Retour
Explorez tous les épisodes du podcast Ballabol - The Cricket Podcast
Plongez dans la liste complète des épisodes de Ballabol - The Cricket Podcast. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.
| Titre | Date | Durée | |
|---|---|---|---|
| ICC चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे बड़ा टास्क क्या है: बल्लाबोल, S3E18 | 30 Aug 2024 | 00:35:18 | |
BCCI सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल के नए चेयरमैन होंगे. इंडियन क्रिकेट में कई बदलाव लाने वाले जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ेंगे, उनके सामने प्रमुख चुनौतियां क्या हैं? इसके अलावा बांग्लादेश के सामने रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की भद क्यों पिटी, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और सूरज पांडे के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| टेस्ट क्रिकेट का सीजन लौट रहा है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए: बल्लाबोल, S3E17 | 23 Aug 2024 | 00:25:55 | |
टेस्ट क्रिकेट का मौसम लौट आया है. WTC फाइनल के लिहाज से कई सीरीज खेली जानी हैं, कौन सी टीमें WTC Final की रेस में सबसे आगे हैं, टीम इंडिया के लिए आने वाले 10 टेस्ट मैच कितने अहम हैं, ,घरेलू पिचों पर क्या स्पिन इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कमज़ोरी बनेगी? इसके अलावा इंग्लैंड-श्रीलंका, पाक़िस्तान-बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका-वेस्ट इंडीज़ टेस्ट सीरीज़ पर चौकस चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| T20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया क्यों जीत की प्रबल दावेदार: बल्लाबोल, S3E08 | 28 Jun 2024 | 00:42:28 | |
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया इंग्लैड को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. इंग्लैंड से क़रीब दो साल पहले इसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का हिसाब टीम इंडिया ने कैसे चुकता किया और इंग्लैंड की टीम ये मुक़ाबला कहां हार गई? रोहित शर्मा ने नेतृत्व में टीम इस बार क्या अलग कर रही है, अक्षर पटेल कैसे भारतीय टीम के लिए असेट साबित हो रहे हैं, विराट कोहली क्या फाइनल मुक़ाबले में धमाका करेंगे? फाइनल बारबडोस में खेला जाएगा तो वहां की पिच कैसी होगी, मौसम का क्या हाल है और साउथ अफ्रीका कितनी टफ़ टीम साबित होगी, मैच का रिजल्ट किन फैक्टर्स पर डिपेंड करेगा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया का ढोल क्यों फट गया?: बल्लाबोल, Ep 03 | 24 Oct 2022 | 00:31:50 | |
T20 World Cup में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत हार से हुई, इससे कैसे उबरेगी कंगारू टीम? न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत के नायक कौन रहे? अफ़ग़ानिस्तान को हराने में इंग्लैंड के पसीने क्यों छूट गए? पाकिस्तान के साथ हाई वोल्टेज मुक़ाबले के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया और कुछ दिलचस्प बातें, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, सूरज पांडेय और केतन मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| T20 क्रिकेट में क्यों ख़त्म हो गई वेस्टइंडीज़ की बादशाहत?: बल्लाबोल, Ep 02 | 21 Oct 2022 | 00:30:06 | |
लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का करिश्मा कर दिखाने वाली वेस्टइंडीज़ की टीम इस बार क्वालीफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है. आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी टीमों ने वेस्टइंडीज़ का बोरिया बिस्तर बंधवा दिया. ताबड़तोड़ बैटिंग और पावरहिटिंग के लिए जानी जाने वाली विंडीज की टीम का हश्र क्यों हुआ? सुपर 12 राउंड में दो ग्रुप होंगे, इनमें कौन सा 'ग्रुप ऑफ डेथ' है? प्रैक्टिस और वार्म अप मैच खेलने के बाद कितनी तैयार है टीम इंडिया और कुछ दिलचस्प बातें, सुनिए बल्लाबोल के दूसरे एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, राहुल रावत, कुमार केशव और केतन मिश्रा से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| पहले T20 World Cup से लेकर अब तक क्या बदल गया है: बल्लाबोल, Ep 01 | 20 Oct 2022 | 00:29:48 | |
2007 में पहली बार T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने सबको चौंकाते हुए ट्रॉफी अपनी झोली में डाल ली थी. तब से लेकर अब तक टी20 क्रिकेट कितना इवॉल्व हुआ है, क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं इस फॉर्मेट में, इंडिया की उस विश्व विजेता टीम में क्या एक्स फैक्टर था और T20 क्रिकेट के इतिहास की कुछ दिलचस्प जानकरियाँ, सुनिए बल्लाबोल के पहले एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, राहुल रावत, कुमार केशव और केतन मिश्रा से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी | |||
| अफ़ग़ानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तुक्का या तीर?: बल्लाबोल, S3E07 | 25 Jun 2024 | 00:41:05 | |
आईसीसी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ़ हो चुकी है. सुपर 8 के आख़िरी मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा कर पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफ़ी इवेंट के सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है. लेकिन अफ़ग़ानिस्तान की ये जीत क्यों तुक्का नहीं है, बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन को कैसे आंका जाना चाहिए और ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना कितनी बड़ी घटना है? ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा ने अपनी पारी से क्या जता दिया, विराट कोहली का बल्ला क्यों उनका साथ नहीं दे रहा, शिवम दुबे की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठने कितने जायज़ और क्या रवींद्र जडेजा के दिन लद गए हैं? इसके अलावा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी है और क्यों टीम इंडिया फाइनल की मजबूत दावेदार है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में कैसे चौंका सकती है टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E06 | 21 Jun 2024 | 00:21:19 | |
टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आसान जीत मिल गई, लेकिन रोहित शर्मा की टीम में क्या कमियां दिखीं, इस मैच की सबसे अच्छी बात क्या रही, क्या यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौक़ा मिलना चाहिए और अगर मिले तो किसकी जगह पर? बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मैचों में भारत की स्ट्रैटेजी क्या रहने वाली है, क्या ऑस्ट्रेलिया के अगेंस्ट सिराज को टीम में जगह मिलेगी, संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को लेकर क्या सोच रहा है टीम मैनेजमेंट और ऑस्ट्रलिया को किस सूरत में हरा सकती है टीम इंडिया, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और अक्षय रमेश के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| अमेरिका से वेस्टइंडीज पहुंचते ही टीम इंडिया को बड़ी दिक्कत होने वाली है: बल्लाबोल, S3E05 | 14 Jun 2024 | 00:47:16 | |
टीम इंडिया ने ग्रुप A के पहले तीन मैच जीत लिए हैं. USA के ख़िलाफ़ इंडिया की जीत से क्या पॉज़िटिव निकले, विराट का लगातार सस्ते में आउट होना क्या इंडिया के लिए चिंता का विषय है और अमेरिका लेग के बाद वेस्टइंडीज पहुंचने पर टीम के सामने सबसे बड़ी परेशानी क्या होगी? इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम पहले राउंड से ही क्यों बाहर हो गई, क्या पाक़िस्तान का भी बाहर होना तय है और सुपर 8 का क्या सीन रहने वाला है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड...बड़ी टीमों का इस वर्ल्ड कप में बुरा हाल क्यों?: बल्लाबोल, S3E04 | 10 Jun 2024 | 00:37:36 | |
T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले में भारत ने एक लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से मात दे दी. टीम इंडिया ने अपने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इतना लो स्कोरिंग मैच कैसे डिफ़ेंड कर ले गई, पाक़िस्तान की टीम कहां गच्चा खा गई, रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ़ क्यों हो रही है, इंडियन टीम की कौन सी कमियां उजागर हुईं? यहाँ से पाकिस्तान की राह कितनी मुश्किल हो गई है, बाबर आज़म की टीम किस सूरत में सुपर-8 तक पहुँच सकती है और इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड जैसी टीमों की हालत क्यों पतली है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| पाकिस्तान पर USA की जीत से कैसे बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किल: बल्लाबोल, S3E03 | 07 Jun 2024 | 00:47:20 | |
T20 World Cup 2024 का पहला उलटफ़ेर हो गया है. USA ने पाक़िस्तान को रोमांचक मुक़ाबले में हरा दिया. पाक़िस्तान की कौन सी पुरानी ग़लतियां दोबारा उजागर हुईं, बाबर आज़म पर सवाल उठने क्यों लाज़मी हैं और इस नतीजे से टीम इंडिया की मुश्किल कैसे बढ़ गई है? इससे पहले इंडिया ने आयरलैंड को भी मात दे दी, लेकिन पिच को लेकर किचकिच शुरू हो गई है. इसी मैदान पर इंडिया और पाक़िस्तान का मुक़ाबला होना है. क्या पाक़िस्तान इंडिया के ख़िलाफ़ वापसी कर पाएगा, इंडियन टीम को क्यों सचेत रहना होगा और क्या दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में कोई बदलाव संभव है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल, संदीप सिन्हा और राहुल रावत के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की टीम कॉम्बिनेशन क्या होगी: बल्लाबोल, S3E02 | 05 Jun 2024 | 00:33:13 | |
T20 World Cup 2024 में इंडियन टीम अपने अभियान का आगाज़ आयरलैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबले से होगा. इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेला, इस मैच के लर्निंग्स क्या रहे, इंडिया ने जो प्रयोग किए, उसमें कितनी सफ़लता मिली? मेन टूर्नामेंट में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ खेलने के लिए उतरेगी, रोहित शर्मा के साथ ओपन कौन करेगा, ऋषभ पंत किस नंबर पर बैटिंग करेंगे, क्या तीन स्पिनर्स को टीम में जगह मिलेगी और तेज़ गेंदबाज़ी के मोर्चे पर जसप्रीत बुमराह का साथ कौन निभाएगा? इसके अलावा अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की पिच और कंडीशन्स पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| टीम इंडिया फिर कभी T20 World Cup क्यों नहीं जीत पाई: बल्लाबोल, S3E01 | 31 May 2024 | 00:28:04 | |
आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप बस शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या रहने वाला है, इस साल का टूर्नामेंट कैसे अलग होने जा रहा है, टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं, कौन सी टीम उलटफ़ेर कर सकती हैं और कौन सी टॉप 4 टीम सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं, इसके अलावा 2007 के बाद T20 वर्ल्ड कप इंडिया क्यों नहीं जीत पाई है? इन सब पर 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में सुनिए कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल की बातचीत. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| RCB ने WPL में कैसे हालात और जज़्बात बदल दिए: बल्लाबोल, S2E59 | 18 Mar 2024 | 00:22:33 | |
WPL का ख़िताब RCB ने अपने नाम कर लिया है, लीग स्टेज से बाहर होने के कगार पर खड़ी टीम ने कैसे ये कारनामा कर दिखाया, टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम Delhi Capitals के हाथ से फाइनल मैच कहां फिसला, स्मृति मंधाना की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए, एलिस पेरी किस महान खिलाड़ी की याद दिलाती हैं और RCB की जीत में उनका रोल स्पेशल क्यों है? साथ ही पिछले साल के मुक़ाबले WPL इस बार कितना क़ामयाब रहा और कौन सी प्लेयर्स इस टूर्नामेंट की खोज रहीं, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| विराट कोहली के ख़िलाफ़ क्या साज़िश हो रही है: बल्लाबोल, S2E58 | 15 Mar 2024 | 00:25:06 | |
इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का पूरा हिसाब किताब क्या रहा, एंडरसन कैसे इंग्लिश टीम के लिए कमज़ोर कड़ी साबित हो रहे हैं, क्रिकेट के मैदान में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत से कितनी उम्मीदें रखनी चाहिए, T20 World Cup के लिए विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में बनती है या नहीं और रणजी ट्रॉफी फाइनल पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| BCCI ने उठाया देश को ओलंपिक मेडल्स दिलवाने का बीड़ा?: बल्लाबोल, S3E16 | 16 Aug 2024 | 00:28:17 | |
BCCI के किस क़दम से देश के एथलीट्स को ज़बरदस्त फ़ायदा होगा, दिलीप ट्रॉफी के नए फॉर्मेट से इंडियन क्रिकेट का कितना भला होगा, इस टूर्नामेंट की चारों टीमों के लिए सिलेक्शन कैसा रहा और इनके बीच कितना तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, क्या विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी दिलीप ट्रॉफी खेलना चाहिए था? इसके अलावा IPL मेगा-ऑक्शन के बारे में क्या क्या पता चला और मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच बनाने पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल और सौरभ श्रीवास्तव के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड के साथ क्या 'ख़ुफ़िया खेल' कर रहे?: बल्लाबोल, S2E57 | 08 Mar 2024 | 00:37:25 | |
धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने बिना लड़े हथियार क्यों डाल दिया, Bazball के लिए सबसे मुफ़ीद कंडीशंस में भी इंग्लिश बल्लेबाज़ क्यों नहीं चल पाए, क्या सीरीज़ लंबी होने के चलते इंग्लैंड फाइटबैक नहीं कर पाया, क्या तीसरे दिन ही मैच का नतीजा आ जाएगा, इंडिया के कौन से फैक्टर अंग्रेज़ टीम पर भारी पड़े और इंग्लैंड की हार के पीछे का न्यूजीलैंड कनेक्शन क्या है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और सौरभ श्रीवास्तव के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| ईशान-अय्यर पर सख़्ती लेकिन हार्दिक पर मेहरबानी क्यों: बल्लाबोल S2E56 | 01 Mar 2024 | 00:46:51 | |
BCCI ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर कर दिया, दो महीने में ऐसा क्या हुआ कि बोर्ड को इतना सख़्त रवैया अख़्तियार करना पड़ा, हार्दिक पंड्या के ख़िलाफ़ बोर्ड नरमी क्यों बरत रहा है, यहाँ से ईशान और अय्यर का फ्यूचर क्या है और चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर का इसमें कितना रोल है? साथ ही धर्मशाला में इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच के लिए टीम इंडिया में क्या बदलाव हो सकते हैं और धर्मशाला की पिच का मिजाज़ कैसा रहेगा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और निखिल नाज़ के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| ख़ुद की बेवक़ूफ़ी या भारत की ज़िद, किससे हारा इंग्लैंड?: बल्लाबोल, S2E55 | 26 Feb 2024 | 00:41:15 | |
