Retour

Explorez tous les épisodes du podcast Din Bhar

Plongez dans la liste complète des épisodes de Din Bhar. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.

Rows per page:

1–50 of 1000

TitreDateDurée
माइक्रोसॉफ़्ट के सिक्योरिटी अपडेट ने दुनिया को कितना नुक़सान पहुंचाया?: दिन भर, 19 जुलाई19 Jul 202400:33:59
आज दुनियाभर में अचानक हाहाकार क्यों मच गया, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से कितना बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ, आरएसएस और बीजेपी के बीच किन मुद्दों पर असहमति है, असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण नियम-1935 क्यों रद्द किया जा रहा है, बाइडेन क्या दवाब में आएंगे और ट्रंप गोलीकांड के बाद कितनी बदली है अमेरिकी की पॉलिटिक्स? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत
BJP में खींचतान के बीच अखिलेश यादव के ऑफर में कितना दम है?: दिन भर, 18 जुलाई18 Jul 202400:26:03
यूपी BJP की रिपोर्ट में क्या है, अखिलेश यादव के ऑफर का क्या मतलब है, मुजफ्फरनगर पुलिस को कांवड़ यात्रा के लिए फरमान क्यों जारी करना पड़ा और इस पर आपत्ति क्या है, NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ और आज पटना में सीबीआई को कितनी बड़ी कामयाबी मिली? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत
ब्रिटेन में लेबर पार्टी का वनवास खत्म करने वाले किएर स्टार्मर कौन हैं?: दिन भर, 5 जुलाई05 Jul 202400:26:10
हाथरस हादसे में अब क्या सामने आया है, भोले बाबा उर्फ़ सूरजपाल का सियासी रसूख कितना है, अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर वकीलों के लेटर में क्या लिखा है और वकीलों के दावे में कितनी सच्चाई है, ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर कौन हैं, ऋषि सुनक अब क्या करेंगे और ब्रिटेन के चुनावी नतीजे का भारत के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत
कांग्रेस की किन ग़लतियों के चलते नेता पार्टी छोड़ रहे हैं?: दिन भर, 05 मार्च05 Mar 202400:24:40
क्यों राज्य दर राज्य कांग्रेस का कुनबा सिकुड़ता जा रहा है, पार्टी क्यों उस ज़मीन को भी गवांती जा रही है, जो हाल तक उसकी मुट्ठी में थी, डीयू के पूर्व प्रो. साईंबाबा 10 साल से UAPA के तहत जेल में बंद थे, साईंबाबा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया, किन सबूतों के आधार पर गिरफ़्तारी हुई थी और कोर्ट ने आज क्या कहा, राजस्थान में टॉपर भी पेपर लीक के सहारे बना था सब इंस्पेक्टर, कैसा हुआ भंडाफोड़, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रोड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- नितिन रावत
‘मोदी का परिवार’ कैंपन पिछले चुनाव की तरह हिट होगा?: दिन भर, 04 मार्च04 Mar 202400:28:39
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने ही एक 25 साल पुराने फ़ैसले को क्यों पलटते हुए विधायकों-सासंदों के पर कतर दिए, क्या 'मोदी का परिवार' कैंपन, पिछले चुनाव के 'मैं भी चौकीदार' की तरह कमाल कर पाएगा, कलकत्ता हाई कोर्ट के एक जज साहब कोर्ट की बजाय संसद में बैठना चाहते हैं, किस पार्टी से लड़ सकते हैं और एक मौजूदा जज का चुनावी अखाड़े में उतरना कितना सही है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
BJP ने खास फॉर्मूले से बनाई लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट: दिन भर, 01 मार्च01 Mar 202400:24:46
भाजपा की पहली लिस्ट कैसी होगी, महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने कैसे बीच का रास्ता निकाला, असम में CAA को लेकर पुरज़ोर विरोध की तैयारी चल रही है यहां और सरकार इस बात पर अड़ी है कि CAA तो आकर ही रहेगा, एक रिपोर्ट ये कह रही है कि लोकतंत्र के लिए ये साल बहुत ज़रूरी है.. 64 देशों में चुनाव हैं.. मगर एक पहलू और है जिसे सुनना हर नागरिक के लिए ज़रूरी है, वो क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
