्रस्त हो गये। तब देवताओं की प्रार्थना पर ब्रह्माजी ने उपाय बताया कि प्रभास तीर्थ में शिवजी की आराधना करो।
चन्द्रमाने छः मास तक मृत्युञ्जय मन्त्र का जप करते हुये शिवजी की आराधना किया। आराधना से प्रसन्न होकर शिवजी प्रकट हुये और चन्द्रमा का आंशिक शापमोचन करते हुये कहे कि क्रमसे मास के पन्द्रह दिन तक प्रतिदिन तुम्हारी एक एक कला बढे़गी और अगले पन्द्रह दिन तक प्रतिदिन एक- एक कला क्षीण होगी। और पुनः उसी क्रमसे बढे़गी।
*सोमनाथ के आराधन पूजन और वहां स्थित चन्द्रकुण्ड में निरन्तर छः मास तक स्नान का विशेष फल यह है कि क्षयरोग और कुष्ठरोग नष्ट होते हैं। अन्य मनोकामनों की पूर्ति होना भी सोमनाथ तीर्थका सामान्य फल है।
| |||
| एपिसोड 685. शिवमहापुराण, काशी विश्वेश्वर। काशी,प्रयाग एवं अयोध्या के प्रसिद्ध शिवलिंग। काशीमाहात्म्य | 16 Jul 2022 | 00:24:24 | |
।
*काशीमें अविमुक्त, तिलभाण्डेश्वर इत्यादि शिवलिंग।
*प्रयागमें दशाश्वमेध तीर्थ में ब्रह्मेश्वर नामक शिवलिंग ,सोमतीर्थ में सोमेश्वर नामक शिवलिंग।
* अयोध्या में नागेश्वर महादेव।
* काशी नगरी का अवतरण।
*परब्रह्म परमात्मा का स्त्री-पुरुष दो भागों में विभक्त होना।
*काशी विश्वेश्वर का प्राकट्य और माहात्म्य ।
*सदाशिव द्वारा काशी को प्रथमतः अपने त्रिशूल पर धारण करना और पुनः उसे मर्त्यलोक में स्थापित करना।
* काशी ब्रह्माण्ड से अलग है और सृष्टि का अन्त होने पर शिवजी काशी को पुनः अपने त्रिशूल पर धारण कर लेते हैं और ब्रह्मा द्वारा नवीन सृष्टि की रचना होने पर पुनः मर्त्यलोक में स्थापित कर देते हैं।
* काशी नाम का अर्थ।
* ज्ञानी तो सर्वत्र मुक्त है, किन्तु काशी में मरने वाले समस्त प्राणी मुक्त हो जाते हैं।
*जो धर्मात्मा हैं वे काशी में प्राण त्यागकर ईसी जन्म के पश्चात् अथवा शीघ्र ही मुक्त हो जाते हैं। जो पापात्मा हैं वे काशी में मरते हैं तो अगले कुछ जन्मों तक भैरवी यातना भोगकर मुक्त होते हैं।
* काशीवास से संचित और क्रियमाण कर्म नष्ट हो जाते हैं। किन्तु प्रारब्धकर्म केवल भोगने से नष्ट होता है।
* एक ब्राह्मण को काशीवास कराने वाला स्वयं भी काशीवास का फल प्राप्त करके मुक्त हो जाता है।
* काशी में मरण और प्रयाग में मरण के फल में अन्तर।
| |||
| एपिसोड 684. श्रावण विशेषांक। कोटिरुद्र संहिता, द्वादश ज्योतिर्लिंग | 15 Jul 2022 | 00:11:56 | |
*द्वादश ज्योतिर्लिंग ।
*द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नित्यस्मरण का फल ः- सकाम करने से कामनापूर्ति और निष्काम करने से जन्म-मरण मुक्ति।
* शिवलिंग पर चढा़या गया नैवेद्य प्रसाद ग्राह्य है। यह पापनाशक है। इसमें शंका नहीं करनी चाहिये (चण्डाधिकार इत्यादि अपवाद की चर्चा अलग एपिसोड में की गयी है)।
* किसी भी एक ज्योतिर्लिंग का छः मास अनवरत निष्काम पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। (परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम, मध्य प्रदेश, श्रावण कृष्ण द्वितीया, सं 2079, दि. 15/07/2022)
| |||
© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify