Retour

Explorez tous les épisodes du podcast Aaj Ke Akhbaar

Plongez dans la liste complète des épisodes de Aaj Ke Akhbaar. Chaque épisode est catalogué accompagné de descriptions détaillées, ce qui facilite la recherche et l'exploration de sujets spécifiques. Suivez tous les épisodes de votre podcast préféré et ne manquez aucun contenu pertinent.

Rows per page:

1–50 of 1,000

TitreDateDurée
अब संसद में किस बात पर बरपा हंगामा?: आज के अख़बार, 29 नवंबर29 nov. 202400:10:54
संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी चढ़ा हंगामे की भेंट, महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे शिंदे, दिल्ली में अभी लागू रहेंगी GRAP-4 की पाबंदियां, बांग्लादेश में ISKCON को लेकर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में फिर हुआ ब्लास्ट, ऑस्ट्रेलिया ने पास किया सोशल मीडिया से जुड़ा कानून, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम और नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज़ होगी सिकंदर का मुक़द्दर. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
शिंदे ने मानी BJP की बात, बदले में इन चीज़ों की कर सकते हैं मांग!: आज के अख़बार, 28 नवंबर28 nov. 202400:09:29
महाराष्ट्र में कहीं चौंका न दे BJP, अडाणी ने नकारे अपने खिलाफ़ आरोप तो शेयर बाज़ार में दिखा असर, अब अजमेर की दरगाह को लेकर हुआ बड़ा दावा, संभल में पत्थरबाज़ों पर कसा UP सरकार ने शिकंजा, इज़रायल-हिज़बुल्लाह सीज़फायर के बाद घर लौटे लेबनानी नागरिक और बांग्लादेश में हिंसा ने लिया नया रूप. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
आखिर क्यों जल रहे हैं भारत के दोनों पड़ोसी देश?: आज के अख़बार, 27 नवंबर27 nov. 202400:10:19
महाराष्ट्र में अभी तक सामने नहीं आया CM का नाम, संविधान दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम , मेवाड़ में महाराणा प्रताप के वंशजों में हुआ बवाल, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग तेज़, बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर भारत सरकार का बयान और पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों से भिड़ी सेना. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
फडणवीस बनेंगे CM, मगर शिंदे ने किया डिप्टी बनने से इंकार!: आज के अख़बार, 26 नवंबर26 nov. 202400:11:35
महाराष्ट्र में फाइनल हुआ सरकार बनाने का फॉर्मूला, संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन मचा बवाल, संभल मस्जिद को लेकर हालात अस्थिर, सरकार ने केबिनेट मीटिंग में किसानों और युवाओं के लिए लिए बड़े फैसले , DUSU इलेक्शन ने नतीजे आए सामने, बांग्लादेश में फिर से उठी प्रोटेस्ट की आवाज़ें, पर्थ में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास और IPL नीलामी के दूसरे दिन रहा पेसर्स का जलवा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
अजित का फडणवीस को समर्थन, मगर शिंदे के नाम पर अड़ी शिवसेना!: आज के अख़बार, 25 नवंबर25 nov. 202400:10:01
महाराष्ट्र में आज फाइनल होगा CM का नाम, हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, संभल मस्जिद को लेकर हुआ बवाल, अडाणी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, आज से शुरु होगा संसद का शीतकालीन सत्र और IPL नीलामी में किसने रचा इतिहास? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
अडानी के खिलाफ अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी!: आज के अख़बार, 22 नवंबर22 nov. 202400:12:28
अमेरिका मे अडानी के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी, दिल्ली AAP ने निकाली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीद्वारों की पहली लिस्ट, बीकानेर हाउस पर कुर्की के आदेश,रूस ने यूक्रेन पर गिराई ICBM, ICC ने जारी किया नेतन्याहू के खिलाफ वॉर क्राइम के आरोप में अरेस्ट वॉरेंट, पर्थ में आज से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत और आज थियेटर-OTT पर रिलीज़ होगीं ‘ये काली काली आंखें’ और ‘I want to talk’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