मोदी के दौरे से पहले शेख शाहजहां की गिरफ़्तारी का मतलब क्या है?: दिन भर, 29 फरवरी29 Feb 202400:24:22
55 दिनों से सबकी नज़रों से दूर शाहजहां शेख पर आज पुलिस की नज़र पड़ी, वो भी संदेशखली में ही, कैसे हुई गिरफ़्तारी, कोर्ट में क्या हुआ और अब क्या राजनीतिक बवाल कटा है, वॉल्ट डिज़नी और रिलायांस के बीच करार हो गया है, डिज़नी की क्या मजबूरी थी जो उसे स्टार का साथ छोड़ना पड़ा, सांसदों की एक रिपोर्ट कार्ड आई है, कौन कितने दिन आया, किसने कितने सवाल पूछे, कौन रहा टॉप, सुनिए दिन भर में 'नितिन ठाकुर' के साथ.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
सुक्खू सरकार बच गई लेकिन 90 दिन बाद क्या होगा?: दिन भर, 28 फरवरी28 Feb 202400:25:44
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सरकार जाते-जाते बची है और सुक्खू सरकार पर आया संकट फिलहाल 3 महीने के लिए टलता हुआ दिख रहा है. कांग्रेस ने ये डैमेज कंट्रोल कैसे किया, राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने सपा में सेंधमारी कैसे की और इससे कांग्रेस की चिंता भी क्यों बढ़ गई, देश के समुद्री राज्य गुजरात से ड्रग्स की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ में आई है. सुरक्षा एजेंसियों ने कैसे इस मिशन को अंजाम दिया गया और गुजरात में लगातार ड्रग्स की आवक क्यों बढ़ गई है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत
BJP ने यूपी, हिमाचल में और कर्नाटक में कांग्रेस ने क्या ‘खेल’ कर दिया?: दिन भर, 27 फरवरी27 Feb 202400:26:21
आज देश के 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. जिसमें खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. जानेंगे आज किसकी बात बनी और किसकी बात बनते-बनते रह गई, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की हत्या के तार कैसे विदेश से जुड़े दिख रहे हैं, इस साल भारत एस्ट्रोनॉट भेजने की तैयारी कर रहा है, जिनके के नाम आज पीएम मोदी ने सामने रखे लेकिन अंतरिक्ष में भेजने की प्रक्रिया क्या होती है, पेटीएम पर आरबीआई के एक सर्कुलर की वजह से संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्या ये संकट कम्पनी के लिए बड़ा है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत
नफे सिंह राठी हत्याकांड में कौन-कौन से एंगल खंगाल रही है पुलिस? : दिन भर, 26 फरवरी26 Feb 202400:33:11
हरियाणा में हुए हत्याकांड पर भारी बवाल मचा है, विधानसभा में आज गृह मंत्री ने सीबीआई जांच का ऐलान भी किया, गांव और शहर के खर्चों पर एक रिपोर्ट आई है, इसमें क्या ख़ास है, रांची टेस्ट में टीम इंडिया ने अंग्रेज़ों को धूल चटाकर सीरीज़ अपने नाम कर ली, कौन से फैक्टर भारी पड़े इंग्लिश टीम पर, आज 72 साल की उम्र में गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
पिछले चुनाव की ‘कमजोर कड़ी’ को कैसे साध रहे हैं पीएम मोदी?: दिन भर, 23 फरवरी23 Feb 202400:27:12
मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र में थे तो सबसे पहले आज दिन भर के क्या अपडेट्स रहे, लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की नज़र इन सीटों को साधने पर है, मणिपुर हाईकोर्ट ने फैसला वापस लेने के पीछे क्या वजह बताई,ये फैसला दोनों समुदायों के बीच की दूरियों को क्या कम करेगा, क्या ये फैसला पब्लिक सेंटीमेंट्स में बदलाव लाने का काम करेगा, रांची टेस्ट में जो रूट के खिलाफ भारत की स्ट्रेटजी क्यों काम नहीं आई और क्या दूसरे दिन की पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी? 