टीम इंडिया ने रांची में खेला गया टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है. इस टीम ने ये कारनामा तब कर दिखाया है जब कई सीनियर खिलाड़ी टीम में शामिल भी नहीं हैं. पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी टीम इंडिया ने ये करिश्मा कैसे कर दिखाया? इंग्लैंड को कौन सी गलतियां भारी पड़ गईं, इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव क्या रहे और ध्रुव जुरेल में क्यों दिखी धोनी की झलक, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| Ben Stokes को Ranchi की Pitch में कौन सा भूत दिख गया?: बल्लाबोल, S2E54 | 23 Feb 2024 | 00:28:23 | |
राँची का झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट की मेज़बानी के लिए तैयार है. राजकोट में ज़बरदस्त जीत के बाद पाँच मैचों की सिरीज़ में भारत 2-1 से आगे चल रहा है. लेकिन रांची पहुंचते ही इंग्लिश टीम की घिग्घी बंध गई है. पिच को देखकर क्यों परेशान हो गए बेन स्टोक्स, टॉस से लेकर इंग्लैंड और इंडिया की प्लेइंग 11 पर दिलचस्प बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| राजकोट टेस्ट में Bazball ही क्यों जीतेगा: बल्लाबोल, S2E53 | 16 Feb 2024 | 00:38:47 | |
राजकोट टेस्ट किसकी तरफ झूल रहा है, इंडिया की तरफ से डेब्यू करने वाले सरफ़राज़ ख़ान और ध्रुव जुरेल अपनी बैटिंग के दौरान कितने आश्वस्त दिखे, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा की बल्लेबाज़ी ने कैसे टीम इंडिया की लाज बचा ली, BCCI ने इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को रणजी खेलने पर क्यों बाध्य किया और क्या रोहित शर्मा के नेतृत्व में इंडिया जीत जाएगी टी20 वर्ल्ड कप, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| U-19 के वो सितारे जो आगे टीम इंडिया के लिए चमकेंगे?: बल्लाबोल, S2E52 | 09 Feb 2024 | 00:39:23 | |
इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ को इतना दिलचस्प बनाने वाले फैक्टर्स कौन से हैं? Vizag Test में टीम इंडिया क्यों इंग्लैंड पर भारी पड़ गई और 600 रन चेज़ कर डालने का दावा करने वाले मैक्कुलम की टीम कहां चूक गई? जीत के बावजूद किन इंडियन प्लेयर्स ने निराश किया और Bazball के साथ इंग्लैंड को क्या ठीक करने की ज़रूरत है? बाक़ी सीरीज़ के लिए टीम में कौन से बदलाव हो सकते हैं और राजकोट टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 क्या हो सकती है? इसके अलावा ICC U-19 Cricket World Cup में Indian U19 टीम का इतना दबदबा क्यों रहा है, क्या ODI वर्ल्ड कप फाइनल में सीनियर टीम को मिली हार का बदला चुका लेगी Indian Junior Team और इस युवा टीम के कौन से खिलाड़ी इंडियन क्रिकेट का भविष्य बन सकते हैं, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| इंग्लैंड की ये 'मजबूती' ही भारत को टेस्ट सीरीज़ जिताएगी!: बल्लाबोल, S2E51 | 01 Feb 2024 | 00:37:06 | |
इंग्लैंड के हाथों हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद क्या टीम इंडिया पलटवार कर पाएगी, विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, क्या रजत पाटीदार और सरफ़राज़ ख़ान का टेस्ट डेब्यू होगा, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल की कितनी कमी खलेगी, जड्डू की जगह तीसरे स्पिनर के तौर पर किसे मौक़ा मिलेगा, टॉस कितना बड़ा फैक्टर होगा और Vizag की पिच कैसी रहने वाली है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| इंग्लैंड का Bazball इंडिया में कितना क़ामयाब?: बल्लाबोल, S2E50 | 26 Jan 2024 | 01:00:06 | |
इंडिया और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ (5 match test series) शुरू हो गई है. टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में अपने Bazball से प्रतिद्वंदियों के पसीने छुड़ाने वाली इंग्लिश टीम का ये हथियार टीम इंडिया (Team India) और भारतीय पिचों पर कितना असरदार होगा? रोहित शर्मा की टीम को इंग्लैंड से क्यों सतर्क रहना पड़ेगा, शुभमन गिल (Shubhman Gill) का टेस्ट करियर क्यों अधर में लटकता नज़र आ रहा है और विराट कोहली (Virat Kohli) के आने पर प्लेइंग इलेवन से किसका पत्ता कटेगा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल और निखिल नाज़ के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में किन खिलाड़ियों की जगह पक्की है: बल्लाबोल, S2E49 | 20 Jan 2024 | 00:48:03 | |
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ का मज़ेदार समापन हो गया है. T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की ये आख़िरी सीरीज़ थी, तो टीम ने इसके ज़रिये किन सवालों के हल ढूंढ़ लिए, किन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली, क्या शिवम दुबे के रूप में टीम इंडिया को हार्दिक पंड्या का एक बढ़िया विकल्प मिल गया है? इसके अलावा इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों के लिए चुनी गई टीम पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| ईशान किशन के भविष्य पर सवालिया निशान क्यों लग रहे हैं?: बल्लाबोल, S2E48 | 12 Jan 2024 | 00:39:44 | |