सही साबित होगी महाराष्ट्र-झारखंड के बारे में एक्ज़िट पोल्स की भविष्यवाणी?: आज के अख़बार, 21 नवंबर21 nov. 202400:11:55
महाराष्ट्र-झारखंड के बारे में क्या कहते हैं एक्ज़िट पोल्स, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने दी दिल्ली NCR की प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम की सलाह, गुयाना पहुंचे PM ने किए कौनसे करार, ट्रंप ने अब किसे दी अपनी कैबिनेट में जगह, क्ले किंग राफेल नडाल ने लिया संन्यास और फिर से चैंपियन बनी भारतीय महिला हॉकी टीम. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
महाराष्ट्र-झारखंड में आज चलेगा किसका जादू?: आज के अख़बार, 20 नवंबर20 nov. 202400:10:38
मणिपुर हिंसा के सियासी समाधान हुए विफल, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने केंद्र से की दिल्ली में कृत्रिम बारिश करवाने की मांग, महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा समेत देश की कई सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज, नालासोपारा में बीजेपी नेता के पास से ज़ब्त हुए 10 लाख रुपए, जल्द शुरू हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा और पुतिन ने इशारों इशारों में दिया यूक्रेन के मददगारों को संदेश. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
दिल्ली CM ने प्रदूषण के लिए किन राज्यों को ठहराया आरोपी?: आज के अख़बार, 19 नवंबर19 nov. 202400:12:49
मणिपुर हिंसा के समाधान के लिए केंद्र ने भेजी CAPF की 50 कंपनियां, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल, महाराष्ट्र चुनाव में चुनाव आयोग ने ज़ब्त की 858 करोड़ से ज्यादा की नकदी, जी20 की बैठक में ब्राज़ील पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली-NCR में गिरते हवा के स्तर के बीच सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिल्ली सरकार को ज़ोरदार फटकार और बैंक रेट्स-मंहगाई पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
चुनाव के बीच शाह ने क्यों रद्द की महाराष्ट्र की रैलियां?: आज के अख़बार, 18 नवंबर18 nov. 202400:10:52
मणिपुर हिंसा ने लिया नया मोड़, दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन, पीएम मोदी को मिला नाइजीरिया का दूसरा सबसे सर्वोच्च सम्मान और दिल्ली-NCR में गिरते हवा के स्तर के बीच लागू हुआ GRAP-4. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
मणिपुर के इन इलाकों में बिना वॉरेंट हो सकेगी किसी की भी गिरफ्तारी!: आज के अख़बार, 15 नवंबर15 nov. 202400:11:20
मणिपुर के 6 इलाकों में लगा AFSPA, UPPSC ने मांगी छात्रों की आधी मांगें, राजस्थान में हुई हिंसा में पुलिस पर लगा क्या आरोप, दिल्ली में लागू हुआ GRAP-3, क्रॉस वोटिंग के बावजूद AAP ने जीता दिल्ली मेयर का चुनाव, भारत ने कनाडा से की अर्श डल्ला के प्रत्यार्पण की मांग और ट्रंप ने तुलसी को बनाया अमेरिका का DNI. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
बुलडोज़र एक्शन पर क्या रहा सुप्रीम कोर्ट का रिएक्शन?: आज के अख़बार, 14 नवंबर14 nov. 202400:09:45
बुलडोज़र एक्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, झारखंड चुनाव में कैसा रहा वोटिंग का हाल, सुप्रीम कोर्ट से मिली अजित पवार को क्या सलाह, कोचिंग संस्थानों पर कसी नकेल, बढ़ी महंगाई तो लुढ़का शेयर बाज़ार, ट्रंप ने मस्क को दिया सरकार में बड़ा पद और भारत ने दर्ज की साउथ अफ्रीका पर जीत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले अजित पवार ने कौन सा बम फोड़ा?: आज के अख़बार, 13 नवंबर13 nov. 202400:13:07
महंगाई को लेकर आए परेशान कर देने वाले आंकड़े, झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान आज, कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी जारी, अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार और अदाणी को लेकर क्या दावे किए, महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर बरसे पीएम मोदी, CJI संजीव खन्ना ने आते ही क्या बदलाव किए, बुलडोज़र एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज और अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की नई टीम में एलन मस्क और विवेक रामास्वामी शामिल, सुनिए देश-दुनिया की अहम ख़बरें 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से.

साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
पन्नू के वीडियो से मचा बवाल, दे डाली राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी!: आज के अख़बार, 12 नवंबर12 nov. 202400:12:58
मणिपुर के जिरिबाम में सुरक्षाबलों की कुकी उग्रवादियों से मुठभेड़, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का बड़ी बयान, झारखंड विधानसभा चुनाव में कौनसे मुद्दे जनता पर हावी, जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें CJI, दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार और ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज़ को लेकर गंभीर का रुख. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
महायुति और MVA के घोषणापत्र जारी, कौन पड़ा किसपर भारी?: आज के अख़बार, 11 नवंबर11 nov. 202400:11:32
महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों ने जारी किए अपने अपने घोषणापत्र, इस बार झारखंड में गूंजा ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे का नारा’, कनाडा में पकड़ा गया हरदीप सिंह निज्जर का गुर्गा अर्शदीप डल्ला, बीते एक महीने में घाटी में 8वां एनकाउंटर, आज विस्तारा भरेगा अपनी आखिरी उड़ान और साउथ अफ्रीका ने कैसे लगाई भारत के विजय रथ पर लगाम? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
कनाडा का नया भारत विरोधी कदम, इस बार वीज़ा में अड़ंगा!: आज के अख़बार, 8 नवंबर08 nov. 202400:12:10
कनाडा ने फिर उठाए भारत विरोधी कदम, जल्द ही आतंकवाद विरोधी नीति लाएगी केंद्र सरकार, पराली का जलना रोकने के लिए केंद्र का नया कदम, नीलाम होगी जेट एयरवेज़ की संपत्ति, हिंदूओं पर हो रहे हमलों को लेकर भारत की बांग्लादेश को दो टूक, अवैध प्रवासियों को खदेड़ने के लिए ट्रंप उठा सकते हैं कौन से कदम और वीकेंड पर क्यों देखनी चाहिए ‘वेट्टियान’ या ‘दि बंकिंघम मर्डर’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
अमेरिका के लिए फिर से होगा ‘इंडिया फर्स्ट’? : आज के अख़बार, 7 नवंबर07 nov. 202400:11:18
डोनाल्ड ट्रंप फिर से बने अमेरिका के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी ट्रंप को जीत की बधाई, ट्रंप की जीत से खुश क्यों हुआ मार्केट, दिल्ली हाईकोर्ट का छठ से पहले बड़ा फैसला, बुलडोज़र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और जम्मू कश्मीर विधानसभा में क्यों कटा बवाल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
भारत ने चाही ओलंपिक की मेज़बानी, मगर सामने हैं 2 चुनौती!: आज के अख़बार, 6 नवंबर06 nov. 202400:11:48
अमेरिका इलेक्शन में संपन्न हुई दो राज्यों की वोटिंग, भारत ने पेश की ओलंपिक 2036 की दावेदारी, आम भलाई के लिए सरकार कब्ज़े में नहीं ले सकती निजी प्रॉपर्टी, यूपी में बंद नहीं होंगे मदरसे, शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर बढ़ सकती है गर्मी, 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा IPL का मेगा ऑक्शन और नहीं रहीं बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
सबसे छोटे चुनावी कैंपेन के बावजूद मैदान मार लेंगी कमला?: आज के अख़बार, 5 नवंबर05 nov. 202400:12:33
अमेरिका में आज होगा मतदान, कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, झारखंड में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए क्या आरोप, जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र के पहले दिन मचा बवाल, कई राज्यों में बदलीं उपचुनावों की तारीख, प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार और इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाज़ार का हाल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
ट्रंप या कमला, अमेरिका में रहने वाले भारतीय देंगे किसका साथ?: आज के अख़बार, 4 नवंबर04 nov. 202400:13:54
जम्मू कश्मीर में अब संडे मार्केट में हुआ आतंकी हमला, झारखंड के घोषणापत्र में BJP के 150 संकल्प, सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चीन संग रिश्तों पर जयशंकर का बयान, दिल्ली में 400 पार हुआ AQI, अमेरिका के चुनावों में किसका दबदबा कायम और टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड का भारत पर वाइटवॉश. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
नेपाली नोट पर छपे नक्शे से भारत क्यों नाराज़?: आज के अख़बार, 1 नवंबर01 nov. 202400:11:00
मोदी ने 11वीं बार जवानों के बीच मनाई दीपावली, नेपाल ने चीनी कंपनी को दिया नोट छापने का ठेका, स्पेन में आई 50 साल में सबसे भीषण बाढ़, सलमान को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार, महाराष्ट्र चुनाव में घाटकोपर ईस्ट से BJP उम्मीदवार सबसे अमीर, IPL फ्रेंचाइज़ीस ने जारी की रिटेंशन लिस्ट. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
भारत-चीन बॉर्डर पर नई पैट्रोलिंग नीति को लेकर जल्द होगी बातचीत: आज के अख़बार, 31 अक्टूबर31 oct. 202400:12:25
पूर्वी लद्दाख से वापस लौटी भारत-चीन की सेना, कनाडा ने लगाए भारतीय गृह मंत्री पर संगीन आरोप, सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एंट्रेंस एक्ज़ाम्स को ट्रांसपेरेंट बनाने को जल्द ही हाई लेवल समिति सौंपेगी रिपोर्ट और दिल्ली में आयुष्मान भारत स्कीम लागू करने का मामले पहुंचा अदालत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
PM मोदी ने क्यों मांगी दिल्ली-बंगाल के बुज़ुर्गों से माफ़ी?: आज के अख़बार, 30 अक्टूबर30 oct. 202400:12:06
PM मोदी ने क्यों मांगी दो राज्यों के बुज़़ुर्गों से माफ़ी, पाकिस्तान से आए आतंकियों को सेना ने कैसे किया ढेर, महाराष्ट्र चुनाव में नामांकन का समय समाप्त, चुनाव आयोग की कांग्रेस को नसीहत और टेस्ट सीरीज़ में महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.
महाराष्ट्र में महायुति करेगी किन चुनौतियों का सामना?: आज के अख़बार, 29 अक्टूबर29 oct. 202400:12:19
18 साल बाद भारत आया कोई स्पैनिश PM, 2025 से शुरू होगी जनगणना, कश्मीर के बाद अब जम्मू में हुआ आतंकी हमला, कल हुई वक्फ बोर्ड की JPC मीटिंग में अब क्यों हुआ बवाल, शरद पवार पर अब अजित पवार ने लगाया क्या आरोप और अगले 15 साल के लिए क्या है ISRO का स्पेस प्लान. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
LAC पर पेट्रोलिंग समझौता पहला कदम, अब आगे क्या?: आज के अख़बार, 28 अक्टूबर28 oct. 202400:10:01
डिजिटल अरेस्ट पर क्या बोले पीएम मोदी, संजय राऊत ने किसे ठहराया बांद्रा रेलवे स्टेशन हादसे का ज़िम्मेदार, चीन के साथ संबंधों पर भारतीय विदेश मंत्री का बयान, अमित शाह का बंगाल सरकार पर बड़ा हमला, पिछले 14 दिन में मिली बम धमाकों की 350 से ज़्यादा धमकियां, इज़राइल ने फिर किया ग़ज़ा पर हमला और भारत की टेस्ट हार से ऑस्ट्रेलिया को राहत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
ट्रेन फ्लाइट रद्द, पुरी में फंसे श्रद्धालु: 25 अक्टूबर, आज के अख़बार25 oct. 202400:09:27
बंगाल और ओडिशा से टकराएगा साइक्लोन ‘दाना’, गुलमर्ग में फिर हुआ आतंकी हमला, यूपी में कांग्रेस सिर्फ करेगी सपा का समर्थन, महाराष्ट्र में ननद-भाभी के बाद अब चाचा-भतीजा आमने सामने, माधवी पुरी बुच को लेकर फिर हुआ बवाल, पुणे के टेस्ट में भारत का ‘सुंदर’ प्रदर्शन और आज सिनेमाघर और OTT पर दस्तक देंगी वेनम और दो पत्ती. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
दक्षिण भारत से होगा अगला BJP अध्यक्ष?: 24 अक्टूबर, आज के अख़बार24 oct. 202400:13:13
गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, MVA ने महाराष्ट्र चुनाव कि लिए लगाया 85 का गणित, औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में आईं प्रियंका गांधी, BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद तेज़, बम धमाकों की धमकी मिलने के बीच फंसा X, आज भारत आएंगी जर्मन चांसलर और आज क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत और न्यूज़ीलैंड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
कल्याण बनर्जी को गुस्सा क्यों आता है?: आज के अख़बार, 23 अक्टूबर23 oct. 202400:10:59
BRICS समिट में दिखी मोदी-पुतिन की दोस्ती,पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों और हेल्थकर्मियों की सुरक्षा के लिए बनीं टास्क फोर्स, 25 अक्टूबर को ओडिशा और बंगाल तक पहुंचेगा ‘दाना’, वक्फ बिल JPC बैठक में हुआ हंगामा, भारतीय इकोनमी के लिए बेहतरी के संकेत और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से क्यों हटे 10 खेल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
भारत-चीन समझौते का क्या होगा असर?: आज के अख़बार, 22 अक्टूबर22 oct. 202400:09:10
भारत और चीन के बीच हुआ बड़ा समझौता, गांदरबल हमले की जांच कर रही है NIA, एयरप्लेन में बम की धमकी देने वालों की अब खैर नहीं, आंध्र प्रदेश CM के बाद अब तमिल नाडू के CM ने क्यों की लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील और दिल्ली NCR में प्रदूषण से बचाव के लिए लागू हुआ GRAP 2. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
गांदरबल आतंकी हमले को लेकर क्या बोले गृह मंत्री शाह?: आज के अखबार, 21 अक्टूबर21 oct. 202400:09:57
जम्मू-कश्मीर CM के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल में हुआ आतंकी हमला, सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए हमले से दहला दिल्ली, परिवारवाद से लबरेज़ दिखी BJP महाराष्ट्र चुनावी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट , गृह मंत्रालय ने DGCA चीफ को हटाया, आंध्र प्रदेश CM ने क्यों की लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील, गूगल की लीडरशिप में बड़े बदलाव और कीवियों ने एक दिन में जीते दो बड़े मुकाबले. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