प्रड्यूस - अंकित द्विवेदी 
साउंड मिक्स- कपिलदेव सिंह
दिल्ली में AAP और कांग्रेस ने गठबंधन के लिए कैसे निकाला बीच का रास्ता?: दिन भर, 22 फरवरी22 Feb 202400:28:59
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 का Formula तय हुआ है, लेकिन अभी सारे झगड़े सुलझे नहीं हैं, सरकार गन्ना किसानों के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल FRP बढ़ाने वाली है, इसका फ़ायदा है भी या बस आंकड़ों की चालबाज़ी है, युवा किसान की मौत के बाद किसान आंदोलन आगे क्या मोड़ लेगा, कल से रांची में इंडिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मेच शुरु होने वाला है, बुमराह नहीं खेलेंगे, इंग्लैंड ने भी प्लेइंग 11 को बदला है, लेकिन फ़ायदा किसको मिलेगा, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. 

प्रड्यूस- कुंदन 
साउंड मिक्स- नितिन रावत
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच डील पर मुहर, इनसाइड स्टोरी सुनिए: दिन भर, 21 फरवरी21 Feb 202400:29:10
उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है, दोनों दलों के दिल ना-ना करते हुए कैसे मिले…और 'यूपी के लड़के' की जोड़ी लोकसभा चुनाव में क्या गुल खिलाएगी, आज किसान आंदोलन में दिनभर क्या घटा? सरकार को किसानों को देने के लिए नया ऑफर क्या है और आंदोलन को लेकर पंजाब और हरियाणा की सरकारें क्यों आमने-सामने हैं, 10 करोड़ लोगों पर की गई कोविड वैक्सीन के इम्पैक्ट से जुड़ी नई स्टडी क्या कहती है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत
हाथरस हादसे में पुलिस को किस-किस की तलाश?: दिन भर, 4 जुलाई04 Jul 202400:26:17
हाथरस हादसे में अपडेट क्या है और पुलिस को क्या सूरजपाल की तलाश है, चंद्रबाबू नायडू की पुरानी डिमांड क्या पूरी हो पाएगी, राजस्थान सरकार में मंत्री मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा क्यों दिया और राजस्थान बीजेपी में क्या सब ठीक है, UK इलेक्शन के तीन बड़े मुद्दे क्या हैं और लेबर पार्टी क्यों बढ़त बनाते दिख रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत
Supreme Court में CJI Chandrachud ने वीडियो चलाकर मसीह को खूब लताड़ा, अंदर क्या-क्या हुआ?: दिन भर, 20 फरवरी20 Feb 202400:23:24
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का रिजल्ट क्यों पलट दिया, रिटर्निंग ऑफ़िसर पर सुप्रीम कोर्ट क्या एक्शन लेगा, हॉर्स ट्रेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जंगल की पुरानी परिभाषा क्या है और गोदावर्मन केस क्या था, सुप्रीम कोर्ट क्यों सरकार को जंगल की परिभाषा याद दिला रहा है, रूस-यूक्रेन युद्ध में सामिरक दृष्टि से अवदीव्‍का कितना अहम है, अवदीव्‍का पर कब्जे से क्या पुतिन को चुनावी लाभ होगा और क्या यूक्रेन को आर्मी चीफ़ बदलने का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा?  सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
मोदी- राहुल यूपी पहुंचे लेकिन यूपी को साधेगा कौन?: दिन भर, 19 फरवरी19 Feb 202400:27:51
प्रधानमंत्री और राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में थे, पीएम ने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया तो राहुल न्याय यात्रा कर रहे हैं, दोनों ने क्या क्या साधा सरकार ने आंदोलनरत किसानों के सामने जो प्रस्ताव रखा, उसमें कितना दम है और क्या 5 फ़सलों पर MSP लेकर किसान वापस लौट जाएंगे, फ़िलिस्तीन-इज़रायल की लड़ाई का मामला इंटरनेशल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में पहुंचा है, 51 देश इस मामले में भागीदार हैं, क्या होगा इज़रायल हमास युद्ध पर इसका असर, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
भारत बंद के बाद किसान आंदोलन में अब आगे क्या होना है?: दिन भर, 16 फरवरी16 Feb 202400:30:22
किसान संगठनों और सरकार के बीच बात बिगड़ते-बिगड़ते आज भारत बंद तक पहुंच गई, किसान लिखित में सरकार से क्या चाह रहे हैं, बंगाल के संदेशखाली में सियासी मजमा क्यों जुटा है, एफएसएल की रिपोर्ट के बाद क्या एल्विश यादव और फसेंगे और जापान मंदी के चपैट में कैसे आया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूस- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत
इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के हथौड़े से क्या बदल पाएगा: दिन भर, 15 फरवरी15 Feb 202400:29:11
इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक क़रार क्यों दिया और पार्टियों के चुनाव प्रबंधन पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा? किसान संगठनों के दिल्ली कूच का क्या अपडेट रहा, पंजाब में रेल रोकने का कितना असर दिखा और MSP के गारंटी वाले क़ानून पर किसान क्यों अड़े हैं? महाराष्ट्र में एनसीपी पर कब्ज़ा करने के बाद अजित पवार की निगाहें कैसे शरद पवार के गढ़ पर है और कैंसर की वैक्सीन को लेकर देश-दुनिया में क्या कोशिशें चल रही हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
किसान आंदोलन में कल क्या होगा और सोनिया क्यों गईं राजस्थान?: दिन भर, 14 फरवरी14 Feb 202400:30:01
किसान आंदोलन में आज शंभू बॉर्डर पर क्या हुआ, इससे किसको राजनीतिक फायदा होगा, सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा, उन्होंने राजस्थान को ही क्यों चुना, नवाज़ शरीफ़ का नाम प्रधानमंत्री की रेस से क्यों बाहर हो गया, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने शहबाज शरीफ को किन शर्तों पर दिया समर्थन, तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है और राजकोट का ट्रैक रिकॉर्ड क्या बताता है? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: कुंदन
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
किसान आंदोलन 2.0 पिछले आंदोलन से कितना अलग, कितना जायज़?: दिन भर, 13 फरवरी13 Feb 202400:29:59
किसानों की मुख्य मांगे क्या हैं, ग्राउन्ड ज़ीरो पर क्या हालात है, राकेश टिकैत ने आंदोलन से क्यों दूरी बनाई, MSP लागू करने से सरकार के लिए किस तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, अशोक चव्हाण का प्रोफाइल और राजनीतिक सफर क्या रहा है, ये कांग्रेस के लिए कितना बड़ा नुकसान माना जा रहा है, अशोक चव्हाण से बीजेपी को कितना लाभ होता दिख रहा है, और पिछले साल अमेरिकियों ने क़रीब 83 हजार करोड़ रुपए कैसे फ्रॉड में गंवा दिया, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: चेतना काला
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत 
Floor Test में पास हुए नीतीश कुमार की परीक्षा अभी बाक़ी है?: दिन भर, 12 फरवरी12 Feb 202400:32:58
बिहार विधानसभा में आज क्या क्या हुआ, आरजेडी के 3 विधायक कैसे टूटे और नीतीश कुमार के भाषण में नया क्या था? क़तर से कैसे हुई पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई, दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय कैदी यूएई में ही क्यों हैं और पीएम मोदी के UAE दौरे की अहमियत क्या है? सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत से क्या कोई हल निकलेगा, आंदोलन को लेकर किसानों की क्या तैयारियां हैं और इस बार आंदोलन के चेहरे कौन होंगे? साथ ही टेक सेक्टर में किस तरह की कंपनियां lay-off कर रही हैं और किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा छंटनी का ट्रेंड दिख रहा है, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
'भारत रत्न' से कांग्रेस को क्या याद दिलाना चाहती है BJP?: दिन भर, 9 फरवरी09 Feb 202400:22:37
देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री और एक नामी गिरामी साइंटिस्ट को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा, इस एक फैसले से BJP कौन कौन से चुनावी हित साध लेगी, आज पाकिस्तान में वोटों की गिनती हो रही है, अभी तक के रुझान बता रहे हैं कि इस चुनाव में पाकिस्तानी आर्मी कमज़ोर हो रही है और हल्द्वानी में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हिंसा भड़क गई सौ से ज़्यादा पुलिस वाले घायल हुए, देवभूमी के इस इलाके में ऐसा बार-बार क्यों हो रहा है, सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
Mood of the nation में BJP के सामने क्यों नहीं टिका INDIA गठबंधन: दिन भर, 8 फरवरी08 Feb 202400:36:40
देश में अगर आज चुनाव हुए तो इसके नतीजे क्या होंगे, इसके बारे में बताता सीवोटर का सर्वे आया है, आज संसद में वाइट पेपर-ब्लैक पेपर पेश किया गया, बीजेपी यूपीए के 10 सालों का लेखा जोखा क्यों दे रही है और कांग्रेस ने अपने ब्लैक पेपर में क्या आरोप लगाए हैं, क्या BJP-RLD में गठबंधन होने वाला है, क्यों भारत म्यांमार से लगी अपनी सीमा पर बाड़ाबंदी कर रहा है, सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूस- कुंदन