इंडिया-अफ़ग़ानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG T20I Series) की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन इंडिया की T20 टीम में एक अरसे बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (VIrat Kohli) की वापसी क्यों हुई, आख़िर टीम मैनेजमेंट की थिंकिंग क्या है, क्या KL Rahul भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में अद-बदकर घुस जाएंगे, ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को क्यों ड्रॉप किया गया? ईशान किशन को लेकर राहुल द्रविड़ ने जो कहा, उससे क्या संकेत मिलते हैं? इसके अलावा पहले टी20 मैच पर बातचीत और डेविड वॉर्नर (David Warner) के करियर पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| स्पिन के मकड़जाल से क्यों नहीं निकल पा रही टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S3E15 | 09 Aug 2024 | 00:37:16 | |
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज़ में टीम इंडिया की शर्मनाक हार क्यों हुई, रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ क्यों नहीं चल पाया, विराट कोहली का स्पिन के खिलाफ यूं सरेंडर करना क्यों गले से नहीं उतरता है, केएल राहुल क्यों फिसलन भरी राह पर चल रहे हैं, गौतम गंभीर एंड कंपनी के लिए क्यों ये वेक अप कॉल है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| एक ग़लती और साउथ अफ्रीका में इतिहास बनाने से चूक गई टीम इंडिया!: बल्लाबोल, S2E47 | 05 Jan 2024 | 00:37:03 | |
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर ड्रॉ हो गया. सेंचुरियन टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने केपटाउन में कैसे इतिहास रचा, टीम इंडिया की जीत के बड़े फैक्टर्स क्या रहे, रोहित शर्मा की टीम के लिए इस सीरीज का हासिल क्या रहा, प्रसिद्द कृष्णा और श्रेयस अय्यर ने क्यों निराश किया और इस टीम के लिए आगे की राह कैसी होगी, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| तीस साल से साउथ अफ्रीका में कभी न जीत पाने की ये है वजह: बल्लाबोल, S2E46 | 29 Dec 2023 | 00:31:57 | |
साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त क्यों झेलनी पड़ी, बॉलिंग या बैटिंग में से किस डिपार्टमेंट ने ज्यादा नीचा दिखाया, जिस पिच पर दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ों ने क़हर बरपाया, वहां शार्दूल ठाकुर और प्रसिद्द कृष्णा की पिटाई क्यों हुई, इंडियन टीम ने मोहम्मद शमी को कितना मिस किया, सीरीज़ बचाने के लिए केपटाउन टेस्ट में क्या ठीक करने की ज़रूरत है और दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है? साथ ही साल 2023 इंडियन क्रिकेट के लिए कैसा रहा, वीमेंस और मेन्स क्रिकेट के हिस्से क्या क़ामयाबियां आईं और कहां-कहां ये चूक गए, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| IPL Auction में इन दो भारतीय स्टार्स के साथ नाइंसाफी हो गई!: बल्लाबोल, S2E45 | 22 Dec 2023 | 00:48:57 | |
इंडिया-साउथ अफ्रीका ODI सीरीज़ (IND vs SA ODI Series) के बड़े पॉजिटिव्स क्या रहे, कौन से युवा इंडियन प्लेयर्स ने बता दिया कि वो इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार हैं, साउथ अफ्रीका को किन खिलाड़ियों के रूप में कुछ बढ़िया प्रॉस्पेक्ट्स मिले हैं? टेस्ट सीरीज़ (IND-SA Test Series) में दक्षिण अफ़्रीकी पेस अटैक की चुनौती का सामना करने में इंडियन बल्लेबाज़ कितने सक्षम हैं और क्यों इंडिया के पास सीरीज़ जीतने का सुनहरा मौक़ा होगा? इसके अलावा IPL ऑक्शन (IPL Auction) पर मज़ेदार चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| Hardik Pandya को Mumbai Indians में मिला कांटों का ताज?: बल्लाबोल, S2E44 | 15 Dec 2023 | 00:49:16 | |
इंडिया-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज के हासिल क्या रहे, इंडिया के लिए सबसे बड़ा पॉज़िटिव क्या रहा, इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए जो टीम चुनी है, उसमें क्या सरप्राइजिंग है, क्या उनका bazball इंडिया में क़ामयाब होगा? इसके अलावा आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) पर बातचीत, हार्दिक पंड्या के जाने से Gujarat Titans को कितना फ़र्क़ पड़ेगा, Mumbai Indians ने Hardik Pandya को कप्तान बना दिया है, लेकिन उसकी चुनौतियाँ बढ़ गई है, RCB ने नीलामी से पहले क्या ग़लती कर दी है, Chennai SuperKings को धोनी का विकल्प क्यों चुनना पड़ेगा और KKR को कौन से बॉक्स टिक करने हैं? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मानस तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव के साथ सुनिए इन सब टॉपिक्स पर बातचीत. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| T20 वर्ल्ड कप से पहले South Africa में होमवर्क पूरा करना चाहेगी Team India: बल्लाबोल, S2E43 | 08 Dec 2023 | 00:30:42 | |
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज़ का हासिल क्या रहा, किन प्लेयर्स ने दोनों हाथों से मौक़ा भुनाया और कौन से खिलाड़ी चूक गए? साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ से टीम इंडिया क्या उम्मीद पाले हुए है और टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा ने क्या शर्त रख दी, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| South Africa दौरे में छिपा है Team India का फ्यूचर प्लान?: बल्लाबोल, S2E42 | 01 Dec 2023 | 00:45:58 | |