हरियाणा की नई कैबिनेट में BJP ने क्या क्या साधने की कोशिश की: आज के अखबार, 18 अक्टूबर18 oct. 202400:10:41
हरियाणा में हुआ नई सरकार का गठन, सुप्रीम कोर्ट का सिटिज़नशिप एक्ट, 1955 के सेक्शन 6A को लेकर बड़ा फैसला, मेरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर हुई सुप्रीम केर्ट में सुनवाई, कनाडा सरकार पर भारतीय विदेश मंत्रालय का नया आरोप, मारा गया हमास लीडर सिनवार, घर में 46 पर ढेर टीम इंडिया, और आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा बॉलीवुड वाइफ्स वर्सेस फैब्यूलस लाइव्स का तीसरा सीज़न. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
BJP विधायकों ने किया फैसला, आज शपथ लेंगे नायब!: आज के अखबार, 17 अक्टूबर17 oct. 202400:10:07
हरियाणा को आज मिलेगा नया CM, उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, विदेश मंत्री की पाकिस्तान और चीन को दो टूक, केंद्र ने रबी फसलों पर बढ़ाई MSP, निज्जर मामले नें कनाडा को मिला फाइव आइज़ का सपोर्ट, केंद्र ने दी सरकारी कर्मचारियों को सौगात, सुप्रीम कोर्च ने पराली मामले में लगाई हरियाणा और पंजाब सरकार को डांट और वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल क्यों नहीं खेल पाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से
महाराष्ट्र चुनाव की तारीख क्यों है दिलचस्प?: आज के अखबार, 16 अक्टूबर16 oct. 202400:09:08
देशभर के कई राज्यों में फिर आया चुनावी मौसम, पाकिस्तान पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री, मणिपुर में शांति बहाली की बैठक में साथ क्यों नहीं बैठे कुकी विधायक, अमेरिका के साथ भारत ने की ‘प्रिडेटर’ डील, गहाराया भारत-कनाडा के बीच का तनाव और आज से टेस्ट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-न्यूज़ीलैंड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
भारत और कनाडा में क्यों ठनी? : आज के अखबार, 15 अक्टूबर15 oct. 202400:09:47
भारत और कनाडा ने वापस बुलाए अपने अपने डिप्लोमेट्स, PM मोदी से मिलीं दिल्ली CM, बहराइच क्यों बना छावनी, चुनाव से पहले महाराष्ट्र और झारखंड की लोकलुभावन सौगातें, इकॉनमिक्स में इस बार किसने जीता नोबेल, कैसे बढ़ी महंगाई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, बढ़ी सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा!: आज के अखबार, 14 अक्टूबर14 oct. 202400:10:43
बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए कौन ज़िम्मेदार, हरियाणा में जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता, 6 साल बाद जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, SpaceX की नई उपलब्धि, क्या बदल रहा है अमेरिका चुनाव का रुख और अदा शर्मा लेकर आईं है नया शो ‘रीता सान्याल’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
हरियाणा की समीक्षा बैठक में किस बात पर भड़के राहुल गांधी?: आज के अखबार, 11 अक्टूबर11 oct. 202400:10:10
लाओस पहुंचे पीएम मोदी, रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा टाटा की कमान, राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, उमर अब्दुल्ला जल्द ले सकते है मुख्यमंत्री पद की सफर, राफेल नडाल ने की संन्यास लेने की घोषणा, किसने जीता नोबेल प्राइज़ इन लिटरेचर और कौन कौन सी फिल्म इस हफ्ते हुई रिलीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
TATA ग्रुप के पूर्व प्रमुख रतन टाटा का निधन!: आज के अखबार, 9 अक्टूबर10 oct. 202400:09:54
नहीं रहे मशहूर उद्योगपति रतन टाटा, CM आवास से बाहर क्यों फेंका गया आतिशी का सामान, देश के दो राज्यों को जल्द मिलेंगे नए मुख्यमंत्री, किसे मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार, RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई संपन्न और क्रिकेट में शानदार रहा भारत का परफॉर्मेंस. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
हरियाणा में कांग्रेस क्यों हुई चित?: आज के अखबार, 9 अक्टूबर09 oct. 202400:12:37