साउंड मिक्स- नितिन रावत
रेवेन्यू के बंटवारे को लेकर साउथ के राज्यों की चिंता कितनी जायज़ है?: दिन भर, 7 फरवरी07 Feb 202400:32:32
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें क्या रहीं, तीसरे कार्यकाल को लेकर मोदी क्यों आश्वस्त हैं, कांग्रेस को घेरने के पीछे मोदी की मंशा क्या है, आज दिल्ली में कर्नाटक सरकार के बुलाए गए प्रोटेस्ट में क्या हुआ,कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों की डिमांड क्या है, किस फॉर्मूले के आधार पर राज्यों को पैसा मिलता है, चुनाव आयोग का फैसला अजित पवार के पक्ष में क्यों आया, क्या शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के आसार हैं, लोकसभा चुनाव शरद पवार के लिए कितना मुश्किल है और सुप्रीम कोर्ट आरक्षण पर दिये गए अपने ही फैसले का क्यों रिव्यू कर रहा है, सुनिए ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूसर: कुंदन
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
हाथरस हादसे में कैसे एक्सपोज़ हुआ पूरा का पूरा सिस्टम: दिन भर, 3 जुलाई03 Jul 202400:27:09
हाथरस हादसे में हुई FIR में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं है, प्रशासन की जांच में अब तक क्या-क्या निकला है, हेमंत सोरेन फिर झारखंड के सीएम बनेंगे तो चंपई सोरेन की भूमिका क्या होगी, SCO समिट में PM मोदी क्यों शामिल नहीं हुए और इस बार समिट का एजेंडा क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: नितिन रावत
लिव-इन रिलेशनशिप पर क्यों सख़्त है उत्तराखंड का UCC?: दिन भर, 6 फरवरी06 Feb 202400:32:30
उत्तराखंड के UCC पर विपक्ष को क्यों ऐतराज़ है, इससे लाने के पीछे सरकार की मंशा क्या है, शिड्यूल ट्राइब को इससे अलग क्यों रखा गया है, पेपर लीक पर बन रहे नये कानून की मुख्य बातें क्या हैं, पेपर लीक को लेकर अभी क़ानून क्या है, महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी में लेफ्ट पार्टियों के शामिल होने से जमीन पर भी एकजुटता दिखेगी क्या, इसका रेलेवेंश क्या है,एमपी के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में आग लगी,अभी हालात क्या है और बचाव के लिए क्या कोशिशें हुईं और किस तरह की लापरवाही की वजह से ऐसी घटना हुई.सुनिए ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूसर: कुंदन
साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
लोकसभा में पीएम मोदी ने तैयार कर दी चुनावी ज़मीन?: दिन भर, 5 फरवरी05 Feb 202400:28:51
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें क्या रहीं, चुनाव के लिए किस तरह उन्होंने ज़मीन तैयार की, सीबीआई में वर्क फोर्स की कमी को लेकर आई रिपोर्ट की बारीकियां क्या हैं, पाक़िस्तान में आम चुनाव को लेकर माहौल क्या है, कौन से मुद्दे हावी हैं और कौन सी पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है? इसके अलावा इंग्लैंड पर इंडिया की जीत हल्की क्यों लग रही है, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
उत्तराखंड में UCC आने से क्या बदल जाएगा?: दिन भर, 2 फरवरी02 Feb 202400:32:27
उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड का स्वरूप यूसीसी कैसा होगा, कौन लोग इसके दायरे में नहीं आएंगे और किसे इसका फ़ायदा मिलेगा, क्या बीजेपी नेशनल लेवल पर भी इसे मुद्दा बनाने की तैयारी में है, चंपई सोरेन के पास बहुमत साबित करने के लिए नंबर्स हैं क्या, फ़िल्म स्टार विजय तमिलनाडु पॉलिटिक्स में जगह कैसे बनाएंगे और उनकी आइडियॉलिजी किससे मेल खाती है और आज शेयर मार्केट कैसे ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, सुनिए ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
सरकार के अंतरिम बजट में चुनाव जीतने की कितनी छटपटाहट दिखी?: दिन भर, 1 फरवरी01 Feb 202400:36:57
निर्मला सीतारमण ने छठवीं बार बजट पेश किया, अपने 58 मिनट के भाषण में वित्तमंत्री ने क्या बड़ी बातें कहीं, कौन-सी मुख्य बातें हैं जो इस बजट को ख़ास बनाती हैं, बजट में किन चार वर्गों पर फ़ोकस किया गया, डिफ़ेंस का बजट बढ़ाया गया है तो सरकार इन पैसों को कहां ख़र्च करने वाली है, कॉमन मैन के लिए इस बजट में क्या है, झारखंड में नई सरकार के गठन में कहां पेंच फंस रहा है, चंपई सोरेन का पॉलिटिकल बैकग्राउंड क्या है और हेमंत सोरेन के लिए आगे का कानूनी रास्ता क्या है? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रड्यूसर – कुंदन कुमार