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज में इंडियन बॉलर्स की पिटाई क्यों हो रही है, अर्शदीप सिंह लगातार क्यों निराश कर रहे हैं, मैक्सवेल ने कैसे पिछले डेढ़ महीने में खुद को लिमिटेड क्रिकेट का बादशाह साबित किया? साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंडियन टीम ने तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कप्तान क्यों बनाए, केएल राहुल कैप्टेंसी करते हुए छजते क्यों नहीं, क्या टेस्ट टीम में उनकी जगह बनती है? साथ ही किन खिलाड़ियों का चयन चौंकाता है और भविष्य के लिहाज टीम इंडिया की क्या प्लानिंग चल रही है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| टीम इंडिया को तगड़े ऑलराउंडर क्यों नहीं मिल रहे हैं?: बल्लाबोल, S2E41 | 24 Nov 2023 | 00:57:24 | |
वर्ल्ड कप फाइनल में इंडियन टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया ने क्या फुलप्रूफ़ प्लानिंग की थी, टीम इंडिया को बड़े मैच जिताने वाले प्लेयर्स कब मिलेंगे, केएल राहुल जैसे दब्बू खिलाड़ियों की टीम में जगह क्यों नहीं बनती, इस टीम के कौन से प्लेयर का करियर लगभग ख़त्म होने वाला है, इंडियन क्रिकेट सेट अप में जुझारू और टिकाऊ ऑलराउंडर क्यों नहीं पनप पा रहे हैं, क्या संजू सैमसन का टाइम अप हो गया है, रिंकू सिंह को जल्द ही वनडे कैप क्यों मिल सकता है और कौन से युवा चेहरे आने वाले समय में इंडियन टीम के कर्णधार बन सकते हैं, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, राहुल रावत और मानस तिवारी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार BCCI के लिए बड़ा सबक: बल्लाबोल, S2E40 | 20 Nov 2023 | 01:05:47 | |
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अपने पूरे शबाब पर खेल रही टीम इंडिया (Team India) फाइनल मुक़ाबले (IND vs AUS WC Final) में ही क्यों गच्चा खा गई, कौन सी गलतियां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को भारी पड़ गई, ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत से ये मैच कहां छीना, क्या कंगारुओं को क़िस्मत का साथ भी मिला, वर्ल्ड कप इलेवन (ICC World Cup XI) में किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए और यहां से इंडियन क्रिकेट (Indian Cricket) की दशा और दिशा क्या रहने वाली है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और मानस तिवारी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| World Cup Final से पहले रोहित शर्मा के दिमाग़ में क्या चल रहा है?: बल्लाबोल, S2E39 | 17 Nov 2023 | 00:37:55 | |
ICC Cricket World Cup 2023 अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है. अहमदाबाद (Ahmedabad) में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खिताबी मुक़ाबला होने वाला है. वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final 2023) से पहले अहमदाबाद में माहौल क्या है, क्या बीस साल पुराना हिसाब ऑस्ट्रेलिया (Australia) से चुकता कर पाएगी टीम इंडिया (Team India), ऑस्ट्रेलिया के किन खिलाड़ियों से सतर्क रहने की ज़रूरत है, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में टॉस (Toss) कितना अहम फैक्टर रहने वाला है और दोनों ही टीमें प्लेइंग इलेवन (IND vs AUS Final Playing Xi) को लेकर क्या सोच रही हैं, सुनिए क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (Ballabol - The Cricket Podcast) के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और निखिल नाज़ के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| मोहम्मद शमी बॉलिंग के विराट कोहली बन गए हैं?: बल्लाबोल, S2E38 | 16 Nov 2023 | 00:32:37 | |
टीम इंडिया (Team India) वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल (World Cup Final 2023) में पहुंच चुकी है. मुंबई के वानखेड़े में हुए बेहद शानदार मुक़ाबले में इंडियन टीम ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को 70 रनों से हराकर मैदान मारा. विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड भी तोड़ा और ODI क्रिकेट में 50 शतक पूरे कर लिए. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा शतक ठोका. लेकिन सबसे ज़्यादा वाहवाही मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) क्यों लूट रहे हैं और विराट कोहली से उनकी तुलना कितनी जायज़ है? क्या विराट टीम के फ़ायदे के लिए धीमी बैटिंग कर रहे हैं और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिस्क का ईनाम पूरी टीम को कैसे मिल रहा है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और सूरज पांडे के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से श्रीलंका सीरीज़ कितनी अहम है: बल्लाबोल, S3E14 | 02 Aug 2024 | 00:28:58 | |
श्रीलंका के ख़िलाफ T20 सीरीज़ से भारत को क्या हासिल हुआ, रियान पराग किन प्लेयर्स के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं, किन भारतीय प्लेयर्स ने T20 सीरीज़ में निराश किया और श्रीलंका की असल कमज़ोरी क्या है? इसके अलावा वनडे सीरीज में इंडिया के सामने क्या सिरदर्द है, प्लेइंग 11 में किसे जगह मिलेगी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से ये सीरीज कितनी अहम है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| IND vs NZ सेमीफाइनल एकतरफ़ा रहने वाला है?: बल्लाबोल, S2E37 | 14 Nov 2023 | 00:53:43 | |
वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के राउंड रॉबिन दौर में अपने सभी लीग मैच जीतकर टीम इंडिया (Team India) के हौसले बुलंद है. लेकिन अब परीक्षा की असल घड़ी आई है. पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड (IND vs NZ Semifinal) के साथ होना सुनिश्चित हुआ है. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में ये मैच खेला जाना है. क्या 4 साल पुरानी हार का बदला ले पाएगी टीम इंडिया, ट्रॉफी की राह में न्यूजीलैंड की टीम कितनी बड़ी बाधा है, किन खिलाड़ियों पर जीत का दारोमदार होगा और क्यों ये सुनहरा मौक़ा नहीं चूकना चाहेगा भारत? साथ ही वानखेड़े की पिच से लेकर टॉस के फैक्टर पर मज़ेदार चर्चा, सुनिए Cricket Podcast 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| पाकिस्तान क्रिकेट यहां से बिखरेगा या निखरेगा?: बल्लाबोल, S2E36 | 10 Nov 2023 | 00:31:04 | |
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तस्वीर क़रीब क़रीब साफ़ है और पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर बंध चुका है. यहाँ से पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य कैसा रहने वाला है, किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है? ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान से कहाँ चूक हुई, ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी पर चर्चा और वर्ल्ड कप के आख़िरी लीग मैच में क्या धमाका करेगी टीम इंडिया, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और मानस तिवारी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| ODI शतक में तेंदुलकर-विराट बराबर, लेकिन बड़ा कौन?: बल्लाबोल, S2E35 | 06 Nov 2023 | 00:48:29 | |
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक आठ टीमों को धूल चटा दिया है. लेटेस्ट शिकार बना साउथ अफ्रीका. कोलकाता में टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका मजबूत चुनौती क्यों नहीं पेश कर पाया, ईडन गार्डन्स की जिस पिच पर इंडिया ने 300 से बड़ा टोटल टांग दिया, वहां साउथ अफ्रीका की टीम क्यों ढेर हो गई? विराट कोहली ने अपने बड्डे पर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, लेकिन क्या दोनों खिलाड़ियों को एक ही तराजू पर तौला जा सकता है? सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान की दावेदारी कितनी पक्की है और न्यूजीलैंड की गाड़ी पटरी से क्यों उतरी, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और सूरज पांडेय के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| IND vs SA मैच वर्ल्ड कप फाइनल का ड्रेस रिहर्सल है?: बल्लाबोल, S2E34 | 03 Nov 2023 | 00:40:07 | |
श्रीलंका को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. मुंबई में इतने बुरे तरीक़े से क्यों पिटी श्रीलंका, इंडिया की गेंदबाज़ी क्यों बाक़ी सभी टीमों पर भारी पड़ रही है? साथ ही साउथ अफ्रीका से इंडिया का मुक़ाबला कितना ज़बरदस्त होने वाला है, टीम इंडिया को किस खिलाड़ी से सावधान रहना होगा और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का क्या सीन बन रहा है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| वर्ल्ड कप के बाद बाबर आज़म की छुट्टी तय है?: बल्लाबोल, S2E33 | 01 Nov 2023 | 00:36:31 | |
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हालत इतनी खस्ता क्यों हुई, सबसे ज्यादा विकेट लेकर भी शाहीन शाह अफरीदी ने निराश क्यों किया, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत से पाक टीम को क्यों ज्यादा ख़ुश नहीं होना चाहिए, वर्ल्ड कप के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में क्या बवाल चल रहा है और क्या बाबर आज़म की कप्तानी जाने वाली है? इसके अलावा मुंबई में इंडिया-श्रीलंका मैच को लेकर क्या चहल पहल है, श्रीलंका कितनी बड़ी चुनौती पेश कर सकता है इंडिया के सामने और प्लेइंग 11 में क्या बदलाव की भी उम्मीद है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और निखिल नाज़ के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| टीम इंडिया का 100 पर्सेंट आना अभी क्यों बाक़ी है: बल्लाबोल, S2E32 | 30 Oct 2023 | 00:36:16 | |
टीम इंडिया (Team India) ने वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में जीत का सिक्सर लगा दिया है. लखनऊ में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम ने इंग्लैंड की खटिया कैसे खड़ी की, एक लो स्कोरिंग गेम को भारत ने इतनी आसानी से कैसे डिफ़ेंड कर लिया, इस इंडियन टीम की सबसे अच्छी बात क्या है और छह लगातार जीतों के बाद भी कौन सी कमियां बड़े मुक़ाबलों में टीम की टेंशन बढ़ा सकती है? साथ ही इस वर्ल्ड कप के कुछ सबसे मज़ेदार मैचों पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| हार से पस्त इंग्लैंड को हल्के में क्यों नहीं लेगी टीम इंडिया: बल्लाबोल, S2E31 | 27 Oct 2023 | 00:29:23 | |