चुनावी नतीजों पर क्या बोले PM मोदी, हरियाणा में कहां चूकी कांग्रेस, जम्मू कश्मीर में किसकी तरफ रहे युवा, AI के गॉडफादर को मिलेगा नोबेल प्राइज़, नेतन्याहू ने की हिज़बुल्लाह के भावी उत्ताराधिकारी की मौत की पुष्टि, भारतीय शेयर बाज़ार के चढ़ने का क्या रहा कारण और कल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में किसने क्या जीता? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
आज के नतीजे कैसे डालेंगे महाराष्ट्र-झारखंड-दिल्ली के चुनावों पर असर?: आज के अख़बार, 8 अक्टूबर08 oct. 202400:12:33
आज सामने आएंगे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावी नतीजे, भारत ने मॉलदीव को दी 3 हज़ार करोड़ की मदद, दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार, सीबीआई की चार्जशीट से कोलकाता रेप केस में बड़ा खुलासा, NEET एक्जाम लीक मामले में दाखिल हुई एक और चार्जशीट, झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने किया सत्ता में आने पर NRC लागू करने का ऐलान और गिरते शेयर बाज़ार के बीच भारत के लिए अच्छी खबर. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
मुख्यमंत्री पद के लिए दावों का दौर शुरू!: आज के अखबार, 7 अक्टूबर07 oct. 202400:11:05
हरियाणा और जम्मू कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मी तेज़, चेन्नई के एयर शो में मची भगदड़, आज PM मोदी से मिलेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर से छिना नेशनल अवॉर्ड, फ्रेंच राष्ट्रपति के बयान पर नेतन्याहू का पलटवार, शेयर बाज़ार में बढ़े यंग इनवेस्टर्स और भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
हरियाणा में वोटिंग से ऐन पहले बढ़ी BJP की मुश्किलें?: आज के अख़बार, 4 अक्टूबर04 oct. 202400:13:23
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत जल्द ही युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, सुप्रीम कोर्ट ने जेल मैनुअल में जातिगत आधारित कामों पर उठाए सवाल, हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका, मैरिटल रेप पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, लगातार टूटते सेंसेक्स का विश्लेषण, वर्ल्ड कप में आज से शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभियान और आज OTT पर छाएंगी ‘CTRL’ ओर 'THE TRIBE'.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
ईरान-इज़रायल जंग के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार?: आज के अखबार, 3 अक्टूबर03 oct. 202400:11:25
नेतन्याहू ने खाई ईरान से बदले की कसम, बिहार में लांच हुई प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’, दिल्ली में हुआ अब तक का सबसे बड़ा ड्रग बस्ट, भारत से कब विदा होगा मॉनसून, शेयर मार्केट में क्यों अचानक आई गिरावट, अमेरिका उपराष्ट्रपति की डिबेट में कौन पड़ा किसपर भारी और 6 अक्टूबर को होगा भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
उधर हिजबुल्लाह का बदला, इधर अमेरिका में मीटिंग, अब आगे क्या?: 2 अक्टूबर, 202402 oct. 202400:10:53
ईरान ने किया इज़रायल पर बड़ा हवाई हमला, बुलडोज़र एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंंग, फिर हड़ताल पर बैठे कोलकाता में जूनियर डॉक्टर्स, गोविंदा को गोली लगने पर क्या बोले उनके मैनेजर, भारत ने बनाए टेस्ट क्रिकेट में एक साथ कई रिकॉर्ड और आज से सिनेमाघरों में ‘Joker: Folie à Deux’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई चंद्रबाबू को डांट?: आज के अखबार, 1 अक्टूबर01 oct. 202400:12:07
तिरुपति लड्डू विवाद पर कल सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जम्मू कश्मीर में किन सीटों पर रहेगी नज़र, कर्नाटक CM पर केस होते ही MUDA मामले में आया नया मोड़, सेंसेक्स में क्यों आई भारी गिरावट, नेतन्याहू से क्या बोले PM मोदी, कानपुर टेस्ट मैच में टूटे कौन से रिकॉर्ड और मिथुन चक्रवर्ती को कब मिलेगा दादासाहब फालके? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
हिज़बुल्लाह पर हावी इज़रायल, कौन होगा नया चीफ़?: आज के अखबार, 30 सितंबर30 sept. 202400:12:28
महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज्य को करीब 11 हज़ार करोड़ की सौगात, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार की तैयारी, तमिलनाडु सरकार की कैबिनेट में हुए फेरबदल, सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंची आम आदमी पार्टी, दिल्ली रोड रेज में कांसटेबल की मौत, लेबनान में इज़रायल की स्ट्राइक जारी, IPL के नए रीटेंशन नियम क्या कहते हैं और क्यों देखनी चाहिए फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
नेमप्लेट मामले में बैकफुट पर कांग्रेस, विक्रमादित्य से किया किनारा!: आज के अखबार, 27 सितंबर27 sept. 202400:12:44
PMLA के प्रावधानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, नेमप्लेट मामले पर बैकफुट पर आई कांग्रेस, कर्नाटक सरकार का CBI पर बड़ा आरोप, लेबनान में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार की एडवायज़री, तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्या कहती है जनसंख्या को लेकर आई SBI ERD की नई रिपोर्ट और आज OTT-सिनेमाघर में आ रही हैं लव सितारा, ताज़ा खबर और देवरा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
पुलिस करती कोशिश तो टल सकता था बदलापुर एनकाउंटर?: आज के अखबार, 26 सितंबर26 sept. 202400:12:35
बदलापुर एनकाउंटर पर हाईकोर्ट के सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने दी जजों को विवादित टिप्पणी से बचने की सलाह, MUDA केस की जांच करेगी लोकायुक्त पुलिस, भारत-चीन संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री, UP के बाद अब हिमाचल में भी लगानी होगी नेमप्लेट, शांतिपूर्ण रहा जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान, शेयर बाज़ार में फिर से उछाल और नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई Rom-Com ‘Nobody wants this’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
कर्नाटक CM की बढ़ी मुश्किलें, देंगे इस्तीफा?: आज के अखबार, 25 सितंबर25 sept. 202400:11:51
MUDA मामले में फंसे कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया पर चलेगा केस, UP सीएम ने होटलों-ढाबों पर नेमप्लेट लगाना किया अनिवार्य, 32 दिनों में दूसरी बार मिले पीएम मोदी- ज़ेलेंस्की, बांग्लादेश की नई सरकार से पहली बार हुई भारत की हाई लेवल डिप्लोमेटिक मुलाकात, जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण की वोटिंग, भारतीय बाज़ीर में गज़ब का उछाल, हरियाणा में बेरोज़गारी दर सबसे कम और WWE के को-फाउंडर के जीवन पर बनीं Docuseries आज Netflix पर होगी रिलीज़.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
रिमोट से चलेगी दिल्ली की आतिशी सरकार?: आज के अखबार, 24 सितंबर24 sept. 202400:11:26
चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Summit of future में क्या बोले पीएम मोदी, आतिशी ने बगल में क्यों रखी खाली कुर्सी, बदलापुर यौन शोषण के आरोपी ने खुद को मारी गोली, इज़राइल ने की अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, भारतीय वर्कफोर्स में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी और ऑस्कर जाएगी किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
अब अमेरिका भी करेगा भारतीय सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल!: आज के अखबार, 23 सितंबर23 sept. 202400:11:05
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के हाइलाइट्स, तिरुपति लड्डू पर आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी, अमेरिका ने लौटाई भारत को 297 पुरातन मूर्तियां, ममता ने क्यों लिखा पीएम मोदी को खत, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के लिए सामने बड़ी चुनौतियां, वोडाफोन-आइडिया ने साइन की बड़ी डील और भारतीयों ने बोर्ड-मैदान में फहराया जीत का परचम. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.
© My Podcast Data · Projet indépendant · Données issues d'Apple & Spotify