साउंड मिक्स – कपिल देव सिंह
मोदी सरकार के इस फैसले से कितने सस्ते होंगे स्मार्टफोन?: दिन भर, 31 जनवरी31 Jan 202400:33:19
चुनावी साल में बजट को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं, मोबाइल फोन्स के पार्ट्स पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से इंडियन मार्केट पर क्या इम्पैक्ट पड़ सकता है,हेमंत सोरेन से हो रही ईडी की पूछताछ में क्या निकला, हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों के ख़िलाफ़ क्यों केस दर्ज कराया, हेमंत सोरेन के गिरफ़्तार होने पर JMM की क्या तैयारियां है, ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाना को लेकर दोनों पक्षों का क्या दावा है, ASI की सर्वे रिपोर्ट और अब ये फैसला किधर जाता दिख रहा है ज्ञानवापी का मामला, मुस्लिम पक्ष का क्या है रिएक्शन, करप्शन परसेप्शन इंडेक्स के क्या हैं हाइलाइट्स, किस आधार पर ये रैंकिंग तैयार की जाती है, ये इंडेक्स ग्लोबली क्या संदेश देता है और इस में इंडिया को लेकर क्या मैसेज छुपे हैं? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रड्यूसर – कुमार केशव
साउंड मिक्स – नितिन रावत
अखिलेश यादव INDIA ब्लॉक से दूर जाने की सोच चुके हैं?: दिन भर, 30 जनवरी30 Jan 202400:31:38
झारखंड मुक्ति मोर्चा का क्या है प्लान बी, क्यों बढ़ती जा रही है ईडी की ओर से सोरेन की मुसीबत और उनकी गिरफ़्तारी के आसार क्यों बताए जा रहे हैं, कोटा में छात्र क्यों सुसाइड कर रहे हैं, किन वजहों से लगातार अंतराल पर छात्रों के आत्महत्या की ख़बर आ रही है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे हारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों पार्टियां बीजेपी पर क्या आरोप लगा रही हैं, यूपी की 16 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, कैंडीडेट्स का चयन किस आधार पर किया गया है और क्या यूपी में इंडिया अलायंस की संभावना खत्म हो गई है? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रड्यूसर – रोहित त्रिपाठी
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी
नीतीश कुमार ने सरकार बना ली लेकिन BJP के इस प्लान से फंसेंगे?: दिन भर, 29 जनवरी29 Jan 202400:34:09
आरजेडी-कांग्रेस के अलावा एनडीए के किन घटक दलों के लिए नीतीश की वापसी चिंता बनेगी और कभी इंडिया अलायंस के अगुआ रहे नीतीश के बगैर अब इस अलायंस का भविष्य क्या है, लोकसभा चुनाव के पहले क्या केंद्र सरकार CAA लागू कर देगी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर ईडी पूछताछ को पहुंची थी लेकिन मुख्यमंत्री कहाँ हैं ये किसी को पता ही नहीं चल पाया. क्या मामला है जिस पर पूछताछ को ईडी गई थी वहाँ और अब ईडी का अगला ऐक्शन क्या हो सकता है और 15 महीने बाद चीन वापस भारत में राजदूत भेजने की तैयारी में है. अब इसके पीछे कोई मजबूरी है चीन की या कोई प्लान? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – रोहित त्रिपाठी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
तेजस्वी यादव क्यों चाहेंगे नीतीश कुमार BJP के हो जाएं?: दिन भर, 26 जनवरी26 Jan 202400:33:00
नीतीश कुमार किन शर्तों के साथ भाजपा के साथ फिर से जुड़ सकते हैं, क्या राजद के लिए भी एक मौका है, नीतीश कुमार के फैसले का इंडिया गठबंधन की सेहत पर क्या पड़ेगा असर, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI 839 पन्नों का सर्वे से क्या निकल कर आया है, इस बार के बजट में क्या हो सकता है नया और आज 75वां रिपब्लिक डे में क्या रहा खास? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर – कुमार कुंदन
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी
मैक्रों का भारत आना किसके लिए फ़ायदे का सौदा?: दिन भर, 25 जनवरी25 Jan 202400:31:48
फर्स्ट टाइम वोटर्स से प्रधानमंत्री क्या चाहते हैं और जयंत चौधरी के लिए बीजेपी के पास क्या प्लान है, रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों आ चुके हैं, भारत और फ्रांस मिलकर किन समस्याओं का समाधान निकालेगा, हैदराबाद में इंग्लिश टीम क्यों पहले दिन ही ढह गई और अंतरिम बजट की चुनौतियां क्या रहने वाली हैं, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