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में फिसड्डी क्यों साबित हो रही है, पहले साउथ अफ़्रीका और फिर श्रीलंका से हुई हार से इंग्लैंड का मनोबल कितना तार-तार हुआ, लखनऊ में इंडिया के ख़िलाफ़ 'करो या मरो' मुक़ाबले में क्या इंग्लिश टीम से वापसी की उम्मीद है, पाकिस्तान के क्वॉलिफाई करने के चांसेज़ कितने हैं और सेमीफाइनल की तस्वीर कितनी साफ़ हो गई है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव एयर मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह | |||
| न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद टीम इंडिया को रोक पाना वाकई मुश्किल?: बल्लाबोल, S2E30 | 23 Oct 2023 | 00:46:19 | |
वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत का सिलसिला जारी है. न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर रोहित शर्मा की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. धर्मशाला में इंडिया की जीत के नायक कौन रहे, इंडिया के बॉलर्स ने इस टूर्नामेंट में कैसे बल्लेबाज़ों का काम आसान कर दिया है, इस शानदार प्रदर्शन के बाद क्या शमी को बाहर बिठाने का रिस्क लेना चाहेगा टीम मैनेजमेंट? भारतीय टीम का अगला कौन सा मैच कांटे का होने वाला है, इसके अलावा साउथ अफ्रीका के हाथों इंग्लैंड की दुर्गति पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| एक पंड्या के न होने से टीम इंडिया कितनी कमज़ोर हो जाएगी: बल्लाबोल, S2E29 | 20 Oct 2023 | 00:45:26 | |
वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाकर टीम इंडिया ने अपना एक पांव सेमीफाइनल में रख दिया है. पुणे में टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश ने क्यों आसानी से घुटने टेक दिए, विराट कोहली के लिए ये बहुचर्चित शतक किन मायनों में ख़ास है, इंडियन गेंदबाज़ों ने कैसे मैच में वापसी कराई और बांग्लादेश को बड़े स्कोर से रोक दिया? हार्दिक पंड्या की इंजरी टीम के लिए कितना बड़ा कंसर्न है, इससे टीम का बैलेंस कितना हिल जाएगा और प्लेइंग 11 में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? क्या धर्मशाला में न्यूजीलैंड रोहित ब्रिगेड का विजय रथ रोक पाएगा या इंडिया वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ अपने रिकॉर्ड सुधार पाएगा, पिच कैसी रहने वाली है, टॉस कितना अहम फैक्टर होगा और कुछ प्यारे लिस्नर्स के रिएक्शन्स, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
| बांग्लादेश के जाल में क्यों फंस सकती है टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S2E28 | 18 Oct 2023 | 00:50:49 | |
वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर हो चुका है. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका (RSA vs NED) को हराकर इतिहास रच दिया. नीदरलैंड्स की इस जीत के नायक कौन रहे, साउथ अफ्रीका को किसने नीचा दिखाया और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों की संघर्ष की कहानी क्या है? इसके अलावा इंडिया और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Pune) पुणे में होना है, 2007 के वर्ल्ड कप की तरह क्या बांग्लादेश से किसी करिश्मे की उम्मीद की जा सकती है, भारत क्यों हल्के में नहीं लेगा शाकिब हल हसन की पलटन को और मैच के प्लेइंग 11 (IND vs BAN Playing 11) पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद इक़बाल और संदीप सिन्हा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| श्रीलंका दौरे में कोच गौतम के सामने सबसे 'गंभीर' टास्क क्या है: बल्लाबोल, S3E13 | 26 Jul 2024 | 00:30:32 | |
टीम इंडिया अपने नए कोच गौतम गंभीर और नए T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे पर पहुंची है. ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी, तीन T20 मैचों में इंडियन टीम की प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है, कोच के तौर पर गौतम गंभीर के सामने सबसे अहम टास्क क्या है और चोट से जूझ रही श्रीलंकाई टीम कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर पाएगी सूर्या एंड कंपनी के लिए, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी | |||
| भारत का विजय रथ रोकने का दम किस टीम में है: बल्लाबोल, S2E27 | 16 Oct 2023 | 00:33:47 | |
वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को आसानी से हरा दिया. इस जीत की बड़ी बातें क्या रहीं, इंडियन बोलर्स ने बाबर-रिज़वान (Babar Azam-Mohammad Rizwan) के प्लान पर पानी कैसे फेरा, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए, अहमदाबाद मैच की कुछ ख़ुफ़िया बातें जो टीवी पर नहीं दिखी, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच (IND vs BAN) में टीम इंडिया (Team India) किस खिलाड़ी को आराम देगी और वर्ल्ड कप में भारत की राह में कौन सी टीम रोड़ा डाल सकती है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, निखिल नाज़ और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत | |||
© My Podcast Data