प्रड्यूसर – अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
ममता बनर्जी का अकेले लड़ने का फैसला कांग्रेस के नेताओं का ‘ब्लंडर’ है?: दिन भर, 24 जनवरी24 Jan 202400:24:40
इंडिया अलांयस में बंगाल से लेकर पंजाब तक टूट फूट की ख़बरें आ रही हैं. टीएमसी का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कांग्रेस और गठबंधन के नेताओं का मिसमैनेजमेंट है या इसके पीछे ममता की भी कोई असुरक्षा है? इसके अलावा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के एलान के राजनीतिक असर क्या होनेवाले हैं, और
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट होंगे. उनके इस भारत दौरे पर मोदी-मैंक्रों किन साझा चिंताओं पर बात कर सकते हैं, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में.

प्रड्यूसर – अंकित द्विवेदी

साउंड मिक्स – नितिन रावत
गर्मी, उमस, भगदड़…हाथरस में कैसे सत्संग बना श्मशान?: दिन भर, 2 जुलाई02 Jul 202400:27:17
हाथरस में क्यों मची भगदड़, ‘भोले बाबा’ कौन है जिसके सत्संग में मची भगदड़, पीएम मोदी के भाषण के क्या रहे मुख्य बिंदु. मोदी ने विपक्ष के किन सवालों के दिए जवाब, नए कानूनों को लेकर क्या है वकीलों का कन्सर्न, कौन से प्रावधानों पर है सवाल, कितना खतरनाक है जीका वायरस और क्या है इससे बचाव के रास्ते. सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: सचिन
अयोध्या में भक्तों की भीड़ के आगे प्रशासन की तैयारी पूरी है?: दिन भर, 23 जनवरी23 Jan 202400:27:49
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तो हो गई है लेकिन अब प्रशासन की परीक्षा शुरू हुई है, लोगों की भीड़ दर्शन को आतुर है. प्रशासन के लिए ये कितना बड़ा चैलेंज होगी, इंडिया अलायंस में कांग्रेस से ममता से लेकर नीतीश तक की बात बन नहीं पा रही. मामला सिर्फ सीट शेयरिंग का ही है या फिर बात ईगो तक भी आ गई है और सोनी इंटरटेन्मेंट कंपनी और जी मीडिया के बीच मर्जर क्यों नहीं हो सका? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – रोहित अनिल त्रिपाठी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से क्या संदेश देने की कोशिश है?: दिन भर, 22 जनवरी22 Jan 202400:34:11
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन में सामाजिक संदेश क्या, राम मंदिर से अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, राहुल गांधी पर असम में हमलों का सच क्या है, क्यों उनकी असम के सीएम से ठन गई है और राज्य क्यों बढ़ाते जा रहे हैं क्रेडिट गारंटी की रकम? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
कोचिंग सेंटर्स पर सरकारी गाइडलाइंस देर से आईं लेकिन क्या दुरुस्त आईं?: दिन भर, 19 जनवरी19 Jan 202400:22:29
प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में थे, यहां जनता दल सेक्युलर से बीजेपी की सीटों को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है, तो क्या अब ये रिश्ता पक्का माना जाए, महंगी-महंगी फीस लेनेवाले कोचिंग संस्थानों पर लगाम की मांग पुरानी है तो अब नियम आ गए हैं, रेड सी में चल रहे संकट से व्यापारिक जहाज़ों को नुकसान कई हैं लेकिन एक और मुश्किल उनके लिए बढ़ी भी हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यूसर- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत

प्रोड्यूसर- अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स- नितिन रावत

नोट- इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
पंजाब में सीट शेयरिंग क्यों बना है NDA और INDIA के लिए पहेली?: दिन भर, 18 जनवरी18 Jan 202400:29:30
राहुल गांधी इन दिनों नॉर्थ ईस्ट में हैं, गृह मंत्री अमित शाह भी उधर तीन दिन के दौरे पर हैं,राहुल अपने भाषणों में नागा पीस ट्रीटी की बात कर रहे हैं, ये क्या है, पंजाब में कांग्रेस और आप साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन राह भाजपा के लिए भी क्यों आसान नहीं है, पाकिस्तान किसको खुश करने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है. देश के एजुकेशन सिस्टम को आईना दिखाने वाली रिपोर्ट में क्या है...सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउन्ड मिक्स: कपिलदेव सिंह
जब डिपॉजिट कम है तो बैंक लोन क्यों बाँट रहे हैं: दिन भर, 17 जनवरी17 Jan 202400:28:48
पहले जातीय जनगणना कर के लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ा दांव चलने वाले CM नीतीश कुमार ने कल ग़रीबों को 2 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है, बिहार की आर्थिक सेहत पर क्या असर डालेगा और राजनीतिक चश्मे से ये ऐलान कैसा दिखता है, बैंकों से लोन बढ़ गया है और डिपॉजिट कम हुआ है, आरबीआई के अनुसार लोन और डिपॉजिट का अंतर 2 लाख करोड़ का हो गया है. क्यों आई है ये स्थिति और इसके असर किस तरह होंगे अबकी सर्दियों में कश्मीर बर्फविहीन हो गया है और पयर्टक उदास. देखेंगे वहाँ की तस्वीर और ऐसी तस्वीर के कारण क्या हैं और क्यों ईरान और पाकिस्तान के बीच टेंशन की खाई बढ़ती जा रही है. सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
लोकसभा चुनावों से पहले BJP की दक्षिण से आस क्यों बढ़ गई है?: दिन भर, 16 जनवरी16 Jan 202400:24:57
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं आंध्रप्रदेश और केरल. लोकसभा चुनाव के साल में प्रधानमंत्री का ये दौरा कितना अहम है, नीति आयोग की ग़रीबी पर रिपोर्ट क्या कहती है और अमेरिका में इस बरस राष्ट्रपति चुनाव हैं. ट्रम्प पर क्रिमिनल केसेस चल रहे हैं, दो राज्यों में चुनाव लड़ने पर रोक लग चुकी है. इसके बावजूद नतीजो में बाकी दावेदारों से क्यों बहुत आगे हैं ट्रम्प? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स – नितिन रावत
मायावती ने कौन से फैक्टर्स के चलते इंडिया गठबंधन से किनारा किया?: दिन भर, 15 जनवरी15 Jan 202400:28:04
BSP सुप्रीमो मायावती ने जन्मदिन पर 2024 का क्या मंत्र दिया, स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्या हलचल है, फिर बात कोहरे की जो ट्रेन और फ्लाइट के लिए विलेन बन गया है. समाधान क्या हो सकता है इसका और सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री की तैयारी कहां अटकी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउन्ड मिक्स: नितिन रावत
मुम्बई को जाम से निजात दिलाने का 'ब्रह्मास्त्र' मिल गया?: दिन भर, 12 जनवरी12 Jan 202400:24:58
ट्रैफिक से जूझती मुंबई के लिए क्या राहत लेकर आएगा अटल सेतु, क्यों इस पुल को बनने में इतने साल लग गए,कर्नाटक में बीजेपी अपने मौजूदा सांसदों के टिकट क्यों काट सकती है,जम्मू कश्मीर के पुंछ और रजौरी में क्यों बढ़ गई हैं आतंकी घटनाएं,यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों का असर क्या होगा? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से

प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ना जाकर कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान?: दिन भर, 11 जनवरी11 Jan 202400:33:25
राम मंदिर के उद्घाटन में कौन जा रहा है, इसकी चर्चा तो है ही. लेकिन कल कांग्रेस के अयोध्या जाने से इनकार के बाद ना जाने वालों पर भी चर्चा शुरू हो गई. कांग्रेस ने जाने और ना जाने की दुविधा के बीच इनकार ही क्यों चुना, राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर केवल 4-5 घंटे बिजली आती है और ये क्षणिक बिजली भी 42 रुपए प्रति यूनिट मिल रही है. इस क्राइसिस का हल निकालने को एक समझौता तो हुआ है लेकिन क्या ये समझौता हल दे पाएगा, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, आज केंद्र सरकार ने बताया है, 2024 के चुनावी बजट में क्या नया हो सकता है और प्रदूषण से पीड़ित टॉप शहर कौन कौन से हैं? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – रोहित अनिल त्रिपाठी
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी
महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला क्यों सुनाया?: दिन भर, 10 जनवरी10 Jan 202400:27:45
शिवसेना किसकी है, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने क्या फैसला सुनाया? उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कितनी बात बनी, देश की टॉप डिफेंस रिसर्च एजेंसी DRDO में प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री होने की सुगबुगाहट है, इसके नफा - नुकसान क्या होंगे और बात करेंगे प्लास्टिक पर आयी एक रिपोर्ट की भी, सुनिए ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. 

प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: नितिन रावत 
राहुल गांधी के ‘हिंदू-हिंसा-अहिंसा’ बयान पर लोकसभा में आगे क्या होगा?: दिन भर, 1 जुलाई01 Jul 202400:28:38
संसद में क्यों मचा घमासान, राहुल गांधी के भाषण पर क्या स्पीकर कार्रवाई करेंगे, डिप्टी स्पीकर को लेकर क्या अपडेट है, नए क्रिमिनल कानूनों का आम लोगों के ऊपर क्या असर होगा और विपक्ष की आपत्तियां कितनी जायज़ हैं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को टक्कर दे रही मरीन ली पेन कौन हैं और यूरोप में फार राइट पार्टियों का उभार क्यों हो रहा है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: सचिन
I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग पर क्या हुआ?: दिन भर, 9 जनवरी09 Jan 202400:27:16
Vibrant Gujarat Summit के जरिए समझेंगे गुजरात का ग्रोथ मॉडल, इंडिया गठबंधन में घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर क्या खिचड़ी पक रही है, तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन को डेप्यूटी सीएम बनाने की बात कहां से उठी और कितनी पुख्ता है और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान के जीवन पर एक बातचीत, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
समुद्री तटों को लेकर शुरू हुई होड़ से इंडिया-मालदीव के रिश्ते भंवर में?: दिन भर, 8 जनवरी08 Jan 202400:31:25
भारत और मालदीव के रिश्ते तल्ख क्यों होते जा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में क्यों पलटा गुजरात हाईकोर्ट का फैसला, राजस्थान सरकार के नए- नवेले मंत्री विधानसभा चुनाव क्यों हार गए, रणजी ट्रॉफी को अहमियत क्यों नहीं दे रहा बीसीसीआई, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से

प्रोड्यूसर:चेतना काला
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ BJP को मौका दे दिया?: दिन भर, 5 जनवरी05 Jan 202400:22:43
पश्चिम बंगाल में ED पर हमले की पूरी कहानी और ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी को मौका दे दिया, कई अल्पसंख्यक समुदायों के विरोध के बाद अब नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मूल निवासी समुदाय भी सीएए के विरोध में है. लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. क्या है उनके विरोध का कारण, सोमालिया में हाइजैक हुए जहाज में 15 भारतीय भी हैं. भारत सरकार क्या कर रही है और हेल्थ सेक्टर में भारत ने कैसे मारी बाजी? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – रोहित अनिल त्रिपाठी
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी
© My Podcast Data